वन नाका प्रतापगढ़ के अंतर्गत झिरी ग्राम पंचायत के शाखा का गुवाड़ा इलाके में सूचना पर वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। डीएफओ आरके हुड्डा के निर्देश पर राजगढ़ एसीएफ प्रशांत कुमार गौड़ और रेंजर जितेंद्र सैन ने घटनास्थल का जायजा लिया। टीम ने पेड़ पर लटके मृत लेपर्ड को उतारा और थानागाजी रेंज ऑफिस ले जाया गया। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद बुधवार को गांव के प्रभुदयाल मीणा (54) पुत्र किशनलाल मीणा को हिरासत में लिया गया। सख्त पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने खेत में फंदा लगाया था। रेंजर जितेंद्र सैन ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी से शिकार के उद्देश्य व उसके साथ कौन-कौन शामिल थे। इस बारे में पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि दम घुटने से लेपर्ड की मौत हुई। 3 वेटनरी डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।हा*दसे का शिकार हुई स्कूल बस, टूटा बिजली का पोल#Leopard #तेंदुआ #LeopardFound #खेत_में_तेंदुआ #वन्यजीव_मामला #WildlifeAlert #ForestDepartment #encounternews #We_support_UGC_Act pic.twitter.com/1Gehnn9I5v
— Encounter India (@Encounter_India) January 29, 2026