- छोटे कारोबारियों के लिए क्रेडिट स्कीम।
- महिलाओं को शिक्षा के लिए दिया जाएंगा लोन।
- मुद्रा लोन 10 लाख की जगह 20 लाख किया।
- वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि आदिवासी समुदायों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस योजना के तहत आदिवासी बहुल गांवों और जिलों में आदिवासी परिवारों के लिए काम किया जाएगा। इससे 63,000 गांव कवर किए जाएंगे जिससे 5 करोड़ आदिवासियों को फायदा मिलेगा।
- रेंटल हाउस स्कीम होगी लांच।
- शहरी इलाकों में एक करोड़ मकान बनाए जाएंगे।
- एक करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
- एक करोड़ घरों में 300 यूनिट बिजली की योजना।
- चुनिंदा शहरों में 100 वीकली हॉट बनाए जाएंगे।
- पीएम सूर्य योजना के लिए 2.8 करोड़ रजिस्ट्रेनश।
- एजुकेशन लोन के ब्याज पर छूट। वित्त मंत्री ने कहाकि केंद्रीय बजट 2024-25 में हर साल 25,000 छात्रों की मदद के लिए मॉडल कौशल ऋण योजना में संशोधन का प्रस्ताव है। घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए ई-वाउचर हर साल 1 लाख छात्रों को सीधे ऋण राशि के 3% की वार्षिक ब्याज छूट के लिए दिए जाएंगे।
- बिहार में नए एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज बनेंगे।
- 500 टॉप कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप।
- पहली बार नौकरी पाने वालो के लिए पीएफ में लाभ होगा।
- महिला विकास के लिए 3 लाख करोड़ रुपए की मदद।
- ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख करोड़ रुपए की मदद।
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 5 साल के लिए बढ़ाए जाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ 80 करोड़ अधिक लोगो को लाभ मिल रहा है।
- 7.5 लाख का लोन सरकारी गारंटी के साथ मिलेगा।
- 5 साल 20 लाख युवाओं का स्किल डेवेलपमेंट।
- शिक्षा स्किल के लिए 1.5 लाख करोड़ का पैकेज।
- उत्पादन सेक्टर में 30 लाख नौकरियां दी जाएंगी।
- बिहार में 2 नए पुल के लिए 26 हजार करोड़, पटना पूर्णिंमा एक्सप्रेस-वे बनेगा।
- बिहार, ओडिशा और आंद्र प्रदेश को विशेष आर्थिक मदद का पैकेज, पुनर्गठन के वक्त किए गए सारे वादे पूरे किए जाएंगे।