Home National Maharashtra Elections: BJP की दूसरी लिस्ट में 22 नाम शामिल, एक महिला उम्मीदवार को टिकट

Maharashtra Elections: BJP की दूसरी लिस्ट में 22 नाम शामिल, एक महिला उम्मीदवार को टिकट

0
Maharashtra Elections: BJP की दूसरी लिस्ट में 22 नाम शामिल, एक महिला उम्मीदवार को टिकट

मुंबईः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शनिवार शाम दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें 22 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने पहली लिस्ट में 99 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। अब तक 121 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो चुका है। पार्टी की दूसरी लिस्ट में केवल एक महिला उम्मीदवार है। नासिक मध्य से पार्टी ने देवयानी सुहास फरांदे को टिकट दिया है।

दूसरी लिस्ट एसटी की 3 और एससी की 2 सीटें हैं। महायुति में शामिल भाजपा 121, शिवसेना शिंदे 35 और एनसीपी अजित 38 यानी 194 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। शिवसेना शिंदे और एनसीपी अजित की अभी एक-एक लिस्ट जारी हुई है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इनकम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here