घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत प्रयास शुरू करके क्रेन की मदद से कार को कुएं से बाहर निकाला। जिसके बाद शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी ही। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दरगुडे परिवार एक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कार चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और कार सीधे कुएं में जा गिरी। इस भीषण हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों में 6 बच्चे शामिल हैं, जिनमें एक 7 साल की बच्ची भी बताई जा रही है। इसके अलावा सुनील दरगुडे, उनकी पत्नी और उनकी बेटी की भी इस हादसे में मौत हो गई। एक ही परिवार के इतने सदस्यों की मौत से गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल दिंडोरी पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।View this post on Instagram