Home National बड़ा हादसाः ट्रेन में भीषण आग लगने से धूं-धूं- कर जला कोच, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

बड़ा हादसाः ट्रेन में भीषण आग लगने से धूं-धूं- कर जला कोच, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

0
बड़ा हादसाः ट्रेन में भीषण आग लगने से धूं-धूं- कर जला कोच, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
फिरोजाबादः थाना लाइनपार क्षेत्र में आते रूपसपुर के पास डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पर मालगाड़ी के डिब्बे में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना को लेकर प्रशासन के कर्मियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी में 6 नए चार पहिया वाहन लदे थे। आग की लपटों से आसमान में धुएं का गुबार छा गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थी। घटना के दौरान भारी संख्या में लोग पहुंच गए। हालांकि प्रशासन द्वारा लोगों को घटना स्थल से दूर रखा गया। राहत की बात यह है कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

बताया जा रहा है कि मालगाड़ी शाम करीब 4 बजे टूंडला से कानपुर की ओर जा रही थी, तभी रूपसपुर के पास इसके एक डिब्बे में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ-साथ रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें और घना धुआं राहत कार्य में बाधा डाल रहे थे, लेकिन संयुक्त प्रयासों से स्थिति को सफलतापूर्वक नियंत्रित कर लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) सत्येंद्र पांडे ने बताया कि मालगाड़ी में 4 पहिया वाहन लदे हुए थे। आग लगने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर डीएफसी का एक रूट अस्थायी रूप से बाधित किया गया। हालांकि, दूसरे रूट पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से जारी रहा। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here