Home National Diljit Dosanjh के कन्सर्ट के Fake टिकट बेचने के मामले मे व्यक्ति गिरफ्तार

Diljit Dosanjh के कन्सर्ट के Fake टिकट बेचने के मामले मे व्यक्ति गिरफ्तार

0
Diljit Dosanjh के कन्सर्ट के Fake टिकट बेचने के मामले मे व्यक्ति गिरफ्तार

लाखों रुपए कमाकर खरीदा iPhone और घड़ी

नई दिल्लीः पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए फर्जी टिकट बेचने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। यह कॉन्सर्ट दिलजीत के ‘दिल-ल्यूमिनाटी टूर’ का हिस्सा है। उनका यह कनसर्ट 26 अक्टूबर यानी आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाला है। दिल्ली पुलिस ने एक महीने पहले ही सिंगर के फैंस को सचेत किया था कि ‘गाने की चक्कर में गलत लिंक पर क्लिक करके अपनी बैंड न बजवा लेना।’ बताया जा रहा है कि शख्स ने कुल 69 टिकट बेचे थे, जिससे उसने 476,870 रुपये की कमाई की थी। आरोपी ने उस पैसे से iPhone और एपल वॉच खरीदे थे। आरोपी कौशिक ने दिल्ली पुलिस को बताया कि उसने 3 लोगों के साथ फेक टिकट बेचकर चीटिंग की थी और इससे उसने 6.75 लाख रुपये की उगाही की थी। इसके बाद बेंगलुरु और गोवा गया, जहां उसने अलग-अलग होटलों में स्टे किया और क्लब्स में पैसे खर्च किए थे। दिलजीत के कनसर्ट के ऐलान के तुरंत बाद ही सारी टिकट बुक हो गई थी और इससे फैंस निराश हो गए थे। इस बीच दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी थी फैंस के साथ धोखा किया जा सकता है। दिल्ली पुलिस ने पता लगाया कि कुछ लोग ऑनलाइन टिकट को ऊंची कीमत पर बेच रहे हैं। उन्होंने नागरिकों को फिर से सेलर्स के साथ लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी। पुलिस ने यह भी कहा कि फर्जी टिकट बेचे जा रहे थे और लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक करते समय सतर्क रहने की हिदायत दी थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया के जरिए टिकट बेच रहा था और उनके लिए कीमतें 10,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक मांगी जा रही थीं। बता दें कि दिलजीत दोसांझ के फैंस को दिल्ली पुलिस ने कॉन्सर्ट से पहले टिकट को लेकर धोखाधड़ी के बारे में चेतावनी दी थी और एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था, “गाना सुनने के चक्कर में टिकट के लिए गलत लिंक पर पैसे पुसे देकर अपना बैंड न बजवा लेना।”  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here