Home National घूरने को लेकर हुआ विवाद, व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पत्नी और बेटा घायल

घूरने को लेकर हुआ विवाद, व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पत्नी और बेटा घायल

0
घूरने को लेकर हुआ विवाद, व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पत्नी और बेटा घायल

ग्वालियरः शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, घूरकर देखने के विवाद में 2 पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। इस बीच एक पक्ष ने रायफल से करीब 20 राउंड फायर किए, जिसमें एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छर्रे लगने से उसकी पत्नी और एक बेटा घायल हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, हमलावर फरार है।

जानकारी देते मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया, 5 मई को रमेश कुशवाह के बहन के घर बिजौली में शादी थी। मैरिज गार्डन में कार्यक्रम चल रहा था। टीका कार्यक्रम के पहले रमेश को भात लेकर जाना था। वह घर से निकल ही रहे थे, तभी उनके घर के सामने रहने वाले राजपाल बघेल ने रमेश पर अपने घर की महिलाओं पर घूरने का आरोप लगाया। रमेश ने इससे इनकार किया, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। पहले दोनों पक्षों में पहले ईंट-पत्थर चले और फिर आपस में झड़प भी शुरू हो गई।

इस बीच राजपाल के परिवार के रामू बघेल, अनार सिंह और सुखवीर बघेल मौके पर पहुंचे। रामू और अनार सिंह छत पर चढ़ गए। उन्होंने करीब 20 राउंड फायर किए। गोली चलते ही रमेश घर की तरफ भागा, लेकिन दरवाजे पर ही उसे सीने में गोली लग गई, उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फायरिंग में रमेश के बेटे रवि कुशवाह के हाथ में गोली लगी। दूसरे बेटे अनिल कुशवाह को लाठी लगी है और पत्नी पुष्पा देवी को छर्रे लगे हैं। बहू नीतू के साथ भी डंडे से मारपीट की गई है।

सीएसपी अतुल कुमार सोनी के मुताबिक, बघेल और कुशवाह परिवार आमने सामने रहते हैं। दोनों परिवार भिंड के हैं। करीब 5 साल पहले मकान बनाने के समय से इनके बीच विवाद चल रहा था। कई बार झगड़ा हो चुका। 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here