Home National नकाबपोश हमलावरों ने Congress Leader पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, मौ’त

नकाबपोश हमलावरों ने Congress Leader पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, मौ’त

0
नकाबपोश हमलावरों ने Congress Leader पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, मौ’त

मालदा: पश्चिम बंगाल के मालदा में सुबह हमलावरों ने दिनदहाड़े कांग्रेस के एक नेता की हत्या  कर दी। मृतक की पहचान शेख सैफुद्दीन बताया जा रहा है जो कांग्रेस से जुड़े हुए थे। इस घटना से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया।  घटना मानिकचक के धरमपुर स्टैंड के पास स्थित बाजार की बताई जा रही है।

मृतक नेता के बेटे ने बताया कि उनके पिता सुबह करीब 9 बजे मानिकचक गए थे। इसी दौरान नकाबपोश हमलावरों ने कांग्रेस नेता को घेर लिया और उन पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। जानकारी के अनुसार इस दौरान बदमाशों ने बम से भी हमला किया। हमले में कांग्रेस नेता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटे ने आरोप लगाया कि इस घटना में गोपालपुर क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष शेख नासिर शामिल है।

उनके नेतृत्व में ही हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया और मेरे पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। हालांकि घटना के बारे में पुलिस की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here