Home National Train के आगे कूदा MBBS Student, दर्दनाक मौत, Suicide Note बरामद

Train के आगे कूदा MBBS Student, दर्दनाक मौत, Suicide Note बरामद

0
Train के आगे कूदा MBBS Student, दर्दनाक मौत, Suicide Note बरामद

डेढ़ महीने पहले भी आत्महत्या का किया था प्रयास

जैसलमेरः MBBS स्टूडेंट द्वारा राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का मामला सामने आया है। वह राजकोट के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में MBBS का अंतिम वर्ष का छात्र था। बताया जा रहा है कि इस स्टूडेंट ने इसी जगह डेढ़ महीने पहले (28 जनवरी) भी सुसाइड का प्रयास किया था। तब समय रहते गांव वालों ने उसे बचा लिया था। जानकारी के अनुसार, रतन कुमार मेघवाल (23) का शव शनिवार सुबह राजकोट के परापीपलिया रेलवे फाटक के पास मिला। गुजरात पुलिस को रतन के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। पुलिस जांच के अनुसार, रतन कुमार शनिवार सुबह करीब 4:00 बजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से निकले थे। इसके ठीक 45 मिनट बाद, यानी 4:45 बजे उन्होंने सुसाइड कर लिया। गांधीग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट में रतन ने खुद के मानसिक रूप से परेशान होने के कारण यह कदम उठाने का जिक्र किया। उधर, AIIMS प्रशासन का कहना है कि रतन कैंपस में नहीं रहता था, जबकि हॉस्टल के वार्डन ने ही शव की पहचान की है। बताया जा रहा है कि 28 जनवरी को भी रतन सुबह जल्दी हॉस्टल से निकला था। परापीपलिया रेलवे ट्रैक पर उसने सुसाइड का प्रयास किया था। बेटे के डॉक्टर बनने का सपना संजोए जैसलमेर में बैठे माता-पिता को जैसे ही इस अनहोनी की खबर मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजकोट सिविल हॉस्पिटल के मोर्च्युरी में रखा गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here