Home National मौसम विभाग ने 7 राज्यों में Red और Orange Alert किया जारी

मौसम विभाग ने 7 राज्यों में Red और Orange Alert किया जारी

0
मौसम विभाग ने 7 राज्यों में Red और Orange Alert किया जारी

नई दिल्ली :  देश में मौसम में बड़ा बदलाव हो रहा है। जहां एक ओर उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है, वहीं दूसरी ओर दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दो चक्रवाती तूफान आने की चेतावनी दी है। जिससे कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है।

भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस समय पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर, दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हो गया है। इस कारण एक लो प्रेशर एरिया बन गया है, जो धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 25 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन के रूप में तेज हो सकता है। इसके बाद यह तूफान तमिलनाडु और श्रीलंका के तट की ओर बढ़ेगा।

मौसम विभाग ने 25-29 नवंबर तक भारी बारिश के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। यह भारी बारिश मुख्य रूप से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में देखने को मिल सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में 25-29 नवंबर के दौरान बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ भी अफगानिस्तान के पास सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से भी मौसम में बदलाव हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here