Home National सैनिक वाहन खाई में गिरा, नायक की मौत

सैनिक वाहन खाई में गिरा, नायक की मौत

0
सैनिक वाहन खाई में गिरा, नायक की मौत

राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक भयानक सड़क हादसा होने का समाचार मिला है। राजौरी के उप जिला कालाकोट के बढोग क्षेत्र में रिकवरी क्रेन खाई में गिर गया। हादसे दौरान वाहन में सवार एक नायक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब साढ़े 9 बजे एक रिकवरी क्रेन त्रियाठ से कालाकोट की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन बढोग क्षेत्र के पास पहुंचा, वह अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और खाई में गिर गया। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को खाई से निकालकर उप जिला अस्पताल कालाकोट पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने नायक बदरी लाल यादव निवासी राजस्थान को मृत घोषित कर दिया, जबकि सिपाही जय प्रकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैन्य अस्पताल रेफर कर दिया। कालाकोट पुलिस ने इस घटना पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here