Home National DM आवास परिसर से मिला लापता महिला का कंकाल

DM आवास परिसर से मिला लापता महिला का कंकाल

0
DM आवास परिसर से मिला लापता महिला का कंकाल

नई दिल्ली : कानपुर में एक जिम ट्रेनर ने महिला की हत्या कर उसके शव को डीएम परिसर में ही दफना दिया। इस मामले में महिला के पति ने चार महीने पुलिस में किडनैपिंग का केस दर्ज कराया था, लेकिन जब आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा और उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। कानपुर के सिविल लाइन में रहने वाले कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता 24 जून को सुबह जिम करने निकली थी। उसके बाद वह लौटकर घर वापस नहीं आई। वह रोज ग्रीन पार्क स्थित जिम में एक्सरसाइज करने जाती थी।

कारोबारी राहुल गुप्ता ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत में आरोप लगाया था कि जिम ट्रेनर विमल सोनी ने प्रोटीन के साथ पत्नी को नशीला पदार्थ खिला दिया और उसका अपहरण कर उसकी हत्या कर दी है। कारोबारी के 10 और 12 साल के दो बच्चे हैं। महिला के पति राहुल गुप्ता ने कोतवाली थाने में जिम ट्रेनर विमल सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी एकता के खाते में लाखों रुपए थे। इसके साथ ही घर के पूरे जेवरात भी गायब हैं। इससे आक्रोशित कारोबारी और उसके परिवार के लोगों ने थाने में हंगामा भी किया था।

चार महीने बाद इस हत्याकांड का राज खुला है। हत्या के आरोपी जिम ट्रेनर ने महिला का अपहरण कर उसकी हत्या करके शहर के सबसे बड़े अधिकारी के सरकारी आवास परिसर में दफना दिया था। इस सनसनीखेज घटना का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने आरोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी को महिला की हत्या के चार महीने बाद गिरफ्तार किया। पुलिस कस्टडी में जिम ट्रेनर ने कहा कि मैंने उसको मार डाला है। उसने बताया कि महिला की बॉडी को DM आवास के कंपाउंड में पांच फिट गहरे गड्ढे में दफना दिया है। आरोपी के बताए गए जगह पर रात में पुलिस ने खुदाई की। देर रात में करीब 12 :30 के बाद बजे गड्ढे से महिला का कंकाल बरामद हुआ। महिला के कंकाल को डीएम परिसर से निकालकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here