Home National 60 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल, कई के रूट बदले

60 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल, कई के रूट बदले

0
60 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल, कई के रूट बदले

नई दिल्ली – गुजरात में भारी बारिश का असर रेल सेवाओं पर पड़ा है। पश्चिम रेलवे ने बुधवार को बताया कि रेल की पटरियों पर पानी जमा होने से 60 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। जबकि कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों को निर्धारित गतंव्य से पहले ही रोक दिया गया है।

19320 इंदौर-वेरावल महामना एक्सप्रेस को गोधरा-वडोदरा-गेरातपुर के रास्ते डायवर्ट किया गया। 20823 पुरी-अजमेर एसएफ एक्सप्रेस को पालधी-भुसावल-खंडवा-संत हिरदाराम नगर-रतलाम-चंदेरिया के रास्ते डायवर्ट किया गया है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि वडोदरा रेलवे डिवीजन में तीन स्थानों पिलोद, बाजवा और रानोली में भारी बारिश और जलभराव के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here