वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक होटल में पांच साल के बच्चे का बर्थडे मनाया जा रहा है और समारोह में कई सारे महेमानों को आमंत्रित किया गया था। इस पार्टी में परिवार के भी सभी सदस्य शामिल हैं। कोई वीडियो बना रहा है तो कोई तस्वीरें ले रहा है। हंसी खुशी का माहौल है और सभी लोग पार्टी को इंज्वॉय कर रहे हैं। अचानक छोटे बच्चे को गोद से उतारकर मंच पर मौजूद महिला गिर पड़ती है और वहीं उसकी मौके पर मौत हो जाती है। जबतक महिला का पति धवल कुछ समझ पाता महिला पति के कंधे पर अचानक गिर पड़ी। पति उसे उठाने की कोशिश करता रहा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बताया कि हार्ट अटैक की वजह से उसकी मौत हो गई थी। बर्थडे का खुशी का माहौल मातम में बदल गया था। धवल बारोट का परिवार वलसाड जिले के वापी इलाके के सनराइज को.ऑपरेटिव सोसाइटी में रहता है जो वापी के छरवाडा इलाके में आता है। बेटे के पांचवें बर्थडे पर धवल बारोट ने होटल में बड़ी पार्टी रखी थी लेकिन इस खुशी के माहौल में उसने अपनी पत्नी को ही खो दिया।5 वर्षीय बच्चे की बर्थडे पार्टी के दौरान मां की हुई मौत, घटना का LIVE VIDEO आया सामने#LIVE #VIDEO #BREAKING #NewsUpdates pic.twitter.com/tgArC3Z8G3
— Encounter India (@Encounter_India) September 18, 2024