Home National मां ने प्रेमी को भिजवाया Jail, तो गम में प्रेमिका ने मेहंदी से नाम लिखकर की Suicide

मां ने प्रेमी को भिजवाया Jail, तो गम में प्रेमिका ने मेहंदी से नाम लिखकर की Suicide

0
मां ने प्रेमी को भिजवाया Jail, तो गम में प्रेमिका ने मेहंदी से नाम लिखकर की Suicide

वाराणसी। यूपी के वाराणसी से एक प्रेमी-प्रेमिका का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, मामला प्रेमी के जेल जाने के गम में प्रेमिका ने उसका नाम अपने हाथ पर मेहंदी से लिखकर सुसाइड कर ली। जानकारी के अनुसार भेलूपुर थाना क्षेत्र के लखराव इलाके में एक किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार आत्महत्या की वजह प्रेमी का जेल जाना बताया जा रहा है। बताते चले कि लखराव निवासिनी किशोरी का एक युवक से प्रेम संबंध था, लेकिन उसकी मां को ये मंजूर नहीं था। जिसके बाद मां ने बीते जुलाई माह में किशोरी के ऊपर दवाब डाल कर प्रेमी पर अपरहण सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज करवाया था। मामले में 5 दिन पूर्व प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिससे नाराज किशोरी ने रविवार की देर रात पहले अपने हाथों में प्रेमी के नाम की मेहंदी लगाई। फिर घर में सबके सो जाने के बाद फंदे से लटक गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here