Home National NEET Re-Exam: भारी चूक! छात्र को दे दिया अबू धाबी का सेंटर

NEET Re-Exam: भारी चूक! छात्र को दे दिया अबू धाबी का सेंटर

0
NEET Re-Exam: भारी चूक! छात्र को दे दिया अबू धाबी का सेंटर

नागपुरः नीट यूजी की दोबारा होने वाली परीक्षा से ठीक पहले एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी एडमिट कार्ड में एक कथित गड़बड़ी कर दी। आपको बता दें नागपुर के एक छात्र को एनटीए ने अबू धाबी का सेंटर अलॉट कर दिया है। जबकि युवक के पास पासपोर्ट तक नहीं है।

जानकारी के अनुसार 21 जून को री-नीट परीक्षा होने वाली है। ये परीक्षा पेन-पेपर मोड में दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और अन्य निर्धारित दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ ले जाने होंगे।

छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था और उसे पूरी उम्मीद थी कि उसे देश के भीतर ही कोई परीक्षा केंद्र मिलेगा। लेकिन जब उसने आधिकारिक वेबसाइट से अपना री-नीट 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड किया, तो उसमें भारत के बजाय अबू धाबी (UAE) स्थित एक ‘इंडियन स्कूल’ को परीक्षा केंद्र बताया गया था।

वहीं सोशल मीडिया पर भी इस एडमिट कार्ड का एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। छात्र के पिता मोहम्मद तालिब ने बताया कि हमने एडमिट कार्ड देखने के बाद हेल्पलाइन नंबर पर संर्पक किया। उन्होंने हमें मेल भेजने के लिए कहा। जब हमने मेल भेजा, तो हमें कॉल आया कि शनिवार शाम 4 बजे तक हमें नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। हमने ऑप्शन के तौर पर 3 जिले चुने थे, लेकिन अब हमारी मांग है कि नागपुर को सेंटर बनाया जाए।

उधर, एनटीए ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और बताया है कि यह एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ है। एजेंसी ने छात्र के परिवार को भरोसा दिया है कि इस पर तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। छात्र को सही परीक्षा केंद्र के साथ एक नया और संशोधित एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। परिवार ने बताया कि उन्हें एनटीए की तरफ से एक ईमेल भी मिला है, जिसमें शाम तक इस गलती को सुधारने का आश्वासन दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here