Home National प्लाट के विवाद में भतीजे ने चाकू से काटी चाची की नाक

प्लाट के विवाद में भतीजे ने चाकू से काटी चाची की नाक

0
प्लाट के विवाद में भतीजे ने चाकू से काटी चाची की नाक

पालीः प्लॉट विवाद में एक 40 साल की महिला की उसके भतीजे और अन्य रिश्तेदारों ने नाक काट दी। गंभीर हालत में महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया। जिसके बाद महिला को प्राथमिक उपचार के बाद सर्जरी के लिए जोधपुर रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार जालोर जिले के मोकणी गांव (सायला) में 40 साल की कूकीदेवी पत्नी लाखाराम का पीहर है।

पिछले कुछ समय से वह अपने पीहर में ही रह रही थी। गांव के एक भूखंड को लेकर उसका अपने रिश्ते के भतीजे, काका से विवाद चल रहा था। मंगलवार दोपहर को प्लॉट पर वह अपने बेटे, भाभी के साथ गई। इस दौरान उसके भतीजे, काका और अन्य रिश्तेदार आए और उन पर हमला कर दिया।

इस दौरान कूकीदेवी का मोकणी निवासी ओमप्रकाश (30) पुत्र हराराम भील ने चाकू से नाक काट दिया। देर शाम को घायल कूकीदेवी को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। महिला की कटी नाक को सर्जरी के बाद वापस जोड़ा जाएगा। ऐसे में उसे जोधपुर रेफर किया गया। घायल महिला के भाई हीकाराम भील ने सायला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here