Home National पूर्व मंत्री Baba Siddique हत्याकांड में हुआ नया खुलासा

पूर्व मंत्री Baba Siddique हत्याकांड में हुआ नया खुलासा

0
पूर्व मंत्री Baba Siddique हत्याकांड में हुआ नया खुलासा

मुंबईः एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। इस हत्याकांड में अब तक चार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। जिसमें से तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इन आरोपियों के तार कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जोड़े जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस हमले का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई ही है।

उसने सलमान खान से नजदीकियों के चलते ही बाबा सिद्दीकी की हत्या करवाई। शूटर्स के टारगेट पर बाबा सिद्दीकी का बेटा और विधायक जीशान सिद्दीकी भी था, लेकिन वह किसी तरह बच गया। अब इस केस में नया खुलासा हुआ है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हत्याकांड में एक नहीं दो लोगों पर गोली चली थी।

दरअसल, जब बाबा सिद्दीकी बांद्रा ईस्ट इलाके में मौजूद बेटे के ऑफिस से बाहर निकले तो उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गईं। इस दौरान वहां से एक 22 साल का युवक भी गुजर रहा था। कई राउंड फायरिंग में इस युवक को भी एक गोली लगी, जिसके बाद उसे पास के राम मंदिर तक ले जाया गया। वहां से उसे भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसका वहीं इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here