Read In English : https://encounternews.in/india/nitish-kumar-resigns-as-bihar-chief-minister-set-to-transition-to-rajya-sabha/ इन सबके बीच अब पटना में बवाल की स्थिति बन चुकी है। मुख्यमंत्री आवास के बाहर बड़ी संख्या में जेडीयू के कार्यकर्ता जमा हो गए हैं। जेडीयू कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना अपनी पार्टी के नेताओं को भी करना पड़ा रहा है। जेडीयू एमएलसी संजय गांधी को वहां से भागना पड़ा वहीं बीजेपी कोटे से मंत्री सुरेंद्र मेहता की गाड़ी जेडीयू समर्थकों ने रोक दी।पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 5, 2026
राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिए राजनीति में अपने अगले कदम का खुलासा कर दिया है। उन्होंने राज्यसभा सदस्य बनने की ख्वाहिश जताते हुए साफ कर दिया है कि वो अब दिल्ली की राह पकड़ेंगे और बिहार की नई सरकार को अपना मार्गदर्शन देंगे।श्री @NitishKumar जी ने बिहार से राज्यसभा सदस्य का आज नामांकन भरा है। बीते दो दशकों से बिहार की जनता के कल्याण के लिए आपकी प्रतिबद्धता और समर्पित नेतृत्व ने प्रदेश को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया है। जनसेवा का आपका व्यापक अनुभव तथा नीति-निर्माण की… pic.twitter.com/3wfIfX521C
— Amit Shah (@AmitShah) March 5, 2026