Home National धान से लदा Overloaded ट्रक कार पर पलटा, दंपति सहित 3 की मौत

धान से लदा Overloaded ट्रक कार पर पलटा, दंपति सहित 3 की मौत

0
धान से लदा Overloaded ट्रक कार पर पलटा, दंपति सहित 3 की मौत

रायपुरः शहर में एक बड़े हादसे का मामला सामने आया है जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, धान से लदा ओवरलोडिड ट्रक अचानक कार के ऊपर पलट गया और कार में सवार पति-पत्नी और ड्राइवर नीचे दब गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, राजकुमार शर्मा (66) रायपुर के एमएमआई अस्पताल में 10 फरवरी से भर्ती थे। वहां सफल बाइपास सर्जरी हुई थी। अस्पताल में भर्ती के दौरान वे बार-बार अपने बेटे मनीष शर्मा से घर तिल्दा जाने की जिद करते रहे। रविवार को शाम तक जब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली, तब घर लौटने के लिए बड़े बेटे मनोज शर्मा ने पुणे से ऑनलाइन कैब बुक की थी।

कार सवार पति-पत्नी जैसे ही पुरानी विधानसभा के पास नरदहा पहुंचे तो धान से लदा ट्रक कार के ऊपर पलट गया। ट्रक और उसमें रखी धान की बोरियां एक साथ कार पर गिर गई। इस हादसे में कैब ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति-पत्नी घायल अवस्था में कार में फंसे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायल दंपती को बाहर निकाला गया और पास के अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने के आधे घंटे के भीतर दंपती की मौत हो गई।

डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने दोनों घायलों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक पलौद के धान केंद्र से दोंदे कुटकी जा रहा था। ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here