Blog

  • मतदाता सूची में 4 मई तक दर्ज करवाए जा सकते हैं नाम

    डीसी जतिन लाल की अपील…वोटर लिस्ट में अवश्य नाम दर्ज कराएं पात्र मतदाता

     

    ऊनासुशील पंडित: जो पात्र मतदाता किसी कारणवश अब तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करवा पाए हैं, उनके लिए अभी भी इसका अवसर है। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अंतिम तिथि 4 मई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि जिले में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े जा रहे हैं। इसके लिए मतदाता अपने मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी अथवा एसडीएम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। वे फॉर्म नंबर 6 लेकर अपना एक रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार संख्या, आयु और निवास के प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि के साथ अपना और अपने परिवार के सदस्य, जो 1 अप्रैल, 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु पूर्ण कर रहे हैं, उनका नाम मतदाता सूची में 4 मई 2024 तक दर्ज करवा सकते हैं।


    ऑनलाईन भी कर सकते हैं आवेदन
    जतिन लाल ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल एनवीएसपी और वोटर हेल्पलाइन ऐप पर भी ई-रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। उन्होंने आग्रह किया कि पंजीकृत मतदाता भी अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की पुष्टि अवश्य करें। सूची में मतदाता के नाम सुधार का काम 26 मार्च तक कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान मतदाता सूचियों में कोई भी अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि विभाग की वेबसाइट सीईओहिमाचल  डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर भी कर सकता है।


    डीसी बोले…हमारा प्रयास है एक भी पात्र मतदाता पंजीकरण से न छूटे
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं से वोटर लिस्ट में अपना नाम पंजीकरण सुनिश्चित बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल, 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु पूर्ण कर रहे सभी युवा मतदाता अपना वोट अवश्य बनवाएं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जिले में एक भी पात्र मतदाता नाम दर्ज कराने से न छूटे। वोट की ताकत से लोकतंत्र मजबूत होता है। इसमें सब मतदाताओं की सहभागिता आवश्यक है। सभी अपने वोट का महत्व समझें, और मताधिकार का प्रयोग करें। इसे लेकर अन्यों को भी प्रेरित करें। डीसी ने स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में सभी से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।  

  • कपूरथला: चंडीगढ़ से आई NCB की टीम पर फायरिंग, एक घायल

    कपूरथला: गांव सुन्नड़वाल के नजदीक सुखानी पुल के समीप एक एनडीपीएस एक्ट के मामले में छापेमारी करने आई नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो चंडीगढ़ की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है।इस दौरान टीम के साथ आया कोरियर मालिक गोली लगने से जख्मी हो गया। एनसीबी की टीम  मुख्य आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई। 

    थाना सदर की पुलिस ने 15 लोगों के ​खिलाफ वि​भिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की एक कार भी जब्त की है। घायल कोरियर मालिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सदर की पुलिस को दी ​शिकायत में एनसीबी चंडीगढ़ के इंस्पेक्टर कुलदीप तोमर ने बताया कि वह 20 मार्च की रात दो गाड़ियों में सवार होकर चौकी काला सं​घिया कपूरथला पहुंचे। 

    18 मार्च को लु​​धियाना से यूके कोरियर की आधा किलो अफीम के मामले को लेकर काला सं​घिया व आसपास के एरिया में जा रहे थे। उनके साथ एक कार में कोरियर मालिक व उनके कर्मी भी थे। अफीम गांव सुन्नड़वाल निवासी पलविंदर सिंह उर्फ पिंदा व इकबाल सिंह उर्फ सोनू ने ही यूके में किसी को कोरियर की थी।  पुलिस टीम जब उनकी तलाश कर रही थी तो रास्ते में उनके पास से एक सफेद रंग की बैलेनो कार आती दिखाई दी। इस पर इंद्रजीत सिंह ने उनके बताया कि इस कार में पलविंदर सिंह उर्फ पिंदा व इकबाल सिंह उर्फ सोनू मौजूद हैं।


    पुलिस ने जब बैलेनो कार को रुकने का इशारा किया, तो दोनों ने कार तेज रफ्तार से भगा ली।  हाईवे पर आ गए। जब उनकी कार नहीं दिखी तो वह उनकी तलाश में जुट गए। इसी बीच सफेद रंग की बैलेनो और ग्रे कलर की खुली कैंपर जीप भी थी। जिसमें 7-8 ह​थियारबंद लोग सवार थे और कुछ तेजधार ह​थियार से लैस थे। दोनों वाहनो पर सवार आरोपियों उनकी तरफ तेजी से आते हुए फायर करने लगे। 

    कुलदीप के अनुसर करीब 25-30 अंधाधुंध फायर किए। इस दौरान कोरियर मालिक व उनके कर्मियों की कार में सवार विशाल शर्मा की जांघ में एक गोली लगी। विशाल शर्मा को वह पिंदा व सोनू की ​शिनाख्त के लिए साथ लाए थे, क्योंकि इन दोनों ने ही पार्सल किया था। हमलावरों के दोनों वाहन फायर करते हुए आगे निकल गए। 

    कुछ दूरी पर NCB व पुलिस की टीम ने घेर कर पलविंदर सिंह उर्फ पिंदा सुखानी पुल के समीप बनी कोठियों से बैलेनो कार समेत दबोच लिया। जबकि बाकी आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।  थाना सदर के एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी पलविंदर सिंह उर्फ पिंदा, इकबाल सिंह उर्फ सोनू, कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा सभी निवासी गांव सुन्नड़वाल, बल्ली निवासी काला सं​घिया व कांता निवासी गांव कोहाला व आठ-दस अज्ञात लोगों के ​खिलाफ सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने समेत वि​भिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है।

  • जालंधर सहित 5 जिलों के SSP हुए नियुक्त

    चंडीगढ़: चुनाव आयोग ने पंजाब के 5 जिलों में एसएसपी तैनात कर दिए हैं।इनमें दीपक पारिक को एसएसपी बठिंडा,अंकुर गुप्ता एसएसपी जालंधर ग्रामीण सिमरत कौर को एसएसपी मलेरकोटला, सुहैल कासिम मीर एसएसपी पठानकोट और डॉ. प्रज्ञा जैन को एसएसपी फाजिल्का नियुक्त किया है।

  • जालंधरः मामूली बात को लेकर हुई झड़प, झोपड़ी तोड़कर दपंति को किया घायल, देखें Live

    जालंधर, ENS: न्यू अमन नगर गुलाब देवी रोड़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दुर्गा मंदिर की बैकसाइड पर रहती महिला की झोपड़ी को तोड़ दिया गया है। महिला ने पड़ोसियों पर आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए किरण ने बताया कि वह वहां पर झोपड़ी में रहती है। महिला ने कहाकि टॉयलेट को लेकर दोनों में विवाद हुआ है।

    इस दौरान महिला ने आरोप लगाए है कि इस बात को लेकर पड़ोसियों ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित महिला ने पवन, राकेश कुमार, अनु सहित 6 लोगों ने हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि झोपड़ी से ही बांस निकालकर उन पर हमला किया गया। हादसे में महिला और उनका पति घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।

  • ‘गोदान एक्सप्रेस’ में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : शुक्रवार की दोपहर एक बार फिर एक ट्रेन में आग लगने का मामला सामने आया है। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली गोदान एक्सप्रेस में आग लगने का मामला सामने आया है। दरअसल ये ट्रेन मुंबई से गोरखपुर जा रही गोदाम एक्सप्रेस थी। आग ट्रेन के लगेज कंपार्टमेंट में लगी थी।

    बताया जा रहा है कि ट्रेन मुंबई से चलकर महाराष्ट्र के नासिक रोड स्टेशन के पास पहुंची थी। इसी दौरान गोदान (मुम्बई LTT–गोरखपुर) एक्सप्रेस के आखिर वाली लगेज बोगी में अचानक आग लग गई। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही एहतियात के तौर पर ट्रेन के बाकी हिस्सों को लगेज कम्पार्टमेंट से अलग कर दिया गया।

    पूरा मामला दोपहर 3 बजे का बताया जा रहा है। वहीं इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पा लिया गया है।

  • जालंधर सहित पंजाब भर में 114 जजों की हुई नियुक्तियां, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः जालंधर सहित पंजाब भर में 114 नए जजों की नियुक्तियां की गई, देखें लिस्ट

  • पंजाबः संगरूर के बाद अब इस जगह जहरीली शराब से हुई मौ+ते, कई लोगों की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    बठिंडाः संगरूर के गांव गुज्जरां के बाद सुनाम में जहरीली शराब ने कहर बरपा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 5 लोगों की मौत हो गई है और करीब एक दर्जन लोगों की हालत खराब है। जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जहरीली शराब के जिस ब्रांड ने गुज्जरां में 8 जिंदगियों को लील लिया है, उसी ब्रांड की शराब ने सुनाम में कहर बरपाया है। मरने वालों में जखेपल निवासी ज्ञान सिंह के अलावा सुनाम टिब्बी रविदास पुरा निवासी लछा सिंह, गुरमीत सिंह, बुद्धू सिंह, लच्छा सिंह और दर्शन सिंह शामिल हैं। परमजीत सिंह, साड़ी सिंह, भोला सिंह, रविनाथ, बूटा सिंह, कर्मजीत सिंह, दर्शन सिंह, रफी नाथ, लछमन सिंह की हालत गंभीर है और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

    घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी मनदीप सिंह संधू अपनी टीमों के साथ टिब्बी रविदास पुरा बस्ती में पहुंचे। पुलिस ने चप्पे चप्पे की छानबीन की और इस दौरान उन्हें जहरीली शराब की कुछ बोतलें भी मिलीं हैं। इन बोतलों का ब्रांड, गुज्जरां में मिली शराब वाला ही बताया जा रहा है। डीएसपी मनदीप सिंह संधू ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। यहां काफी लोग बीमार हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी बस्ती में पहुंच गई हैं। इस दौरान मृतकों के परिजनों ने जहरीली शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मृतक गुरमीत सिंह के परिजनों ने कहा कि उन्हें योग्य मुआवजा व सरकारी नौकरी दें। सुनाम की टिब्बी रविदास पुरा बस्ती में शुक्रवार को अजीब सी खामोशी थी।

    तंग गलियों में महिलाएं अपने घरों के बाहर खड़ी थीं जिनके चेहरों पर मायूसी थी। महिलाओं ने कहा कि यहां शराब का धंधा खुलेआम चल रहा है। सस्ती शराब देने का लालच देकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। महिलाओं ने कहा कि यहां दस, बीस व तीस रुपये में भी शराब मिल जाती है। गिलास में डालकर भी शराब दे दी जाती है। पीड़ित परिवारों की महिलाओं ने बताया कि जहरीली शराब का सेवन करने वालों को पिछले दो दिनों से आंखों से दिखाई नहीं देने और चक्कर आने की समस्या आ रही थी। गुरुवार से मौत होने का सिलसिला शुरू हो गया है। महिलाओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। साथ ही मांग की कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, पीड़ितों को मुआवजा व नौकरी दी जाए।  

  • पंजाबः रोडवेज, पनबस पीआरटीसी कर्मचारियों ने बसों ने की हड़ताल, राहगीर हुए परेशान

    श्री मुक्तसर साहिब: बाबा बड़भाग सिंह में लगे नहरी मेले में जा रही फिरोजपुर रोडवेज डिपो की सरकारी बस कंडक्टर के ट्रैफिक मैनेजर द्वारा ऑन ड्यूटी थप्पड़ में मारने के आरोप में मुक्तसर में रोडवेज,पनबस पीआरटीसी कर्मचारियों ने बसों के पहिए जाम कर हड़ताल कर दी है। एकदम से सरकारी बसें बंद होने से यात्रियों में भी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। खास कर महिलाएं काफी परेशान हो रही हैं। मुक्तसर के बस स्टैंड पर भारी संख्या में यात्रियों की भीड़ इकठ्ठी हो गई है जोकि बसें चलने का इंतजार कर रहे हैं।

    बता दें कि मुक्तसर डिपो में 100 से अधिक सरकारी बसें प्रतिदिन वर्क करती हैं जिनको कर्मचारियों ने बंद कर दिया है। मुक्तसर में रोडवेज पनबस पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रदेश नेता गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने इंटरनेट मीडिया पर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे बसें बंद करने का अल्टीमेटम केवल 11 मिनट पहले दिया। 1.49 मिनट पर अल्टीमेटम देने के बाद सभी बसें दो बजे बंद कर दी गईं। इस कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री इधर-उधर भटक रहे हैं। सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री सफर है।

    ऐसे में सरकारी बसें बंद होने से महिलाएं मुक्तसर बस स्टैंड पर पहले तो करीब एक घंटे तक बसें चलने का इंतजार करती रहीं लेकिन जब उन्हें पता चला कि अब बसें नहीं चलेंगी तो उन्हें मजबूरन निजी बसों में किराया खर्च कर जाना पड़ा। रोडवेज पनबस पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के चेयरमैन जगसीर सिंह ने बताया कि पट्टी डिपो में तैनात टीएम द्वारा फिरोजपुर डिपो के कंडक्टर पर थप्पड़ मारने की घटना से पूरे पंजाब में सरकारी बसें बंद कर दी गई हैं। आन ड्यूटी एक कंडक्टर के थप्पड़ मारना सरासर निंदनीय है। ऐसा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक उक्त अधिकारी को बर्खास्त नहीं किया जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

  • WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी, किसी भी वक्त खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानें मामला

    WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी, किसी भी वक्त खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानें मामला

    नई दिल्लीः दुनिया के सभी एंड्रॉयड WhatsApp यूजर्स के लिए सबसे बड़ी चेतावनी है। आपका WhatsApp किसी भी वक्त हैक हो सकता है और आपके बैंक अकाउंट को भी खाली किया जा सकता है। दरअसल यह पूरा मामला एक मैलवेयर से जुड़ा है जिसका नाम PixPirate है। PixPirate को लेकर IBM ट्रस्टीयर ने अलर्ट जारी किया है। यह मैलवेयर खुद को फोन में छिपा सकता है और स्क्रीन पर होने वाली प्रत्येक हरकत को रिकॉर्ड कर सकता है।

    क्या-क्या कर सकता है PixPirate मैलवेयर?

    रिपोर्ट के मुताबिक यह मैलवेयर स्क्रीन के प्रत्येक स्वाइप को रिकॉर्ड कर सकता है। इसके अलावा कीबोर्ड पर टाइप होने वाले प्रत्येक वर्ड को भी रिकॉर्ड कर सकता है। PixPirate की मदद से हैकर्स आपकी सभी तरह की निजी जानकारियों को हासिल कर सकते हैं। यह मैलवेयर बैंक से आने वाले सभी मैसेज को पढ़ता है और उसके बाद उसे डिलीट भी कर देता है। ऐसे में यूजर्स को किसी भी तरह के ट्रांजेक्शन की जानकारी ही नहीं मिल पाती है। यह फोन की प्रत्येक एक्टिविटी को ट्रैक करता है और इंटरनेट बैंकिंग से जुड़ी हर एक जानकारी को इकट्ठा करता है। यह मैलवेयर इतना खतरनाक है कि टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को भी बायपास कर सकता है, क्योंकि यह मैसेज को डिलीट और एडिट भी कर सकता है।

    फोन में इस तरीके से पहुंच रहा यह PixPirate मैलवेयर

    रिपोर्ट के मुताबिक यह मैलवेयर फर्जी व्हाट्सएप एप और dodgy टेक्स्ट मैसेज एप के जरिए लोगों के फोन में पहुंच रहा है, हालांकि ये दोनों एप्स गूगल प्ले-स्टोर पर नहीं हैं। इन दोनों एप्स को यूजर्स किसी थर्ड पार्टी स्टोर या एपीके फाइल के जरिए डाउनलोड कर रहे हैं।

  • केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, CM पद से इस्तीफे की कोर्ट में याचिका दायर !

    नई दिल्लीः मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सीएम की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली हाई कोर्ट में सुरजीत सिंह यादव की ओर एक याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद भी मुख्यमंत्री ने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। कहा जा रहा है कि हाईकोर्ट से मांग की गई है कि सीएम केजरीवाल को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उधर, ईडी ने सीएम केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करते हुए उनकी 10 दिन की रिमांड मांगी गई। कहा गया है कि इस हाईप्रोफाइल मामले में उनसे गहन पूछताछ होनी है।

    केजरीवाल को लिखित में दिया गया गिरफ्तारी का कारण

    एएसजी राजू ने कहा कि सीएम की गिरफ्तारी में पीएमएलए की विभिन्न धाराओं का पालन किया गया था। गिरफ्तारी का कारण केजरीवाल को लिखित में दिया गया है। गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को देने के साथ ही उन्हें लिखित तौर पर भी बता दिया गया है। हालांकि केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के मामले में दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे।

    क्या मुख्यमंत्री पद से देना पड़ेगा इस्तीफा?

    इस सवाल को समझने के लिए हाल ही में झारखंड में हुए घटनाक्रम को देखा जा सकता है। झारखंड में भी दिल्ली जैसा ही मामला सामने आया था। भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कई समन जारी किए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी के गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद झारखंड में चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। झारखंड के हाल ही में हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद दिल्ली में भी संशय बढ़ गया है। लेकिन केजरीवाल के इस्तीफा को लेकर अभी तक कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा गया है।

    मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन भी दे चुके हैं इस्तीफा

    झारखंड के घटनाक्रम के साथ-साथ दिल्ली में भी दो ऐसे उदाहरण हैं, जिससे केजरीवाल के इस्तीफा देने की आशंका बढ़ जाती है। मनीलॉन्ड्रिंग मामले में ईडी दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के दो नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी के बाद सिसोदिया ने उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, वहीं सत्येंद्र जैन ने भी स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। ऐसे में अब उनकी ही पार्टी के मुखिया की गिरफ्तारी के बाद उनके इस्तीफे की भी चर्चा काफी तेज हो गई है। विपक्षी दल भी केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।