Blog

  • पंजाब : सिविल अस्पताल के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    तरनतारन : आउटसोर्स कर्मचारियों ने बकाया वेतन न मिलने पर प्रदर्शन किया। इनोविजन कंपनी के अंतर्गत सेवारत आउटसोर्स कर्मचारियों को लगभग 11 महीने से मासिक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जिसके कारण कर्मचारी शुक्रवार से हड़ताल पर है। जिसका कारण सिविल अस्पताल तरनतारन द्वारा सभी आउटसोर्स कर्मचारियों की वेतन राशि इनोवेशन कंपनी को न देना है। 11 माह से वेतन न मिलने के बाद भी कर्मचारी पूरी ईमानदारी और मेहनत से अपनी सेवाएं दे रहे है।

    जब आउटसोर्स कर्मचारी माननीय सिविल सर्जन तरनतारन से मिले तो उन्होंने जवाब दिया कि जब हमें आपका वेतन देने के लिए बजट मिल जाएगा तो आपका वेतन दे दिया जाएगा। हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि पंजाब सरकार से हमें वेतन देने के लिए बजट मिला है या नहीं। फरवरी, 2023 में सभी आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा हड़ताल भी की गई थी। उस समय विधायक कश्मीर सिंह सोहल से अनुरोध करने पर उन्होंने हमें मना लिया। सुनिश्चित करें कि आपके बकाया वेतन का भुगतान किया जाएगा।

    विधायक कश्मीर सिंह सोहल के समझाने के बाद हमने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी और अपनी सेवा फिर से शुरू कर दी। लेकिन आज तक हमारे बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इसलिए सभी आउटसोर्स कर्मचारियों की ओर से माननीय सिविल सर्जन, तरनतारन से अनुरोध किया गया कि हमारा पिछले 11 माह का बकाया वेतन भुगतान करने की कृपा करें। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. कमलपाल सिद्धू ने कहा कि इन कर्मचारियों को 2 महीने का वेतन दिया जा रहा है, बाकी सरकार को पैसा जारी करने के लिए लिखा है, जैसे ही पैसा जारी होगा, वेतन दे दिया जाएगा।

  • पंजाबः चुनाव आचार संहिता सख्त, Income Tax और Excise Department को आदेश जारी, देखें वीडियो

    126 फ्लाइंग स्कवायट की टीमें तैनात, मैरिज पैलेसों पर रखी जाएंगी पैनी नजर

    लुधियानाः जिले में चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं आज प्रेस वार्ता के दौरान DEO और डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने आज आचार संहिता सख्ती से लागू करने के आदेश अधिकारियों को दिए। इस दौरान साहनी ने कहा कि शहर में बीएसएफ और सीआरपीएफ सहित सभी एजेंसियां सक्रिय रूप से काम कर रही है। इनकम टैक्स और आबकारी विभाग को भी सख्त आदेश दे दिए गए है कि वह फील्ड में लगातार नजर बनाकर रखे। शहर में नाकाबंदियां की जाए। यदि किसी व्यक्ति से 50 हजार तक नकदी मिलती है तो उस व्यक्ति को उससे नकदी के बारे स्पष्टीकरण लिया जाएगा। यदि नकदी 50 हजार से अधिक 10 लाख या उससे अधिक मिलती है तो तुरंत इनकम टेक्स को सूचित कर जांच करवाई जाएगी।

    लोगों को 1 जून को विशेष क्यूब वनीशमेंट एप की सुविधा दी जाएगी। इस एप से लोग अपने वोटिंग सेंटर के हालात के बारे में देख सकेंगे। कितने लोग वोटिंग करके जा चुके है। कितने लोग लाइन में खड़े है। यहां तक की वोटिंग सेंटर पर तापमान क्या चल रहा है इसे भी लोग चैक कर सकते है। आज 4 लोगों को वायलेशन के नोटिस भी जारी किए गए है। लोगों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वह अपने लाइसेंसी हथियार संबंधित थाना में 31 मार्च तक जमा करवा दे। यदि किसी व्यक्ति से हथियार बरामद हुआ तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर साक्षी ने कहा कि शहर में 126 फ्लाइंग स्कवायट की टीमें तैनात है।

    करीब 100 टीमों की गाड़ियों पर कैमरे लगे है। यह टीमें शहर में वीडियोग्राफी करेंगी कि किन जगहों पर पोस्ट,बैनर आदि लग रहे है। इसके साथ ही उम्मीदवार जिन जगहों पर मीटिंग करेंगे वहां भी चुनाव आयोग की टीमों की नजर रहेगी। साहनी ने कहा कि मैरिज पैलेस के मालिक जिस किसी भी राजनीतिक पार्टी की बुकिंग करें तो वह चुनाव आयोग को पूरा हिसाब दे। मैरिज पैलेसों पर फ्लाइंग स्कवायड भी नजर रखेगा। पैलेस मालिक से अनुरोध है कि चुनाव आयोग की गाइड लाइन्स का पालन करें। साहनी ने कहा कि यदि किसी मामले में कोई व्यक्ति आनलाइन शिकायत, फोन पर शिकायत दर्ज करवाता है तो तुरंत करीब 100 मिनट में टीम पहुंच कर वहां दबिश देने पहुंचेगी।  अभी तक 22 शिकायतें अलग-अलग मामलों की आई थी जिनका निपटारा कर दिया गया है। यदि किसी पार्टी ने अपने परिचित के बिल्डिंग पर कोई बोर्ड लगाना है तो उस बिल्डिंग का मालिक उन्हें लिख देगा

    जिसके बाद ही बोर्ड उस जगह लग सकेगा। अभी तक सभी राजनीतिक पार्टी से 4 मीटिंग हो चुकी है जिसमें उन्हें स्पष्ट रूप से हिदायतें बता दी गई है। साहनी ने कहा कि जिस किसी भी प्रिटिंग प्रेस से राजनेता अपनी चुनाव सामग्री प्रकाशित करवाएंगे। वह प्रिटिंग प्रेस मालिक अपना पूरा पता उस सामग्री पर प्रकाशित करेगा। कितनी सामग्री प्रकाशित की गई है इसका भी पूरा रिकार्ड विभाग चैक करेगा। पेड खबरों पर पूरी तरह से पाबंदी है। चुनाव आयोग ने एक विशेष कमेटी गठित की है जो पेड खबरों पर नजर रखेगी। डिप्टी कमिश्नर साहनी ने कहा कि शहर में एक बूथ ऐसा बनेगा जिसमें जो डीपीआरओ से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए वोटिंग का प्रबंध किया जाएगा। इसका कारण यह है कि पत्रकारों ने पूरा दिन शहर में कवरेज करनी है। जिस इस बूथ पर भीड़ कम होगी और पत्रकार अपने मतदान का इस्तेमाल आसानी से कर सकेंगे।

  • पंजाबः अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा नेता अश्वनी शर्मा का आया बयान, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर देश भर में प्रदर्शन किया जा रहा है। आज मोहाली में भी आप पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया गया जहां पुलिस प्रशासन द्वारा आप कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछारें की गई। वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पंजाब के पूर्व प्रधान अश्वनी शर्मा का बयान सामने आया है। जहां अश्वनी शर्मा ने कहा कि शराब नीति का 2 साल से मामला चल रहा है। जिसमें बड़े स्तर पर स्कैम हुआ है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि आप पार्टी के नेताओं सहित 15 लोग इस समय गिरफ्तार हो चुके है।

    उन्होंने आप पार्टी के सुप्रीमों पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल वैसे तो सविधान और लोकतंत्र की बाते करते है, लेकिन सविधान में उनका कोई विश्वास नहीं है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि ईडी के सविधानिक संस्था है। उन्होंने कहा कि एक समन में कोई काम पढ़ सकता या 2 समन में कोई जरूरी काम हो सकता है, लेकिन 10 समन जारी होने के बाद मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने आरोप लगाए है कि केजरीवाल अपने आप को शीश महल का राजा समझकर समन का नजर अंदाज कर रहे है। उन्होंने कहा कि बीते दिन केजरीवाल खुद हाईकोर्ट पहुंचे, जहां कोर्ट से भी उन्हें राहत नहीं मिली। अश्वनी शर्मा ने कहा कि यह तो एक मामला था, अभी दो मामले ओर पेडिंग पड़े हुए है।

  • खाई में गिरी जीप, 3 पंजाबी युवकों की हुई मौ+त

    मंडीः हिमाचल के मंडी में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां मंडी-बजौरा वाया कटौला हाईवे पर द्रंग के टिहरी के पास जीप 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक पंजाब के रहने वाले थे और खोया-पनीर का कारोबार करते थे। तीनों युवक मनाली में सप्लाई देकर वापस पंजाब लौट रहे थे।

    थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही कमांद पुलिस इंचार्ज आलम राम के नेतृत्व में टीम को मौका पर रवाना कर दिया। शव गहरी ढांक में फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इसके बाद कड़ी मशक्कत से शव बाहर निकाले गए। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि तीनों युवक पंजाब के रहने वाले बताए गए हैं। अभी उनकी पूरी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर मिले गाड़ी के डॉक्यूमेंट के अनुसार, जीप (PB 12-Q 9033) पंजाब के रोपड़ के रहने वाले जसवीर सिंह के नाम पर है।

  • लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की चौथी लिस्ट

    नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस चरण में बीजेपी ने पुडुचेरी और तमिलनाडु राज्य में अपनी लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इस लिस्ट में पुडुचेरी से बीजेपी ने ए. नमस्सिवयम को टिकट दिया है। जबकि तमिलनाडु की तिरुवल्लूर (एससी) वी बालाघानापैथि को उम्मीदवार बनाया है। जानकारी दे दें कि इलेक्शन कमीशन ने घोषणा की है कि लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगा।

    बता दें कि ए. नमस्सिवयम को पुडुचेरी की सीट पर उम्मीदवार बनाया गया है,अभी इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। यहां से कांग्रेस के वी.वैथिलिंगम मौजूदा सांसद हैं। साथ ही कांग्रेस ने वैथिलिंगम पर एक बार फिर भरोसा जताया है। इस आम चुनाव 2024 का पहला चरण 19 अप्रैल से शुरू हो रहा है।  साथ ही पहले ही चरण यानी 19 अप्रैल से तमिलनाडु और पुडुचेरी में लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

    बीजेपी ने अपनी चौथी लिस्ट में तमिलनाडु के 15 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। बता दें कि बीजेपी ने एक दिन पहले ही अपनी तीसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों को टिकट दिया था। इसी तीसरी लिस्ट में ही तमिलनाडु के बीजेपी चीफ के अन्नामलाई को कोयंबटूर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। साथ ही इसी लिस्ट में दूसरा सबसे बड़ा नाम तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन का है। बीजेपी ने इन्हें साउथ चेन्नई से टिकट दिया। जानकारी दे दें कि तमिलनाडु में कुल 39 लोकसभा सीटें हैं। बीजेपी यहां पीएमके के साथ गठबंधन में लड़ रही है, जिसमें से पीएमके 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

  • पंजाब के पड़ोसी राज्य की राजनीति में हलचल, 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा

    पंजाब के पड़ोसी राज्य की राजनीति में हलचल, 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा

    शिमला :  लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को वोट देने वाले तीन निर्दलीय विधायकों ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

    जानकारी के अनुसार हमीरपुर सदर से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा, नालागढ़ से केएल ठाकुर और देहरा से होशियार सिंह ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सभी ने शिमला में विधानसभा सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा। सूत्रों के अनुसार तीनों विधायक भाजपा में जल्द शामिल हो सकते है।

  • पंजाबः आप पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने की पानी की बौछारे, देखें वीडियो

    इस जगह धारा 144 लागू

    मोहालीः दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है।दिल्ली के साथ मोहाली और चंडीगढ़ में भी आप का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। आप के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली-चंडीगढ़ सीमा को सील कर दिया है। इसके साथ ही सीमा पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पार्टी नेताओं को मोहाली से गवर्नर हाउस तक विरोध प्रदर्शन करना है। नेताओं ने कहा कि केजरीवाल अकेले ऐसे नेता हैं जो हर बात पर प्रधानमंत्री मोदी को घेरते हैं और इसीलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए बहुत कुछ करना होगा और लोग सब कुछ बदलेंगे। नेताओं ने कहा कि वे केजरीवाल साहब की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। विरोध कर रहे पार्टी नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में जनता प्रधानमंत्री मोदी को इसका जवाब देगी।

    वहीं बैरिकेडिंग से आगे जाने पर पुलिस द्वारा पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी के साथ ही प्रशासन द्वारा दंगा रोधी वाहनों को भी तैनात किया गया है। सुरक्षा को बढ़ाते हुए सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वाहनों को वैकल्पिक रास्तों की तरफ मोड़ा जा रहा है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। एसपी मृदुल ने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस बलों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों से बातचीत की जा रही है। वहीं हरियाणा में आप पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हरियाणा में पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए हलका लाठीचार्ज का भी प्रयोग किया गया है। 

  • कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल की ED ने मांगी इतने दिनों की रिमांड, देखेें वीडियो

    नई दिल्लीः आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वीरवार रात ईडी की टीम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। मामले में ईडी आज शुक्रवार को दिल्ली सीएम राउज एवेन्यू कोर्ट में पहुंचे है। ईडी की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू, जोहेब हुसैन और नवीन मट्ठा को पेश हुए हैं। वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी भी कोर्ट पहुंचे। जहां ईडी की टीम द्वारा सीएम केजरीवाल से पूछताछ के लिए 10 दिनों के रिमांड की मांग की है। बताया जा रहा है कि कोर्ट रूम के बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मीडिया को‌ अंदर जाने से रोक दिया। इस पर मीडिया कर्मियों और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हो ग‌ई।

  • पंजाब : श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : होली के त्योहार को समर्पित श्री सनातन जागरण मंच (पंजीकृत) की ओर से होली के त्योहार को समर्पित श्री सनातन जागरण मंच (पंजीकृत) की ओर से भक्तों ने फूलों की होली खेली। उधर अमामवारा बाजार स्थित चौधरी मैया दास मिस्त्री शिवाला मंदिर पर वृन्दावन जैसा माहौल बन गया। महिला श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और उन्होंने नृत्य कर कार्यक्रम में खूब धमाल मचाया। गौरतलब है कि श्री सनातन जागरण मंच द्वारा 25 मार्च को आयोजित होने वाले ‘होली के रंग राधा कृष्ण के संग’ कार्यक्रम में भक्तों की भीड़ जुटाने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में संकीर्तन कार्यक्रम शुरू किए गए है।

    मय्या दास मिस्त्री शिवाला ट्रस्ट के सहयोग से मंदिर में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जो देर रात तक चला। श्री सनातन जागरण मंच की भजन मंडली ने राधा कृष्ण के उत्सव और होली से संबंधित भजन प्रस्तुत किए और कार्यक्रम के अंत में फूलों की होली भी खेली गई। रवि महाजन, निकुंज मोहन मिथल और पंकज द्वारा गाया गया राजा कृष्ण भैना और भक्त शुद्ध बुद्ध से बेखबर नृत्य करते देखे गए। श्री सनातन जागरण मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री सनातन जागरण मंच लगातार भारत की प्राचीन एवं सनातन संस्कृत एवं त्योहारों की महानता को जागृत करने के कार्य में लगा हुआ है।

    सोमवार 25 मार्च को होली को समर्पित ‘होली के रंग राधा कृष्ण के संग’ कार्यक्रम का आयोजन श्री राम शरणम कॉलोनी के सभी निवासियों के सहयोग से श्री राम शरणम कॉलोनी में किया जाएगा, जो शाम 6 बजे से शुरू होगा। भजन संध्या के बाद इस कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली भी खेली जाएगी और कार्यक्रम के अंत में पंडित भरत द्विवेदी धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार होलिका दहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन की जानकारी अधिक से अधिक शहरवासियों तक पहुंचाने के लिए श्री सनातन जागरण मंच द्वारा प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

  • जालंधरः 12वीं के छात्र का बाथरूम से मिला श+व 

    जालंधर, ENS: गदईपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 12वीं क्लास के स्टूडेंट का शव घर के बाथरूम से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय जीवन निवासी गदईपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पेपर सही न होने पर युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

    पुलिस ने स्टूडेंट के परिवार के बयानों के आधार पर IPC की धारा 174 (इत्तेफाकिया) की कार्रवाई शुरू कर दी है। जीवन के परिवार ने पुलिस को बताया है कि हाल ही में हुए 12वीं के पेपरों के बाद से बेटा काफी समय से परेशान रह रहा था। जिसके चलते उसने बाथरूम में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। काफी समय तक जीवन बाहर नहीं आया तो उन्होंने गेट खटखटाया। कोई जवाब न आने पर उन्होंने बड़ी मुश्किल से बाथरूम की कुंडी खोली। जब वे अंदर गए तो जीवन फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद उसके शव को नीचे उतारा गया। 

    पूछताछ में सामने आया कि परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। थाना डिवीजन नंबर-8 के एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि मृतक जीवन के पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं। बीते दिन जीवन से अपने पिता का फोन भी टूट गया था और पेपर सही न होने के चलते वह पहले से ही परेशान था। जिसके चलते उसने ये कदम उठा लिया। जीवन सरकारी स्कूल में आर्टस स्ट्रीम से 12वीं की पढ़ाई कर रहा था।