जालंधर, ENS: अड्डा होशियारपुर फाटक पर दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। इस दौरान फाटक बंद होने के दौरान महिला फाटक के नीचे से गुजरने लगी। लोगों ने महिला को आवाज लगाकर रोकने की कोशिश भी की। लेकिन महिला ने किसी की एक ना सुनी। इस हादसे दौरान महिला की दोनों टांगे बुरी तरह से कट गई। हादसे के बाद भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए है। जीआरपी पुलिस और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला को सुनाई नहीं देता है। जिसके कारण उसे ना ही ट्रेन की आवाज सुनाई दी और ना ही लोगों की आवाज सुनाई दी। हैरानी की बात यह है कि काफी समय हो गया है कि महिला को उपचार के लिए कोई अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। रेलवे ट्रैक पर भारी संख्या में खड़े लोग वीडियों बनाने में व्यस्त है। जबकि महिला वहां पर काफी समय से तड़प रही है।
Blog
-

जालंधरः ESI के डॉक्टर और कपड़ा व्यापारी में हुई हाथापाई, शराब पीकर हंगामा करने के लगे आरोप, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: फोकल प्वाइंट में स्थित इएसआई अस्पताल की 5 नंबर डिस्पेंसरी बाहर हंगामा होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अरुण सहगल ने बताया कि वह अस्पताल के बाहर कपड़े का अड्डा लगाता है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि डॉक्टर अस्पताल से बाहर आया और उसके अड्डे के पास पेशाब करने लगा। पीड़ित का कहना है कि उसके डॉक्टर को रोकने की कोशिश की तो डॉक्टर उससे बहस करने लगा। पीड़ित ने आरोप लगाए कि इस दौरान डॉक्टर ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी और कहने लगा कि वह यहीं पर ही पेशाब करेंगा।
जिसके बाद अरुण ने वहां पर अन्य व्यक्ति को बुलाया और घटना के बारे में बताया। अरुण ने डॉक्टर पर शराब पीने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि वह सही से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। वहीं मामले की जानकारी देते हुए महिला डॉक्टर कुलविंदर कौर ने बताया कि उक्त डॉक्टर की तबीयत ठीक नहीं है यह कहकर वह 11 बजे छुट्टी लेकर वहां से चले गए। लेकिन उन्हें मीडिया के माध्यम से पता चला कि वह डयूटी पर बैठा हुआ है। जिसके बाद उन्होंने देखा कि वह अंदर बैठा हुआ था और उन्होंने उनसे पूछा कि आप छुट्टी का कहकर चले गए तो फिर यहां क्यों बैठे हुए है। जिसके बाद डॉक्टर वहां से चले गए। वहीं शराब पीने की बात को लेकर महिला डॉक्टर ने कहा कि इसकी जांच करवाई जाएगी।
-

जालंधरः शार्ट सर्किट से बुरी तरह झुलसी नाबालिग, परिजनों का रो-रोककर हुआ बुरा हाल, देखें Live
जालंधर, ENS: नागरा के पास लवयुग कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां किराये के मकान पर रह रहे प्रवासी मजदूर की नाबालिग बच्ची आग से झुलस गई। मामले की जानकारी देते हुए माता सुमिंद्रा ने बताया कि घर में बच्ची अकेली थी और वह काम पर गई हुई। इस दौरान बच्ची घर में पंखा चलाने लगी तो शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना दौरान बच्ची बुरी तरह से झुलस गई। बच्ची की पहचान सपना कुमारी के रूप में हुई है।
परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना दौरान उन्होंने कई बार एबुलेंस वालों से संपर्क किया, लेकिन कोई घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद बच्ची की माता ने लोगों के हाथ जोड़े और ऑटो वाले से मदद की गुहार लगाई और ऑटो में बिठाकर बच्ची को अस्पताल में लेकर आए। जहां सिविल अस्पताल में सपना का उपचार चल रहा है।
-

सुनील जाखड़ के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
चंडीगढ़ः भाजपा हाईकमान ने 2024 के चुनावों से पहले सुनील जाखड़ को पंजाब का प्रधान नियुक्त किया। वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल और संगठन में फेरबदल के साथ-साथ 3 राज्यों में गवर्नर बदलने की तैयारी की जा रही है। इसी के चलते भाजपा सुनील जाखड़ के बाद पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। दरअसल, जम्मू कश्मीर की राजनीति में इस समय पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम चर्चा में है। 2020 में राज्यपाल बने मनोज सिन्हा के स्थान पर यह जिम्मेदारी कैप्टन को सौंपने पर विचार चल रहा है।
हालांकि, कुछ महीने पहले उनके महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने पर भी चर्चा शुरू हुई थी, लेकिन बाद में इस पर विराम लग गया था। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 81 साल के हो चुके हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद बनाई गई क्षेत्रीय पार्टी को भंग करने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। मोदी सरकार लोकसभा चुनाव में उतरने से पहले दो या तीन राज्यपालों को भी हटाने पर विचार कर रही है। जिसमें J&K के साथ साथ केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पर भी विचार जारी है।
-

पंजाबः गैंगस्टर अंसारी के बेटे और भतीजे के नाम वक्फ बोर्ड की जमीन मामले में हुआ एक और बड़ा खुलासा
रुपनगरः पंजाब में गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटे और भतीजे के नाम पर जमीन का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। दरअसल, रूपनगर जिले के कुछ किसानों ने तत्कालीन सरकार पर धक्केशाही का आरोप लगाया है। सीएम भगवंत मान द्वारा गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटों को आवंटित की गई जमीन को लेकर आज एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल, रूपनगर जिले के गांव सनाना स्थित 154 कनाल 15 मरले जमीन वक्फ बोर्ड की है। जिसका पता गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और भतीजे उमर अंसारी का बताया गया है। वक्फ बोर्ड के तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी अब्दुल रशीद उस्मानी ने कहा कि नीलामी का विज्ञापन 2019 में अखबारों में दिया गया था और जिसमें सबसे अधिक बोली लगाने वाले अब्बास अंसारी और उमर अंसारी को नियमानुसार जमीन आवंटित की गई थी।
वक्फ बोर्ड के तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी अब्दुल रशीद उस्मानी ने कहा कि इस जमीन का पट्टा 2022 के दौरान नवीनीकृत किया गया था। जिस दौरान पूरी प्रक्रिया कानूनी तरीके से की गई। लेकिन अब किसानों ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। गांव सुनाना के किसान जसमेर सिंह, गुरदयाल सिंह, जगविंदर सिंह और गुरचरण सिंह ने दावा किया कि पुलिस और प्रशासन के इशारे पर उनसे जबरन जमीन का कब्जा ले लिया गया है। पंजाब वक्फ बोर्ड रूपनगर के वर्तमान ईओ बहार अहमद ने दावा किया कि अब्बास अंसारी और उमर अंसारी को जमीन का पट्टा देते समय पूरी प्रक्रिया नियमों के मुताबिक हुई है।
बता दें कि कुछ दिन पहले सीएम भगवंत मान इस जमीन को लेकर मुद्दा उठाया था। जिसमें उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर निशाना साधा था। हालांकि इस मामले के बाद कैप्टन अमिरंदर सिंह ने आरोपों को खारिज किया था। जिसके बाद सीएम मान ने एक बार फिर यूपी के गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जहां रोपड़ जेल में अंसारी से मिलने की बात से इनकार कर रहे है वहीं उनको अपने बेटे से पूछना चाहिए वो कितनी बार मुख्तार अंसारी से मिला। सीएम मान ने कहा कि अंसारी की पत्नी भी यहां मिलने आती थी 2-2 महीने तक यहां रहती थी। कैप्टन सरकार में अंसारी की खूब सेवा की गई।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि अंसारी को जिस केस में पंजाब लाया गया था उसका कोई अता-पता ही नहीं था। फिर यूपी में अंसारी को सजा सुनाई जानी थी तो उन्होंने पंजाब सरकार से संपर्क किया और कहा कि वो थ्रेट की एफआईआर करवाकर उसे यूपी ले आए। लगभग 25 बार यूपी की तरफ से अंसारी को भेजने के लिए कहा गया, लेकिन पंजाब सरकार हर बार कोई ना कोई बहाने बनाती रही कभी कहती कि सर्वाइकल की प्रोब्लम की वजह से वो सफर नहीं कर सकता कभी कोई और बहाना। लेकिन जब यूपी सरकार अंसारी को वापस लेने के लिए कोर्ट पहुंची तो अंसारी को रोकने के लिए कैप्टन सरकार ने वकील हायर किए। वकील की फीस 55 लाख रुपए बन गई उनके पास जब वो वकीलों की फीस का बिल आया तो उन्होंने कहा कि वो सरकारी खजाने से क्यों दें। जिन्होंने बिना किसी कारण के अंसारी को यहां रखा वो इसका बिल दें।
सीएम मान ने आरोप लगाते हुए कहा कि रोपड़ में वक्फ बोर्ड की जमीन पर मुख्तार अंसारी के बेटे और भतीजे के नाम पर है। आवास अंसारी एंड उमर अंसारी के नाम पर रोपड़ में वक्फ बोर्ड की जमीन है। बाकी रणइंदर सिंह को पता होगा कि यह कौन-कौन हैं। सीएम मान ने आगे कहा कि कैप्टन उनपर आरोप लगाते कि मुझे सरकार नहीं चलानी आती, तो क्या ऐसे सरकारें चलती है। उनका 9 साल का और मेरा सिर्फ डेढ़ साल एक्सपीरिएंस है, वकीलों की पेमेंट तो होकर रहेगी लेकिन उनकी ही जेब से होगी।
-

पंजाबः स्पाइन की प्रॉब्लम से जूझ रही लड़की ने सी. ए बनकर शहर का नाम किया रोशन
मोगाः कहते है की कुछ कर गुजरने की चाहत हों तो इंसान एक दिन उस मंजिल को पा ही लेता है ऐसा ही कुछ कर दिखाया है मोगा की ओशिन अरोरा (24) ने जो जन्म से ही 45 प्रतिशत डिसेबल है। डिसेबल होने के बावजूद भी किसी पर डिपेंड नहीं है ओर पडाई में दिमाग इतना उत्तम है की जो सी. ए. यानी की चार्टेड एकाउंटेट का कोर्स 7 साल में पूरा होता है। वही कोर्स ओशिन ने 4 साल में ही पूरा कर लिया। शुरूआत से ही इच्छा थी वह एक काबिल सी. ए बनेगी और उसने बी काम के साथ साथ सी. ए की पड़ाई भी शुरू कर दी थी।
ओशिन ने बताया की उसने कभी भी यह महसूस नहीं किया वह डिसेबल है ओशिन ने बताया कि लाइफ को एंजॉय करो और कोई भी काम ऐसा नही होता जिसको हम कर नही सकते। उसके पिता वकील है ओर मां घेरेलू महिला है। आगे बताया कि परिवार ओर टिचरो का पूरा साथ मिला है। वह आज खुश है की उसने अपना मुकाम हासिल कर लिया है परिवार में भी खुशी का माहोल है। मोगा शहर में सोसल मीडिया ओशिन को लाखो लोग मुबारकबाद दे रहे है ओशिन कई लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।
-

जालंधरः चर्च के प्रसिद्ध पास्टर अंकुर नरूला के नाम पर वीडियो वायरल, किये जा रहे ये दावे
जालंधर, ENS: चर्च के प्रसिद्ध पास्टर अंकुर नरूला के नाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें बीमारियों और कलेश से छुटकारा पाने का दावा किया जा रहा है। वीडियों में युवक अनाउंसमेंट करके 13 और 16 जुलाई की एक प्रार्थना सभा में आने का न्यौता दिया जा रहा है। इसी के साथ गांव-गांव में पर्चे बांटे जा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथ में माइक स्पीकर पकड़ कर युवक और युवतियां असाध्य रोगों के भी ठीक होने का दावा कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। प्रचार में वह बोल रहे हैं कि जालंधर के पास्टर अंकुर नरूला की प्रार्थना से गूंगे, बहरे, जन्म से दिव्यांग सभी लोग ठीक हो जाते हैं।
यहां तक कि इन असाध्य रोगों के ठीक होने के दावे किये जा रहे है। प्रचार कर रहे लोग अपनी कह रहे हैं कि चंडीगढ़ के पास सरहिंद रोड पर एक नई चर्च बनाई गई है, वहां पर पास्टर अंकुर नरूला प्रार्थना करके लोगों के सारे दुख दर्द दूर करेंगे। साथ में दावा भी कर रहे हैं कई लोग पास्टर की प्रार्थना से ठीक हो चुके हैं। यह भी कहा जा रहा है कि प्रार्थना सभा में आश्चर्यचकित कर देने वाले नजारे देखने को मिलेंगे।
-

जालंधरः ससुर की मौत पर शोक जताने गए व्यक्ति की दुकान से हजारों की नकदी और सामान चोरी, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: गांव रंधावा मसंदा में चोरों ने करियाना स्टोर को निशाना बनाते हुए हजारों की नगदी और सामान चुरा लिया। इसका पता तब चला जब दुकान मालिक का बेटा व भतीजा दुकान पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए थे। जब शटर उठाकर देखा तो दुकान में पड़ा राशन का सारा सामान चोरी हो चुका था। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। दुकान मालिक के भतीजे दीपक कुमार ने बताया कि उसके चाचा के ससुर की मौत हो गई थी।
इस दौरान चाचा मनोज कुमार कुछ दिनों से गांव में गए थे। जिसके कारण बीते 10 दिन से दुकान बंद थी। वीरवार को जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे थे और सारा समान गायब था। मौके पर पहुंची थाना मकसूदां की पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर मामले की जांच शुरू कर दी। फुटेज में संदिग्ध कैद हुए हैं जिनके बारे में पुलिस पता लगा रही है।
-

पंजाबः चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, PAC कमेटी का किया गठन, देखें लिस्ट
चंडीगढ़ : कांग्रेस ने चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत हाईकमान की तरफ से पंजाब में पीएसी कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें पंजाब प्रधान राजा वडिंग, प्रताप बाजवा, चरणजीत चन्नी, नवजोत सिद्धू, हरीश चौधरी, अंबिका सोनी, राजिंद्र भट्टल के अलावा कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है। हाईकमान ने 31 सदस्यीय कमेटी बनाई है, जिसमें पंजाब की 9 मौजूदा विधायकों व 5 एमपी सदस्यों को कमेटी में शामिल किया गया है। देखें लिस्ट


-

पंजाबः एक्शन में कांग्रेस, पार्षद को 6 साल के लिए किया निष्कासित
होशियारपुरः कांग्रेस पार्टी के प्रधान राजा वड़िंग ने एक्शन लेते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की है। दरअसल, टांडा उड़मुड़ में पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन की उल्लंघना करने का हवाला देते पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने टांडा के वार्ड नंबर 10 से कौंसलर हरी कृष्ण सैनी (कुक्कू सैनी) को 6 साल के लिए पार्टी से निकालने का पत्र जारी किया है। जनरल सैक्रेट्री इंचार्ज कैप्टन संदीप संधू द्वारा जारी इस पत्र के अनुसार पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने यह कार्रवाई जिला प्रधान अरुण डोगरा और हलका इंचार्ज उड़मुड़ पूर्व कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलजियां की सिफारिश पर की है।
