ऊना/ सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार 28 फरवरी को राजकीय काॅलेज बीटन में आयोजित होने वाले वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री 1 मार्च को प्रातः 7.30 बजे ऊना से शिमला के लिए रवाना होंगे।
Blog
-

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का प्रवास कार्यक्रम
ऊना/ सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार 28 फरवरी को राजकीय काॅलेज बीटन में आयोजित होने वाले वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री 1 मार्च को प्रातः 7.30 बजे ऊना से शिमला के लिए रवाना होंगे।
-

गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की 3 गाड़ियां, देखें वीडियो
चंडीगढ़/प्रवेशः सेक्टर-26 में फोटो फ्रेम्स से संबंधित सामान के एक गोदाम में अचानक आग लग गई। यह गोदाम एससीओ नंबर 10 के बेसमेंट में स्थित है। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिर्गेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। बता दें कि, धुंए का गुबार ज्यादा होने के चलते फायर कर्मियों को आग बुझाने में जद्दोजहद का सामना करना पड़ा। आग बुझाने के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
गोदाम के ऊपर ज्वेलरी की दुकान का रहा बचाव
गनीमत रही कि आग ऊपर तक नहीं फैली। दरअसल, गोदाम के ऊपर ज्वेलरी की दुकान भी है। जिससे और ज्यादा भारी नुकसान हो सकता था। लेकिन आग लगने से गोदाम में काफी सामान को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, गोदाम में नुकसान की स्पष्ट जानकारी नहीं है। जांच के बाद नुकसान की जानकारी सामने आ पाएगी। गोदाम के मालिक प्रमोद ने बताया कि, आग पूर्ण रूप से बुझने के बाद ही नुकसान की सही स्थिति सामने आ पाएगी। प्रमोद सेक्टर-18 में रहते हैं और सेक्टर-26 में फोटो फ्रेम्स का उनका गोदाम है।
घटना दौरान गोदम में 2 लोग थे मौजूद
जानकारी के अनुसार, जिस वक्त आग लगी उस वक्त गोदाम में दो लोगों की मौजूदगी थी। हालांकि, दोनों लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते दोनों बाहर निकल आए थे।
-

होशियारपुर : वाल्मीकि समाज की बेटी को गलत शब्दावली बोले जाने पर SSP को दी शिकायत
होशियारपुर/अनिकेत: आज लेखराज मट्टू टाइगर फोर्स जिला प्रधान के नेतृत्व में एक दरखास्त एसएसपी होशियारपुर के ध्यान में लाई गई। जिसमें वाल्मीकि समाज की बेटी को गलत शब्दावली बोली गई है। जिसमें विशेष तौर पर पंजाब प्रधान सूरज मट्टू, भारतीय मानव कल्याण महासमिति, दोआबा प्रधान अनिल पट्टी, पंजाब प्रधान करन जोता वह समूह वाल्मीकि समाज जत्थेबंधिया भी विशेष तौर पर पहुंचे।
इस मौके पर सूरज मट्टू ने वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए आग्रह किया। इस मौके पर कन्हैया मट्टू वाइस प्रेसिडेंट, करना हंस मीडिया प्रभारी बेनीवाल , नितिन अटवाल भी हाजर थे।
-

अपने शरीर को फिट और स्वस्थ रखना है तो दौड़ का हिस्सा अवश्य बनें
चंडीगढ़/प्रवेशः राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनएमआईएमएस चंडीगढ़ द्वारा एक अनोखा कार्यक्रम नरसी मोंजी हाफ मैराथन का आयोजन 5 मार्च को करने जा रहा है। यह मैराथन से शुरू होकर समाप्त होगी। इस मैराथन का उद्घाटन चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल द्वारा की जाएगा और इस मैराथन को चंडीगढ़ प्रशासन के सौशल वेलफेयर विभाग की सचिव नितिका पवार हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।
आज एक पत्रकार वार्ता के दौरान इस मैराथन सभी प्रतिभागियों को दी जाने वाली टी शर्ट भी लॉन्च की गया। एनएमआईएमएस चंडीगढ़ की कैंपस निदेशक प्रो. डा. जसकिरन कौर ने बताया कि नारी सशक्तिकरण को लिए महिला दिवस पर खास तौर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।
-

एसजेवीएन को किया जाएगा CBIP अवार्ड से पुरस्कृत
चंडीगढ़/प्रवेशः एसजेवीएन ने जलविद्युत क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ निष्पादन करने वाली यूटिलिटी के लिए केंद्रीय सिंचाई और विद्युत बोर्ड से सीबीआईपी अवार्ड प्राप्त की घोषणा की है। यह पुरस्कार आगामी 3 मार्च को नई दिल्ली में सीबीआईपी दिवस के अवसर पर माननीय केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय मंत्री, आरके सिंह द्वारा प्रदान किया जाएगा।
नन्द लाल शर्मा ने चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अवगत कराया कि यह अवार्ड हिमाचल प्रदेश में 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन और 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन, जैसे मेगा हाइड्रो पावर स्टेशनों का सफलतापूर्वक निष्पादन और प्रचालन कर राष्ट्र निर्माण में एसजेवीएन के सर्वोत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान में दिया जा रहा है। रामपुर जलविद्युत स्टेशन को भारत के सबसे बड़े जलविद्युत स्टेशन नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन के टेंडम में सफलतापूर्वक प्रचालित किया जा रहा है।
नन्द लाल शर्मा ने कहा कि नवीनतम तकनीकों का उपयोग करते हुए वार्षिक संयंत्र रख रखाव शेड्यूल का सावधानीपूर्वक अनुपालन करने के परिणामस्वरूप, दोनों विद्युत स्टेशनों ने गत तीन वर्षों के दौरान 8490 मिलियन यूनिट की संयुक्त डिजाइन विद्युत की तुलना में 9000 मिलियन यूनिट से अधिक का विद्युत उत्पादन किया है। जबकि संयंत्र उपलब्धता फैक्टर भी इस दौरान 105% से अधिक रहा। एसजेवीएन एनजेएचपीएस में स्थापित स्टेट-ऑफ-आर्ट इन सीटू हार्ड कोटिंग सुविधा में विभिन्न जलमग्न परियोजना घटकों की हाई वेलोसिटी ऑक्सी फ्यूल (एचवीओएफ) हार्ड कोटिंग भी कर रहा है। यह एक अनूठी पहल है जिसे एसजेवीएन द्वारा भारत में पहली बार स्थापित किया है।
नन्द लाल शर्मा ने आगे बताया कि यह अवार्ड परियोजना क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश राज्य में इन विद्युत स्टेशनों द्वारा किए गए पर्यावरणीय और सामाजिक-आर्थिक योगदान को भी मान्यता देता है। रामपुर एचपीएस भारत में किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन द्वारा स्वच्छ विकास तंत्र के रूप में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के साथ पंजीकृत सबसे बड़ा जलिवद्युत स्टेशन है।
नन्द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के गतिशील और दूरदर्शी नेतृत्व में विद्युत स्टेशनों ने कुशल सिल्ट प्रबंधन, मशीन की रखरखाव अवधि का अनुकूलन, व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधन, अग्रिम चेतावनी प्रणाली की स्थापना आदि में उच्चतम मानक बनाए रखा है। इससे विद्युत गृह वर्ष दर वर्ष विद्युत उत्पादन में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
एसजेवीएन ने हाइड्रो, थर्मल, सौर और पवन ऊर्जा क्षेत्रों, पावर ट्रांसमिशन और पावर ट्रेडिंग में विस्तार और विविधीकरण किया है। कंपनी भारतीय विद्युत परिदृश्य में एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की विद्युत इकाई के रूप में उभरी है। वर्तमान में, एसजेवीएन का परियोजना पोर्टफोलियो लगभग 46,879 मेगावाट है और वर्ष 2040 तक 50,000 मेगावाट विद्युत उत्पादन करने के साझा विजन को प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है।
-

पंजाबः यूनिवर्सिटी में 2 गुटों में झड़प, एक छात्र की मौत
पटियाला: पंजाबी यूनिवर्सिटी से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां 2 गुटों के बीच खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाबी यूनिवर्सिटी में आज सुबह 2 युवकों के झड़प दौरान 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं इस घटना में 4 युवक घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक युवक की पहचान नवजोत सिंह पुत्र गंजुर सिंह गांव संगतपुरा जिला पटियाला के रूप में हुई है। नवजोत पटियाला यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।
-

होशियारपुरः मेधावी छात्र सम्मान एवं परिवार मिलन का कार्यक्रम किया आयोजित
तलवाड़ा/सोनू थापर : भारत विकास परिषद तलवाड़ा की ओर से आज सर्वहितकारी विद्या मंदिर में मेधावी छात्र सम्मान एवं परिवार मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार कर्मवीर सिंह घुम्मन एमएलए दसुआ एवं विशेष अतिथि मनीष चड्डा पार्षद वार्ड नंबर 4 उपस्थित थे । उन्होंने 42 मेधावी छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का आगाज वंदे मातरम से हुआ। मंच का संचालन सचिव सुरेश कुमार डोगरा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में अंजू शर्मा द्वारा NEP पर प्रकाश डाला गया। बीबीएमबी डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता ने गीता सार गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विभिन्न स्कूल के छात्रों द्वारा राष्ट्र निर्माण पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के जिला अध्यक्ष जे बी वर्मा, अध्यक्ष अशोक गर्ग, संरक्षक डॉ आइ के शर्मा, डॉक्टर केके भार्गव, कोषाध्यक्ष जयदेव शर्मा, रविंदर शर्मा उपाध्यक्ष आर एल सूद एवं संग्राम आदि उपस्थित रहे।
-

पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने आप सरकार पर कसा तंज
होशियारपुर/अनिकेत : होशियारपुर से एक्स कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने सिसोदिया पर टिपणी करते हुऐ कहा है कि आम आदमी सरकार का तो वो हाल है जैसे हमारा कुत्ता कुत्ता और उनका कुत्ता टॉमी जब ये सबको पकड़ते थे तो ठीक और जब सीबीआई ने सिसोदिया पर शिकंजा कसा तो उससे ये राजनीतिक फेर बताते हैं।
जब इन्होंने आशु को पकड़ा, सुंदरशाम अरोड़ा को पकड़ा तो ये करप्शन के खिलाफ है और अब सिसोदिया के पकड़े जाने पर सब भूल गए।
तीक्ष्ण सूद ने कहा कि अपने आप को सही बताने वाली आम आदमी पार्टी करप्ट है और विजय सिंगला स्लारी आज भी पार्टी के हीरो है, उन्हें पकड़े जाने पर भी उन्हें नहीं निकाला गया है और ये चारो तरफ से करप्ट पार्टी है। -

जालंधरः नगर निगम में बदला सियासी सिफारिश का कल्चर- ओए छोटे एह अपणा बंदा ए एदा ख्याल रखणा, अधिकारी ने एक हफ्ते में चला दी डिच, देखें वीडियो
जालंधर, अनिल वर्मा, वरुण अग्रवालः नगर निगम के लिए नार्थ हल्के के अधीन प्रताप बाग का इलाका बड़ी सिरदर्द बना हुआ है। जहां बीते 3 महीने दौरान बिल्डिंग विभाग ने आधा दर्जन से ज्यादा अवैध निर्माणों के खिलाफ कारवाई की और दर्जनों अवैध निर्माण कर रहे प्राप्टी मालिकों को नोटिस जारी किए थे। मगर अभी भी सियासी सिफारिशों के चलते लोग अवैध निर्माण करने से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला पाल अस्पताल के नजदीक वाली गली का सामने आया है।
जहां एक विवादित प्लाट पर कब्जा कर वहां जिम खोलने के लिए दो हजार स्केयर फुट का लैंटर डाल दिया गया। जब बिल्डिंग विभाग के एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने प्रॉपर्टी मालिक को काम बंद कर दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस जारी किया तो यह मामला एक दिग्गज सियासी नेता के दरबार पहुंच गया। जिसके बाद उक्त नेता ने अपने चहेते द्वारा किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ कोई कारवाई न करने के लिए अपने अंदाज में ही दबाव बना कर कहा, ओए छोटे एह अपणा बंदा ए एदा ख्याल रखणा।

मगर इसके बाद एटीपी वशिष्ट द्वारा मामले की रिपोर्ट एमटीपी नीरज भट्टी के द्वारा कमिशनर अभिजीत कपलिश को भेज दी गई। जिसके बाद कमिशनर अभिजीत कपिलश ने उक्त अवैध निर्माण को डिमोलिश करने के आदेश जारी कर दिए। एटीपी सुखदेव ने कहा कि इस निर्माण का नगर निगम की ओर से कोई भी नक्शा पास नही किया गया था और नोटिस जारी कर काम बंद करने के लिए भी कई बार कहा जा रहा था। मगर प्रॉपर्टी मालिक काम बंद नहीं कर रहा था। जिसकी मौके की सारी वीडियोग्राफी कमिशनर साहब को भेज दी गई थी। जिसके बाद डिमोलेशन के आदेश जारी हुए तो आज कारवाई की गई।
उधर, प्रॉपर्टी मालिक ने मौके पर पहुंच कर एटीपी सुखदेव के खिलाफ बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त जमीन का उसके बाद कई सालों से कब्जा है। बिजली का मीटर भी हमारे नाम का लगा हुआ है। नए निर्माण का राजीनाम करने के लिए नगर निगम में एप्लीकेशन दी थी, मगर एटीपी पैसों की मांग कर रहे थे जो हमने नहीं दिए। वहीं इस मामले को लेकर एटीपी सुखदेव का कहना है कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह झूठे और बेबुनियाद है। जो भी कारवाई हुई नगर निगम एक्ट के अनुसार हुई है।
