Blog

  • पंजाबः आज से पंजाबी में दिखेंगे सभी संस्थान व दफ्तर के बोर्ड, नहीं तो होगी कार्रवाई

    पंजाबः आज से पंजाबी में दिखेंगे सभी संस्थान व दफ्तर के बोर्ड, नहीं तो होगी कार्रवाई

    लुधियाना: आज से सभी सरकारी, गैर-सरकारी संस्थानों, दफ्तरों, व्यापारिक, औद्योगिक संस्थानों के नाम और साइन बोर्ड पर सड़कों के नाम भी पंजाबी में लिखे दिखेंगे। प्रशासन ने जिले के लोगों से अपील की है कि पंजाब सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए अपने संस्थानों के बाहर पंजाबी में लिखे बोर्ड ही लगाएं। अगर कोई संस्थान पंजाबी के साथ अन्य भाषाओं में भी लिखना चाहता है तो उसे संस्थान का नाम पंजाबी में सबसे ऊपर लिखना होगा।

    ऐसा न करने वालों के खिलाफ भाषा पंजाबी राज भाषा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। पंजाब सरकार ने 21 फरवरी से पूरे पंजाब में साइन बोर्ड, निजी व सरकारी संस्थानों के बोर्ड पंजाबी में लिखने के आदेश जारी किए थे। सरकार ने चेतावनी दी थी कि अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस यानि 21 फरवरी तक जिसने पंजाबी में लिखे बोर्ड नहीं लगाए उन पर कार्रवाई की जाएगी। ज्यादातर संस्थानों ने अपने बोर्ड पंजाबी में लिखकर लगा दिए हैं।

    डिप्टी कमिश्नर ने सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों को भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए थे। ज्यादातर विभागों ने अपने बोर्ड पंजाबी में लिखकर लगा दिए। यही नहीं अधिकारियों ने भी अपनी नेम प्लेट पंजाबी में लिखकर टांग दी हैं। नगर निगम पहले ही साइन बोर्ड पंजाबी में लगा चुका है और चौकों में भी पंजाबी में लिखे बोर्ड लगाए जा रहे हैं। वहीं पुलिस कमिश्नर सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी नेम प्लेट पंजाबी में लिखवाने के आदेश दे चुके हैं। मंगलवार से सभी पुलिस कर्मी व पुलिस अधिकारियों की नेम प्लेट भी पंजाबी में दिखेगी। डी.सी. सुरभि मलिक पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि निर्देश न मानने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः सफाई कर्मचारियों ने PAP चौक धरना लगाकर किया हाईवे बंद

    जालंधरः सफाई कर्मचारियों ने PAP चौक धरना लगाकर किया हाईवे बंद

    जालंधर/वरुणः नगर निगम के कच्चे सफाई कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी के तहत आज कच्चे सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पीएपी चौक में धरना लगाकर हाईवे पूरी तरह से बंद कर दिया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए चंद्र ग्रेवाल ने कहा कि यह धरना कुछ मांगों को लेकर लगाया जा गया है।

    उनकी मांग है कि कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए इसके साथ ही ठेके पर भर्ती करनी बंद की जाए। इसके अलावा फायर ब्रिगेड कर्मियों की भी कुछ मांगे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर सरकार से समय मांग रहे है। लेकिन सरकार उन्हें समय नहीं दे रही। इस दौरान उन्होंने कहा कि चौक जाम होने से लोगों को आ रही परेशानी की जिम्मेदारी प्रशासन की है। 

  • जालंधरः दिन चढ़ते ही निगम टीम ने की दो जगह बड़ी कारवाई, भाजपा और कांग्रेसी नेताओं की सिफारिश नहीं आई काम, देखें वीडियो

    जालंधरः दिन चढ़ते ही निगम टीम ने की दो जगह बड़ी कारवाई, भाजपा और कांग्रेसी नेताओं की सिफारिश नहीं आई काम, देखें वीडियो

    जालंधर/अनिल वर्मा/वरुण अग्रवाल। प्रताप बाग के नजदीक विवादित प्लाट में बनी चार अवैध दुकानों के खिलाफ नगर निगम की टीम ने एक बार फिर रिसीलिंग की कारवाई की है।

    इन दुकानों को बिल्डिंग विभाग की ओर से बीते दो महीने पहले सील किया गया था मगर इस बार भाजपा नेता की सिफारिश के बाद इन दुकानों को एक सप्ताह के लिए खोला गया था इससे पहले इन अवैध दुकानों की सिफारिश कांग्रेसी नेता द्वारा की जा रही थी। भाजपा के दबाववश बिल्डिंग विभाग सील खुलने के एक सप्ताह बीतने के बाद बिल्डिंग विभाग इन दुकानों को सील नहीं कर रहा था। 

    जिसमें विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की कई शिकायतें भी निगम कमिशनर के पास पहुंच रही थी। कमिशनर कपिलेश के आदेशों के बाद आज बिल्डिंग विभाग के इंस्पैक्टर ने दिन चढ़ते ही तीन दुकानों को रिसील कर दिया जिसमें एक दुकान गुरमीत ट्रेडिंग कंपनी द्वारा पहले ही सील तोड़ कर दुकान खोली जा चुकी थी जिसे भी अब रिसील कर दिया गया। बता दें कि इस विवादित प्लाट का  नगर निगम के पूर्व एटीपी द्वारा एक दुकान का नक्शा पास किया गया था मगर उसकी तैनाती दौरान ही यहां चार दुकाने बननी शुरु हो गई जोकि आज तक नगर निगम के लिए सिरदर्द बनी हुई है। 

    इसके अलावा पुलिस लाईन रोड पर स्थित डब्ब कांप्लैक्स की बैकसाईड भी टीम ने रिसीलिंग की कारवाई की जहां दुबई मोटर सहित चार शॉप कम फ्लैट को भी रिसील किया गया। निगम टीम में इंस्पैक्टर सतीश कुमार, कमलभान, अमित गिल सहित अन्य भी उपस्थित थे।

  • पंजाब: सिद्धू की हार पर लड्डू बांटने वाले कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या

    पंजाब: सिद्धू की हार पर लड्डू बांटने वाले कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या

    अमृतसर : नवजोत सिंह सिद्धू के चुनावों से पहले पैंट गीली करने वाले बयान का विरोध करने वाले अमृतसर में तैनात कॉन्स्टेबल संदीप कुमार ने सोमवार देर शाम अचानक सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मां के लुधियाना से आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। चौकी श्री गुरु तेग बहादुर नगर के अंतर्गत आते पुलिस क्वार्टर में ही संदीप कुमार रह रहा था। शाम ही बाहर से किसी ने उसका शव पंखे से लटका हुआ देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गवाहों की हाजिरी में संदीप के शव को नीचे उतारा गया। इस दौरान संदीप सिंह से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया, जिसके बारे में पुलिस अभी कुछ भी जानकारी सांझा नहीं कर रही। 

    पुलिस का कहना है कि बीते काफी समय से संदीप कुमार सस्पेंड चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उनकी जॉब पर वापसी हुई थी। उन्हें क्या परेशानी थी, इसके बारे में अधिक जानकारी अभी सांझा नहीं की जा सकती। 

    पंजाब विधानसभा 2022 चुनावों से पहले नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब दौरे पर थे। सिद्धू ने 27 दिसंबर को राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान सुल्तानपुर लोधी में पुलिस को लेकर बयान दिया था। सिद्धू ने उस कार्यक्रम में नवतेज चीमा की पीठ पर हाथ रखकर कहा था कि यदि यह चिल्ला दे तो थानेदार की पैंट गीली हो जाती है। सिद्धू के इस बयान पर कॉन्स्टेबल संदीप कुमार ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से इसका विरोध भी जताया था। इतना ही नहीं, 2022 विधानसभा चुनावों के जब परिणाम आए तो उसमें सिद्धू की हार पर संदीप कुमार ने अमृतसर ईस्ट हलके में लड्‌डू भी बांटे थे। उसके बाद भी संदीप सिंह काफी अधिक लाइमलाइट में आ गए थे।

  • कार्यक्रम दौरान Singer Sonu Nigan पर हमला, अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो 

    कार्यक्रम दौरान Singer Sonu Nigan पर हमला, अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो 

    मुंबई : मशहूर सिंगर सोनू निगम पर सोमवार शाम मुंबई के चेंबूर इलाके में हमला किया गया है। एक म्यूजिक इवेंट के दौरान सिंगर पर ये हमला हुआ। इस घटना के वक्त उनके साथ उनका एक दोस्त भी था।

    सोनू निगम के बॉडीगॉर्ड ने उन्हें बचाया। फिलहाल उन्हें चेंबूर के जेन अस्पताल में एडमिट किया गया है। इस घटना पर सोनू निगम ने चिंबूर स्थित थाने में FIR दर्ज कराई। सोनू निगम के साथ हुई धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच से नीचे उतरते हुए सोनू निगम और उनके दोस्त के साथ कुछ अनजान लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। हालांकि इस दौरान बॉडीगॉर्ड ने आकर सोनू और उनके दोस्त को बचाया।

    बताया जा रहा है कि चेंबूर में म्यूजिक इवेंट में उद्धव ठाकरे के विधायक प्रकाश फतेरपेकर और उनके गुंडों द्वारा आजान लाउडस्पीकरों के खिलाफ आवाज उठाने वाले गायक सोनू निगम पर हमला किया गया।
    मिली जानकारी के मुताबिक जब वह परफॉम करके बाहर जा रहे थे तो एक शख्स ने उन्हें सेल्फी लेने के लिए रोका। लेकिन जब सोनू निगम ने सेल्फी देने से इंकार किया तो वह शख्स थक्का-मुक्की करने लगा। इस घटना के बाद जब उनके करीबी रब्बानी सोनू को बचाने आए तो उन्हें भी थक्का दिया गया। जिसकी वजह से उन्हें काफी चोट आई। इस मामले में सोनू निगन ने बताया बताया कि उनके साथ कोई हथापाई नहीं हुई थी। उन्होंने इस मामले को लेकर चेंबूर स्थित पुलिस थाने में केस दर्ज कराया। सोनू का कहना है कि उन्होंने यह शिकायत इसीलिए की क्योंकि जब आप किसी को जबरदस्ती सेल्फी या फोटो लेने के लिए कहते हैं तो फिर उसके बाद गुस्सा, धक्का मुक्की जैसी घटना होती है।
    वहीं दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उद्धव ठाकरे गुट के विधायक प्रकाश फरटेपेकर चेंबूर महोत्सव में सोनू निगम से मिलना चाहते थे। जब उन्हें सिंगर से मिलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया, तो हंगामा शुरू हो गया और विधायक के बेटे और उनके अंगरक्षकों ने कथित तौर पर गायक और उनके दोस्त पर आरोप लगाया।

  • आज का राशिफल, 21 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 21 फरवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए अति उत्साहित होकर किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने धन का कुछ हिस्सा शुभ कार्य में भी व्यय करेंगे। आप अपनों से सामंजस्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ धन संबंधित मामले आज लटक सकते हैं, लेकिन आपको परिवार में अपने भाई -बहनों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आपके मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है, तो वह भी दूर होगी।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार में आपके लिए दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और आप किसी सामाजिक मामले में सामंजस्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी वरिष्ठ सदस्यों से चल रही अनबन को बढ़ाने की वजहों को कम करना होगा। अपनी किसी पुरानी गलती के लिए उनसे माफी मांगनी पड़ सकती है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़ने का आपको अच्छा मौका मिलेगा, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आप किसी परिजन की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। यदि कुछ शारीरिक समस्याएं आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तो उनसे भी आपको छुटकारा मिल सकता है। आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी निर्णय को लेकर लोगों को हैरान कर सकते हैं।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि आपके खानपान की आदत आपके लिए पेट संबंधित समस्या लेकर आ सकती है। आपके परिजन आपको कोई सलाह देंगे, तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है, इसलिए आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा करने से बचें और आपको कामकाज के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आप व्यवसाय में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि लेकर आएगा और प्रेम जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और आप एक दूसरे की परवाह करते नजर आएंगे। आपको कुछ निजी मामलों में गंभीरता बनाए रखनी होगी और आप सबको एक साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आपकी कोई इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आप यदि किसी नए काम के लिए कुछ प्रयास कर रहे थे, तो आपके वह प्रयास रंग लाएंगे। व्यापार में आपको कोई अच्छी डील फाइनल करने से आज बड़ा मुनाफा मिल सकता है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है और आप अपनी मेहनत से काम करके वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी अभी तक आपके पास कमी है। नौकरी में कार्यरत लोगों के विरोधी उनकी समस्याओं को बढ़ाने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने को मौका मिल सकता है। लेन-देन के मामले में आप अस्पष्टता बनाए रखें। किसी से भी धन उधार लेने से बचें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपको बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। मित्र लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करने आ सकते है। गृहस्थ जीवन में यदि किसी बात को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा है, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और परिवार में यदि किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, तो आप उससे भी बाहर निकलेंगे। व्यक्तिगत विषयों पर पूरा फोकस बनाए रखें। आप कुछ नये कामों में रुचि दिखाएंगे, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से आज प्रसन्नता बनी रहेगी और आप अपने साथियों से किसी पुरानी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

    धनु राशिफल। आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें बिजनेस में डीलों को लेकर कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने लवर की किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। सामाजिक संबंधों में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो उसमें भी आज सुधार होगा। आपको अपने रुके हुए कामों को समय रहते पूरा करने के लिए अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी वह समय से पूरे हो सकेंगे। आप अपने कामों को लेकर कोई जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्साह भरा रहने वाला है। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे और सभी के साथ मान सम्मान बनाए रखेंगे। यदि आपने किसी से कोई वादा या वचन किया है, तो आप उसे पूरा अवश्य करेंगे। विद्यार्थियों को नए काम को करना अच्छा रहेगा। आपको कोई मनवांछित वस्तु  की प्राप्त हो सकती है और आप घर में अपने परिजनों से किसी समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होने से प्रसन्न रहेंगे और प्रेम और सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाएं आज आगे बढ़ेंगी और रचनात्मक कार्य को भी बल मिलेगा। आपको व्यक्तिगत मामलों में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा और  आपकी वाणी की मधुरता आपको मान सम्मान दिलाएगी। आप लोगों के हित की बात करेंगे, लेकिन लोग इसे भी आपका स्वास्थ्य समझ सकते हैं। संतान को यदि आपको जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर भी खरी उतरेंगी।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपके खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे और कुछ विरोधी भी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। कारोबार के मामले में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

  • पंजाब सहित इन राज्यों में NIA की रेड

    पंजाब सहित इन राज्यों में NIA की रेड

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) गैंगस्टर टेरर फंडिंग मामलों को लेकर एक बार फिर से एक्शन में आ गई है। इस बार एनआईए की टीम ने 70 से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा है इसमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्य शामिल हैं। यह छापेमारी टेरर फंडिंग को लेकर गैंगस्टर और उनके करीबियों के ठिकाने पर हुई है।

    एनआईए की ये छापेमारी सभी जगहों पर एक साथ की जा रही है। एनआईए सूत्रों के मुताबिक, छह गैंगस्टरों से पूछताछ के दौरान कई और गैंगस्टर्स के नाम सामने आए थे। एनआईए पूछताछ किए गए गैंगस्टरों के घरों और उनसे और उनके सहयोगियों से जुड़े अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

  • कैंट हल्के में निगम ने फिर दी दस्तक, 70 अवैध दुकानों के खिलाफ हुई कारवाई, देखें वीडियो 

    कैंट हल्के में निगम ने फिर दी दस्तक, 70 अवैध दुकानों के खिलाफ हुई कारवाई, देखें वीडियो 

    दीप नगर, धीना और संसारपुर में डिच चलने की तैयारी

    जालंधर/अनिल/वरूण: नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। निगम कमिश्नर अभिजित कपिलश को शिकायत मिली थी कि कैंट के दीपनगर संसारपुर तथा धीना गांव में कई जगहों पर अवैध निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।

    जहां 70 से ज्यादा अवैध दुकानों का काम धड़ल्ले से चल रहा है शिकायत के बाद आज निगम कमिश्नर ने बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव की अगुवाई में टीम को मौके भेजा और अवैध निर्माण के कार्य को रुकवाकर नोटिस जारी करने के लिए कहा। मामले की जानकारी देते हुए निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी एटीपी सुखदेव ने बताया कमिशनर अभिजित कपिलश के आदेशों पर यह कार्रवाई की गई है। 

    उन्होंने बताया कि एक कार्रवाई उन्होंने यादगारी गेट सरदार अमर सिंह प्रधान, संसारपुर में की है। जहां उन्होंने अवैध शॉपिंग कॉंप्लेक्स का निर्माण रूकवाया है। निगम अधिकारी ने बताया कि संसारपुर में तकरीबन 10 अवैध दुकानें की स्लैब पुरानी दीवार की आड़ मे बनाई जा चुकी थी।

    जबकि 10 नई दुकानों की चिनाई का काम चल रहा था। उक्त इमारत की अवैध उसारी को लेकर नोटिस जारी कर दिया गया है। एटीपी ने कहा कि यहां पर पिछले 8 महीने ने अवैध निर्माण का काम चल रहा था। जिसके बाद आज कार्रवाई करते हुए निर्माण को रुकवा दिया गया है। 

    वहीं दूसरी ओर निगम अधिकारियों ने धीना गांव में कार्रवाई करते हुए 40 दुकानों के निर्माण को रुकवाया है। उन्होंने इस इमारत के निर्माण को लेकर नोटिस भी चिपका दिया है। इस तरह दोनों जगहों पर कुल 60 दुकानों पर कार्रवाई की गई है। एटीपी सुखदेव ने बताया कि उक्त इमारतों के मालिकों के पास ना तो पास किया हुआ नक्शा था और ना ही कागजात मौके पर दिखा पाए। इसलिए दोनों इमारतों के मालिकों को कागज दिखाने के लिए निगम दफ्तर बुलाया गया है। अगर इसके बावजूद वह निर्माण को दोबारा जारी रखते है तो इन इमारतों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

  • चूरा पोस्त सहित 1 गिरफ्तार

    चूरा पोस्त सहित 1 गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना मकसूदा की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 38 किलो चूरा पोस्त बरामद किए हैं। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुखजिंदर सिंह निवासी मकसूदपुर के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई निरंजन सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान बिधिपुर फाटक के पास में मौजूद थे। उसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सुखजिंदर कोयले के ट्रक में चूरा पोस्त लेकर अमृतसर की तरफ जा रहा है। उसी दौरान मकसूदा पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान उसे रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 38 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

  • लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार

    लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। एसएसपी स्वर्णदीप सिंह के दिशानिर्देशों पर थाना आदमपुर की पुलिस ने लुटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नीरज भट्टी पुत्र देवराज वासी महिमदपुर, सुमिन्दरजीत सिंह पुत्र लाल सिंह वासी धुदीआल आदमपुर के तौर पर बताई जा रही है। 

    जानकारी देते हुए एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि डीएसपी सबरजीत सिंह राय के अगुवाई में थाना प्रभारी सिकंदर सिंह और उनकी टीम ने  थाना आदमपुर की पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान महिमदपुर के रहने वाले राजन ने बताया कि वह और उसका दोस्त शरनजीत अलावलपुर से आदमपुर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में उक्त आरोपियों ने हथियारों के बल पर मोबाइल फोन लीट लिए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ले लूटपाट की कई वारदातों का खुलासा भी किया है। उक्त आरोपियों को 66 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल स्पलैंडर, एक्टीवा देसी कट्टा और जिंदा कारतूस, 1 खिलौना पिस्तौल सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।