Blog

  • जालंधरः पंजाब खेत मजदूर यूनियन ने विधायक की कोठी का किया घेराव, देखें वीडियो

    जालंधरः पंजाब खेत मजदूर यूनियन ने विधायक की कोठी का किया घेराव, देखें वीडियो

    इस दिन सीएम मान के आवास का करेंगे घेराव

    जालंधर/वरुणः पंजाब खेत मजदूर यूनियन की तरफ से नकोदर विधायक इंदरजीत कौर मान की कोठी के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मामले की जानकारी देते हुए हरमेश ने कहा कि जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी, उन्होंने हमारे साथ बहुत बड़े-बड़े वादे किए थे। परंतु कई बार हमारी पंजाब सरकार के साथ हमारी मीटिंग हुई।

    लेकिन हमारी कोई भी मांग पूरी नहीं की गई। जिसके विरोध के चलते आज हमने पंजाब सरकार के नाम मांग पत्र दिया है। इस मौके उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की कोठी का घेराव 15 तारीख को संगरूर में किया जाएगा। वहां पर यदि हमारी मांगे ना मानी गई तो हम अपना संघर्ष और भी तेज करेंगे।

  • बड़ी ख़बरः PSEB इंग्लिश पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 2 गिरफ्तार

    बड़ी ख़बरः PSEB इंग्लिश पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 2 गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब में पीएसइबी के 12वीं कक्षा का इंग्लिश का पेपर लीक करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान वीर सिंह और गगन के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है ताकि उनके अन्य साथियों का पता लग सके।

    मामले में गुरदासपुर थाना सिटी पुलिस ने जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि इंग्लिश की परीक्षा से चंद घंटे पहले ही पेपर लीक हो गया था। इसका पता लगने पर स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के आदेशों पर परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। मंत्री ने मामले की गहनता से जांच के आदेश जारी किए थे। साथ ही अंग्रेजी विषय की परीक्षा की तिथि की घोषणा बाद में जारी किए जाने की बात कही थी।

  • पंजाबः यूनिवर्सिटी के बाहर दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, देखें वीडियो

    पंजाबः यूनिवर्सिटी के बाहर दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, देखें वीडियो

    अमृतसरः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आज अमृतसर दौरे के पर है। वहीं जी 20 सम्मेलन से कुछ दिन पहले एसएफजे की गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरपतवंत पन्नू के गुर्गों द्वारा गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बाहर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए हैं। यह नारे लगवाने वाले आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसका वीडियो भी वायरल कर दिया है। हालांकि यह नारे बैनर पर लगाए गए थे, जिसे बाद में उतार दिया गया।

    आतंकी पन्नू ने अपनी वीडियो में कहा है कि बैनर पर लिखे गए खालिस्तान समर्थन में नारे गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बाहर लगाए गए। बता दें कि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अमृतसर आई हुई हैं। वहीं कुछ ही दिनों में जी 20 सम्मेलन भी होने वाला है।

    वहीं दूसरी तरफ इन बैनरों पर G20 का खालिस्तान में वैल्कम लिखा गया है। इसके साथ ही लिखा गया है कि खालिस्तान भारत का हिस्सा नहीं है। आतंकी पन्नू ने अपनी वीडियो में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को भी नसीहत दी है। उसका कहना है कि जो सिख पार्लियामेंट टूटने की बात कर रहे हैं, वे बादल परिवार की पार्लियामेंट है। सिख आज भी गुलाम हैं और यह आजादी हथियार उठाने के बाद मिलेगी।

  • पंजाबः सरकार खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने पानी की बौछारे के साथ कई नेताओं को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    पंजाबः सरकार खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने पानी की बौछारे के साथ कई नेताओं को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार के खिलाफ बीजेपी ने आज पैदल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। दरअसल, 10 मार्च को बजट पेश किया जाना है, लेकिन इससे पहले पंजाब भाजपा ने आज विधानसभा का घेराव करने चंडीगढ़ पहुंची। भाजपा द्वारा चंडीगढ़ में किए जा रहे प्रदर्शन दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारे की। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। बता दें कि प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पंजाब भाजपा की समूची लीडरशिप चंडीगढ़ के सेक्टर-37, पंजाब भाजपा कार्यालय से जल्द ही पैदल मार्च निकालते हुए विधानसभा का घेराव करने पहुंची थी।

    पंजाब भाजपा का यह विरोध प्रदर्शन राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था और आम आदमी पार्टी (AAP) की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ किया जाना बताया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि आमजन की आवाज को सरकार के कानों तक पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी भाजपा नेताओं द्वारा सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय के सामने आप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था। स्थिति नियंत्रण में करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा था।

  • पंजाबः विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट, देखें वीडियो

    पंजाबः विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सिद्दू मूसेवाला की हत्या को लेकर आज पंजाब विधानसभा में एक बार फिर सत्ता और विपक्ष में एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की विपक्ष पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेसी विधायक नाराज हो गए और उन्होंने वेल में जाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कुलदीप धालीवाल भी पीछे नहीं हटे, वह भी कांग्रेसी विधायकों के खिलाफ अपनी सीट पर खड़े नारेबाजी करते रहे जिससे नाराज कांग्रेस के विधायक वॉक आउट करके सदन से बाहर चले गए।

    इससे पहले यह मुद्दा कांग्रेस के सुखपाल खैहरा ने उठाते हुए कहा कि मूसेवाला का परिवार इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है और दो दिन पहले उन्होंने पंजाब विधानसभा के बाहर धरना दिया। वहीं प्रताप बाजवा ने भी मूसेवाला की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहाकि हम इंसाफ की मांग कर रहे है क्योंकि मूसेवाला के कत्ल को 9 माह हो गए है। अभी तक इंसाफ नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि अभी तक क्यों नहीं उन लोगों को पकड़ा गया जो इस हत्या के मुख दोषी है। बाजवा ने कहा कि सिद्धू के माता-पिता का कहना है। हमारे बेटे को इंसाफ नहीं मिल रहा।

    वहीं सुखपाल खैहरा ने आरोप लगाया कि मूसेवाला का परिवार मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार और आम आदमी पार्टी की मीडिया टीम की एक सदस्य पर आरोप लगा रहा है कि उन्होंने सिद्धूमूसेवाला की सुरक्षा वापस लेने संबंधी 1 दिन पहले ट्वीट कर दिया और सूची सार्वजनिक कर दी और अगले ही दिन सिद्दू मूसेवाला की हत्या हो गई लेकिन अभी तक सरकार ने इन दोनों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है।

    उन्होंने मुख्यमंत्री की गैर हाजरी में सरकार के अन्य मंत्रियों से इसका जवाब मांगा। शून्य काल में ही यही मांग पंजाब कांग्रेस के प्रधान और विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी की। उन्होंने कहा कि अगर मूसेवाला के अभिभावक इन दोनों को नामजद करने की मांग कर रहे हैं तो आप उन्हें नामजद करके अभिभावकों के कलेजे में ठंडक क्यों नहीं पहुंचा देते? जिस पर लोक संपर्क मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा हुए कि कानून अपना काम कर रहा है।

  • होशियारपुरः प्रवासी मजूदरों ने पंजाबी युवकों पर किया हमला, देखें वीडियो

    होशियारपुरः प्रवासी मजूदरों ने पंजाबी युवकों पर किया हमला, देखें वीडियो

    होशियारपुरः होली के त्यौहार पर मोहल्ला कीर्ति नगर स्थित परिसर के बाहर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जहां कुछ प्रवासी मजदूरों द्वारा शराब के नशे में डांस कर गुंडागर्दी की गई। जब कुछ पंजाबी युवकों ने इसका विरोध किया तो नशे की हालत में मजदूरों ने उन्हें बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत घायल युवकों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    वहीं घटना की जानकारी देते हुए घायल युवक रमन ने बताया कि वह मोहल्ला कीर्ति नगर से काम कर घर लौट रहा था। तभी कुछ प्रवासी शराब पीकर रेलवे फाटक के पास परिसर के बाहर नाच रहे थे। इस दौरान शराबियों ने उस पर रंग फेंक दिया। इस घटना को लेकर जब उन्होंने विरोध किया तो सभी ने उन पर रॉड से हमला कर दिया।

    इस हादसे में उसका हाथ टूट गया और उसका दूसरा साथी भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुरहीरन पुलिस चौकी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ युवकों को मौके से हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • पंजाबः गर्ल्स हॉस्टल में घुसे युवकों ने छात्राओं से की मारपीट, धरने पर बैठे स्टूडेंट्स

    पंजाबः गर्ल्स हॉस्टल में घुसे युवकों ने छात्राओं से की मारपीट, धरने पर बैठे स्टूडेंट्स

    लुधियानाः बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां आझ सुबह कुछ संदिग्ध युवक गर्ल्स हॉस्टल में घुस गए। बताया जा रहा है कि संदिग्ध  युवकों के हाथों में हथियार भी थे। इस दौरान उन्होंने वहां छात्राओं से मारपीट की। बचाव में छात्राओं ने शोर मचाया तो सिक्योरिटी गार्ड तुरंत उनकी तरफ भागे। लोगों को आता देख हमलावर युवक वहां से फरार हो गए। घटना के बाद छात्राएं धरने पर बैठ गईं। उन्होंने कॉलेज पर सुरक्षा प्रबंधनों में ढील बरतने का आरोप लगाया।

    सूचना पाकर थाना मोती नगर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल कॉलेज प्रबंधकों ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है। एसएचओ जगदीप सिंह गिल ने बताया कि पुलिस बल कॉलेज में तैनात कर दिया गया है। फिलहाल अभी इस मामले के बारे कुछ कहा नहीं जा सकता। जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा। पुलिस कॉलेज परिसर, हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • बड़ी ख़बरः सरकारी आवास के बाहर ब्लास्ट, घटना में गवर्नर की मौत

    बड़ी ख़बरः सरकारी आवास के बाहर ब्लास्ट, घटना में गवर्नर की मौत

    बल्खः अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में एक धमाके में तालिबानी गवर्नर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां गुरुवार को एक बम धमाके में तालिबानी नेता की मौत हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, धमाका तालिबान गवर्नर ऑफिस के पास हुई है, जो मजार-ए-शरीफ शहर में स्थित है। माना जा रहा है कि इस हमले को एंटी-तालिबान समूह ने अंजाम दिया है। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

  • जालंधरः होली पर मासूम से कुकर्म, 2 गिरफ्तार

    जालंधरः होली पर मासूम से कुकर्म, 2 गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः महानगर में होली के दिन बस्ती शेख से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग के साथ युवकों ने दुष्कर्म किया है। मिली जानकारी के मुताबिक होली खेल रहे 9 साल के मासूम को पहले युवकों ने लालच देकर बहाने से बुलाया फिर उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ कुकर्म कर डाला। बताया जा रहा है कि नाबालिग अपने दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। वहीं पर पास में रहने वाले युवकों ने बच्चे को रंग देने का लालच दिया। उसे बहाने से घर में गए और उसके साथ सारी हदें पार करते हुए कुकर्म कर डाला।

    पुलिस ने इस मामले में बच्चे के अभिभावकों की शिकायत मिलने के बाद दो युवकों को गिरफ्तार किया है। 9 साल के बच्चे के साथ कुकर्म होने के बाद वह दर्द से कराहता हुआ अपने घर पहुंचा। घर पर जब परिजनों ने पूछा कि कहां था और कहां पर दर्द हो रहा है तो बच्चे ने सारी आपबीती बताई।

    बच्चे ने यह भी कहा कि जिन युवकों ने उसके साथ कुकर्म किया है वह पहले भी मोहल्ले में उसे परेशान करते रहे हैं। पुलिस ने युवक का मेडिकल करवा लिया है जिसमें कुकर्म की पुष्टि हो गई है। यह भी पता चला है कि जिन युवकों ने मासूम बच्चे के साथ दरिंदगी की है वह जालंधर के एक शिवसेना के नेता के रिश्तेदार हैं। हालांकि रिश्तेदार द्वारा कुकर्म किए जाने की खबर मिलने के बाद शिवसेना नेता सामने नही आया है।

  • पंजाबः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहुंचने पर गवर्नर पुरोहित व CM मान ने किया स्वागत, देखें वीडियो

    पंजाबः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहुंचने पर गवर्नर पुरोहित व CM मान ने किया स्वागत, देखें वीडियो

    अमृतसरः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपने विमान में पहुंची हैं। इस दौरान अब वह सीधे ही गोल्डन टेंपल के लिए रवाना होंगी। जहां गुरुघर में नतमस्तक होने के बाद वह जलियांवाला बाग में शहीदों को नमन करने पहुंचेंगी। राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद द्रौपदी मुर्मू की यह पहली पंजाब फेरी है।

    वहीं दरबार साहिब पहुंचने पर शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर राष्रपति मुर्मू को बंदी सिखों की रिहाई के लिए शिरोमणि कमेटी द्वारा मांग पत्र सौंपा जाएगा।

    राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अमृतसर शहर को 5 सेक्टरों में बांटा गया है। अमृतसर में अपने 4 घंटे के दौरे के दौरान राष्ट्रपति गोल्डन टेंपल, जलियांवाला बाग, दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ के दर्शन करेंगी। जिसके चलते 1 से 4 बजे तक पूरे शहर की ट्रैफिक पर असर रहने वाला है।