होशियारपुरः प्रवासी मजूदरों ने पंजाबी युवकों पर किया हमला, देखें वीडियो

होशियारपुरः होली के त्यौहार पर मोहल्ला कीर्ति नगर स्थित परिसर के बाहर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जहां कुछ प्रवासी मजदूरों द्वारा शराब के नशे में डांस कर गुंडागर्दी की गई। जब कुछ पंजाबी युवकों ने इसका विरोध किया तो नशे की हालत में मजदूरों ने उन्हें बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत घायल युवकों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए घायल युवक रमन ने बताया कि वह मोहल्ला कीर्ति नगर से काम कर घर लौट रहा था। तभी कुछ प्रवासी शराब पीकर रेलवे फाटक के पास परिसर के बाहर नाच रहे थे। इस दौरान शराबियों ने उस पर रंग फेंक दिया। इस घटना को लेकर जब उन्होंने विरोध किया तो सभी ने उन पर रॉड से हमला कर दिया।

इस हादसे में उसका हाथ टूट गया और उसका दूसरा साथी भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुरहीरन पुलिस चौकी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ युवकों को मौके से हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *