जालंधरः पंजाब खेत मजदूर यूनियन ने विधायक की कोठी का किया घेराव, देखें वीडियो

इस दिन सीएम मान के आवास का करेंगे घेराव

जालंधर/वरुणः पंजाब खेत मजदूर यूनियन की तरफ से नकोदर विधायक इंदरजीत कौर मान की कोठी के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मामले की जानकारी देते हुए हरमेश ने कहा कि जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी, उन्होंने हमारे साथ बहुत बड़े-बड़े वादे किए थे। परंतु कई बार हमारी पंजाब सरकार के साथ हमारी मीटिंग हुई।

लेकिन हमारी कोई भी मांग पूरी नहीं की गई। जिसके विरोध के चलते आज हमने पंजाब सरकार के नाम मांग पत्र दिया है। इस मौके उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की कोठी का घेराव 15 तारीख को संगरूर में किया जाएगा। वहां पर यदि हमारी मांगे ना मानी गई तो हम अपना संघर्ष और भी तेज करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *