पंजाबः सरकार खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने पानी की बौछारे के साथ कई नेताओं को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार के खिलाफ बीजेपी ने आज पैदल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। दरअसल, 10 मार्च को बजट पेश किया जाना है, लेकिन इससे पहले पंजाब भाजपा ने आज विधानसभा का घेराव करने चंडीगढ़ पहुंची। भाजपा द्वारा चंडीगढ़ में किए जा रहे प्रदर्शन दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारे की। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। बता दें कि प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पंजाब भाजपा की समूची लीडरशिप चंडीगढ़ के सेक्टर-37, पंजाब भाजपा कार्यालय से जल्द ही पैदल मार्च निकालते हुए विधानसभा का घेराव करने पहुंची थी।

पंजाब भाजपा का यह विरोध प्रदर्शन राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था और आम आदमी पार्टी (AAP) की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ किया जाना बताया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि आमजन की आवाज को सरकार के कानों तक पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी भाजपा नेताओं द्वारा सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय के सामने आप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था। स्थिति नियंत्रण में करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *