Blog

  • पंजाबः छावनी में तब्‍दील हुई यह यूनिवर्सिटी, चप्‍पे-चप्‍पे पर तैनात सुरक्षाकर्मी

    लुधियानाः पंजाब के मुद्दों पर बहस के लिए सरकार द्वारा सभी राजनीतिक दलों को दिए आमंत्रण को लेकर पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। खासकर डॉ. मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। किसी को इस ओर आने की इजाजत नहीं दी जा रही है। ऑडिटोरियम के आसपास बैरिकेट्स लगाने के अलावा कई स्थानों को तारों से बंद कर दिया गया है, ताकि कोई भी शख्स इस घेरे को न तोड़ सके। 2 स्पेशल डीजीपी, 4 आईजी रेंज, 8 एसएसपी, इंटेलिजेंस और सुरक्षा कमांडो आयोजन स्थल पर तैनात हैं।

    मंगलवार सुबह से ही अफसर लगातार सुरक्षा समीक्षा कर रहे हैं। जितने पुलिसकर्मी पीएयू में तैनात हैं, उससे ज्यादा सिविल लाइंस स्थित पुलिस लाइन में जमा हैं। इनकी ड्यूटी शाम के बाद आयोजन स्थल पर लगा दी जाएगी। बता दें पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए विपक्षी दलों को चुनौती दी। उन्‍होंने कहा कि लाइव आकर राज्‍य के सभी मुद्दों पर चर्चा करें। रोज-रोज के आरोप-प्रत्‍यारोप के बजाय पंजाब की जनता और मीडिया के सामने एक साथ आएं।

    मान ने कहा कि बीजेपी प्रमुख जाखड़, अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस के राजा वडिंग-प्रताप बाजवा को मेरा खुला निमंत्रण है। एक बार आएं और मीडिया के सामने बैठकर चर्चा करें कि पंजाब को किसने लूटा। भगवंत मान ने कहा कि पारिवारिक संबंध, मित्र, टोल प्‍लाजा, युवा और किसान, व्यापार और दुकानदार, गुरुओं की शिक्षाएं, नहर का पानी जैसे मुद्दों पर चर्चा करें और इन सभी मुद्दों पर एक लाइव बहस करें। इस पर विपक्षी दलों ने सीएम मान की चुनौती स्‍वीकारी और कहा कि हम तो तैयार हैं लेकिन पंजाब के सीएम हवा-हवा में बात कर रहे हैं। इसके बाद अब 1 नवंबर को पंजाब दिवस पर पक्ष और विपक्षी दलों की लाइव डिबेट चलेगी।

  • पंजाबः मनप्रीत बादल को किया गिरफ्तार, दी मौके पर जमानत, देखें वीडियो

    बठिंडाः विजिलेंस ने पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को गिरफ्तार कर मौके पर ही जमानत दे दी है। जिसके बाद विजिलेंस विभाग ने अपनी तफदीश में शामिल किया। इस दौरान मीडिया के सामने मनप्रीत बादल आए जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा वह विजिलेंस जांच का स्वागत करता हूं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पब्लिक सर्विस जा राजनीति में हो उनका हिसाब जरूर हो। बादल ने कहा कि पर्चा दर्ज करने पर किसी को गुनहगार नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि मेरा केस विजिलेंस की जगह सीबीआई को दिया जाए। बादल ने कहा कि वक्त बदलते कभी देर नहीं लगता, विजिलेंस मुझे 100 बार बुलाएगी तो मैं आऊंगा। उन्होंने कहा कि मुझे भारत के कानून और पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट पर पूरा भरोसा है।

    बता दें कि मॉडल टाउन फेस वन में प्लॉट खरीद मामले आज पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा के समक्ष पेश हुए। इस दौरान उनके साथ उनके वकील एडवोकेट सुखदीप सिंह साथ पहुंचे। विजिलेंस टीम ने अपने दफ्तर का दरवाजा बंद कर लिया है और मनप्रीत बादल से पूछताछ शुरू कर दी। लंबे समय तक चली पूछताछ के दौरान विजिलेंस ने मनप्रीत बादल को गिरफ्तार कर मौके पर ही जमानत दे दी। गौरतलब है कि विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा ने पूर्व वित्तमंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत बादल को दूसरी बार समन जारी किया और उन्हें 31 अक्टूबर को विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा कार्यालय में पेश होने के आदेश दिए थे।

    इससे पहले मनप्रीत बादल को 23 अक्टूबर को पेश होने के लिए समन विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से जारी किया गया था, लेकिन पीठ में दर्द होने का हवाला देकर वह पेश नहीं हुए थे। वहीं पीजीआई चंडीगढ़ की तरफ से एक सप्ताह तक बैड रेस्ट करने का सार्टिफिकेट अपने एडवोकेट और ईमेल के जरिए विजिलेंस ब्यूरो को जमा करवाया था। इसके साथ ही मनप्रीत बादल ने हाईकोर्ट के आदेशों पर अपना पासपोर्ट भी विजिलेंस ब्यूरो को जमा करवा दिया था।

    इस दौरान मनप्रीत बादल के एडवोकेट सुखदीप सिंह भिंडर ने कहा कि था मनप्रीत सिंह बादल काफी समय से पीठ दर्द से पीड़ित हैं, जिसके कारण वह चलने में असमर्थ हैं। एडवोकेट भिंडर ने कहा कि उनका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। मनप्रीत बादल के वकील ने विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों से अपील की थी कि वह चंडीगढ़ स्थित उनकी रिहायश पर जाकर पूछताछ कर सकते है।

  • फैलने लगा प्रदूषण का जहर, 10 से ज्यादा शहरों का AQI 300 पार

    नई दिल्ली : हरियाणा में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में हरियाणा के 6 जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 को पार कर गया है। एक्यूआई का 300 पार कर जाना मतलब स्थिति बहुत खराब है। वहीं बात करें सोमवार की तो हरियाणा के जींद जिले का एक्यूआई 416 पहुंच गया। जो देश में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा। इस प्रदूषण की वजह से प्रदूषित शहरों में आंखों में जलन से लेकर सांस संबंधी दिक्कतें भी आने लगी। वहीं विशेषज्ञों की मानें तो दिवाली से पहले प्रदूषण में राहत के आसार भी दिखाई नहीं दे रहे है।

    मंगलवार को हरियाणा के जींद का AQI 407 पहुंच गया है। तापमान घटने के साथ ही वायुमंडलीय सतह नीचे आ जाती है। इसकी वजह से प्रदूषण के कण ऊपर नहीं जा पाते हैं और वो वायुमंडल में ही घूमते रहते हैं।इसकी दूसरी वजह हवा में गति न होने की वजह से भी प्रदूषण के कण ठहरे रहते है। वहीं तीसरी वजह की अगर बात करें तो शहरों के वाहनों का भी अपना प्रदूषण होता है। विशेषज्ञों की मानें अभी दिवाली तक इस प्रदूषण से राहत के आसार नहीं है। इस दौरान बारिश की भी कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

    वहीं अगर हवा तेजी से चलती है तो प्रदूषण से कुछ राहत मिलने की संभावना हो सकती है। वहीं कैथल का AQI 345 तो भिवानी का AQI 319, रोहतक का AQI 307, करनाल का AQI 301, कुरुक्षेत्र का AQI 311, बहादुरगढ़ का AQI 376, बल्लभगढ़ का AQI 259, फरीदाबाद न्यू इंड्रिस्ट्रीयल एरिया का AQI 356, धारूहेड़ा का AQI 230, मानेसर का AQI 308, सोनीपत का AQI 379, गुरुग्राम का AQI 306 दर्ज किया गया है। इसका मतलब है कि हरियाणा के 10 से ज्यादा शहर ऐसे हैं, जिनका वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार पहुंच चुका है।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा पहली से चौथी के लिए ‘अबेकस मेकिंग प्रतियोगिता’ तथा कक्षा पाॅंचवीं से दसवीं के लिए ‘मेंहदी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। अबेकस मेकिंग प्रतियोगिता में स्ट्रॉबेरी ग्रुप में  कक्षा प्रथम में से रूही रेहल प्रथम, परिषा द्वितीय तथा दिवांशी तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी में से काशवी भारद्वाज प्रथम, अकिरादीप द्वितीय तथा गितेश ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे ।ग्रुप एप्पल में कक्षा तीसरी में से एलिसिया प्रथम, अवनी द्वितीय तथा दिवांशी तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा चौथी में से अनाया चब्बा प्रथम, अबनीत द्वितीय तथा कृतिका चौहान तृतीय स्थान पर रहे। मेंहदी प्रतियोगिता में ऑरेंज ग्रुप में से श्रेया प्रथम, मनमीत कौर द्वितीय तथा कोमल तृतीय स्थान पर रहे। मैंगो ग्रुप में श्रेया प्रथम, समृद्धि द्वितीय तथा श्रद्धा तृतीय स्थान पर रहे। मेलन ग्रुप में खुशी प्रथम, प्रांजल द्वितीय, दिया तथा जिया तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास तथा प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने विजेता रहे छात्रों को बधाई दी।
  • पंजाबः AIG मालविंदर सिंह सिद्धू को किया गया सस्पेंड!

    चंडीगढ़ः आय से अधिक संपत्ति समेत कई मामलों में विजिलेंस जांच का सामना कर रहे मानवाधिकार एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक एआईजी मालविंदर सस्पेंड कर दिया गया है। मालविंदर सिद्धू फिलहाल जेल में हैं। उन पर विजिलेंस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने और सरकारी काम में बाधा डालने का भी आरोप लगाया गया था।

    बता दें कि 25 अक्टूबर को मालविंदर सिंह सिद्धू को पूछताछ के लिए सुबह करीब 11 बजे विजिलेंस मुख्यालय बुलाया गया था। आरोप हैं कि मालविंदर सिंह सिद्धू ने रौब दिखाते हुए विजिलेंस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप लगे कि उन्होंने जांच अधिकारी को धक्का दिया और कुछ दस्तावेजों को भी नुकसान पहुंचाया। इसके साथ ही वे अपने पास मोबाइल फोन रखकर पूरी जांच की रिकॉर्डिंग करना चाहते थे, लेकिन इसकी इजाजत नहीं दी गई।

    इसके बाद हुई धक्का-मुक्की के मामले में विजिलेंस को पुलिस बुलानी पड़ी और पुलिस ने 8वें चरण में मोहाली में मामला दर्ज किया था। जिसके बाद कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले को लेकर एआईजी उनकी पत्नी और बेटे ने विजिलेंस दफ्तर के बाहर नारेबाजी की और सिद्धू पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि एआईजी मालविंदर सिद्धू पर आय से अधिक संपत्ति बनाने, एससी सर्टिफिकेट को लेकर खुद जांच अधिकारी बनने और कथित तौर पर अपने अधिकारों का दुरुपयोग करने के आरोप में जांच चल रही है।

  • राष्ट्रीय  एकता दिवस पर केंद्रीय विद्यालय सलोह में एकता दौड़ का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: आज दिनांक 31 अक्तूबर 2023 को राष्ट्रीय  एकता दिवस के उपल्क्ष पर केंद्रीय विद्यालय सलोह में एकता दौड़ का आयोजन किया गया| इस मौके पर सर्वप्रथम प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों के द्वारा पटेल जी के जीवन पर प्रेरणादायी भाषण और कवितायेँ प्रस्तुत की गई| तदुपरांत सभी विद्यार्थियों के साथ  अध्यापकों ने एकता शपथ ली| इसके बाद विद्यालय के  प्राचार्य व सभी अध्यापकों ने एकता दौड़ में भाग लिया| एकता दौड़ के समन्वयक श्री रविंदर सिंह ने विद्यार्थियों को एकता दिवस का महत्व समझाते हुए बताया कि किस प्रकार सरदार वलभ भाई पटेल ने आज़ादी की लड़ाई में भाग लिया व उन्होंने किस प्रकार देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरो कर देश को एकता और अखंडता का पाठ पढ़ाया| इस मौके पर विद्यालय के लगभग 475 बच्चों ने एकता दौड़ में लगभग 5 किलोमीटर गाँव सलोह के लोगों को एकता दिवस के बारे में जागरूक किया| इस दौड़ में विद्यार्थियों के साथ साथ अध्यापक श्री सतीश कुमार, श्री सचिन कुमार, श्रीमति सीमा कुमारी, श्री प्रदीप तंवर, श्रीमती शिल्पी मेहता, श्री ईश्वर दास, श्री प्रशांत यादव, श्रीमती आशिता कँवर आदि ने भाग लिया|
  • अधिकारियों व कर्मचारियों की दिलाई राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ

    लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्र को संगठित करने में निभाई अहम भूमिका – उपायुक्त
     
    ऊना/सुशील पंडित: लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाई गई। उपायुक्त राघव शर्मा ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के लिए हमेशा समर्पित रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत निर्माण में अपना महत्पूर्ण योगदान दिया और पूरे राष्ट्र को संगठित करने में अहम भूमिका निभाई।
    इस दौरान एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, सहायक आयुक्त वीरेंद्र शर्मा, तहसीलदार हुसन चंद सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • पंजाबः ADVANCE EYES CARE CENTER के पार्टनर की निकली 5 करोड़ की लॉटरी, देखें वीडियो

    फाजिल्का : कहते है भगवान जब भी देता है छप्पड़ फाड़ कर देता है। यह कहावत इन दो पार्टनर पर लागू होती है। जिन्होंने 500 रुपए की लॉटरी से 5 करोड़ रुपए जीते। ADVANCE EYES CARE CENTER के पार्टनर की 5 करोड़ की लॉटरी निकली है। दो पार्टनर करोड़पति बने। यह दोनों पार्टनर 30 वर्ष पुराने दोस्त है। इन दोनों ने कुछ दिन पहले फाजिल्का के रुप चंद लॉटरी विक्रेता से 500 रुपए की लॉटरी खरीदी थी, 5 करोड़ की लॉटरी जीतने के बाद वह बहुत खुश है। 

    बता दें कि यह दोनों पार्टनर जलालाबाद में आई अस्पताल सेंटर चलाते है। उन्होंने बताया कि इन दोनों का सपना आई अस्पताल खोलने का था। उन्होंने बताया कि लॉटरी की ईनामी राशि से आई अस्पताल खोलने का सपना सच कर सकेंगे। लॉटरी विक्रेता ने खुशी में 500-500 रुपए के नोट लुटाएं।

  • जालंधरः माथा टेककर लौट रहे युवकों के साथ हुआ हादसा

    जालंधर, ENS: अमृतसर स्थित धार्मिक स्थल पर माथा टेककर वापस आ रहे गोराया के युवकों के साथ सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा का वीजा लगने पर युवक माथा टेकने के लिए धार्मिक स्थल पर गए थे। इस दौरान सड़क हादसे में उनकी कार दूसरी कार से टक्कर हो गई, जिसके बाद सड़क पर कार पलट गई। इस हादसे में कार में सवार दोनों युवक घायल हो गए जिन्हें लोगों व पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

    वहीं घटना की जानकारी देते हुए फोकल प्वाइंट चौकी के इंचार्ज नरिंदर मोहन ने बताया कि गोराया के दोनों युवक वीजा लगने पर माथा टेककर जैसे ही संजय गांधी नगर के बाहर से निकले थे। इस दौरान उनकी गाड़ी की अन्य गाड़ी से टक्कर हो गई। उन्होंने कहा कि दोनों युवक घायल हो गए, जिन्होंने अपना इलाज करवाया। इस दौरान अस्पताल में उपचार के बाद दोनों युवक बिना कार्रवाई करवाए वहां से चले गए। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों की हालत खतरे से बाहर थी। पुलिस ने इस मामले को लेकर किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। 

  • पंजाबः Golden Temple पहुंचे Kulhad Pizza Couple

    अमृतसरः जालंधर के मशहूर Kulhad Pizza Couple सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर आए दिन चर्चा में रहते है। हाल ही में एक आपत्तिजनक वीडियो को लेकर विवादों में कपल आया था। जिसके बाद काफी समय तक कपल ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। वहीं लंबे समय के बाद Kulhad Pizza Couple अपने नव जन्में बच्चे को लेकर अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे। जहां उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर परिवार के लिए अरदास की। इनकी बेहद खूबसूरत फोटो भी सामने आई है। इस फोटो में सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर अपने बच्चे के साथ नज़र आ रहे हैं।

    बीते दिनी कुल्हड़ पिज्जा कपल के नाम से प्रसिद्ध सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर एक बच्चे के माता-पिता बन चुके हैं। उन्होंने कुल्हड़ पिज्जा कपल की शुरुआत जालंधर में एक ठेले से की थी। हालांकि ये अपने कुल्हड़ पिज्जा से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर डाला करते थे। बता दें कि सहज और गुरप्रीत दोनों कुल्हड़ पिज्जा बनाकर बेचते हैं। अक्सर उनकी दुकान पर मशहुर अदाकार और सिंगर विजीट करते है और उनके फूड को बढ़ावा देते है। फूड ब्लॉगर भी इनकी वीडियो बनाकर पोस्ट करते है। यह कपल इंटरनेट की दुनिया में खूब वायरल हो गए। बता दें कि गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने के बाद भी Kulhad Pizza Couple ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। 

    बता दें कि कि बीते दिनों जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल  की एक आपत्तिजनक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसके बाद से यह ख़बर चर्चा का विषय बनी हुई थी। उसके बाद सहज अरोड़ा ने भी पहले सोशल मीडिया पर लाइव आकर कुछ लोगों पर उनकी फेक अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप लगाए थे। जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पीज़ा कपल का विवादित वीडियो वायरल हो गया था लेकिन इसके बाद कुल्हड़ पीज़ा के मालिक सहज अरोड़ा ने बताया कि उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर डिप्रेशन से जूझ रही है। इस दौरान सहज ने लोगों से भी अपील की थी। गौरतलब है कि मशहूर कपल और अंकुर नरूला के खिलाफ विनीत कौर द्वारा प्रदर्शन भी किया गया था। इस दौरान विनीत कौर ने थाना 4 के बाहर मशहूर कपल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी।