Blog
-

आज का राशिफल 4 ,सितंबर 2023
मेष: सामाजिक कार्य करने के प्रति रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चैन बना रहेगा। सही काम का भी विरोध होगा। कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। कोई बड़ी समस्या बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।वृष: लाभ के अवसर हाथ आएंगे। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। झंझटों में न पड़ें। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे।मिथुन: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐश्वर्य के साधनों पर सोच-समझकर खर्च करें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि बाद में पछताना पड़े। दूसरे अधिक अपेक्षा करेंगे। नकारात्मकता हावी रहेगी। शत्रुभय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।कर्क: कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्त्री वर्ग से सहायता प्राप्त होगी। नौकरी व निवेश में इच्छा पूरी होने की संभावना है। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बिगड़ सकती है। शत्रुभय रहेगा।सिंह: आर्थिक उन्नति होगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। देनदारी कम होगी। नौकरी में मनोनुकूल स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट आदि से बड़ा फायदा हो सकता है। परिवार की चिंता बनी रहेगी। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।कन्या: किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। झंझटों में न पड़ें। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।तुला: प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के बहकावे में न आएं। फालतू बातों पर ध्यान न दें। लाभ में वृद्धि होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेवजह किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है।वृश्चिक: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि तथा सम्मान में वृद्धि होगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे।धनु: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। सही काम का भी विरोध हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। राजभय रहेगा।मकर: कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में लापरवाही न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है।कुंभ: दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। यश बढ़ेगा। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है या समय पर नहीं मिलेगी। पुराना रोग उभर सकता है।मीन: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार-व्यवसाय की गति बढ़ेगी। चिंता रह सकती है। थकान रहेगी। प्रमाद न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। -

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई 297 ठिकानों पर छापेमारी
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच अनुसार पंजाब को अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरु की मुहिम के अंतर्गत देश-विदेश स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टरों और नशा तस्करों के आपसी संबंधों को नकेल डालने के उद्देश्य से एक अन्य महत्वपूर्ण कदम उठाते हुये पंजाब पुलिस की तरफ से रविवार को आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा से जुड़े व्यक्तियों के शक्की ठिकानों पर एक विशेष घेराबन्दी और तलाशी मुहिम ( कासो) चलाई गई।
यह छापेमारी डी. जी. पी. गौरव यादव के निर्देशों पर सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक एक ही समय पर की गई, जिस दौरान राज्य के 28 पुलिस जिलों में लखबीर लंडा के लगभग 297 के पास के साथियों से जुड़े सभी रिहायशी और अन्य ठिकानों की बारीकी से तलाशी ली गई।
स्पैशल डीजीपी लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि सभी सीपीज़/ एसएसपीज़ को हिदायत की गई थी कि वह इस आपरेशन को सफल बनाने के लिए इंस्पेक्टर या सब-इंस्पेक्टर के नेतृत्व में मज़बूत पुलिस पार्टियाँ तैनात करें। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों को कार्रवाई के दौरान शक्की व्यक्तियों को काबू करने के लिए भी कहा गया था।
उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस की 150 पार्टियां, जिनमें लगभग 1200 पुलिस मुलाजि़मो ने राज्य भर में इस छापेमारी को अंजाम दिया। इस विशेष मुहिम (कासो) की योजना, हाल ही में पकड़े गए लखबीर लंडा की हिमायत वाले माड्यूलों से सम्बन्धित कई व्यक्तियों से पूछताछ के बाद बनाई गई थी।
स्पैशल डीजीपी ने बताया कि पड़ताल के लिए कई व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और उनके पास से आपराधिक सामग्री भी ज़ब्त की गई है। जिसकी जांच जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने इन अपराधियों से सम्बन्धित घरों और अन्य स्थानों पर बारीकी से तलाशी ली और इलेक्ट्रानिक डिवाईसों से डाटा भी इकठ्ठा किया, जिसको फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा।पुलिस टीमों ने हथियार लायसैंसों की भी जांच की और अस्ले के स्रोत के बारे लोगों से पूछताछ की। इसके इलावा विदेशों में रहते उनके पारिवारिक सदस्यों की यात्रा सम्बन्धी विवरण, विदेशों से बैंकों के लेन-देन, वेस्टर्न यूनियन और जायदाद सम्बन्धी विवरण भी आगे जांच के लिए इकठ्ठा किये गए हैं।
-

फगवाड़ा: मोटरसाइकिल सवार लुटेरा NRI महिला का पर्स छीन कर हुए फरार, देखे वीडियो
फगवाड़ा : शहर में एक बार फिर लुटेरों का कहर शुरू हो चुका है। लुटेरे बेखौफ सरेराह राहगीरों से छीन झपटी की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। पुलिस का खौफ लुटेरों पर नजर नहीं आ रहा है। शहर में एक एनआरआई महिला रिक्शे पर अपनी माता के साथ जा रही थी कि स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार लुटेरा महिला का पर्स छीन कर फरार हो गया । जिसकी सूचना पीड़ित एनआरआई महिला ने थाना सिटी पुलिस को दे दी है।
जानकारी देते हुए पीड़ित एनआरआई राजविंदर कौर ने बताया कि वह अपनी माँ के साथ फगवाड़ा के सिविल अस्पताल से रिक्शा कर पलाई गेट की ओर जा रही थी कि पीछे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आए लुटेरे उसका पर्स छीन कर मौके पर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने बताया कि पर्स में 50 हजार की भारतीय करेंसी और करीब 1 लाख की विदेशी करेंसी के अलावा जरूरी दस्तावेज थे। एनआरआई महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। फगवाड़ा पुलिस इलाके के cctv फुटेज खंगाल रही है। -

पंजाब : AAP के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं कांग्रेस
चंडीगढ़: इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) के दो दौर की बैठक के बाद अब तस्वीर स्पष्ट होने लगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब के नेताओं को भी यह संकेत दे दिए हैं। सूत्रों के अनुसार पार्टी हाई कमान के सामने पंजाब कांग्रेस के नेताओं की एक भी नहीं चली। वहीं, कांग्रेस ने सीटों को भी चिन्हित करना शुरू कर दिया है ताकि जब सीट बंटवारे की बात आए तो वह अपना पक्ष रख सकें। वहीं दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थे। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा सबसे ज्यादा इसका विरोध कर रहे थे। उन्होंने तो पार्टी के मंच से भी यह कह दिया था कि वह आम आदमी पार्टी के नेताओं की शक्ल तक नहीं देखना चाहते हैं। जबकि प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग इस मामले को लेकर शांत थे।
राजा वड़िंग ने दिल्ली में अधिकारियों के तबादले-पोस्टिंग को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश का विरोध नहीं करने को लेकर आवाज बुलंद की थी। लेकिन बाद में वह भी हाईकमान के रुख को देखते हुए शांत हो गए थे। हालांकि, बाजवा लगातार इसका विरोध करते रहे थे। लेकिन न सिर्फ कांग्रेस ने अध्यादेश को लेकर आम आदमी पार्टी का साथ दिया बल्कि पंजाब और दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के विरोध को नजरंदाज भी किया। इसी क्रम में दिल्ली में आप के साथ समझौता करने का विरोध करने वाले प्रदेश कांग्रेस अनिल चौधरी को हटाकर अरविंदर सिंह लवली को प्रदेश की कमान सौंप दी। माना जा रहा है कि दिल्ली में की गई कार्रवाई पंजाब के नेताओं को एक संकेत देना था। जानकारी के अनुसार हाईकमान ने पिछले दिनों प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा को भी समझौते के संकेत दे दिए थे। क्योंकि बाजवा कभी भी आप के साथ समझौते के हक में नहीं थे।
इधर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कांग्रेस के साथ समझौते के संकेत दिए हैं। मीडिया एक सक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस से सीटों के बंटवारे को लेकर किसी भी स्तर या फार्मूले पर कोई बात नहीं हुई है। हमने कांग्रेस से केवल दिल्ली आर्डिनेंस के लिए सहयोग मांगा था जो मिला भी। राज्यसभा के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी बिल के विरोध में विपक्ष को 100 से अधिक वोट पड़े हों। उन्होंने समर्थन किया और हम आईएनडीआईए का हिस्सा बन गए। माना जा रहा है कि कांग्रेस 6 और आम आदमी पार्टी पंजाब में 7 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।
-

इस इलाके में डबल मर्डर: बेड में मिली मां बेटे की लाश
अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती में मां-बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों की हत्या करने के बाद शव को घर के अंदर बेड बॉक्स में छुपा दिया गया। जब शव से दुर्गंध आने लगी तो पड़ोसियों ने मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को अमरावती में एक घर के बेड बॉक्स के अंदर छिपाए गए एक महिला और उसके बेटे के शव बरामद किए। मृतक की पहचान 45 वर्षीय नीलिमा गणेश कापसे के रूप में हुई, जबकि उनके बेटे की पहचान 22 वर्षीय आयुष कापसे के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि मृतक के पड़ोसियों को दो दिन से दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना के बाद नागपुर में रहने वाले रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर का मेन गेट और पिछला दरवाजा अंदर से बंद था। मृतक के रिश्तेदारों ने तुरंत सहायता के लिए पुलिस से संपर्क किया। मौके पर पहुंची पुलिस शुरुआती जांच के लिए दरवाजा तोड़कर घर के अंदर पहुंची। पुलिस ने अंदर देखा कि बिस्तर पर खून के धब्बे फैले हुए थे। पूरे कमरे में बदबू फैल गई। पुलिस ने जब बेड बॉक्स खोला तो अंदर मां-बेटे की लाशें मिलीं। पुलिस के मुताबिक मृतक का बड़ा बेटा लापता है। उसका मोबाइल भी बंद है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक के बड़े बेटे के बारे में जानकारी मिलने के बाद ही हत्या की गुत्थी सुलझ सकेगी। फिलहाल जानकारी जुटाई जा रही है।
-

4 वर्षीय बच्चे की गला घोंटकर हत्या
दंपती की भी हुई मौत
टीकमगढ़: निवाड़ी जिले में एक दंपती ने बेटे की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगा ली। 4 वर्षीय बालक सहित दंपती के शव एक साथ मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, जहां पर फिलहाल कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। पुलिस पूरे मामले में पारिवारिक कलह होने की बात प्रथम दृष्टया कह रही है। पुलिस ने दंपती सहित बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज करते हुए मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।
बताया गया कि पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के केशरीगंज गांव में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात यह घटना हुई है। सूचना मिलते ही पृथ्वीपुर थाना प्रभारी जगतपाल सिंह, एसपी अंकित जायसवाल और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आनंद उर्फ चौकी रैकवार (30) और पत्नी राखी (20) में से किसी एक ने पहले बालक मनीष (4) का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी। वारदात के समय पड़ताल में पाया गया कि घर में तीनों ही थे।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया कि इस घटना की जानकारी के बाद लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिसमें बताया कि आनंद के पिता प्रभु छोटे बेटे के साथ दिल्ली में मजदूरी करने गए हैं, जिन्हें इस संबंध में जानकारी दे दी है। पुलिस को पड़ोसियों ने बताया कि आनंद की पत्नी राखी रक्षाबंधन पर मायके उत्तरप्रदेश के बरुआसागर गई थी। आनंद बीते शुक्रवार को ही उसे लेकर गांव आया था। ग्रामीणों के अनुुसार आनंद और राखी को देखकर ऐसा कभी नहीं लगा कि उन्हें कोई परेशानी है। एसपी के अनुसार प्रारंभिक जांच में अब तक पारिवारिक कलह इस घटना की वजह हो सकती है। पुलिस पूरी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी।
-

एक देश एक चुनाव प्रणाली लागू करने के पक्ष में पीएम मोदी ने लिए हैं ऐतिहासिक निर्णय: सतपाल सिंह सत्ती
चुनाव का निर्णय बचत के साथ विकास को आगे बढ़ाएगाऊना/सुशील पंडित: ऊना मंडल की बैठक में हमीरपुर हल्के से भाजपा को जीतने का लिया प्रण भारतीय जनता पार्टी की उना मंडल की बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने की, जबकि विधायक सतपाल सिंह सत्ती और प्रदेश सचिव वा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुमित शर्मा बतौर मुख्य अतिथि इस बैठक में पहुंचे। बैठक के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा तय किए गए कार्यक्रमों और आगामी क्रियाकलापों को लेकर चर्चा की गई और बूथ स्तर पर उन्हें लागू करने के लिए रणनीति तैयार की गई। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा एक देश एक चुनाव प्रणाली के तहत मंडल भाजपा द्वारा प्रस्ताव पारित करते हुए केंद्र सरकार को भेजा गया जिसके तहत उन्होंने एक देश एक चुनाव प्रणाली को स्वीकार करते हुए इसे लागू करने की मांग उठाई। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए अनेकों अनेक ऐसी योजनाएं लागू की है जिनके चलते देशवासियों को राहत मिल सके। वहीं देश में यदि एक देश एक चुनाव प्रणाली लागू होती है तो इससे साल भर में देश के कई चुनाव में होने वाले फालतू खर्च से बचा जा सकता है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की गई है इस चुनाव में सांस्कृतिक क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी को मजबूत बढ़त दिलाने के लिए काम किया जाएगा। जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, जिला उपाध्यक्ष पपहु लाल भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष अशोक धीमान वा महेंद्र छिब्बर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ोलिया सागर दत्त भारद्वाज, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी,जिला प्रवक्ता विनय शर्मा, जिला आईटी सेल संयोजक चंदन कालिया,सतीश भटोली, बलवंत ठाकुर, विजय शर्मा, बलविंदर कौर, अनु ठाकुर, मोना मनकोटिया, सुखराज कौर, कमला प्रधान, रितिका भारद्वाज, रितु अशोत्रा, सीमा दत्ता, पवन कपिला, नवदीप कश्यप, विनोद पुरी, राजेंद्र चौधरी, रमेश मली ,सोमनाथ ठाकुर ,अश्विनी कपिल ,शिव वत्स, राजेश कौशल, उमंग ठाकुर,राजेश प्रभाकर, हरमेश प्रभाकर, खामोश जैतिक बीडीसी के सदस्य भाजपा समर्थित प्रधान उप प्रधान नगर परिषद के सदस्य वा मंडल कार्यकर्ता मौजूद रहे। -

पंजाबः दर्दनाक हादसा, गाय ने बुजुर्ग को 100 मीटर तक घसीटा, हुई मौत, देखें CCTV
मोहाली: पंजाब के मोहाली में दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां एक गाय ने बुजुर्ग को 100 मीटर तक घसीटा। दरअसल, बुजुर्ग उस गाय को रस्सा डालकर अपने खेतों से बाहर निकालने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान गाय बुजुर्ग को साथ घसीटकर ले गई। इस हादसे से बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोट आई। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया।
यह हादसा मोहाली के जीरकपुर के गांव गाजीपुर सैनिया का है। गांव के ही रहने वाले स्वरूप सिंह के खेतों में गाय घुस गई थी। सुबह के समय बुजुर्ग ने गाय को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी कोशिशों के बाद जब गाय बाहर ना निकली तो उसने उसे रस्सा डाल घसीटने का प्रयास किया। लेकिन गाय ने अपना आपा खो दिया, रस्सा बुजुर्ग के हाथ में अटक गया। जिसके बाद गाय बुजुर्ग को गांव की गलियों में घसीटते ले गई।
चश्मदीदों का कहना है कि गाय ने बुजुर्ग स्वरूप सिंह को 100 मीटर तक घसीटा। रास्ते में स्वरूप सिंह का सिर पत्थरों, गाड़ियों और खंभों से टकराया। जिसके चलते उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। इस घटना को देख लोग गाय के पीछे भागे। किसी तरह स्वरूप सिंह को गाय के छुड़ाया गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत गाड़ी में स्वरूप सिंह को ढोकली के अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन सिर पर चोट के कारण उसकी मौत हो गई।
-

कनाडा में एक और 31 वर्षीय पंजाबी युवक की मौत
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
फतेहगढ़ साहिबः कनाडा से एक बार फिर बुरी खबर आई है। ब्लॉक अमलोह के गांव सलानी के युवक हरप्रीत सिंह (31) की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता बलबीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा हरप्रीत सिंह जो (पीएचडी) की पढ़ाई पूरी करके कनाडा (अलबर्टा) पीआर लेकर 22 जून 2023 को गया था।
वह वहां अलबर्टा में अपने छोटे भाई लवप्रीत सिंह के साथ रह रहा था। वहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। पिता ने नम आंखों से बताया कि हरप्रीत सिंह की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। हरप्रीत सिंह की मौत की खबर सुनते ही इलाके में शोक की लहर फैल गई। परिवार का कहना है कि जवान बेटे की मौत से उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
बता दें कि खरौड़ी गांव में रहने वाले 32 वर्षीय हनदीप सिंह की 2 दिन पहले कनाडा के एडमिंटन में दिल का दौरा पड़ने से मौत की खबर मिली थी। मृतक के पिता हरभिंदर सिंह ने बताया कि करीब 6 महीने पहले उनका बेटा हनदीप सिंह वर्क परमिट पर कनाडा गया था। वहां वीरवार रात दिल का दौरा पड़ने से उसका निधन हो गया। हनदीप सिंह शादीशुदा था, परिवार ने कनाडा से मृतक का शव लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
गौरतलब है कि आए दिन हम सुनते हैं कि किसी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। कोरोना महामारी के बाद दिल के दौरे के मामले बढ़ रहे हैं। कम उम्र में ही लोग इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। विदेश गए पंजाबी युवा भी दिल के दौरे का शिकार हो रहे हैं। वहीं कुछ समय से विदेश से दिल का दौरा पड़ने से मौत के आकंड़ों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है।
-

बददी-शीतलपुर-नवांनगर- मार्ग उद्योगों के लिए साबित होगा संजीवनी: चिरंजीव
फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री की बैठक में उठे कई मुददे
टुटे हुए पुलों को दुरुस्त करने के साथ वैकल्पिक मार्गों की तरफ ध्यान दे सरकारबददी/सचिन बैंसल: फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री हिमाचल इकाई की बैठक अंतरा होटल बददी में राज्याध्यक्ष चिरंजीव सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बीबीएन के उद्योगों को आ रही दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख तौर पर बीबीएन के टूटे हुए पुलों पर बंद पडे रास्तों पर चर्चा हुई। बैठक में यह मुददा प्रमुखता से गूंजा की केंद्र सरकार व एन.एच.ए.आई ने अब तक पुलों को लेकर कोई भी काम गंभीरता से नहीं किया। न ही हिमाचल से जुडे केंद्रीय मंत्री व सांसद ऐसे मुददों को उठा रहे हैं न ही नेशनल हाईवे आथोरिटी आफ इंडिया की खिंचाई की जा रही है ऐसी ढिलाई पर।एनएचएआई आथोरिटी आफ इंडिया के चेयरमैन भी शिमला से आकर वापिस चले गए जबकि उनको हिमाचल की आर्थिक राजधानी बीबीएन में बाढ से उत्पन्न हुए हालातों का जायजा लेना चाहिए था कि यहां पर अर्थ व्यवस्था को कितना गहरा झटका लगा है। रोजाना 100 करोड रुपये जीएसटी बीबीएन से जाता है लेकिन उसी हिसाब से यहां पर आपदा प्रबंधन नहीं हो रहा है। प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव सिंह ठाकुर, सचिव अनिल मलिक, हरिओम सिंह त्रिदेव, रमेश दूबे, हरीश शर्मा, सत्तपाल जस्सल व कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि अगर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार से सीमांत इंडस्ट्रियल एरियों जिसमें बीबीएन के अलावा पावंटा साहिब, काला अंब व दभोटा आदि नहीं संभल रहा तो अस्थाई पुल लगाने के लिए सेना की मदद लेनी चाहिए। आज भी बाल्द नदी पुल पर वैकल्पिक अस्थाई पुल नहीं बना है।इसी प्रकार फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के सदस्यों ने बददी-शीतलपुर-नवांनगर तक नया रोड बनाने का कार्य शुरु करने पर सीपीएस रामकुमार चौधरी व कालका के विधायक प्रदीप चौधरी के प्रयासों की सराहना की। उन्होने कहा कि अगर इस एक सप्ताह में यह नवांनगर-शीतलपुर रोड कच्चा भी बन जाता है तो बरोटीवाला रोड पर रोजाना लगने वाले भारी जाम से निजात मिलेगी। बैठक में संगठन की सदस्यता बढ़ाने की मुहिम भी शीघ्र शुरु की जाएगी। उन्होने एक बार फिर आरोप जडा कि केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से ही एनएच पुल टुटा और यहां की अर्थव्यवस्था को भारी धक्का लगा है जिसकी भरपाई होने में समय लग जाएगा।