पंजाबः दर्दनाक हादसा, गाय ने बुजुर्ग को 100 मीटर तक घसीटा, हुई मौत, देखें CCTV

मोहाली: पंजाब के मोहाली में दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां एक गाय ने बुजुर्ग को 100 मीटर तक घसीटा। दरअसल, बुजुर्ग उस गाय को रस्सा डालकर अपने खेतों से बाहर निकालने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान गाय बुजुर्ग को साथ घसीटकर ले गई। इस हादसे से बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोट आई। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया।

यह हादसा मोहाली के जीरकपुर के गांव गाजीपुर सैनिया का है। गांव के ही रहने वाले स्वरूप सिंह के खेतों में गाय घुस गई थी। सुबह के समय बुजुर्ग ने गाय को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी कोशिशों के बाद जब गाय बाहर ना निकली तो उसने उसे रस्सा डाल घसीटने का प्रयास किया। लेकिन गाय ने अपना आपा खो दिया, रस्सा बुजुर्ग के हाथ में अटक गया। जिसके बाद गाय बुजुर्ग को गांव की गलियों में घसीटते ले गई।

चश्मदीदों का कहना है कि गाय ने बुजुर्ग स्वरूप सिंह को 100 मीटर तक घसीटा। रास्ते में स्वरूप सिंह का सिर पत्थरों, गाड़ियों और खंभों से टकराया। जिसके चलते उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। इस घटना को देख लोग गाय के पीछे भागे। किसी तरह स्वरूप सिंह को गाय के छुड़ाया गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत गाड़ी में स्वरूप सिंह को ढोकली के अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन सिर पर चोट के कारण उसकी मौत हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *