Blog
-

चुरुडु में प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव चुरूडू में 40 वर्षीय प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मुंशी मरांडी पुत्र चंदन मरांडी निवासी जिला पूर्णिया बिहार के रूप में हुई है। जो कि पिछले लंबे समय से चुरूडू में रह रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंशी मरांडी वीरवार रात्रि अपनी झुग्गी में सोया हुआ था। शुक्रवार सुबह मृत अवस्था में मिला। जिसकी सूचना प्रवासी मजदूरों ने प्रधान पंचायत चुरूडू के माध्यम से पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू की व शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल से करवा परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा आगामी जांच शुरू कर दी है। -
ऑल इंडिया लॉयर्स T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पाँचवें संस्करण के चौथे दिन दो सेमीफ़ाइनल मैच हुए
ऊना/सुशील पंडित: ऊना में चल रहे ऑल इंडिया लॉयर्स T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पाँचवें संस्करण के चौथे दिन आज दो सेमीफ़ाइनल मैच हुए खेले गए। जिसमें डीएल डव्ल्यू यू पी ने एपेक्स टीम को तथा एस सी एल एस ए क्रिकेट टीम ने राजस्थान की टीम को हराया । कल दोनों टीम का फाइनल ऊना के ही इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। आज सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में नालागढ़ के पूर्व विधायक तथा भाजपा नेता लखविन्द्र सिंह राणा मुख्य अतिथि के नाते रहे वहीं पिछले कल हुए मैच के मुख्यतिथि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता रहे। फाइनल मैच कल डी एल डव्ल्यू यूपी तथा सर्वोच्च न्यायालय की टीमों के बीच खेला जाएगा। ग़ौर रहे कि हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित इस ऑल इंडिया लॉयर्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया है जिसमें देश भर के उच्च न्यायालय की 11 टीमों तथा एक सर्वोच्च न्यायालय की टीम ने भी भाग लिया। -
खादी महोत्सव 20 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक मनाया जाएगा
लोगों को अधिक से अधिक खादी का उपयोग करना चाहिए : अनुराग ठाकुर
ऊना/ सुशील पंडित: नेहरू युवा केंद्र उन्ना कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खादी महोत्सव 20 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक मनाया जा रहा है इस महोत्सव के तहत महीना भर लोगों को खादी पहनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे सेल्फी विद खादी, क्रएटिव फिल्म प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता नुक्कड़ नाटक निबंध लेखन का आयोजन विविध शैशनिक संस्थानों एवं युवा मंडलों में करवाया जा रहा है।
इस कड़ी में आज जिला परिषद हॉल में कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय सूचना एवं प्रसार और युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री उपस्थित रहे उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि लोगों को अधिक से अधिक खादी का उपयोग करना चाहिए और कहा की दिल्ली जाने वाले मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत जिला ऊना से जो युवा मेरी माटी मेरा देश में भाग लेने के लिए जा रहे हैं उनको स्थानीय स्तर पर महिला मंडलों द्वार मोटे अनाज द्वार तैयार किये गए खाद्य पदार्थ वितृत किए गए। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र ऊना के उपनिदेशक डॉक्टर लाल सिंह एवं जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती नीलम कुमारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
-
ऊना, हरोली , अंब, बंगाणा व गगरेट के 123 युवा बने आपदा मित्र
मुबारकपुर में तीन चरणों की ट्रेनिंग का समापन
ऊना/सुशील पंडित: होमगार्ड ट्रेनिंग सैंटर मुबारिकपुर में आपदा से लडने के लिए 123 आपदा मित्र तैयार हो गए हैं। तीन चरणों की ट्रेनिंग में आपदा मित्रों को ट्रेनिंग दी गई है। आपदा के समय रस्सों का प्रयोग कर पुल को बनाकर दिखाया गया। ट्रेंड स्वय सेवकों से अभ्यास करवाया गया। सीमित संसाधनो का आपदा के इस्तेमाल करने के गुर सिखाए गए। ऊना की स्वां नदी में बाढ़ में लोगो का वचाव कार्य करना व हर प्रकार की आपदा से लडने के लिय ट्रैनिंगशुदा स्वयंसेवी हर समय तैयार रहेंगे। पानी में डूब रहे व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए तैराक भी ट्रेंड मिलेंगे। ट्रेनिंग विभिन्न चरणों में 27 अक्तूबर तक चली। आपदा मित्र दोहराई शिविर गृह रक्षा विभाग व डीडीएमए ऊना द्वारा संयुक्त तौर से शुरू किया गया है। तीन चरणो में दिवसीय शिवर में हरोली, अंब, ऊना, गगरेट व बंगाणा क्षेत्र के स्वयसेवियों को प्राथमिक सहायता, खोज एवम वचाब कार्य, बाढ़ के दौरान रेस्क्यू करने के बिभिन तरीके सिखाए गए हैं।
डीडीएमए ऊना से समन्वयक सुमन चाहल भी ट्रेनिंग में आपदा को लेकर विस्तार से जानकारी दे रही है। होमगार्ड्स कमांडेंट मेजर विकास सकलानी ने बताया की तीन चरण में 123 व्लांटियर को हर प्रकार की आपदा से निपटने के गुर सिखाए गए। ट्रेनिंग मिशन जारी रहेगा। उन्होंने बताया की प्रशिक्षकों के तौर पर प्रशासनिक अधिकारी धीरज शर्मा, कम्पनी कमांडर अवतार सिंह, दिलदार सिंह, देवा कुमारी, भुट्टो, ज्ञान सिंह, यशपाल व राजेश्वरी गिल आदि ने ट्रेनिंग में बेहतर कार्य किया है ट्रेनिंग में प्रेक्टिकल करके दिखाया गया है। व व्लांटियार से अभ्यास भी करवाया गया है। उन्होंने कहा कि आपदा कभी भी आ सकती है इसलिए आपदा मित्र अपना बचाव करते हुए अनमोल जानो को बचाने के लिए ट्रेंड किए जा रहे हैं। ताकि फिल्ड में किसी भी समय स्वयसेवी आमजन के दुख दर्द में काम आ सकें।
-
ਪੰਜਾਬ : ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ਵੱਲੋਂ ਇੰਪਰੂਵਮੈਂਟ ਟਰਸਟ ਦੇ ਬਾਹਰ ਲਗਾਏ ਗਏ ਪੋਸਟਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਅਕਸਰ ਹੀ ਇੰਪਰੂਵਮੈਂਟ ਟਰਸਟ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਬਾਹਰ ਅਤੇ ਦੁਕਾਨਾਂ ਦੇ ਬਾਹਰ ਨੋਟਿਸ ਲਗਾ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਨਜ਼ਰ ਆਉਂਦੇ ਹਨ। ਲੇਕਿਨ ਇੱਕ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਅਤੇ ਵਾਲਮੀਕੀ ਸਮਾਜ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਨਿਤਿਨ ਗਿੱਲ ਵੱਲੋਂ ਇੰਪਰੂਵਮੈਂਟ ਟਰਸਟ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹੀ ਨੋਟਿਸ ਲਗਾਏ ਗਏ। ਇਹ ਨੋਟਿਸ ਲਗਾਉਣ ਦਾ ਕਾਰਨ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੋ ਰਹੀ ਕਰਪਸ਼ਨ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਰਪਸ਼ਨ ਪੂਰੇ ਜ਼ੋਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਹ ਸਾਰੀ ਮਿਲੀ ਭੁਗਤ ਕਰਕੇ ਹੀ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 2018 ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੰਪਰੂਵਮੈਂਟ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕਮਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸਾਘਾ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਆਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ, ਤਿੰਨ ਦੁਕਾਨਾਂ ਜੋ ਕਿ ਇੰਪਰੂਵਮੈਂਟ ਟਰਸਟ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸਨ।
ਉਹਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 2 ਦੁਕਾਨਾਂ ਨੂੰ ਖਾਲੀ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਆਰਡਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਸਨ। ਲੇਕਿਨ ਉਹਨਾਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸਿਰਫ ਕੁਝ ਪੈਸੇ ਲੈ ਕੇ ਹੀ ਛੱਡ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਅਤੇ ਉਸ ਵੇਲੇ ਦੇ ਇੰਪਰੂਵਮੈਂਟ ਰਸ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਦੀ ਹੁਕਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਇੰਪਰੂਵਮੈਂਟ ਰਸਤੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕੋਈ ਵਿਅਕਤੀ ਬੋਲਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਸ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਇੰਪਰੂਵਮੈਂਟ ਟਰਸਟ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਜਿੰਵੇ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਮਸ਼ਹੂਰ ਹੀਰਾ ਪਨੀਰ ਵਾਲੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਹੋਈ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਹੋਂਦ ਦੇ ਮੌਜੂਦਾ ਇੰਪਰੂਵਮੈਂਟ ਟਰਸਟ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਸ਼ੋਕ ਤਲਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਸੰਘਰਸ਼ ਵਿੱਢਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋਵਾਂਗੇ।
ਉਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵਾਲਮੀਕੀ ਤੀਰਥ ਪਹੁੰਚ ਰਹੇ ਹਨ। ਅਸੀਂ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਕੋਈ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਨਹੀਂ ਦੇਵਾਂਗੇ। ਲੇਕਿਨ ਜਰੂਰਤ ਪਈ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਇੰਪਰੂਵਮੈਂਟ ਟਰਸਟ ਦੇ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਧਰਨਾ ਵੀ ਲਗਾ ਸਕਦੇ ਹਾਂ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਅਸ਼ੋਕ ਤਲਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੋ ਮਾਮਲਾ ਨਿਤਿਨ ਗਿੱਲ ਉਰਫ ਮਨੀ ਵੱਲੋਂ ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹ 2018 ਦਾ ਹੈ ਤੇ ਉਸ ਵੇਲੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਰਾਜ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਸਨ ਅਤੇ ਜਦੋਂ ਦਾ ਉਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇੰਪਰੂਵਮੈਂਟ ਟਰਸਟ ਦੀ ਚੇਅਰਮੈਨ ਲਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੋਈ ਵੀ ਘਪਲੇ ਦਾ ਕੰਮ ਹਜੇ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਘਪਲਾ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਕਰਨ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।
-
पंजाबः iPhone-Apple Watch के लिए दोस्तों ने की हत्या
पटियालाः पुलिस ने 10 दिनों बाद मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस दौरान पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नाभा के अजनौदा कला निवासी गुरजिंदर सिंह की हत्या उसी के 2 दोस्त ने आईफोन और एप्पल वॉच के लालच में कर दी। पुलिस ने 10 दिन बाद उसके 2 दोस्तों पर मामला दर्ज किया है। गुरजिंदर सिंह 9 अक्टूबर को घर से निकला था। इसके बाद 18 अक्टूबर को गुरजिंदर सिंह की डेड बॉडी मैस नहर से बरामद हुई थी। डेड बॉडी मिलने के बाद परिवार ने समझा नशे की वजह से गुरजिंदर की मौत हुई है।
मामला गुरजिंदर के पिता भूपेंद्र सिंह निवासी गांव अजनौदा कल नाभा के बयान दर्ज करने के बाद सिमरनजीत सिंह निवासी हीरा महल नाभा और करण कुमार निवासी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी नाभा पर दर्ज हुआ है। इसे लेकर आज एसएसपी वरूण शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी काबू कर लिए हैं। इन लोगों ने मिलकर नशा किया था, जिसके बाद लालच की वजह से मर्डर को अंजाम दिया। इन दोनों आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा गुरजिंदर सिंह पटियाला अर्बन स्टेट निवासी मनिंदर पाल सिंह के पास ड्राइविंग का काम करता था। 9 अक्टूबर को वह रूटीन में अपने काम के लिए निकला था।
गुरजिंदर सिंह ने घर पर बोला था कि वह कश्मीर घूमने के लिए जाएगा और गुरजिंदर जाते समय अपने साथ आईफोन 11 और सपोर्ट्स घड़ी ले गया था। इसके बाद गुरिंदर सिंह घर नहीं लौटा तो परिवार ने समझा कि वह कश्मीर घूमने चला गया है लेकिन 18 अक्टूबर को उसकी डेड बॉडी नहर से बरामद हुई। इसके बाद उन्होंने अर्बन स्टेट निवासी मनिंदर पाल सिंह से संपर्क किया तो पता चला कि 15 अक्टूबर को ड्यूटी से शाम को घर जाते समय गुरजिंदर सिंह उनसे 3000 पर लेकर निकल गया था। परिवार को लगा कि नशे करने की वजह से गुरजिंदर सिंह की मौत हुई है, जिस वजह से उन्होंने कोई कार्रवाई न करवाते हुए पोस्टमॉर्टम के बाद डेड बॉडी हासिल कर ली।
कुछ दिनों के बाद पता चला कि गुरजिंदर सिंह को 15 अक्टूबर की शाम को सिमरनजीत सिंह ने फोन करके अपने घर बुलाया था। यहां घर पर इन आरोपियों ने आईफोन मोबाइल, घड़ी बाइक व बाग के लालच में गुरजिंदर सिंह का कत्ल कर दिया और उसकी डेड बॉडी को भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। आरोपियों ने 15 अक्टूबर की शाम को गुरजिंदर सिंह को फोन किया था लेकिन डेड बॉडी मिलने के बाद भी इन आरोपियों ने फोन कॉल करने और मिलने के बारे में कोई जिक्र नहीं किया। मोबाइल कॉल डिटेल पुलिस के हाथ लगते ही पूछताछ शुरू की ।आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि 15 अक्टूबर की रात को इन लोगों ने मिलकर नशा किया था। लालच के चलते इस कत्ल को अंजाम दिया।
-
विद्यार्थियों को बताए आपात स्थिति से निपटने के तरीके
जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा अंब व चिंतपूर्णी कॉलेज में किया प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजनऊना/सुशील पंडित : जिला रेड क्रॉस के अध्यक्ष व उपायुक्त राघव शर्मा के निर्देशानुसार रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी और महाराणा प्रताप कॉलेज अम्ब में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक चिकित्सा का एक दिवसीय बेसिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में चिंतपूर्णी कॉलेज के 60 और अंब कॉलेज के 50 युवा रेड क्रॉस गु्रप सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान सेंट जोन एम्बुलैंस से प्रशिक्षक परवीन महाजन ने कॉलेज छात्रों को प्रशिक्षण देते हुए गुण व प्राथमिक चिकित्सा में क्या-क्या कार्य करने चाहे के बारे में पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने यूथ रेड क्रॉस के विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा के तहत पट्टियांे को बांधने और आपात स्थिति में व्यक्ति को बचाने हेतू किए जाने वाले कारगर तरीकों बारे अवगत करवाया गया। इस मौके पर प्रिंसीपल दर्शन धीमान, स्टाफ सदस्य सुरूचि शर्मा, अजय कुमार, वंदना कौंडल सहित डीडीएमए के सदस्य भी उपस्थित रहे। -
ई-कामर्स के माध्यम से बेचे जाएंगे स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद
वर्ष 2025 के अंत तक समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय दोगुनी करना लक्ष्य- अनुराग सिंह ठाकुर
ऊना/सुशील पंडित : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत केंद्र सरकार द्वारा लगभग 9 हजार करोड रुपए खर्च किए गए हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं सामूहिक प्रयासों से आत्मनिर्भर बनकर गर्व के साथ अपना जीवन यापन कर सके। सरकार के इन्हीं प्रयासों के तहत ग्रामीण महिलाओं द्वारा स्वयं सहायता समूहों का गठन कर अपनी आय बढ़ाने के अनेक सार्थक प्रयास किया जा रहे हैं परिणाम स्वरूप एनआरएलएम ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए वरदान साबित हुआ है यह जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम तथा खेल विभाग मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जिला मुख्यालय ऊना के जिला परिषद हॉल में आत्मनिर्भर नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम के तहत जिला के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 200 महिलाओं को संबोधित करते हुए दी।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि निकट भविष्य में स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पादों को ई-कॉमर्स के मंच पर उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि ऑनलाइन बिक्री के माध्यम से इन उत्पादों की बिक्री में इजाफा किया जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2025 के अंत तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं कि आय को दुगना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके लिए अनेक सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि वह तैयार उत्पादों की उच्च गुणवत्ता व पैकेजिंग का विशेष ध्यान रखें ताकि उनके उत्पाद बाजार में उपलब्ध अन्य ब्रांड के उत्पादों का मुकाबला कर सकें। उन्होंने महिलाओं द्वारा मोटे अनाज के इस्तेमाल से तैयार मिष्ठान व अन्य उत्पादों की प्रशंसा कि तथा उन्हें बड़े स्तर पर संगठित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने अपने अनुभव सांझा किया तथा अपने कार्य क्षेत्रों में आ रही कठिनाइयों को सरकार के माध्यम से हल करने के बारे में अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।इस अवसर पर डीआरडीए ऊना की परियोजना अधिकारी शेफाली शर्मा तथा आत्मा प्रोजेक्ट परियोजना निदेशक वीरेंद्र कुमार बग्गा ने सरकार द्वारा उनके विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं बारे विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिला परिषद ऊना की अध्यक्ष नीलम कुमारी, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, एस डी एम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, खंड विकास अधिकारी ऊना केएल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा जिला ऊना के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों -
पंजाब: 10 हजार रुपये रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार
संगरूरः विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत शुक्रवार को थाना दिड़बा, जिला संगरूर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) बिकर सिंह (नंबर 2365/संगरूर) को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को दिड़बा तहसील के गांव तूरबंजारा निवासी बलजीत सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो पास आकर बताया कि उक्त एएसआई बिकर सिंह अपने परिचित गुरविंदर सिंह को दिड़बा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में अग्रिम जमानत दिलाने में मदद करने के बदले 10,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो पटियाला रेंज ने जाल बिछाया और 2 सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए उक्त पुलिसकर्मी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि ए.एस.आई विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और बिकर सिंह के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
-
ਪੰਜਾਬ : ਭਗਵਾਨ ਰਿਸ਼ੀ ਵਾਲਮੀਕ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਕੱਢੀ ਗਈ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਬਟਾਲਾ : ਵਿਦਵਾਨਾਂ ਨੇ ਆਦਿ ਕਵਿ ਤੇ ਕਰੁਣਾ ਦੇ ਸਾਗਰ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਜੀ ਦੀ ਮਹਾਨਤਾ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰਚਿਤ ਮਹਾਨ ਗ੍ਰੰਥ ‘ਰਾਮਾਇਣ’ ਬਾਰੇ ਖੋਜ ਭਰਪੂਰ ਜਾਣਕਾਰੀਆਂ ਆਪਣੀਆਂ ਰਚਨਾਵਾਂ ‘ਚ ਦਿੱਤੀਆਂ ਹਨ। ਭਾਰਤੀ ਸੰਸਕ੍ਰਿਤੀ ਦੇ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਸਾਲ ਪਹਿਲੇ ਯੁੱਗਾਂ ਵਿਚ ਜੋ ਰਿਸ਼ੀ-ਮੁਨੀ, ਪੀਰ-ਪੈਗ਼ੰਬਰ ਤੇ ਭਗਤ ਹੋਏ ਹਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਜੀ ਦਾ ਸਥਾਨ ਸਰਵਉੱਚ ਮੰਨਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇਸੇ ਕਰਕੇ ਉਹ ‘ਮਹਾਰਿਸ਼ੀ’ ਕਹੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ।
ਰਮਾਇਣ ਦੇ ਰਚਨਹਾਰ ਭਗਵਾਨ ਰਿਸ਼ੀ ਵਾਲਮੀਕ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਬਹੁਤ ਹੀ ਧੂਮ ਧਾਮ ਨਾਲ ਕੱਢੀ ਗਈ। ਇਸ ਯਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਜਿਥੇ ਸਾਰੇ ਭਾਈਚਾਰਿਆਂ ਦੇ ਲੋਕ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ। ਓਥੇ ਹੀ ਸਾਰੀਆਂ ਰਾਜਨੀਤਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਰਹੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਸਭ ਨੂੰ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕ ਜੀ ਵਲੋਂ ਦਰਸਾਏ ਸਾਂਝੀ ਵਾਲਤੇ ਦੇ ਸੰਦੇਸ਼ ਤੇ ਚੱਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਰੂਤੀਆਂ ਤੋਂ ਰਹਿਤ ਜੀਵਨ ਵਤੀਤ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ।