Blog

  • पंजाबः महाभारत के ‘धृतराष्ट्र’ की गाड़ी से लाखों का कीमती सामान चोरी

    पटियालाः पंजाब में बढ़ रही क्राइम की वारदातों के कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं शुक्रवार की देर शाम उस समय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया जब खबर मिली कि महाभारत में धृतराष्ट्र का रोल करने वाले कलाकार गिरिजा शंकर व्यास की कार का शीशा तोड़कर लाखों का कीमती समान व नगदी चोरी कर फरार होने की सूचना पुलिस को मिली। बताया जाता है कि शाम को कार पर सवार गिरिजा शंकर व्यास चंद मिनटों के लिए बीकानेर मिष्ठान के नजदीक पहुचे थे।

    उक्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन खबर लिखे जाने तक कुल कितने की चोरी हुई इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जानकारी के मुताबिक महाभारत में धृतराष्ट्र का रोल करने वाले गिरिजा शंकर व्यास कार पर सवार होकर शाम को बीकानेर मिष्ठान के नजदीक कुछ सामान लेने के लिए पहुचे थे। लेकिन चंद मिनटों में ही वापस आए तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है। कार के अंदर रखा सामान गायब पाया गया। बताया जाता है कि कार में रखा लैपटॉप, मोबाइल, डॉक्युमेंट के अलावा डालर व अन्य नगदी गायब है। 

    बताया जाता है कि उक्त चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुकी है। जिस कलाकार की चोरी हुई है वह एक जाना पहचाना नाम है इसीलिए जैसे ही पुलिस की चोरी की वारदात की खबर मिली तो हड़कंप मच गया। इसीलिए राजपुरा के डीएसपी सुरिंदर मोहन शर्मा के अलावा अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुचकर निरीक्षण करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

  • बड़ी खबरः मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, मांगे 20 करोड़ रुपए 

    नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने बताया कि 27 अक्तूबर को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। इसमें 20 करोड़ रुपये की मांग की गई है। पत्र में कहा कि देश के बेस्ट शूटर्स से उनको मरवा देगा। सूत्रों के मुताबिक, अंबानी को ये धमकी गुरुवार (27 अक्टूबर) शाम को मिली। ईमेल में लिखा था, ‘IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in india’. इस ईमेल के मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने 29 सितंबर को उद्योगपति मुकेश अंबानी की सिक्योरिटी बढ़ाई थी। MHA ने उन्हें Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है। सिक्योरिटी पर आने वाले खर्च का भुगतान मुकेश अंबानी करते हैं। यह खर्च 40 से 45 लाख रुपए महीना होता है। इससे पहले उन्हें Z कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक IB की सिफारिश पर गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया। IB ने मुकेश अंबानी पर खतरे की आशंका जताई थी। 15 अगस्त 2022 को भी मुकेश अंबानी के परिवार को जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस के अनुसार, रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरे फोन कॉल किए गए। कॉलर ने धमकी देते हुए कहा कि उनके पूरे परिवार को तीन घंटे में खत्म कर दिया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को अरेस्ट किया था।

    इसके बाद 5 अक्टूबर 2022 को रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हॉस्पिटल के लैंडलाइन नंबर पर अनजान शख्स का दो बार कॉल आया, जिसमें कॉलर ने अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पहली बार कॉल दोपहर करीब 1 बजे आया और दूसरा कॉल शाम 5 बजे आया। इसके बाद से अस्पताल और एंटीलिया ( मुकेश अंबानी का घर ) की सुरक्षा बढ़ा दी गई। 10 जनवरी 2023 को मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मुंबई पुलिस ने बताया था कि स्कूल के लैंडलाइन पर शाम साढ़े चार बजे एक कॉल आई। फोन करने वाले ने स्कूल में टाइम बम लगाने का दावा किया था। इसके बाद फोन डिस्कनेक्ट हो गया था।

  • पंजाबः महिन्द्रा के आडिट मैनेजर से स्नेचिंग, लुटेरों को काबू कर जमकर पीटा, देखें वीडियो 

    लुधियानाः शहर में लूटपाट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला ढंडारी रोड पर महिन्द्रा कंपनी में ऑडिटर मैनेजर से बदमाशों द्वारा स्नेचिंग करने का सामने आया है। जोकि काम से घर जा रहे थे कि बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया। लोगों ने पीछा कर स्नैचरों को दबोच लिया और जमकर बदमाशों ने लोगों ने धुनाई की। मोबाइल छपटने वाले तीनों युवक देखने से नाबालिग लग रहे है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों से चोरी के मोबाइल और 300 रुपए पुलिस को बरामद हुए है।

    जानकारी देते हुए ढंडारी रोड पर महिन्द्रा कंपनी में आडिटर का काम करने वाले योगेश ने बताया कि वह काम खत्म कर वापिस घर जाने के लिए पैट्रोल पंप पर खड़ा था।वह अपने साथी का इंतजार कर रहे थो जो उन्हें घर से काम पर ले जाता और वापिस घर छोड़ देता है। इस दौरान 3 युवक बाइक पर सवार होकर आए। उनके हाथ में पकड़ा हुआ मोबाइल बदमाशों ने छीन लिया। योगेश मुताबिक उसने काफी शोर मचाया जिसके बाद लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया। हड़बड़ाहट में आरोपियों से मोटरसाइकिल का बैलेंज बिगड़ गया और वह गिर गए।

    इस दौरान उन्हें लोगों ने मौके पर दबोच लिया। आरोपियों ने छीना हुआ फोन सड़क पर फेंक दिया जिसे पीड़ित योगेश ने उठा लिया। भाग रहे तीनों स्नैचरों को लोगों ने जब पकड़ा तो उन्होंने भागने की काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें परने के साथ लोगों ने बांध दिया। आरोपियों में से एक युवक मान गया कि उन लोगों ने कई मोबाइल छीने है। जिसके बाद मौके पर थाना साहनेवाल के अधीन पड़ती चौकी कंगनवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पकड़े गए आरोपियों ने खुद को बेकसूर बताया। फिलहाल पुलिस ने तीनों स्नैचरों को हिरासत में ले लिया है।

  • कनाडा में ट्रूडो सरकार का बड़ा एक्शनः1500 छात्रों के प्रवेश पत्र निकले फर्जी 

    देखें कितनी पंजाबियों की गिनती

    चंडीगढ़ः फर्जी एडमिशन लेटर के आधार पर कनाडा में प्रवेश करने वाले छात्रों के खिलाफ अब ट्रूडो सरकार ने बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। इसके लिए सरकार ने एक स्पेशल टास्क फोर्स बनाई है। कनाडा सरकार ने फर्जी अंतरराष्ट्रीय छात्रों को कनाडा में प्रवेश करने से रोकने के लिए नियमों को सख्त करना शुरू कर दिया है। नए वीजा नियमों की घोषणा शुक्रवार देर रात की गई। नए वीज़ा नियमों के तहत, कनाडा में किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए अध्ययन परमिट जारी करने से पहले प्रवेश पत्र को उस कॉलेज या विश्वविद्यालय द्वारा सत्यापित किया जाएगा। वहां से सत्यापन के बाद ही छात्रों को स्टडी वीजा जारी किया जाएगा।

    नए अध्ययन वीजा नियम जारी करते हुए कनाडा के आव्रजन मंत्री मार्क मिलर ने कहा कि फर्जी प्रवेश पत्र हमारी सबसे बड़ी चिंता है। कई बार तो छात्रों को भी इस धोखाधड़ी के बारे में पता नहीं चल पाता है। ऐसे में हम भी छात्रों की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पिछले कई हफ्तों में कई अंतरराष्ट्रीय छात्रों से मिला हूं और उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि असली छात्रों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी जबकि फर्जी छात्रों को कनाडा में दाखिला नहीं दिया जाएगा।

    इमिग्रेशन, रिफ्यूजिज और नागरिकता कनाडा (आईआरसीसी) ने धोखाधड़ी वाले प्रवेश के मामलों की जांच के लिए एक विशेष आईआरसीसी टास्क फोर्स बनाई है। आईआरसीसी टास्क फोर्स ने पहले ही फर्जी एडमिट कार्ड वाले 1500 से अधिक छात्र वीजा आवेदनों की पहचान कर ली है। इसमें से 450 छात्र फर्जी एडमिट कार्ड के सहारे किसी तरह कनाडा पहुंच गए। इनमें से 263 मामलों की जांच की जा रही है, जिनमें से 63 मामले असली और 103 मामले फर्जी पाए गए हैं। इनमें से करीब 25 मामले पंजाब के छात्रों से भी जुड़े हैं। अब फर्जी छात्रों को देश डिपोर्ट किया जाएगा। ऐसे मामलों में जहां छात्रों ने कुछ भी गलत नहीं किया है, उन्हें अस्थायी अध्ययन वीजा दिया जाएगा और अपनी पढ़ाई जारी रखने का अवसर दिया जाएगा। हालांकि, जालंधर के वीजा कंसल्टेंट द्वारा भेजे गए 700 छात्रों का मामला अलग है, जिसकी अलग से जांच चल रही है।

  • आज का राशिफल, 28 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 28 अक्टूबर 2023

    आज आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शनिवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज देर रात 1 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज स्नान:दान की शरद पूर्णिमा है। आज रात 10 बजकर 52 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 31 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अश्विनी नक्षत्र लग जाएगा। आज आश्विन पूर्णिमा के दिन खग्रास चंद्र ग्रहण लगेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि: आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई प्लान बनाएंगे, ये प्लान कहीं घूमने का भी हो सकता है। कारोबार में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। आपका कोई प्रोजेक्ट बहुत सक्सेस होगा और अलग-अलग स्रोतों से आमदनी होने की संभावना बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आगे चलकर इसका लाभ मिलेगा। आपके घर किसी रिश्तेदार के आने से बच्चों में उत्साह रहेगा। सब साथ मिलकर कहीं घूमने जाएंगे। आज आपके पारिवारिक रिश्ते अच्छे रहेंगे। ए. सी या पंखे का कारोबार करे रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। साथ ही अपना स्टॉक और बढाने के बारे में विचार करेंगे।

    वृष राशि: आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी।आपको कोई मनचाही खबर मिल सकती है, जिसका आप बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे। आपका एडमिशन किसी बहुत बड़े इंस्टीट्यूट में होने की संभावना बढ़ेगी। नौकरी में ट्रांसफर होने के योग हैं। कहीं लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आप नई नई योजनाएं बनाएंगे जिससे व्यापार में लाभ होगा। आप आर्थिक रूप से मजबूती हासिल करने में कामयाब होंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव दूर होगा अविवाहितों के लिए विवाह के सुंदर संयोग बन रहे हैं। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आएगी। आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। आपको नई नौकरी मिलने की संभावना है। जो आपके लिए फेवरेबल रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी बहुत अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। आपको आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए खर्च होने की संभावना है। व्यापार में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है। संतान को तरक्की मिलने के योग हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग है इस दौरान आप कई जगहों पर जा सकते हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखें।

    कर्क राशि: आज आपका दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। बिजनेस में अच्छे लाभ की संभावना है बेहतर सूझबूझ और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करें। योग और प्राणायाम की आदत डालें और स्वास्थ्य की जांच कराते रहें। कार्यक्षेत्र में कुछ अवरोधों के बाद उचित परिणाम मिलेंगे। आज आपकी रुचि अध्यात्म में बढ़ेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के अच्छे परिणाम मिलेंगे मेहनत की तुलना में अच्छी सफलता हासिल होगी। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। लवमेट्स कहीं घूमने जायेंगे साथ ही डिनर की प्लानिंग भी करेंगे। प्यापर में वृद्धि होने की सम्भावना हैं।

    सिंह राशि: आपके लिए सफलता लाने वाला दिन है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपको परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। साथ ही आज आपको कॉलेज की तरफ से किसी प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। आज कोई फैसला आपके पक्ष में रहने वाला है, जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व की क्षमता बढ़ेगी जिससे आपको लाभ मिलेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। लवमेट्स के बीच घनिष्ठता बढ़ेगी। संतान सुख की प्राप्ति होने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा फिर भी खानपान का विशेष ध्यान रखे। अगर कोई समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। फ्रीलांस का काम कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा।

    कन्या राशि: आपके लिए आज का दिन संभावनाओं से भरा रहेगा। नौकरी में वेतन वृद्धि के साथ बदलाव की संभावना है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार संबंधी कोई विदेश की यात्रा हो सकती जिससे आपको लाभ होगा और व्यापार में विस्तार भी होगा। यदि आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती हैं। परिवार का पूरा सहयोग रहेगा इस दौरान किसी विरोधी से आपको समस्या हो सकती है, सावधान रहें सोच समझकर कोई फैसला लें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर भी आएगा। पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होगी। बाहर के खान:पान से दूर रहे, सेहत बेहतर रहेगी।

    तुला राशि: आज आपका दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। यदि आप मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। आज आप अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अभी मेहनत जारी रखनी चाहिए आपकी सफलता के जल्द ही अच्छे योग हैं। कारोबार में उतार चढ़ाव की संभावना है पैसों के उधार लेन:देन से बचें। आज आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। आज आपको किसी स्रोत से धन लाभ की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल है। आपके स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है। खानपान पर विशेष ध्यान रखें, जंकफूड से दूरी बनाकर रखें।

    वृश्चिक राशि: आज आपके लिए दिन फेवरेबल रहेगा। अगर आप नौकरी में अधिकारी पद के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आपको सफलता हासिल होगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा है। परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए आमदनी के योग हैं। आपको निवेश से लाभ होगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलने की संभावना हैं। आपकी लवलाइफ से परेशानियां दूर होंगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है। संतान को लेकर जो चिंता थी, वह आज दूर होगी। व्यर्थ की चिंता और क्रोध से बचें। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। कोई प्रॉपर्टी या प्लाट लेने का मन बनाएंगे।

    धनु राशि: आपके लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। व्यापार से जुड़े लोगों को जबरदस्त लाभ के योग हैं, आपका उत्साह बढ़ेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की संभावना है। लवलाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। रिश्ते पहले से बेहतर होंगे और पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आप जीवन में नया मुकाम हासिल करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है | छात्रों के करियर में सफलता मिलने के योग है। फास्टफूड का व्यापार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। 

    मकर राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। नौकरी में सफलता के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिसमें आप स्वयं को प्रूफ कर पाएंगे। आज आपको तरक्की होनी तय है। कहीं से नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। परिवार में भाई बहनों का अच्छा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बनेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। संतान सुख मिलेगा छात्रों को सजग रहने की जरूरत है, जरा सी लापरवाही से हाथ आया अवसर निकल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। नई योजनाएं व्यापार के ग्रोथ में सहायक होगी। छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाने की योग है। स्वास्थ्य सही रखने के लिए आपको मौसम के अनुसार खानपान रखना चाहिए। अपने आप को समय दें और एक्सरसाइज करें।

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। व्यापार में भरपूर लाभ होने की संभावनाएं हैं। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नया प्लान बनायेंगे। किसी अनुभवी की सलाह भी लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आपका अच्छा सामंजस्य रहेगा। जिससे आपको लाभ होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपनी कार्यशैली को बेहतर बनाने की जरूरत महसूस होगी। भाई बहन के रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक जीवन में पारदर्शिता रहेगी। लव लाइफ आनंद पूर्वक बीतेगा। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी कोई बिजनेस डील पक्की हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। पार्टी में कोई अच्छा पड़ मिलने की संभावना है।

    मीन राशि: आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त साधन मिलेंगे। लंबे समय से आप कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए सोच रहे हैं, तो आपका यह सपना पूरा हो सकता है। परिवार के साथ मिलकर आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों की मदद से कोई पुराना काम पूरा हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके कामों की सराहना होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। संतान की ओर से खुशियां मिलेंगी। जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइस गिफ्ट दें सकते हैं। लेखन से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। अपनी वाणी और व्यवहार में बदलाव लाए। आपके लिए अच्छा रहेगा सभी आपको पसंद करेंगे।

  • जालंधरः PTI टेस्ट दौरान पेपर में नकल के संबंध में एक गिरफ्तार

    जालंधरः थाना 6 की पुलिस ने पीटीई टेस्ट के दौरान छात्रों को पेपर में नकल संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी सुशांत बहुगुणा निवासी गोविंद बिहार बलटाना, जीरकपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि उसके गिरोह में और कौन कौन लोग शामिल हैं और पुलिस जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी दिखा सकती है।

  • निधि आय के निकट विषय पर सुविधा समागम का आयोजन

    फंड निकालने के लिए केवाईसी नितांत आवश्यक- दीपक शर्मा


    बददी/सचिन बैंसल: ईपीएफ और ईएसआईसी का संयुक्त  निधि आय के निकट  सुविधा समागम में ईपीएफ के प्रवर्तन अधिकारी दीपक शर्मा ने ईपीएफ योजना, अंशकाल व पेंशन संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि केवाईसी अपडेट नितांत अवश्यक है जिससे फंड निकालने व पेंशन के समय किसी प्रकार की कामगार को कोई असुविधा नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम से नई पेंशन स्कीम में आने के लिए पणदारी को दो फार्म भरने जरूरी है। किसी भी प्रकार के डिफाल्टर होने पर भविष्य निधि का पैसा कोई भी एजेंसी अटेच नहीं कर सकती। सभी को प्ररेणा स्वरूप यह अनुरोध किया कि भविष्य निधि से अवश्यकता पड़ने पर ही पैसा निकलवाएं। अन्यथा पीडीएलआई के दावे के समय मिलने वाले राशि पर भी विपरित असर पड़ेगा। झाड़माजरी स्थित बीबीएनआईए के हाल में आयोजित संयुक्त समागम में ईएसआई बद्दी के शखा प्रबंधक अलोक कुमार रजंन ने कहा कि इएसआई पहले दिन से ही पणधारी व उसके परिवार को मेडिकल सुविधा का कवर देता है तथा पहले दिन से ही रोजगार के दौरान घायल होने पर पेंशन का प्रावधान है।


    इस आयोजन में विशेष तौर पर आमंत्रित ईएसआईसे बतौर सहायक निदेशक सेवानिवृत देवव्रत यादव ने ईएसआई व ईपीएफ की ओर से किये ऐसे सामगमों के लिए विभागों की प्रशंसा की तथा मांग रखी इन समागमों मे डिस्पेंसरियों को डाक्टर तथा माडल अस्पताल काठा के अधिकारयों व चिकित्सकों को भी शामिल किया जाए। तभी इन समागमो का सार्थक परिणाम निकलेगा। समागम मेंउद्यमियों ने अपनी समस्याएं रखी जिसे मौके पर ही निपटाया गया। अंत में अजय पसरीजा ने ईएसआई व पीएफ विभागों का इस पहल के स्वागत किया। और भविष्य में और प्रभावी बनाने के लिए कहा गया। बीबीएनआईए के कार्यकारी सद्स्य अजय पसरीचा, कार्यकारी अधिकारी राजीव सत्या भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उद्योग मेला राम चंदेल, एटक के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, इंटक का राज्य सचिव राजन गोयल, जिला सचिव राजू भारद्वाज व भामसं के जिला कोषाध्यक्ष खेमराज समेत पचास से अधिक कामगार उपस्थित हुए।

  • कांग्रेस ने किया महिलाओं से विश्वासघात,झूठी गारंटियों से ठगे लोग : सुषमा ठाकुर

    कुटलैहड़ में अयोग्य व्यक्ति ने छल-कपट से हथियाई सत्ता, जनता अभी भी भाजपा के साथ: निशा भुल्लर


    ऊना/सुशील पंडित: ज़िला ऊना भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनता को ठगने के आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने झूठी गारंटियों के सब्ज़बाग दिखाकर भोली जनता को ठगा है। ज़िला ऊना भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुषमा ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा से जनता को गुमराह करती आई है और अब 1500 रुपये प्रतिमाह देने की झूठी गारंटी देकर मातृशक्ति के साथ विश्वासघात किया है। वहीं ज़िला ऊना भाजपा महिला मोर्चा की आई टी प्रभारी निशा भुल्लर ने अपने बयान में कहा है कि कुटलैहड़ के विधायक ने चुनावों के समय महिलाओं से 1500 रुपये के लिए फार्म तक भरवाए और छल कपट से सत्ता की कुर्सी हासिल की है। 


    महिला मोर्चा की नेत्रियों ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कुटलैहड़ की जनता अभी भी भारतीय जनता पार्टी के साथ है और आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को पूर्ण समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में एक अयोग्य व्यक्ति जनता को गुमराह करके विधायक बना है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। कुटलैहड़ के स्कूलों, स्वास्थ्य संस्थानों, सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं की हालत खराब हो रही है और विधायक कुछ भी कर पाने में असमर्थ हैं। वे केवल झूठ परोसकर व छल कपट की राजनीति से सत्ता में आए हैं। भाजपा नेत्रियों ने भाजपा मंडल कुटलैहड़ की नवनियुक्त महिला मोर्चा कार्यकारिणी को भी बधाई देते हुए कहा है कि सभी नवनियुक्त सदस्य संगठन के कार्य को भली भांति से परिपूर्ण करेंगी व संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगी।

  • जालंधरः दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: विधिपुर फाटक के पास नेशनल हाईवे पर हादसा होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार खड़े तेल के टैंकर में गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान अमृतसर निवासी सत्यपाल के रूप में हुई है। घायल लोगों को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि अमृतसर की तरफ से आ रही गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे के बाद गाड़ी का बुरा हाल हो गया।

    बताया जा रहा है कि अमृतसर की तरफ से आ रही गाड़ी रफ्तार बहुत तेज थी जिस कारण चालक से कंट्रोल नहीं हो पाई और सीधा तेल के टैंकर से जा टकराई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना मकसूदां के सब इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों अस्पताल पहुंचाया गया और मृतक को गाड़ी से निकलवाया गया। उन्होंने बताया कि हालात देखकर लग रहा है कि तेल का टैंकर किसी खराबी के कारण पहले ही खड़ा हुआ था।

  • भाजपा मंडल कुटलैहड़ की महिला मोर्चा कार्यकारिणी का गठन

    मोनिका कौशल सम्भालेंगी महिला मोर्चा भाजपा कुटलैहड़ मंडल का जिम्मा
    ऊना/सुशील पंडित: वीरवार को भाजपा मंडल कुटलैहड़ की महिला मोर्चा कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की रैंसरी निवासी मोनिका कौशल को महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके उपरांत महिला मोर्चा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर से शिष्टाचार भेंट की। महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष मोनिका कौशल व अन्य पदाधिकारियों ने उनकी नियुक्ति पर प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर, ऊना भाजपा जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी, ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष, कुटलैहड़ भाजपा मंडलाध्यक्ष चरणजीत शर्मा व अन्य मण्डल पदाधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया है। महिला मोर्चा कार्यकारिणी में अध्यक्ष सहित, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, संयुक्त सचिव, कार्यालय सचिव, मीडिया प्रभारी व सह मीडिया प्रभारी और कार्यकरिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनिका कौशल ने कहा है कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी तन्मयता से निर्वहन करेंगे व भाजपा की केंद्र सरकार व संगठन की नीतियों अथवा कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने में अपना भरपूर सहयोग करेंगे।