पंजाबः महिन्द्रा के आडिट मैनेजर से स्नेचिंग, लुटेरों को काबू कर जमकर पीटा, देखें वीडियो 

लुधियानाः शहर में लूटपाट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला ढंडारी रोड पर महिन्द्रा कंपनी में ऑडिटर मैनेजर से बदमाशों द्वारा स्नेचिंग करने का सामने आया है। जोकि काम से घर जा रहे थे कि बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया। लोगों ने पीछा कर स्नैचरों को दबोच लिया और जमकर बदमाशों ने लोगों ने धुनाई की। मोबाइल छपटने वाले तीनों युवक देखने से नाबालिग लग रहे है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों से चोरी के मोबाइल और 300 रुपए पुलिस को बरामद हुए है।

जानकारी देते हुए ढंडारी रोड पर महिन्द्रा कंपनी में आडिटर का काम करने वाले योगेश ने बताया कि वह काम खत्म कर वापिस घर जाने के लिए पैट्रोल पंप पर खड़ा था।वह अपने साथी का इंतजार कर रहे थो जो उन्हें घर से काम पर ले जाता और वापिस घर छोड़ देता है। इस दौरान 3 युवक बाइक पर सवार होकर आए। उनके हाथ में पकड़ा हुआ मोबाइल बदमाशों ने छीन लिया। योगेश मुताबिक उसने काफी शोर मचाया जिसके बाद लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया। हड़बड़ाहट में आरोपियों से मोटरसाइकिल का बैलेंज बिगड़ गया और वह गिर गए।

इस दौरान उन्हें लोगों ने मौके पर दबोच लिया। आरोपियों ने छीना हुआ फोन सड़क पर फेंक दिया जिसे पीड़ित योगेश ने उठा लिया। भाग रहे तीनों स्नैचरों को लोगों ने जब पकड़ा तो उन्होंने भागने की काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें परने के साथ लोगों ने बांध दिया। आरोपियों में से एक युवक मान गया कि उन लोगों ने कई मोबाइल छीने है। जिसके बाद मौके पर थाना साहनेवाल के अधीन पड़ती चौकी कंगनवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पकड़े गए आरोपियों ने खुद को बेकसूर बताया। फिलहाल पुलिस ने तीनों स्नैचरों को हिरासत में ले लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *