Blog

  • पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव में मिली जीत पर भाजपा में खुशी की लहर 

    पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव में मिली जीत पर भाजपा में खुशी की लहर 

    कांग्रेस द्वारा जनता को दिए गए छलावे की पोल इस चुनाव में खुलकर सामने आई; भाजपा 

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना के भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कवर, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी, एचपीएसआईडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष रामकुमार,प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा और भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने हाल ही में हुए पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा जनता को दिए गए छलावे की पोल इस चुनाव में खुलकर सामने आ गई है। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह तो केवल मात्र ट्रेलर था, कांग्रेस को अभी पूरी पिक्चर 2024 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगी।

    भाजपा नेताओं ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव में भंजाल जिला परिषद वार्ड की सीट भाजपा के सुशील कालिया ने जिस बड़े अंतर से जीती है, वह कांग्रेस सरकार और कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव से पूर्व दी गई 10 गारंटी की पोल खोलती है। उन्होंने कहा कि इस जिला परिषद सीट पर युवा प्रत्याशी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए जिला परिषद में कदम रखा था, जबकि उसके बाद उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़कर गगरेट क्षेत्र से भारी जीत हासिल की, लेकिन महज 5 महीने के भीतर कांग्रेस जिस तरह औंधे मुंह गिरी है, उससे लोगों में कांग्रेस की विश्वसनीयता के पूरी तरह खत्म होने का प्रमाण मिलता है।

    भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा के खिलाफ हमेशा आधारहीन बयानबाजी करने वाले उपमुख्यमंत्री भी अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायत समिति बालीवाल की सीट भी नहीं जीत सके। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में हुए वार्ड पंचों के उपचुनावों में भी अधिकतर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार से जनता का मोहभंग हो रहा है। जबकि कांग्रेस के चुने हुए विधायक और हारे नकारे नेता कर्मचारियों और आम जनता को डराने धमकाने में लगे हैं।

  • लोकसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी के सीनियर नेता वेद प्रकाश कोहली ने किया जन सभा का आयोजन

    लोकसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी के सीनियर नेता वेद प्रकाश कोहली ने किया जन सभा का आयोजन

    जालंधर: लोक सभा उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार पर हर पार्टी अपना पूरा जोर लगा रही है। बीजेपी उमीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल के हक़ में गुरु तेग बहादुर नगर एवेन्यू में भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता वेद प्रकाश कोहली के घर में एक जनसभा का आयोजन हुआ। इस दौरान बीजेपी नेता सरबजीत मक्कड़ ने भी शिरकत की और सभा को संभोधित करते हुए मक्कड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब को दोनों हाथों से लूट रही है। जनता ने देखा है कि इनके मंत्री भ्रष्टाचार के साथ साथ यौन शोषण में भी शामिल हैं और इन बातों का खुलासा जनता खुद करेगी।

    बीजेपी सरकार पंजाब में जनता को आने वाले दिनों में नया पंजाब देने की चाह में लगी हुई है और उम्मीद करती हैं कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी को सभी सीटें जिताकर नरेंद्र मोदी की झोली में डालेंगे । इस सभा का आयोजन पंकज कोहली, रीना कोहली, सिंगर और रैपर तनुज कोहली (T-kay) द्वारा किया गया था। इस मौके पर बीजेपी उमीदवार इंदर इकबाल की पत्नी मनदीप कौर, राहुल जमवाल मंडल प्रधान बीजेपी, सुनील कोहली, नरेंद्र महेश्वरी ,वेद महेश्वरी, हंस पाल गिल, मंजीत सिंह गर्नुर, मनोचा, शिव सहगल, राजीव ढींगरा, राजन ओहरी, मदन भला, चंदन पाल पूरी, हरजोत सिंह, हरजीत सिंह और अन्य पार्टी वर्कर उपस्थित हुए।

  • BYJU’S को बड़ी राहत! ED की तलाशी में नहीं मिले सबूत

    BYJU’S को बड़ी राहत! ED की तलाशी में नहीं मिले सबूत

    नई दिल्ली : बायजू के परिसरों में हालिया तलाशी के बाद शुरुआती जांच में अब तक एडटेक कंपनी की तरफ से विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघन की बात सामने नहीं आई है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से बेंगलुरु में बायजू के परिसरों में की गई तलाशी और एकत्र की गई सामग्री में अभी तक कोई फेमा उल्लंघन का पता नहीं चला है।

    यह जांच अभी भी एक प्रारंभिक चरण में है और सूत्रों के अनुसार, बायजू ने इस जांच में ईडी का सहयोग किया। ईडी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि बायजू की जांच जारी है और हम चल रही जांच पर टिप्पणी नहीं कर सकते।

    कंपनी के प्रवक्ता ने कहा था, हम अधिकारियों के साथ पूरी तरह से पारदर्शी रहे हैं और उनके द्वारा मांगी गई सभी जानकारी उन्हें दी है। हमें अपने संचालन की अखंडता में पूरा विश्वास है, और हम अनुपालन और नैतिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • पंजाब : यौन शोषण मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट से कैबिनेट मंत्री की बढ़ी दिक्कत, चौतरफा से घिरी मान सरकार, देखें वीडियो 

    पंजाब : यौन शोषण मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट से कैबिनेट मंत्री की बढ़ी दिक्कत, चौतरफा से घिरी मान सरकार, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़ : यौन शोषण के आरोप में  कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क की  मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही।  इस पूरे मामले में विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। राष्ट्रीय एससी आयोग ने भी मान सरकार को नोटिस जारी किया था। इसके एक दिन बाद ही शनिवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को उस वीडियो क्लिप की फॉरेंसिक रिपोर्ट भेज दी, जिसे कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने राज्यपाल को उपलब्ध कराया था और कटारूचक्क पर एक नाबालिग के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

    राज्यपाल ने फॉरेंसिक रिपोर्ट के साथ ही सुखपाल खैरा द्वारा उन्हें दिया गया शिकायती पत्र भी मुख्यमंत्री को भेजा है। सूत्रों के अनुसार फॉरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो क्लिप बनावटी नहीं है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को फॉरेंसिक रिपोर्ट और सुखपाल खैरा द्वारा दी गई शिकायत भेजते हुए, इस मामले में आगे कार्रवाई करने को कहा है। गौरतलब है कि खैरा की शिकायत पर राज्यपाल ने पंजाब पुलिस के बजाय चंडीगढ़ के डीजीपी को वीडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच करवाकर दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा था।

    रविवार यानी आज भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मान सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस मामले से आम आदमी पार्टी का एक और क्रूर चेहरा सामने आया है। पूनावाला ने कहा कि इस सरकार का नैतिक पतन हो चुका है।

  • बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 5 किलो IED जब्त, एक गिरफ्तार

    बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 5 किलो IED जब्त, एक गिरफ्तार

    जम्मू : पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के बीच सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने एक बड़ी आतंकी साजिस को नाकाम कर दिया हैै। जम्मू कश्मीर पुलिस ने यहां 5-6 किलोग्राम आईईडी भी बरामद किया हैं और इसके साथ एक आतंकी को भी गिरफ्तार किया है। यह आतंकवादी पुलवामा के अरिगम का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू की है। 

    आतंकी हमले में पांच सैनिकों के शहीद होने के दो दिन बाद आईईडी की बरामदगी राजौरी के कंडी वन क्षेत्र से की गई है।  सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह छिपे हुए आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया और आगामी गोलाबारी में एक अल्ट्रा को मार गिराया गया। सेना के मुताबिक, मुठभेड़ में एक और आतंकी के घायल होने की आशंका है। सेना ने इस दरमियान 4-5 आतंकियों को ढेर किया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਰੇਹੜੀ ਫੜ੍ਹੀ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਆਪਣਿਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਰੇਹੜੀ ਫੜ੍ਹੀ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਆਪਣਿਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਸਮੱਸਿਆ ਦੀ ਆੜ ਵਿੱਚ ਰੇਹੜੀ-ਫੜ੍ਹੀ ਲਗਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਦਕਿ ਸਮੱਸਿਆ ਦਾ ਅਸਲੀ ਕਾਰਨ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਬੇਤਰਤੀਬ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਲੱਗੀਆਂ ਕਾਰਾਂ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਹਨ। ਜ਼ਿਆਦਾਤਰ  ਰੇਹੜੀਆਂ ਤਾਂ ਬਿਲਕੁਲ ਸੜਕ ਦੇ ਕਿਨਾਰੇ ਕੋਨੇ ਵਿੱਚ ਲੱਗੀਆ ਹੁੰਦੀਆ ਹਨ ਜਿਸ ਨਾਲ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਸਮੱਸਿਆ ਪੈਦਾ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੀ। ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਰੇਹੜੀ-ਫੜ੍ਹੀ ਲੱਗਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਸ਼ਿਵਾ ਰਿਸੋਰਟਸ ਦੇ ਨੇੜੇ ਇੱਕ ਉਜਾੜ ਜਿਹੀ ਜਗ੍ਹਾ ਰੇਹੜੀਆਂ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਉਹ ਜਾਣ ਲਈ ਤਿਆਰ ਨਹੀਂ ਹਨ ਕਿਉਂਕਿ ਉਥੇ ਕੋਈ ਆਵਾਜਾਈ ਦਾ ਵੀ ਸਾਧਨ ਨਹੀਂ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਜਗ੍ਹਾ ਸ਼ਹਿਰੋਂ ਬਿਲਕੁਲ ਬਾਹਰ ਹੈ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਕੋਈ ਵੀ ਇਥੇ ਸਬਜ਼ੀਆਂ ਲੈਣ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ। 

    ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਚ ਹੀ ਕੋਈ ਯੋਗ ਥਾਂ ਦੇਣ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਰੇੜ੍ਹੀ ਫੜ੍ਹੀ ਯੂਨੀਅਨ ਵਾਲੇ ਲਗਾਤਾਰ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਕੋਈ ਸਿੱਟਾ ਨਹੀਂ ਨਿਕਲਿਆ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਅੱਜ ਆਪਣੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦਿਨੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਮੁੰਨਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿਚ ਪੰਜਾਬ ਹੈਲਥ ਸਿਸਟਮ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਰਮਨ ਬਹਿਲ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਸੌਪਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਰੇਹੜੀ-ਫੜ੍ਹੀ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਅੰਦਰ ਹੀ ਕੋਈ ਯੋਗ ਸਥਾਨ ਦੇਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ।

    ਜਿਥੇ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਹੋਇਆ ਰੇਹੜੀ ਫੜੀ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦਿਨੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਮੁੰਨਾ , ਬੱਬਲੂ ਅਤੇ ਬੋਬੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਦੋ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਚ ਰੇਹੜੀ ਫੜੀ ਲਗਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਸੀ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਹਿਰ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਮੇਹਰਚੰਦ ਰੋਡ ਤੇ ਸ਼ਿਵਾ ਰਿਸੋਰਟਸ ਦੇ ਨੇੜੇ ਰੇਹੜੀਆਂ ਲਗਾਉਣ ਦਾ ਸੁਝਾਅ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਜਿਸ ਨੂੰ ਰੇਹੜੀ ਫੜੀ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਨਾਮਨਜ਼ੂਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਰੇਹੜੀ ਫੜ੍ਹੀ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀ ਕੋਈ ਸਹਿਮਤੀ ਨਹੀਂ ਬਣੀ ਸੀ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਹੈਲਥ ਸਿਸਟਮ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਰਮਨ ਬਹਿਲ ਨੂੰ ਅੱਜ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਪੇਸ਼ ਆ ਰਹੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਇਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਰੇਹੜੀ-ਫੜ੍ਹੀ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਵਾਜਬ ਜਗਾ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਨੇੜੇ ਜਗਾ੍ਹ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਉਹ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਵਧੀਆ ਕਾਰੋਬਾਰ ਕਰ ਸਕਣ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਪਾਲਣ ਪੋਸ਼ਣ ਕਰ ਸਕਣ।

    ਉਥੇ ਹੀ ਰੇਹੜੀ ਫੜ੍ਹੀ ਯੂਨੀਅਨ ਵਾਲਿਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜਿਸ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਸਮੱਸਿਆ ਦੀ ਆੜ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਉਜਾੜਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਟਰੈਫਿਕ ਸਮੱਸਿਆ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਚ ਉਹ ਰੇੜੀਆਂ ਦੇ ਬਾਹਰ ਜਾਣ ਉਪਰੰਤ ਵੀ ਖਤਮ ਨਹੀਂ ਹੋਣੀ ਕਿਉਂਕਿ ਅਸਲੀ ਸਮੱਸਿਆ ਤਾਂ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਬੇਤਰਤੀਬ ਨਾਲ ਪਾਰਕ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਕਾਰਾਂ,ਹੋਰ ਗੱਡੀਆਂ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾਂ ਨਾਲ ਪੈਦਾ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਜੋ ਸੜਕ ਦੇ ਅੱਧ ਵਿਚਕਾਰ ਲੱਗੀਆਂ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ। ਰੇਹੜੀ ਵਾਲੇ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲੋਂ ਡਰ ਡਰ ਕੇ ਬਿਲਕੁੱਲ ਸੜਕ ਦੀ ਨੁੱਕਰ ਵਿੱਚ ਰੇਹੜੀਆਂ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹਨ ‌ ਜਿਸ ਨਾਲ ਟਾਪਿਕ ਸਮੱਸਿਆ ਪੈਦਾ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੀ।

  • फैक्ट्री में लगी भयानक आग, जिंदा जली युवती

    फैक्ट्री में लगी भयानक आग, जिंदा जली युवती

    दिल्ली : दिल्ली के दयालपुर थाने के तहत चांद बाग से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां पर एक लैपटॉप सेल फ्रेक्ट्री में आग लगने से एक महिला के जिंदा जलने की जानकारी प्रापत हुई है। दमकल की गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    पुलिस के मुताबिक़, दयालपुर थाना इलाके में 6 मई की शाम लगभग 3:15 बजे कॉल मिली थी कि चांद बाग के ई–9 बिल्डिंग के बेसमेंट में आग लगी है। इसके बाद पुलिस को पता चला कि आग ई-9, चांदबाग के बेसमेंट में लगी थी, जो लैपटॉप सेल की फैक्ट्री थी। दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लगे।इसमें एक युवती की जिंदा जलकर मौत भी हो गई। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लकर अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

  • यह कंपनी Free में बदलेगी स्मार्टफोन का डिस्प्ले, नहीं देना होगा एक भी पैसा 

    यह कंपनी Free में बदलेगी स्मार्टफोन का डिस्प्ले, नहीं देना होगा एक भी पैसा 

    नई दिल्ली : वनप्लस कंपनी के स्मार्टफोनों का मार्केट में काफी क्रेज है इसकी वजह यह है इन स्मार्टफोंस में मिलने वाले फीचर्स और इनका डिजाइन बाकी फोनों के मुकाबले बेहतर होता है। वनप्लस स्माटफोन के कई सारे मॉडल्स मार्केट में उपलब्ध है और कंपनी लगातार नए मॉडल्स को भी भारतीय बाजार में उतार रही है और कंपनी अपने समार्टपोन में हर उस फीचर को शामिल करने पर जोर दिया जाता है जो आपका काम आसान बना सके।

    पिछले कुछ दिनों से एक बड़ी समस्या जो 1 प्लस स्मार्टफोंस के साथ पेश आ रही है वह यह है कि, के कुछ मॉडल्स के डिस्प्ले पर अचानक से ग्रीन लाइन अपीयर हो जाती है। इससे कोई बहुत बड़ी समस्या तो नहीं होती है लेकिन फिर भी यह डिस्प्ले की खराबी की वजह से होता है। ऐसे में कंपनी ने एक नया तरीका निकाला है जिससे ग्राहकों को स्मार्ट फोन का डिस्प्ले बदलवाने के लिए एक भी रुपए चुकाने नहीं पड़ेंगे.

    एसे फ्री में बदलें टिस्प्ले

    वनप्लस स्माटफोन कि डिस्प्ले पर अगर ग्रीन लाइन अपीयर हो जाती है तो ऐसे में आपको वनप्लस के कस्टमर केयर सेंटर पर जाना पड़ेगा। सबसे पहले आपका स्मार्टफोन कस्टमर केयर सेंटर पर लिया जाता है और उसे चेक किया जाता है और आपकी समस्या सही पाए जाने पर आपको उसके बारे में बताया जाता है। अगर आप इस डिफेक्टिव डिस्प्ले को बदलना ना चाहते हैं तो आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है क्योंकि कंपनी की तरफ से यह फ्री में ही बदला जाएगा।

    आपको बता दें कि फ्री में अपने वनप्लस स्मार्टफोन के डिफेक्टिव डिस्प्ले को बदलवाने के लिए आपको एक भी पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। चाहे आपके स्मार्टफोन की वारंटी हो या ना हो अगर इसकी डिस्प्ले पर ग्रीनलाइन अपीयर हो रही है तो कंपनी इसे फ्री में ही बदलेगी ।

  • ਪੰਜਾਬ: ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ 2 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ 2 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਕ ਭਾਰੀ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਿਲ ਹੋਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ 100 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ 2 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ।


    ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਗੁਰਮੇਹਰ ਸਿੱਧੂ ਐਸ ਐਚ ਓ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੋ 2 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਅਲੱਗ-ਅਲੱਗ ਪਰਚੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਕੋਲੋਂ 70 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਈ ਸੀ ਕੁਲ ਮਿਲਾ ਕੇ 100 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਬੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ।

  • पंजाब : नवजोत सिद्धू ने सीएम मान पर कसा तंज, कहा-जिस जंग में राजा की जान को ख़तरा ना हो उसे जंग नहीं राजनीति कहते हैं

    पंजाब : नवजोत सिद्धू ने सीएम मान पर कसा तंज, कहा-जिस जंग में राजा की जान को ख़तरा ना हो उसे जंग नहीं राजनीति कहते हैं

    अमृतसर: सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास हैरिटेज स्ट्रीट में शनिवार देर रात अचानक धमाका हो गया। धमाके से सारागढ़ी सरां के काफी शीशे टूट गए और इससे कई लोगों के मामूली जख्मी होने की सूचना है, हालांकि अभी तक एक ही जख्मी युवक सामने आया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने धमाके को पास ही के एक होटल में चिमनी के अंदर इकट्ठा हुई गैसों का विस्फोट बताया है। इस हमले को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम मान पर शायरी अंदाज में सोशल मीडिया के तंज कसा है। नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा है कि 

    “जिस जंग में राजा की जान को ख़तरा ना हो उसे जंग नहीं राजनीति कहते है” ……. 1200 सिक्योरिटी वालों के कवच में महफ़ूज़ रहकर जब “Most Protected” मुख्यमंत्री मूकदर्शक बनके अपने राज्य में खुले आम क़त्ल , फिरौतियाँ और लूट होते देख रहा हो तो पतन निश्चित है । 

    अमन अमान जब बिगड़ जाए , जान माल महफ़ूज़ ना हो , दुकानों में ग्राहक ना हो, कारोबारी प्रदेश छोड़के जाना शुरू कर दें , नौजवान पलायन करे – सूबे की 1 लाख करोड़ की संपति बिक जाए और राज करने वाले बस ख़ुद को और अपने दिल्ली वाले अकाओं को सुरक्षित करने में व्यतीत हो तो जहाँ प्रदेश की वित्तीय स्तिथि बत्तर होती है वही अराजकता का माहौल पैदा होता है…… क्या यह पंजाब को बदनाम करने की और मुद्दों से भटकाने की साज़िश है या फिर सरकार अनाड़ी और नाकाबिल है ……. दोनों परिस्थितियों में हार पंजाब की है….. दुर्भाग्यपूर्ण है …. “Punjab Must Win” !!