Blog

  • पंजाब : महिला से दुष्कर्म मामले में 5 के खिलाफ FIR दर्ज 

    पंजाब : महिला से दुष्कर्म मामले में 5 के खिलाफ FIR दर्ज 

    जलालाबाद: जिले में महिला से रेप की वारदात सामने आई है। महिला ने 5 लोगों पर घर में घुसकर जबरदस्ती करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांचों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी लखमीर सिंह ने बताया कि एक महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि वह शाम को घर पर अकेली थी। उसी दौरान गज्जन सिंह, जीत सिंह, गुरमेल सिंह, कुलविंदर सिंह और जसवंत सिंह घर में घुस आए।

    गज्जन, जीत सिंह और गुरमेल सिंह ने कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप किया। बाद में वह वहां से चले गए। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पांचों के खिलाफ घर में घुसने और रेप करने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • प्रेमिका से मिलने जाना प्रेमी को पड़ा महंगा, किया ऐसा हाल

    प्रेमिका से मिलने जाना प्रेमी को पड़ा महंगा, किया ऐसा हाल

    नई दिल्ली :  बुंदी शहर में प्रेमी को प्रेमिका से एकांत में मिलना और बात करना भारी पड़ गया। दोनों को बातचीत करते देखकर प्रेमिका के परिजन आग बबूला हो गए और उन्होंने प्रेमी युवक की जमकर पीटाई क दी। इसके बाद उसके सिर के बाल काट दिए। युवक की चीख पुकार सुनकर लोग वहां पहुंचे और उसे छुड़ाया। मारपीट में घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

    जानकारी के अनुसार अरनेठा निवासी अंकुश सैनी तालेड़ा थाना इलाके के एक गांव की युवती से प्यार करता है। दोनों की मोबाइल पर बातचीत होती रहती है। युवती ने उसे मोबाइल कर बातचीत करने के लिए शनिवार को बूंदी कृषि मंडी रोड़ स्थित सुनसान जगह पर बुलाया। वहां दोनों रोड़ के साइड में खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान युवती का पीछा करते हुए उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

    बाद में फोनकर तालेड़ा थाना पुलिस को बुलया गया और घाय प्रेमी यूबक को पुलिस के हवाले  कर दिया गया। उसके बाद पुलिस घायल प्रेमी को लेकर तालेड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंची। वहां युवक का प्राथमिक उपचार किया। वहां अंकुश का इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल युवक और युवती के परिजनों के बयान लेकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

  • शॉपिंग मॉल में फायरिंग दौरान 8 लोगों की मौत

    शॉपिंग मॉल में फायरिंग दौरान 8 लोगों की मौत

    टेक्सास: अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया है. टेक्सास के एक शॉपिंग मॉल में शनिवार, 6 मई को फायरिंग हुई, जिस दौरान 8 लोगों की मौत हुई है और 7 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इनमें 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने शूटर को मार गिराया है. एलन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया.

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस प्रमुख ब्रायन हार्वे ने बताया कि अधिकारियों को लगता है कि बंदूकधारी ने अकेले इस वारदात को अंजाम दिया है. हालांकि, इसके पीछे उसका क्या मकसद था यह अभी तक साफ़ नहीं हो पाया है. उन्होंने बताया कि फायरिंग के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बंदूकधारी को मार गिराया है.  इस पूरे हादसे के बाद आस पास के इलाके में सहम का माहौल बना हुआ है.

  • राशन कार्ड धारकों के ल‍िए नया न‍ियम जारी, होगा यह फायदा

    राशन कार्ड धारकों के ल‍िए नया न‍ियम जारी, होगा यह फायदा

    नई दिल्ली : अगर आप भी राशन कार्ड का लाभ उठा रहै हैं तो यह खबर आपके लिए है। यदि आपको अभी तक भी अप्रैल महीने का राशन नहीं म‍िला तो यह खबर आपको खुश कर देगी। केरल राज्‍य के न‍िवास‍ियों के लिए खाद्य आयोग की तरफ से गुलाबी और पीले रंग राशन कार्ड धारकों को पैसे का भुगतान करने का आदेश दिया गया है। यह पैसा उन कार्ड धारकों को म‍िलेगा, ज‍िन्‍हें ईपीओएस (E-PoS) स‍िस्‍टम के सर्वर में खराबी के बाद अप्रैल में राशन का सामान नहीं म‍िल पाया था।

    ऑफ‍िश‍ियल आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में 2.66 लाख कार्ड धारकों को राशन नहीं म‍िल पाया। ऐसे राशन कार्ड धारक, जो सर्वर प्रॉब्‍लम के कारण अपना राशन नहीं ले पाए उन्हें फूड अलाउंस द‍िया जाएगा।आपको बता दें केरल में 41.43 लाख राशन कार्ड धारक हैं। इनमें से 35.58 लाख गुलाबी कार्ड धारक और 5.85 लाख पीले कार्ड धारक हैं।

  • सरकारी कर्मचार‍ियों को झटका! जानें मामला

    सरकारी कर्मचार‍ियों को झटका! जानें मामला

    नई दिल्ली : केंद्र सरकार की तरफ से महंगाई भत्‍ता बढ़ाए जाने के बाद कई राज्‍य सरकारों ने भी अपने कर्मचार‍ियों को खुशखबरी दी है। लेक‍िन प‍िछले द‍िनों पश्‍च‍िम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्‍य सरकार के कर्मचार‍ियों का महंगाई भत्‍ता बढ़ाने से साफ इंकार कर द‍िया था। इसके बाद कर्मचार‍ियों ने सरकार के ख‍िलाफ मोर्चा खोलते हुए व‍िरोध-प्रदर्शन शुरू कर द‍िया और व‍िरोध के 100 द‍िन पूरे होने पर सरकारी कर्मचार‍ियों के ज्‍वाइंट फोरम ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास एक व‍िशाल रैली की।कर्मचार‍ियों ने इस दौरान कोलकाता की सड़कों पर प्रदर्शन भी क‍िया।

    बता दें कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्य कर्मचारियों को मार्च निकालने की अनुमति दी थी। राज्य सरकार के ख‍िलाफ नारेबाजी कर रहे कर्मचारी बैनर लेकर सड़कों पर उतर आए। इस दौरान उन्‍होंने संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने और महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग की। आपको बता दें पश्‍च‍िम बंगाल में सरकारी कर्मचारी लंबे समय से डीए हाइक की मांग कर रहे हैं।

    व‍िरोध करने वाले कर्मचार‍ियों का कहना है क‍ि राज्‍य सरकार की तरफ से द‍िया जा रहा डीए केंद्रीय कर्मचार‍ियों के मुकाबले काफी कम है। उनकी मांग है क‍ि राज्‍य सरकार के कर्मचार‍ियों को केंद्रीय कर्मचार‍ियों के बराबर 42 प्रत‍िशत महंगाई भत्‍ता म‍िलना चाह‍िए। राज्‍य में विपक्षी दल प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

    ममता बनर्जी ने कहा था क‍ि केंद्रीय कर्मचार‍ियों का वेतन राज्य सरकार के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों से अलग होता है। उन्होंने कहा क‍ि राज्य सरकार के कर्मचारियों को अलग-अलग मौकों पर छुट्टी मिलती है। बनर्जी ने यह भी कहा क‍ि वेस्‍ट बंगाल एक ऐसा राज्य है जो अभी भी पेंशन देता है। इस पर सरकार का 20,000 करोड़ का खर्च आता है।

  • गर्मीयों के दिनों में हो रही बारिश, जानें कैसा रहेगा मौसम 

    गर्मीयों के दिनों में हो रही बारिश, जानें कैसा रहेगा मौसम 

    नई दिल्ली : अप्रैल महीने में लोगों को गर्म मौसम ने डरा दिया था। यह अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार बहुत गर्मी पड़ेगी। लोग सोच रहे थे कि मई-जून में इस बार भयंकर गर्मी और चिलचिलाती धूप नजर आने वाली है. लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे मौसम का मिजाज बदल गया है और अब अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी पड़ने के बाद मई में देश कई हिस्सों में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है।

    भारत के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों बारिश हो रही है। कई जगहों पर बारिश के साथ-साथ ओले भी पड़ रहे हैं. वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है. मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों को उमस भरी गर्मी और कड़ी धूप से राहत पहुंचाई है. बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट आ गई है और मौसम सुहाना हो गया है. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिनों तक भारत के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं और कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान की भी संभावना है।

    IMD की मानें तो नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में आने वाले दो-तीन दिनों में हल्की बारिश हो सकती है. असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में छिटपुट बौछारें और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

    मौसम विभाग ने 7 से 10 मई के बीच दक्षिण पूर्व प्रायद्वीप के अलग-अलग स्थानों में तूफान के साथ भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। लोगों को 7 मई से पहले सभी कोसुरक्षित स्थानों पर लौटने की चेतावनी दी है।

  • पंजाबः इंसाफ न मिलने पर थाने के बाहर लाश रखकर किया रोष प्रर्दशन, देखें वीडियो

    पंजाबः इंसाफ न मिलने पर थाने के बाहर लाश रखकर किया रोष प्रर्दशन, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः पंजाब के जिला फिरोजपुर से एक यूवक की मौत को लेकर इंसाफ के लिए परिवार वालों द्वारा पुलिस चौकी के बाहर धरना लगाने का मामला सामने आया है। परिवार वालों का आरोप है कि रोड एक्सीडेंट के बहाने हमारे बेटे का उसके दोस्त ने ही कत्ल किया है, और पुलिस इस मामले में कोई कारवाई नहीं कर रही। 

    मृतक के परिवार वालो ने इंसाफ ना मिलने पर मृतक की लाश को पुलिस चौकी के बाहर रख कर किया रोष प्रदर्शन किया जिसके कारण बॉडर रोड जाम होने से आने जाने वाले लोगो को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

    परिवार वालों ने कहा कि जब तक हमें इंसाफ नहीं मिलेगा  तब तक लाश का अंतिम संसकार नहीं होग। मृतक की एक नन्नी बच्ची भी है। मृतक की पत्नी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ पड़ा है। थाने के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। परिवार वालो ने पुलिस के खिलाफ नारेबाज़ी की। 

  • दिल्ली की सीमाओं पर बढ़ाई सुरक्षा, जानें मामला

    दिल्ली की सीमाओं पर बढ़ाई सुरक्षा, जानें मामला

    नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना लगतार तल रहा है। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पहलवानों का दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना आज 15वें दिन भी जारी है। आज के दिन जंतर-मंतर पर महापंचायत होगी, जिसमें देशभर की विभिन्न खापें पहुंचेंगी।

    दिल्ली के पड़ोसी राज्यों के सैकड़ों किसान और खाप पंचायत के नेता पहलवानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे हैं। इसी बीच जंतर-मंतर के साथ-साथ दिल्ली की सीमाओं पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां बड़ी संख्या में RAF, CRP और जवानों की तैनाती कर दी गई है।

    वहीं दूसरी तरफ किसानों के नेता राकेश टिकैत ने भी यह बात स्पष्ट कर दी है कि हम शांतिपूर्वक तरीके से अपनी महापंचायत करेंगे। दिल्ली पुलिस किसी भी हाल में किसानों को न रोके। अगर पुलिस किसानों को हिरासत में लेकर थाने ले गई तो उसी थाने में महापंचायत होगी।

  • पंजाब : अकाली दल के 6 बार पार्षद रहे जत्थेदार हरभजन सिंह डांग हुआ निधन

    पंजाब : अकाली दल के 6 बार पार्षद रहे जत्थेदार हरभजन सिंह डांग हुआ निधन

    लुधियाना : शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष, अकाली जत्था लुधियाना शहर के पूर्व अध्यक्ष व नगर निगम में विपक्ष के पूर्व नेता और 6 बार पार्षद रह चुके जत्थेदार हरभजन सिंह डांग का आज तड़के अचानक निधन हो गया। जत्थेदार डांग के करीबी और वरिष्ठ अकाली नेता सुरिंदर सिंह बंटी चौहान ने कहा कि जत्थेदार डांग का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मॉडल टाउन एक्सटेंशन में किया जाएगा।

  • आज का राशिफल,7 मई 2023

    आज का राशिफल,7 मई 2023

    आज का राशिफल, 7 मई 2023

    मेष: वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
    वृष: पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें।
    मिथुन: बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा।
    कर्क: थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।
    सिंह: विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है।
    कन्या: उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न कर

    तुला: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।

    वृश्चिक: दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
    मकर: वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा।
    कुंभ:चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा।
    मीन: बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा।