राशन कार्ड धारकों के ल‍िए नया न‍ियम जारी, होगा यह फायदा

नई दिल्ली : अगर आप भी राशन कार्ड का लाभ उठा रहै हैं तो यह खबर आपके लिए है। यदि आपको अभी तक भी अप्रैल महीने का राशन नहीं म‍िला तो यह खबर आपको खुश कर देगी। केरल राज्‍य के न‍िवास‍ियों के लिए खाद्य आयोग की तरफ से गुलाबी और पीले रंग राशन कार्ड धारकों को पैसे का भुगतान करने का आदेश दिया गया है। यह पैसा उन कार्ड धारकों को म‍िलेगा, ज‍िन्‍हें ईपीओएस (E-PoS) स‍िस्‍टम के सर्वर में खराबी के बाद अप्रैल में राशन का सामान नहीं म‍िल पाया था।

ऑफ‍िश‍ियल आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में 2.66 लाख कार्ड धारकों को राशन नहीं म‍िल पाया। ऐसे राशन कार्ड धारक, जो सर्वर प्रॉब्‍लम के कारण अपना राशन नहीं ले पाए उन्हें फूड अलाउंस द‍िया जाएगा।आपको बता दें केरल में 41.43 लाख राशन कार्ड धारक हैं। इनमें से 35.58 लाख गुलाबी कार्ड धारक और 5.85 लाख पीले कार्ड धारक हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *