पंजाब : महिला से दुष्कर्म मामले में 5 के खिलाफ FIR दर्ज 

जलालाबाद: जिले में महिला से रेप की वारदात सामने आई है। महिला ने 5 लोगों पर घर में घुसकर जबरदस्ती करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांचों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी लखमीर सिंह ने बताया कि एक महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि वह शाम को घर पर अकेली थी। उसी दौरान गज्जन सिंह, जीत सिंह, गुरमेल सिंह, कुलविंदर सिंह और जसवंत सिंह घर में घुस आए।

गज्जन, जीत सिंह और गुरमेल सिंह ने कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप किया। बाद में वह वहां से चले गए। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पांचों के खिलाफ घर में घुसने और रेप करने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *