Blog

  • डोनबास के सबसे बड़े शहर पर रूस का कब्जा!

    डोनबास के सबसे बड़े शहर पर रूस का कब्जा!

    कीव/मॉस्को। यूक्रेन में बेहद खराब प्रदर्शन के बावजूद रूस की सेना जीत की ओर बढ़ रही है। रूस पूर्वी यूक्रेन के एक बड़े हिस्से पर जीत का दावा कर रहा है। एक यूक्रेनी अधिकारी के मुताबिक यूक्रेन की सेना को लुहान्स्क क्षेत्र से पीछे हटना पड़ सकता है। रूस का फोकस अब कीव के बजाय डोनबास इलाके पर है और इस रणनीति ने तीन महीने के युद्ध की दिशा बदल दी है। अगर यूक्रेन की सेना पीछे हटती है तो पुतिन लुहान्स्क और डोनेट्स्क पर कब्जे के और करीब पहुंच सकते हैं और यह जेलेंस्की के लिए जंग में अब तक का सबसे बड़ा झटका होगा।

    खबर अनुसार चेचेन रिपब्लिक के प्रमुख और पुतिन के करीबी रमजान कादिरोव ने कहा है कि रूस ने सेवेरोदोनेत्स्क शहर पर कब्जा कर लिया है जो लुहान्स्क क्षेत्र में स्थित है। कादिरोव ने कहा, ‘सेवेरोदोनेत्स्क पूरी तरह हमारे कब्जे में है। शहर को आजाद करवा लिया गया है। नागरिक आराम से रह सकते हैं। वे अब हर तरह के खतरे से बाहर हैं।’ कादिरोव ने कहा कि उन्हें लग रहा था कि कुछ हफ्तों में शहर पर कब्जा हो जाएगा लेकिन यह काफी जल्दी हो गया।

    मिरर की खबर के अनुसार लुहान्स्क के गवर्नर सेरही हैदई ने कहा कि रूसी सेना डोनबास के सबसे बड़ा शहर सेवेरोदोनेत्स्क में घुस चुकी है जो अभी भी यूक्रेन के कब्जे में है। उन्होंने कहा कि रूसी सेना लुहान्स्क क्षेत्र पर कब्जा नहीं कर पाएगी जैसा कि विश्लेषकों ने भविष्यवाणी की है। हमारे पास अपनी रक्षा करने के लिए पर्याप्त संसाधन और क्षमता है। हालांकि यह संभव है कि सरेंडर न करने के लिए हमें पीछे हटना पड़ सकता है।

    हैदई ने बताया कि सेवेरोदोनेत्स्क में 90 फीसदी इमारतें नष्ट हो चुकी हैं। यूक्रेनी टीवी पर बोलते हुए लुहान्स्क के गवर्नर ने कहा कि क्षेत्र में 10,000 रूसी सैनिक मौजूद हैं और वे किसी भी दिशा में कब्जा करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। हैदई ने दावा किया कि सेवेरोदोनेत्स्क में कई दर्जन स्वास्थ्यकर्मी मौजूद हैं लेकिन गोलाबारी के चलते वे अस्पताल तक जाने में असमर्थ हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन अपने संसाधनों की क्षमता के अनुसार अपनी जमीन की रक्षा कर रहा है।

    यूक्रेन की सेना ने कहा कि शुक्रवार को डोनेट्स्क और लुहान्स्क में आठ हमलों को नाकाम किया। जेलेंस्की ने कहा कि अगर वे सोचते हैं कि लाइमैन और सेवेरोदोनेत्स्क उनका हो जाएगा तो वे गलत हैं, डोनबास यूक्रेन का ही रहेगा। विश्लेषकों का कहना है कि रूस सेवेरोदोनेत्स्क में डायरेक्ट हमले कर रहा है। पूरे युद्ध में यूक्रेन के शहरी इलाकों में रूसी सेना का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

    ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक हमलावरों की सेना ने पोपसना के उत्तर-पश्चिम में कई गांवों पर कब्जा कर लिया है। फिलहाल सेवेरोदोनेत्स्क भीषण जंग के केंद्र में है। मेयर ऑलेक्ज़ेंडर स्ट्रीयुक ने कहा कि कम से कम 1500 लोगों की मौत हुई है और करीब 12 से 13 हजार लोग अब भी शहर में है जहां सबकुछ बर्बाद हो चुका है। सेवेरोदोनेत्स्क, डोनबास के लुहान्स्क क्षेत्र का ही एक हिस्सा है। स्ट्रीयुक का दावा है कि रूसी फौज इसे यूक्रेन नियंत्रित क्षेत्र से काटने की कोशिश कर रही है।

  • एसडीएम  को दी धमकी, BJP विधायक के खिलाफ पुलिस में शिकायत 

    एसडीएम को दी धमकी, BJP विधायक के खिलाफ पुलिस में शिकायत 

    उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित पुरोला में भाजपा विधायक द्वारा उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एसडीएम ने अपनी जान को खतरा बताते हुए थाना पुरोला में तहरीर देकर बीजेपी विधायक दुर्गेश्वर लाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

    उपजिलाधिकारी पुरोला सोहन सिंह सैनी ने अपने पत्र में बताया कि 21 मई को नगर पंचायत पुरोला द्वारा निकाय क्षेत्रार्न्तगत अवैध अतिक्रमण हटवाया गया. इसके अतिरिक्त विधायक द्वारा उसी दिन रात लगभग 10.00 बजे उन्हें पुरोला स्थित विश्राम गृह बुलाया गया. हालांकि रात ज्यादा होने का हवाला देते हुए मेरे द्वारा असमर्थता व्यक्त की गई. उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वस्त सूत्रों से पता चला था कि विधायक और उनके राजनीतिक मित्र मेरे साथ किसी प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग कर बदतमीजी कर सकते हैं. फिर भी अगली रारिख को सुबह विधायक से मिलने गया तो उन्होंने मुझे विश्राम गृह की जगह मुख्य बाजार में ही मिलने को कहा।’

    अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह 22 मई को मुख्य बाजार पहुंचे तो पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल और उनके समर्थकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और अभद्र भाषा का प्रयोग कर नोंक-झोंक की गई. एसडीएम ने आरोप लगाया कि विधायक समय-समय पर अपनी विधायकी का धौंस दिखाते कार्यालय में अवैध कार्य करवाने का अनावश्यक दबाब बनाते रहते हैं।
     
    उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक के स्तर से मेरी हत्या करवाए जाने तथा एससी/एसटी एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज करवाए जाने जैसी कई प्रकार की धमकियां भी मिल रही हैं. उन्होंने कहा, ‘चूंकि पूर्व में परगना पुरोला क्षेत्रार्न्तगत उप जिलाधिकारी आवास जैसे स्थानों में आगजनी जैसी घटनाएं घटित हो चुकी हैं तथा मेरे पूर्ववर्ती उप जिलाधिकारियों के साथ विभिन्न प्रकार की घटनाऐं भी घटित हुई है, जिसे देखते हुए भविष्य में अगर मेरे साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल की रहेगी।’

    वहीं पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल से जब इस संबंध में संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि शनिवार को एसडीएम सरकारी वाहन पर जनपद से बाहर जा रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम हर बार की तरह बिना बताए ही सरकारी वाहन लेकर अपने घर जा रहे थे. मेरे द्वारा जिलाधिकारी के संज्ञान में यह मामला लाए जाने के बाद एसडीएम पुरोला को आधे रास्ते से वापस आना पड़ा. उन्होंने इस दौरान अपने बचाव के लिए एक चालान भी काटा. इसी के चलते एसडीएम ने उनके खिलाफ तहरीर दी है. विधायक कहते हैं कि वह जानता के सेवक है जनता के प्रति उनकी जनता के प्रति उनकी जवाबदारी है, लेकिन एसडीएम ने अपने कृत्य को छुपाने के लिए उनके ऊपर बेवजह गंभीर आरोप लगाए हैं।

  • गाड़ी की टैंकी फुल करवाने से पहले चैक करें पेट्रोल-डीजल के रेट

    गाड़ी की टैंकी फुल करवाने से पहले चैक करें पेट्रोल-डीजल के रेट

    नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने आज शनिवार 28 मई के लिए सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर रखे गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल ₹96.72 लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है। बता दें केंद्र सरकार ने शनिवार को आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपये और छह रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी, जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम से कम 9.5 रुपये और सात रुपये तक गिर गए हैं।

    जानिए आपके शहर के रेट?
    — दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर
    — मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये लीटर
    — कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर
    — चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये लीटर
    — लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये लीटर
    — पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये लीटर और डीजल 94.04 रुपये 
    — भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये और डीजल 93.90 रुपये लीटर
    — पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये लीटर

  • 2 बच्चों को मार कुएं में कूद गई तीनों बहनें, पांच की मौत

    2 बच्चों को मार कुएं में कूद गई तीनों बहनें, पांच की मौत

    जयपुर। जयपुर में एक साथ पांच शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बताया कि सभी शवों की पहचान हो गई है और घरवालों को सूचना दी गई है। दरअसल, शनिवार सुबह जयपुर के दूदू में तीन महिलाओं व दो बच्चों के शव मिलने की जानकारी पुलिस को मिली थी। गांववालों ने बताया कि कुएं में मिले सभी शवों का संबंध दूदू से ही है। इनमें तीन सगी बहनें और उनके दो बच्चे हैं।

    गांववालों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। तीनों बहनें दूदू कस्बे के मीणा मोहल्ले की रहने वाली थीं। सुबह दूदू से 2 किलोमीटर दूर नरैना रोड पर कुएं में शव मिले हैं। लोगों का कहना है कि तीनों बहनों ने बच्चों को मारकर खुद सुसाइड कर लिया। उन्होंने ऐसे क्यों किया इसकी जानकारी किसी को नहीं है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सुसाइड केस मान रही है।

    दूदू पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले दोपहर में कालू देवी (27), ममता मीणा (23), कमलेश मीणा (20) घर से गायब हो गई थीं। उनके साथ चार साल का बेटा हर्षित और 20 दिन का दूसरा बच्चा भी गायब था। ये सभी 25 मई को बाजार जाने का कहकर घर से निकली थीं। शाम तक सब नहीं लौटे तो परिवार ने तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

    इनके गायब होने के बाद से पुलिस और परिवार के लोग इन्हे तलाश रहे थे। पूरे शहर में फोटो भी बांटे गए। तलाश चल ही रही थी कि शनिवार सुबह पाचों के शव मिले। शव मिलने के बाद घटनास्थल को सील कर दिया गया है। गांव और परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार इन बहनों से एक कमलेश नौ माह की गर्भवती थी।

    पुलिस ने बताया कि मरने वाली तीनों सगी बहनों की एक साथ दूदू के तीन भाइयों से शादी हुई थी। बड़ी बहन काली देवी का चार साल का लड़का हर्षित है। महिलाओं के पति खेती और JCB का काम करते हैं।

  • राशिफल (रविवार 29 मई 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (रविवार 29 मई 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी।

    वृषः मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है।

    मिथुनः व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। समय का अपव्यय होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

    कर्कः कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा।

    सिंहः शत्रु शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। दुष्‍टजनों से दूर रहें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

    कन्याः भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

    तुलाः व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। मान-सम्मान मिलेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।

    वृश्चिकः प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

    धनुः आराम का समय मिलेगा। आशंका-कुशंका रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

    मकरः यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। थकान महसूस होगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।

    कुंभः आज मान-सम्मान के योग बनेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी।

    मीनः कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।

  • नशे का कारोबार करने वाले 4 आरोपी और महिला तस्कर गिरफ्तार

    नशे का कारोबार करने वाले 4 आरोपी और महिला तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना गोराया की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान परमजीत सिंह पुत्र संजीव कुमार वासी गोराया, करण कुमार पुत्र प्रमोद कुमार वासी नूरमहिल के तौर पर बताई जा ही है। जानकारी देते हुए डीएसपी हरलीन सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी कनवरजीत सिंह बल्ल की अध्यक्षता में धुलैता चौकी की पुलिस ने बस अड्डा धुलेता पर नाकाबंदी की हुई थी, इसी दौरान ट्रक नंबर पीबी 10 एफबी 3279 को रोका गया, तलाशी के दौरान ट्रक से 8 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ।

    इसी तरह थाना सिटी नकोदर के एएसआई परमजीत सिंह ने 2 भाइयों को नशीली गोलियों और कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सौरभ, गौरव पुत्र तरसेम लाल वासी गुरूनानकपुरा नकोदर को रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से 185 नशीली गोलियैां और 30 नशीले कैप्सूल जब्त किए।

    इसी तरह थाना मैहतपुर की पुलिस ने नशीली गोलियों सहित महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी महिंदरपाल ने बताया कि पुलिस पार्टी गशत के दौरान मोहल्ला मैहतपुर में मौजूद थी, तभी गुरमीत कौर पत्नी, लखबीर सिंह वासी कस्बा मोहल्ला पुलिस को देखकर घबरा गई और जांच के दौरान उससे 125 ग्राम नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

  • इरादा कत्ल मामले में वांछित 3 आरोपी गिरफ्तार

    इरादा कत्ल मामले में वांछित 3 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना करतारपुर की पुलिस ने संगीन धाराओं में वांछित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भुपिंदर सिंह पुत्र आत्मा राम ,बलजिंदर कौर पत्नी भुपिंदर सिंह, धनवंत सिंह उर्फ धन्ना पुत्र अवतार सिंह वासी जिला करतारपुर के तौर पर बताई जा रही है। थाना प्रभारी रमनदीप सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों ने 9 मई को मनजोत सिंह पुत्र नरिंदर सिंह वासी और सिमरनपाल सिंह को गाड़ी से टक्कर मारी थी जब वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल गिरने पर आरोपियों ने सिमरन और मंजौत पर तेजधार हथियार से धावा बोल दिया। जिसमें दोनो को गंभीर चोटों आई ।

    पुलिस ने घटना की जांच कर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 326, 325, 323, 324, 506, 427, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई इनोवा गाड़ी, बेसवाल और किरपान बरामद कर ली है। आरोपियों का चौथा साथी विक्की पुत्र दलबीर सिंह वासी विसरामपुर फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

  • डिप्टी कमिशनर ने नवजीवण और नवकिरन केंद्र का किया दौरा

    डिप्टी कमिशनर ने नवजीवण और नवकिरन केंद्र का किया दौरा

    मिशन रैड स्काई के अंतर्गत नशा छोड़ने वालों को रोजगार मुखी प्रशिक्षण देने पर ज़ोर

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: डिप्टी कमिशनर कपूरथला विशेष सारंगल ने आज सिविल अस्पताल कपूरथला में नवजीवण केंद्र और नवकिरन केंद्र (नशा छुड़ाओ केंद्र) का दौरा करके नशा छोड़ने के लिए भर्ती हुए व्यक्तियों को मिल रही सुविधाओं, नशा छोड़ने की सफलता दर पर नशा छोड़ने वालों के पुर्नवास के लिए किये जा रहे य़त्नों की समीक्षा की। उन्होंने नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती युवाओ के साथ बातचीत कर उनका हाल -चाल जाना और उनको नशो के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक किया। 

    उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि नशा छोड़ने के लिए भर्ती हुए युवाओं के साथ अच्छा व्यवहार अपनाते हुए उनके पुर्नवास के लिए और गंभीर यत्न किये जाएँ। 

    उन्होंने कहा कि ‘मिशन रैड स्काई ’ के अंतर्गत नशा छोड़ने वालों की रोज़गार ब्यूरो के द्वारा प्लेसमेंट की तरफ विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे वह समाज की मुख्य धारा में शामिल हो कर अपना योगदान के सकें। डिप्टी कमिशनर ने ओट कलीनिकों के पास रजिस्टर्ड युवाओं को दवाओं की स्पलाई का भी जायज़ा लिया और कहा कि ऐसे युवाओं को कौंसलिंग की तरफ और ज्यादा ध्यान दिया जाए। डा. सन्दीप भोला ने बताया कि जिले में 15 ओट क्लीनिक कार्यशील है, जिनके साथ 10 हज़ार के करीब नौजवान रजिस्टर्ड है।

    उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, नशा छुड़ाओ अभियान के इंचार्ज डा.सन्दीप भोला को निर्देश दिए कि वह नशा छोड़ने वाले नौजवानों की दर में विस्तार करने के लिए नतीजामुखी पहुँच अपनाए। 

    उन्होंने यह भी कहा कि ज़िला प्रशासन की तरफ से नशा छोड़ने वाले युवाओं को आई.टी.आईज़, रोज़गार ब्यूरो के द्वारा रोजगार प्रशिक्षण दे कर स्व रोज़गार के काबिल बनाने के लिए विशेष मुहिम जल्द शुरू की जाएगा।

    उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन नशा छुड़ाओ यतनों को और तेज करने के लिए सामाजिक और धार्मिक संस्थानों का भी सहयोग लेगा। इसके इलावा उन्होंने माता-पिता  की भूमिका को अहम इकरार देते डिप्टी कमिशनर ने कहा कि वह पंजाब सरकार की तरफ से नशा रोकने के लिए किये जा रहे यतनों में सक्रिय रोल अदा करे। इस मौके एस.एम.ओ. डा. सन्दीप धवन और स्वास्थ्य विभाग के और अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • ‘ਮਿਸ਼ਨ ਖਾਕੀ’ ਕਰ ਹਰ ਮੈਦਾਨ ਫਤਹਿ ਤਹਿਤ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਸ਼ੁਰੂ

    ‘ਮਿਸ਼ਨ ਖਾਕੀ’ ਕਰ ਹਰ ਮੈਦਾਨ ਫਤਹਿ ਤਹਿਤ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਸ਼ੁਰੂ

    ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਤਹਿਤ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਹੋਰਡਿੰਗ ਲਗਾਏ

    ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ: ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ 10 ਹਜ਼ਾਰ ਤੋਂ ਵੱਧ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਅਸਾਮੀਆਂ ਲਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ  ਭਰਤੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਵਾਸਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸਰੀਰਕ ਤੇ ਲਿਖਤੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਵਾਸਤੇ ‘ਮਿਸ਼ਨ ਖਾਕੀ’ ਕਰ ਹਰ ਮੈਦਾਨ ਫਤਹਿ ਤਹਿਤ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। 

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ਼੍ਰੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਾਰੰਗਲ ਤੇ ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ. ਕਪੂਰਥਲਾ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਜਬਚਨ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਵਲੋਂ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੇ ਇਸ ਮਿਸ਼ਨ ਤਹਿਤ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ੇਵਾਰ ਲੀਹਾਂ ’ਤੇ ਸਿਖਲਾਈ ਦੇ ਕੇ ਭਰਤੀ ਵਿਚ ਸਹਾਇਤਾ ਕਰਨਾ ਹੈ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨ ਲਈ ਜਿਲ੍ਹੇ ਵਿਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਹੋਰਡਿੰਗ ਵੀ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ। 

    ਇਸ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ ਦਾ ਲਾਭ ਉਠਾਉਣ ਲਈ ਪ੍ਰਾਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਦੇ ਲਿੰਕ  https://tinyurl.com/mission-khaki ਤੇ ਮਿਤੀ 31 ਮਈ ਤੱਕ ਰਜਿਸਟਰ ਕਰਨਾ ਹੋਵੇਗਾ। ਰਜਿਸਟਰ ਪ੍ਰਾਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਓਲੰਪੀਅਨ ਐਸ.ਪੀ. ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਯੋਗ ਕੋਚਾਂ ਦੁਆਰਾ ਸੀ-ਪਾਈਟ ਸੈਂਟਰ ਥੇਹ ਕਾਂਜਲਾ ਅਤੇ ਜਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਹੋਰ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਸਥਾਨਾਂ ’ਤੇ ਸਰੀਰਕ ਸਿਖਲਾਈ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇਗੀ। 

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ ਦਾ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲਾਭ ਉਠਾਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕਰਦਿਆਂ ਮਿਤੀ 31 ਮਈ ਤੱਕ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਲਿੰਕ ਉੱਪਰ ਰਜਿਸਟਰ ਹੋਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਹੈ। ਵਧੇਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲਈ ਜਿਲ੍ਹਾ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਅਤੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਬਿਊਰੋ, ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਹੈਲਪਲਾਈਨ ਨੰਬਰ 98882-19247 ’ਤੇ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ।

  • रक्तदान करने से बचती है लोगो की कीमती जान, रक्तदान करने के लिए लोगो को आगे आने की है जरूरत: अभिनव

    रक्तदान करने से बचती है लोगो की कीमती जान, रक्तदान करने के लिए लोगो को आगे आने की है जरूरत: अभिनव

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में आज महऋषि बाल्मीकि समुदाय से जुड़े लोगों ने ऊना के सरकारी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिवर में 100 के करीब युवाओं ने रक्तदान किया ओर यह शिविर 5 बजे तक चलेगा। युवा बढ़ चढ़कर इस शिविर में भाग ले रहे। रक्तदान शिविर में अभिनव कुमार जिला महा सचिव कोंग्रेस कमेटी ने मुख्यरूप से शिरकत की। उन्होंने कहा की महऋषि बाल्मीकि समुदाय से जुड़े लोगो ने आज पहली बार ऊना अस्पताल में रक्तदान शिवर का आयोजन किया है।

    जिसमे 100 के करीब यूवाओ ने रक्तदान किया है आज के समय मे सरकारी अस्पतालों में खून की ज्यादा कमी रहती है और लोगो को खून के लिए भागदौड़ करनी पड़ती है लोगो को खून की कमी न खले इसलिए महऋषि बाल्मीकि समुदाय ने आज ऊंना अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया है केयोके यह खून किसी की जिंदगी बचा सकता हैंऔर किसी जरूरतमंद की मदद के लिए काम आ सकता है उनहोने लोगो से अपील की है की बह आगे आये और खून दान जरूर करे केयोके आपके द्वारा दिया गया खून किसी की जिंदगी बचा सकता है