नशे का कारोबार करने वाले 4 आरोपी और महिला तस्कर गिरफ्तार

जालंधर (वरुण)। थाना गोराया की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान परमजीत सिंह पुत्र संजीव कुमार वासी गोराया, करण कुमार पुत्र प्रमोद कुमार वासी नूरमहिल के तौर पर बताई जा ही है। जानकारी देते हुए डीएसपी हरलीन सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी कनवरजीत सिंह बल्ल की अध्यक्षता में धुलैता चौकी की पुलिस ने बस अड्डा धुलेता पर नाकाबंदी की हुई थी, इसी दौरान ट्रक नंबर पीबी 10 एफबी 3279 को रोका गया, तलाशी के दौरान ट्रक से 8 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ।

इसी तरह थाना सिटी नकोदर के एएसआई परमजीत सिंह ने 2 भाइयों को नशीली गोलियों और कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सौरभ, गौरव पुत्र तरसेम लाल वासी गुरूनानकपुरा नकोदर को रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से 185 नशीली गोलियैां और 30 नशीले कैप्सूल जब्त किए।

इसी तरह थाना मैहतपुर की पुलिस ने नशीली गोलियों सहित महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी महिंदरपाल ने बताया कि पुलिस पार्टी गशत के दौरान मोहल्ला मैहतपुर में मौजूद थी, तभी गुरमीत कौर पत्नी, लखबीर सिंह वासी कस्बा मोहल्ला पुलिस को देखकर घबरा गई और जांच के दौरान उससे 125 ग्राम नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *