Blog

  • Haryana News: वोट चोरी मामले में कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ किया प्रदर्शन

    Haryana News: वोट चोरी मामले में कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ किया प्रदर्शन

    पंचकूला: सेक्टर-17 स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर आज कांग्रेस के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बड़े पैमान पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के खिलाफ किया गया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई के सैंकड़ों पदाधिकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर वोट चोरी बंद करो लोकतंत्र बचाओ, चुनाव आयोग जवाब दो और हरियाणा का जनादेश बहाल करो जैसे नारे लगाए।

    इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने आयोग का पुतला भी जलाया और जोरदार विरोध दर्ज किया। हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया था परंतु मतगणना के दौरान योजनाबद्ध तरीके से कांग्रेस प्रत्याशियों के वोटों में हेराफेरी की गई। यदि चुनाव आयोग ने तुरंत जांच करके दोषियों पर कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस राजव्यापी आंदोलन शुरु करेगी। यह सिर्फ कांग्रेस का नहीं बल्कि हर हरियाणवी मतदाता का संघर्ष है।

    जो भी लोग अपने वोट की इज्जत के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को स्वतंत्र और निष्पक्ष संस्था की तरह काम करना चाहिए न कि किसी के दबाव में। इस प्रदर्शन में हरियाणा की जनता ने कांग्रेस का खुलकर समर्थन किया था परंतु जनादेश को बदलने की कोशिश जनता के भरोसे के साथ देखा है। यह सिर्फ कांग्रेस का नहीं बल्कि हर हरियाणवी मतदाता का संघर्ष है जो अपने वोट की इज्जत के लिए लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का स्वतंत्र और निष्पक्ष संस्था की तरह काम करना चाहिए न कि किसी दबाव में।

    इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया, एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अविनाश यादव, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज चांदवीर हुड्डा, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज, पंचकूला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संजय चौहान, करनाल कांग्रेस कमेटी के शहरी जिलाध्यक्ष राजेश वैद, चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक लुबाना, सेवादल की प्रदेशाध्यक्ष पूनम चौहान, महिला सेवादल की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता पवन जैन, पंचकूला जिला कांग्रेस के मीडिया कॉर्डिनेटर अंकुर गुलाटी, कालका नगर परिषद की पूर्व प्रधान मनवीर कौर गिल, पार्षद गौतम प्रसाद, पार्षद संदीप सोही, पार्षद उषा रानी, पार्षद अक्षयदीप चौधरी, पूर्व प्रधान आर के कक्कड़, पूर्व ब्लॉक प्रधान नरेश मान, पंचकूला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम नाहर, एस सी सेल पंचकूला के जिलाध्यक्ष मुकेश सिसरवाल, हल्का कालका के सेवादल अध्यक्ष बलवंत सिंह, हल्का कालका युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीप शर्मा, पूर्व पार्षद दलबीर वाल्मीकि, पूर्व पार्षद प्रेम, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजीव भारद्वाज, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश सोंधी, पंचकूला युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अंकुश निषाद, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अनिल चौहान, अजय गौतम, सुनील भारद्वाज, राजीव पसबोला, सुनील सरोहा, राजीव भुक्चल आदि बड़ी संख्या में सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Jalandhar News: 2 हजार से अधिक Woodland की जोड़ियां बरामद, कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 हजार से अधिक Woodland की जोड़ियां बरामद, कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    दिल्ली कमिश्नर और जालंधर पुलिस ने की कार्रवाई

    जालंधर, ENS: सुच्ची पिंड में वुडलैंड के नकली जूते बेचने के मामले में पुलिस ने Speedways Tyre Treads Company पर रेड की। यह कार्रवाई दिल्ली कमिश्नर और जालंधर कमिश्नर के सांझे ऑपरेशन के दौरान की गई। इस दौरान वुडलैंड कंपनी के प्रोडक्शन के वाइस प्रेजिडेंट, एडवोकेट और दिल्ली कमिश्नर ने जालंधर पुलिस के सांझे ऑपरेशन के Speedways Tyre Treads Company के खिलाफ कार्रवाई की गई। मामले की जानकारी देते हुए कंपनी के प्रोडक्शन के वाइस प्रेजिडेंट विजय गौतम ने बताया कि वुडलैंड का Speedways Tyre Treads Company के साथ 2019 में कॉट्रैक्ट खत्म हो गया था। लेकिन उसके बावजूद Speedways Tyre Treads Company की ओर से वुडलैंड के नकली जूते तैयार कर बेचे जा रहे थे। इस मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद हाईकोर्ट के आदेशों पर दिल्ली कमिश्नर ने जालंधर पुलिस के साथ मिलकर इस फैक्टरी में रेड की। उन्होंने बतायाकि अब तक 2200 से अधिक नकली जोड़ी बरामद की गई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जालंधर में यह कंपनी उनके नकली जूते को तैयार कर रही थी। अब तक 2 से ढाई हजार जूते की जोड़ी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा 4 से 5 साल से नकली जूते का काम करके वुडलैंड कंपनी से धोखाधड़ी की जा रही थी। वहीं रॉ मट्रीरियल 5 से 7 हजार जोड़ी का मिला। Speedways Tyre Treads Company में दोपहर एक बजे से यह रेड जारी है। गौतम ने बताया कि अभी भी कार्रवाई को एक घंटे से अधिक का समय लगेगा। बता दें कि आज दोपहर Speedways Tyre Treads Company की फैक्टरी में की गई रेड को लेकर भले ही पुलिस टालमाटौल कर रही थी। इस मामले को लेकर जांच मनजिंदर सिंह ने बताया था कि टीम अपनी कार्रवाई कर रही है। उनको चेकिंग के आदेश थे। नकली शूज संबंधी हमें कोई जानकारी नहीं है। कंपनी के कर्मचारी अगर हमें लिखत में कोई शिकायत देते है तो वह अपनी कार्रवाई करेंगे। सुनने में आया है कि दुकानदार के पास पहले वुडलैंज का कान्ट्रैक्ट था, वह ब्रेक हुआ या नहीं अभी जांच का विषय है।
  • IND vs AUS : चौथे T-20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया

    IND vs AUS : चौथे T-20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया

    IND vs AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी 5 T20 मैचों की सीरीज का चौथा मैच आज क्वींसलैंड के कैरारा ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला। भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की और निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 167 रन बनाए। जिसके बाद भारतीय टीम ने इस मैच में 48 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त बना ली है। शुभमन गिल ने खेली शानदार पारी भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए। उन्होंने 46 रन की उपयोगी पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। बाकी बल्लेबाजों ने भी जरूरत के समय पर रन जोड़े, जिससे टीम का स्कोर सम्मानजनक बना। ऑस्ट्रेलिया की कमजोर बल्लेबाजी लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम कभी भी लय में नहीं दिखी। टीम ने शुरुआत तो ठीक की, लेकिन 91 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद बाकी बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हो गए। आखिरी सात विकेट सिर्फ 28 रन के अंदर गिर गए, और पूरी टीम 18.2 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए, लेकिन उन्हें किसी और बल्लेबाज का खास सहयोग नहीं मिला।   भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया। सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे वाशिंगटन सुंदर, जिन्होंने सिर्फ 3 रन देकर 3 विकेट झटके। इनके अलावा अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिए, शिवम दुबे ने भी 2 विकेट झटके, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता मिली। गेंदबाजों की सटीक लाइन और लेंथ की वजह से ऑस्ट्रेलिया पूरी 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल इस जीत के साथ भारत ने चौथा टी20 मुकाबला 48 रन से जीता और सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत के साथ यह तय हो गया है कि भारत अब यह सीरीज हार नहीं सकता। अगर आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया जीतता है तो सीरीज 2-2 से बराबर होगी, वरना अगर भारत फिर से जीत गया, तो सीरीज 3-1 से भारत के नाम हो जाएगी। अगला मैच कब और कहां? पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला 8 नवंबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है और टीम ने एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।  
  • PM MODI इस तारीख को 4 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, जानें क्या होगा रूट

    PM MODI इस तारीख को 4 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, जानें क्या होगा रूट

    नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 8 नवंबर को पहुंच रहे हैं। इस दौरान सुबह करीब 8:15 बजे एक साथ चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिससे प्रदेश वासियों को यात्रा में करने में और सुविधा मिलेगी।

    इन स्टेशनों से होकर गुजरेंगी ये ट्रेनें
    ये नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें वाराणसी और खजुराहो, लखनऊ और सहारनपुर, फिरोजपुर और दिल्ली तथा एर्नाकुलम और बेंगलुरू के बीच चलेंगी। ये नई ट्रेनें देश के प्रमुख गंतव्यों के बीच यात्रा के समय को कम करेंगी और इसके साथ ही क्षेत्रीय गतिशीलता को बढ़ाएंगी, पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ देश भर में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देंगी।

    इन सभी रूटों को जोड़ेंगी नई ट्रेनें
    वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत इस रूट पर डायरेक्ट कनेक्टिविटी स्थापित करेगी और वर्तमान में चल रही स्पेशल ट्रेनों की तुलना में लगभग 2 घंटे 40 मिनट की बचत करेगी। बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस भारत के कुछ सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों जैसे- वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो को जोड़ेगी।

    पंजाब के इस रूट पर दौड़ेगी सबसे तेज ट्रेन
    फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत इस रूट की सबसे तेज ट्रेन होगी, जो सिर्फ 6 घंटे 40 मिनट में अपनी यात्रा पूरी करेगी। फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब के प्रमुख शहरों फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला के बीच संपर्क को मजबूत करेगी।

  • Bigg Boss: पहली बार गुस्से में दिखे Gaurav Khanna, टास्क के लिए फरहाना संग हुई लड़ाई

    Bigg Boss: पहली बार गुस्से में दिखे Gaurav Khanna, टास्क के लिए फरहाना संग हुई लड़ाई

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 में गेम इन दिनों काफी दिलचस्प चल रही है। जैसे-जैसे फिनाले गेम पास आ रहा है कंटेस्टेंट ने अपना बेस्ट गेम खेलना शुरु कर दिया है। गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी भी अब गेम में काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। पहले गौरव एपिसोड में सिर्फ पॉसिंग शॉट देते दिखते थे। अब वह सबके सामने अपनी राय खुलकर रखते हुए दिख रहे हैं। उनका गेम देखकर फैंस को लग रहा है कि वही सीजन-19 के विनर बनेंगे।

    घर में जमकर हुआ हंगामा

    आने वाले शो का प्रोमो फैंस के इस दावे को और भी साफ करते हुए दिखा। गौरव ने शो में पहली बार एग्रेसिव साइड दिखी है। एक्टर की घर में फरहाना भट्ट के साथ जमकर बहसबाजी हुई। एपिसोड का प्रोमो भी सामने आया है इसमें घर में केप्टेंसी टास्क चल रहा है। सभी को म्यूजिकल गिटार पर नाचना है। ये गिटार घर में केप्टेंसी के नए तार छेड़ेगा। टास्क के दौरान घरवाले एक-दूसरे को पुश करते नजर आए। मृदुल और फरहाना में इस दौरान काफी धक्का-मुक्की हुई। नीलम गिरी-कुनिका सदानंद की अभिषेक बजाज के साथ लड़ाई हुई। उन्होंने अभिषेक को जोर से धक्का मारा जिसके कारण वो नीचे गिर गए।

    टास्क में हुई धक्का-मुक्की

    घर का माहौल कैप्टेंसी टास्क को लेकर खराब हुआ है। इसी बीच फरहाना और गौरव की भी लड़ाई हो गई। नीलम, तान्या और फरहाना उन्हें पोक करते हुए दिखे। उन्होंने शहबाज को यह ताना भी मारा कि उसने गौरव के साथ गलत किया है। इस पर चिल्लाते हुए गौरव ने कहा कि – ‘तुम लोग जितना भी ताली बजाओ मैं यही करुंगा और तू देखेगी’। इस पर फरहाना ने पूछा – ‘तुम कौन हो? टीवी के सुपरस्टार के साथ ये क्या हो गया?’ जवाब में गौरव ने कहा कि – ‘मैं पॉवर ऑफ टेलीविजन दिखाऊंगा। तू फिनाले में खड़ी होकर मेरे लिए ताली बजाएगी। मैं हूं सुपरस्टार टीवी का तू पहचान जाएगी कि तू मेरे सीजन में आई थी’।

    फुली गेम मोड पर आए गौरव

    गौरव और फरहाना की यह पहली बड़ी फाइट है। अभी तक एक्टर घर के कैप्टन नहीं बन पाए हैं तो ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह इस बार कैप्टन बन पाते हैं या नहीं परंतु फैंस को इस बात का कोई भी दुख नहीं है क्योंकि उन्हें लगता है कि गौरव बिना कैप्टन बने ही घर में राज कर रहे हैं। इस प्रोमो को देखने के बाद यह पता चल चुका है कि वह अब फुली गेम मोड पर आ चुके हैं। उन्होंने यह ठान लिया है कि घर में वह ट्रॉफी लेकर जाएंगे।
  • Jalandhar महिला की बाबा शिवम ने उतरवाई ऑक्सीजन नली, तबियत बिगड़ने पर कहा- आज नहीं दिख रहा रास्ता, देखें वीडियो

    Jalandhar महिला की बाबा शिवम ने उतरवाई ऑक्सीजन नली, तबियत बिगड़ने पर कहा- आज नहीं दिख रहा रास्ता, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जिले के कोटकपूरा बाईपास स्थित बाबा शिवम नाथ सुर्खियों में आ गए। दरअसल उनके डेरे की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें बाबा ने जालंधर लोहियां खास से एक बुजुर्ग महिला को लगी ऑक्सीजन को हटाने का दावा किया। भरे दरबार में उसने अपने टोटके कर महिला की नाक पर लगी ऑक्सीजन सिलेंडर की नली उतरवा दी। बाबा ने दरबार में मौजूद लोगों के सामने कहा कि उसके पास आने के बाद महिला को किसी ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    जिसके कुछ देर बाद ही महिला हांफने लगी और महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। यह देखकर बाबा ने सफाई दी कि आज बाबा उसे कोई रास्ता नहीं दिखा रहा। जब महिला की हालत ज्यादा खराब होने लगी तो ऑक्सीजन की नली दोबारा लगाई गई। बाबा उसे इलायची खाने के लिए देता है। मगर, महिला ऑक्सीजन की नली हटाने की वजह से हांफती रहती है। यह देख बाबा कहता है कि महिला को दोबारा ऑक्सीजन की नली लगा दो। इसके बाद बाबा खड़े होकर सिर हिलाने लगता है। फिर बाबा ने कुछ टोटके बताकर कहा कि ये करना। या तो महिला ठीक हो जाएगी या पूरी हो जाएगी।

    यह कहकर बाबा ने महिला को लौटा दिया। बाबा मुझे कोई रास्ता नहीं दिखा रहा। अगर रास्ता दिखाता तो मैंने कुछ कर देना था। आप सेवा और उपाय करो। फिर आर–पार हो जाएगा। या तो ठीक हो जाएंगे या पार हो जाएगा। बताया जा रहा है कि ये बाबा शिवम नाथ हर वीरवार और रविवार को अपने डेरे में चौकी लगाते हैं। वहां आने वाले लोगों के इलाज की वीडियो रिकॉर्ड की जाती है और फिर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर की जाती है। अब बाबा की यह वीडियो वायरल हो चुकी है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने अंधविश्वास फैलाने पर नाराजगी जताई है, जबकि कुछ लोग अभी भी बाबा पर विश्वास बनाए हुए हैं।

     

  • Punjab News: पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह मामले में SC कमिशन के समक्ष वडिंग के वकील हुए पेश, मांगी छूट

    Punjab News: पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह मामले में SC कमिशन के समक्ष वडिंग के वकील हुए पेश, मांगी छूट

    चंडीगढ़ः कांग्रेस पार्टी के पंजाब प्रदान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वहीं इस मामले में एससी कमिशनर ने नोटिफिकेशन जारी कर पेश होने के आदेश दिएथे। वहीं आज वडिंग ने अपने वकील के माध्यम से इस मामले में पंजाब राज अनुसूचित जातियों आयोग के समक्ष पेश होने से छूट मांगी है।

    वहीं जिला चुनाव अधिकारी, तरनतारन ने पंजाब राज अनुसूचित जातियों आयोग के समक्ष पेश होने से छूट मांगी है। पंजाब राज अनुसूचित जातियों आयोग ने एसएसपी कपूरथला से रिपोर्ट की कॉपी मांगी है। एडवोकेट अर्शप्रीत सिंह खडियाल ने अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के पक्ष में पेश होकर कहा कि उन्होंने स्व. गृह मंत्री बूटा सिंह के बारे में की गई टिप्पणियों को लेकर पंजाब राज अनुसूचित जातियों आयोग के समक्ष तलब किया था।

    लेकिन वह मौके पर आयोग के सामने प्रस्तुत होने में असमर्थ रहे। राजा वडिंग ने अपने वकील के माध्यम से उपचुनाव के मद्देनजर पंजाब राज अनुसूचित जातियों आयोग में पेश होने से छूट मांगी, चुनावों के बाद की तारीख मांगी। इस बीच, जिला चुनाव अधिकारी-को-डिप्टी कमिश्नर, तरन तारन ने आज पंजाब राज अनुसूचित जातियों आयोग के सामने पेश होने से छूट मांगी।

  • सीएम सुक्खू का निर्देश, विद्युत परियोजनाओं के कार्य में लाई जाए तेजी

    सीएम सुक्खू का निर्देश, विद्युत परियोजनाओं के कार्य में लाई जाए तेजी

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) की कार्य प्रणाली की समीक्षा कर निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 450 मेगावाट की शोंग टोंग विद्युत परियोजना की समीक्षा की और इसे दिसंबर, 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना का 60 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य को पूरा करने के लिए इसमें तेजी लाने की आवश्यकता है। इस परियोजना से समय पर बिजली उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने समानांतर ट्रांसमिशन लाइन स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

    मुख्यमंत्री ने 130 मेगावाट की काशांग-II और III, 48 मेगावाट की चांजू- III, 40 मेगावाट की रेणुका बांध और 191 मेगावाट की थाना प्लाऊं जल विद्युत परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के निदेर्शों की सख्ती से अनुपालना से सुनिश्चित की जाए।

    मुख्यमंत्री ने पंप भंडारण परियोजनाओं की स्थापना पर बल दिया और निगम को प्रस्तावित 1630 मेगावाट की रेणुकाजी पंप भंडारण परियोजना और 270 मेगावाट की थाना प्लाऊं पंप भंडारण परियोजना पर जल्द से जल्द काम शुरू करने को कहा। उन्होंने कहा कि पंप भंडारण परियोजनाएं व्यस्त समय में बिजली की आपूर्ति करने और ग्रिड पर भार कम करने में उपयोगी हैं।

    उन्होंने कहा कि हरित ऊर्जा का दोहन राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि एचपीपीसीएल कार्यान्वित की जा रही सौर ऊर्जा परियोजनाओं के कार्यों में भी तेजी लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निगम को राज्य भर में नई सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए नए स्थानों की पहचान करने के भी निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने नालागढ़ में प्रस्तावित एक मेगावाट हरित हाइड्रोजन संयंत्र की भी समीक्षा की और परियोजना को जून, 2026 के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम को अपनी कार्यशैली में व्यावसायिकता अपनाने के निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अगले वर्ष तक हिमाचल प्रदेश को देश का हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

    बैठक में मुख्य सचिव संजय गुप्ता, सचिव ऊर्जा राकेश कंवर, प्रबंध निदेशक एचपीपीसीएल आबिद हुसैन सादिक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शिमला में उपस्थित रहेे, जबकि मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

  • Punjab News: स्कॉर्पियो की चपेट में आने से महिला की मौत, ASI पर लगे रिश्वत के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कॉर्पियो की चपेट में आने से महिला की मौत, ASI पर लगे रिश्वत के आरोप, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के बाघापुराना कस्बे के गांव नाथूके बस स्टैंड पर स्कॉर्पियो की चपेट में महिला आ गई। इस घटना को लेकर बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने से पहले ही मौके पर मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान दिलजीत कौर निवासी उगोके गांव के रूप में हुई है।

    वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एएसआई अमरजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने हालात संभालने की कोशिश की। लेकिन इसी दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों द्वारा हंगामा शुरू कर दिया गया और एएसआई पर गंभीर आरोप लगाए है। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाए कि एएसआई अमरजीत सिंह ने 50 हज़ार रुपये रिश्वत ली है। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को पूरी तरह बे-बुनियाद और झूठा बताया।

    एसएचओ जतिंदर सिंह का कहना है कि अमरजीत सिंह मौके पर केवल जांच और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार मृतका का पति इस समय स्टेट से बाहर है और वह ट्रक चलाता है। पुलिस ने बताया कि वह कल जम्मू से वापिस आएगा। मृतक महिला के पति के आने के बाद उसके बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच जारी है।

  • ‘वंदे मातरम’ गीत के 150 वर्ष पूरे, हरियाणा में 7 नवम्बर को राज्य स्तरीय समारोह

    ‘वंदे मातरम’ गीत के 150 वर्ष पूरे, हरियाणा में 7 नवम्बर को राज्य स्तरीय समारोह

    चण्डीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 7 नवम्बर को प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो राष्ट्रभक्ति, एकता और सांस्कृतिक गौरव से ओत-प्रोत होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंबाला में राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

    जिला मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न मंत्रिगण, सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यदि किसी कारणवश कोई मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाता है तो संबंधित उपायुक्त समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, अंबाला जिले के नारायणगढ़ में पवन सैनी, मुलाना में संतोष सारवान तथा अंबाला शहर में असीम गोयल मुख्य अतिथि रहेंगे। भिवानी शहर में श्रुति चौधरी के साथ विधायक घनश्याम दास सर्राफ, लोहारू में जय प्रकाश दलाल और बवानीखेड़ा में विधायक कपूर सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

    चरखी दादरी में लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह और विधायक सुनील सतपाल सांगवान तथा बाढड़ा में विधायक उमेद सिंह अतिथि रहेंगे।

    फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर जबकि बड़खल में विधायक धनेश अदलखा, फरीदाबाद एनआईटी में सतीश कुमार फागना, बल्लभगढ़ में मूलचंद शर्मा और पृथला में टेकचंद शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

    फतेहाबाद में राज्यसभा सांसद किरण चैधरी के साथ दूड़ाराम, टोहाना में देवेन्द्र सिंह बबली और रतिया में सुनीता दुग्गल उपस्थित रहेंगी।

    गुरुग्राम में राजस्व मंत्री विपुल गोयल के साथ श्री ओम प्रकाश धनखड़ और विधायाक मुकेश शर्मा जबकि पटौदी में विधायक बिमला चैधरी और सोहना में विधायक तेजपाल तंवर समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

    हिसार में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के साथ विधायकसावित्री जिंदल तथा डा. कमल गुप्ता जबकि हांसी में विधायक विनोद भ्याना, नारनौंद में कैप्टन अभिमन्यु, उकलाना में अनुप धानक, नलवा में विधायक रणधीर पनिहार तथा आदमपुर में भव्य बिश्नोई कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    झज्जर में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा के साथ कप्तान बिरधाना, बहादुरगढ़ में विधायक राजेश जून और दिनेश कौशिक और बेरी में संजय कबलाना समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

    जींद में सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सफीदों में रामकुमार गौतम, उचाना में विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री और जुलाना में कैप्टन योगेश बैरागी शामिल होंगे।

    कैथल में राज्यसभा सांसद रेखा के साथ लीला राम, पुंडरी में विधायक सतपाल जांबा, चीका में कुलवंत राम बाजीगर और कलायत में कमलेश ढांडा मुख्य अतिथि होंगी।

    करनाल में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र सिंह कल्याण के साथ विधायक जगमोहन आनंद, असंध में विधायक योगेन्द्र सिंह राणा, इंद्री में रामकुमार कश्यप और नीलोखड़ी में भगवान दास समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

    कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल, थानेसर में सुभाष सुधा, पेहोवा में जयभगवान शर्मा और शाहाबाद में सुभाष कलसाना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

    महेंद्रगढ़ जिले में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के साथ विधायक कंवर सिंह, नारनौल में ओमप्रकाश यादव और नांगल चैधरी में अभय सिंह यादव समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

    नूंह में राज्यसभा सांसद राम चंद्र जांगड़ा के साथ संजय सिंह, फिरोजपुर झिरका में नसीम अहमद और पुन्हाना में एजाज खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

    पलवल में विधायक हरेंद्र सिंह और हथीन में मनोज रावत समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

    पंचकूला में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ ज्ञान चंद गुप्ता, जबकि कालका में शक्ति रानी शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।

    पानीपत में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के साथ विधायक प्रमोद विज और समालखा में विधायक मनमोहन भड़ाना मुख्य अतिथि होंगे।

    रेवाड़ी में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के साथ विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली में अनिल यादव और बावल में डॉ. कृष्ण कुमार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

    रोहतक में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा के साथ मनीष ग्रोवर, सांपला में मंजू हुड्डा, महम में दीपक हुड्डा और कलानौर में रेनू डाबला उपस्थित रहेंगी।

    सिरसा में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढ़ा के साथ गोपाल कांडा, मंडी डबवाली में बलदेव सिंह मंगियाना, कालांवाली में राजेन्द्र देसूजोदा, ऐलनाबाद में अमीर चंद मेहता और रानियां में शिशपाल कम्बोज मुख्य अतिथि होंगे।

    सोनीपत में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के साथ विधायक निखिल मदान, गन्नौर में विधायक देवेंद्र कादयान और देवेन्द्र कौशिक, खरखौदा में पवन खरखौदा, राई में विधायक कृष्णा गहलावत और बरौदा में प्रदीप सांगवान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

    यमुनानगर में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ विधायक घनश्याम दास, सढौरा में बलवंत सिंह और जगाधरी में कंवर पाल गुर्जर समारोह की अध्यक्षता करेंगे।