Blog

  • दिन दहाड़े पैदल जा रही महिला का पर्स छीनकर भागा एक्टिवा सवार लुटेरा, देखें CCTV 

    दिन दहाड़े पैदल जा रही महिला का पर्स छीनकर भागा एक्टिवा सवार लुटेरा, देखें CCTV 

    हमीरपुरः पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले हीरानगर क्षेत्र में दिनदहाड़े स्कूटी सवार ने राह चलती महिला का पर्स छीन लिया। महिला हीरा नगर क्षेत्र में सडक़ पर कुछ अन्य महिलाओं के साथ चल रही थी। इसी दौरान सडक़ से गुजर रही सफेद रंग की स्कूटी पर सवार व्यक्ति ने अचानक महिला का पर्स छीन लिया।

    पर्स छीनने के बाद भागे चोर का पीछा करने के लिए महिला सडक़ पर दौड़ती रही, लेकिन स्कूटी तेज रफ्तार में निकल गई। चोरी की वारदात का यह सारा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। बताया जा रहा है कि महिला के पास में एटीएम कार्ड मोबाइल फोन तथा 3000 की नकदी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਤ ਖੇਤਰਾਂ ‘ਚ NDRF ਤੇ BSF ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਚਲਾਇਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਅਭਿਆਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਤ ਖੇਤਰਾਂ ‘ਚ NDRF ਤੇ BSF ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਚਲਾਇਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਅਭਿਆਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਭਾਰੀ ਬਾਰਸ਼ ਕਾਰਨ ਪੌਂਗ ਡੈਮ `ਚੋਂ ਕੱਲ 1.40 ਲੱਖ ਕਿਊਸਿਕ ਪਾਣੀ ਛੱਡਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਿਆਸ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਵੱਧਣ ਕਾਰਨ ਜਗਤਪੁਰਾ ਟਾਂਡਾ, ਭੈਣੀ ਪਸਵਾਲ ਦੇ ਉੱਪਰ ਦੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਬਿਆਸ ਦਰਿਆ ਦੇ ਧੁੱਸੀ ਬੰਨ ਵਿੱਚ ਪਾੜ ਪੈ ਗਿਆ ਹੈ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਨੀਵੇਂ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਭਰ ਗਿਆ ਹੈ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਡਾ. ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਅਗਰਵਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਗਤਪੁਰਾ ਟਾਂਡਾ, ਭੈਣੀ ਪਸਵਾਲ ਦੇ ਉੱਪਰ ਦੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਬਿਆਸ ਦਰਿਆ ਦੇ ਧੁੱਸੀ ਬੰਨ ਵਿੱਚ ਪਾੜ ਪੈਣ ਕਾਰਨ ਪਿੰਡ ਚੀਚੀਆਂ ਚੋਰੀਆਂ, ਪੱਖੋਵਾਲ, ਦਾਊਵਾਲ, ਖੈਹਿਰਾ, ਦਲੇਰਪੁਰ, ਪਦਾਨਾ, ਛੀਨਾ ਬੇਟ, ਨਡਾਲਾ, ਜਗਤਪੁਰ ਕਲਾਂ, ਕੋਹਲੀਆਂ ਤੇ ਖਰੀਆਨ ਪਿੰਡ ਹੜ੍ਹ ਦੀ ਮਾਰ ਹੇਠ ਆਏ ਹਨ। ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਵਸਨੀਕਾਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਸੁਰੱਖਿਅਤ/ਉੱਚੇ ਸਥਾਨਾਂ `ਤੇ ਜਾਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਹੈ। ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਬਚਾਅ ਤੇ ਰਾਹਤ ਟੀਮਾਂ ਬੀਤੇ ਕੱਲ੍ਹ ਤੋਂ ਹੀ ਬਚਾਅ ਕਾਰਜਾਂ ਵਿੱਚ ਲੱਗੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਹਨ। ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਐੱਨ.ਡੀ.ਆਰ.ਐੱਫ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਵੀ ਪਹੁੰਚ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਸਵੇਰ ਤੋਂ ਹੀ ਬਚਾਅ ਕਾਰਜ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ।

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਡਾ. ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਅਗਰਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦਰਿਆ ਬਿਆਸ ਦੇ ਪਾਣੀ ਕਾਰਨ ਬਣੇ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਹਲਾਤਾਂ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਟੀਮ ਪੂਰੀ ਤਰਾਂ ਤਿਆਰ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ-ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਰੋਡ ਉੱਪਰ ਵੀ ਪਾਣੀ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਅਹਿਤਿਆਤ ਵਜੋਂ ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਪੁੱਲ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ-ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਟਰੈਫਿਕ ਨੂੰ ਦੀਨਾਨਗਰ ਹਾਈਵੇ ਵੱਲ ਦੀ ਡਾਈਵਰਟ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਡਾ. ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਅਗਰਵਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਰਾਣਾ ਸ਼ਾਲਾ ਦੇ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਰਾਹਤ ਕੈਂਪ ਸਥਾਪਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਮੈਡੀਕਲ, ਵੈਟਨਰੀ ਵਿਭਾਗਾਂ ਸਮੇਤ ਸਾਰੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਬਿਲਕੁਲ ਤਿਆਰ ਹਨ ਅਤੇ ਬਚਾਅ ਕਾਰਜਾਂ ਵਿੱਚ ਲੱਗੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਹਨ।

  • पंजाबः 5 दिन खुले रहेंगे भाखड़ा के गेट, 4 जिलों में बाढ़, सरकार ने आर्मी से मदद मांगी

    पंजाबः 5 दिन खुले रहेंगे भाखड़ा के गेट, 4 जिलों में बाढ़, सरकार ने आर्मी से मदद मांगी

    चंडीगढ़ः हिमाचल में आई बाढ़ के कारण पंजाब के 4 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इस दौरान रोपड़, होशियारपुर, गुरदासपुर और कपूरथला के कई गांवों में पानी घुस गया है। सतुलज नदी पर बने भाखड़ा बांध और ब्यास नदी के पौंग डैम से फ्लड गेट खोले जाने के बाद ये हालात बने हैं।

    हिमाचल प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के बाद भाखड़ा डैम में लगातार पानी बढ़ रहा है। जिसके बाद अगले 5 दिन के लिए डैम के गेट 8-8 फुट खोल दिए गए हैं। भाखड़ा प्रबंधकों के मुताबिक कल मंगलवार को 35 साल बाद भाखड़ा डैम के फ्लड गेट 10-10 फुट खोलने पड़े थे। वहीं पौंग डैम से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।

    पंजाब में बिगड़ते हालात देख CM भगवंत मान ने मंत्रियों को बाढ़ग्रस्त इलाकों में जाने के आदेश दे दिए हैं। उन्हें बचाव और राहत कार्य करने को कहा गया है। वहीं बचाव के लिए पंजाब सरकार ने आर्मी से मदद मांगी है। इसके लिए रोपड़ में हेलिपैड भी बना दिया गया है। NDRF पहले से बचाव कार्य में जुटी है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਕਾਰ ਲੈ ਕੇ ਚੋਰ ਹੋੇਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋਂ CCTV

    ਪੰਜਾਬ: ਕਾਰ ਲੈ ਕੇ ਚੋਰ ਹੋੇਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋਂ CCTV

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਅਜਾਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ‘ਚ ਹਾਈ ਅਲਰਟ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਪੁਲਸ ਵਲੋਂ ਸੁਰੱਖਿਆ ਅਤੇ ਚੌਕਸੀ ਦੇ ਦਾਅਵੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ। ਪਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਕਲੋਨੀ ਗੋਲਡ ਇਨਕਲੇਵ ‘ਚੋਂ ਰਾਤ ਸਮੇਂ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਕਾਰ ਦੇ ਪਿੱਛੇ ਬੰਨ੍ਹ ਕੇ ਆਈ 20 ਕਾਰ ਚੋਰੀ ਕਰ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ ਸਨ। ਜਿਸਦੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਾਰ ਮਾਲਕ ਮਿੰਟੂ ਚਾਵਲਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਉਸਦੀਆਂ ਦੋ ਕਾਰਾਂ ਖੜੀਆਂ ਸਨ। ਸਵੇਰੇ 7 ਵਜੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਕਿ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਆਈ 20 ਕਾਰ ਮੌਜੂਦ ਨਹੀਂ ਸੀ।

    ਜਿਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਚੈੱਕ ਕੀਤੇ ਤਾਂ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਕਿ ਚੋਰ ਆਪਣੀ ਕਾਰ ਦੇ ਮਗਰ ਟੋਚਨ ਪਾਕੇ ਉਸਦੀ ਆਈ 20 ਕਾਰ ਲੈ ਗਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਚੋਰਾਂ ਅੰਦਰ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਬਿਲਕੁੱਲ ਖੌਫ਼ ਖਤਮ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਇਸੇ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਚੋਰੀਆਂ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਕੰਪਲੇਟ ਵੀ ਉਹ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਪਰ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਹੁੰਦੀ ਨਜਰ ਨਹੀਂ ਆ ਰਹੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਕਿ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕਾਰ ਵਾਪਿਸ ਕਰਾਈ ਜਾਵੇ।

  • पंजाब के इस जिले में कट्टरपंथियों की भीड़ ने चर्च पर किया हमला, लगाई आग, देखें वीडियो

    पंजाब के इस जिले में कट्टरपंथियों की भीड़ ने चर्च पर किया हमला, लगाई आग, देखें वीडियो

    फैसलाबादः पाकिस्तान के फैसलाबाद जिले में कट्टरपंथियों की भीड़ ने एक चर्च में हमला किया है। बेअदबी के आरोपों पर गुस्साए लोगों ने इस चर्च में जमकर तोड़फोड़ मचाई है। फैसलाबाद में अल्पसंख्यक समुदाय के उत्पीड़न के इस चौंकाने वाले घटनाक्रम में चर्च में तोड़फोड़ की गई और फिर उसमें आग लगा दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कट्टरपंथियों ने पंजाब प्रांत के फैसलाबाद जिले में जरनवाला रोड पर बने इस चर्च को भारी नुकसान पहुंचाया है।

    ये हिंसक वारदात एक ईसाई व्यक्ति पर बेअदबी का आरोप लगाए जाने के बाद हुई। घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसी खबरें हैं कि चर्च के आसपास के इलाके में स्थानीय लोगों द्वारा ईसाइयों के घरों में भी तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस हालात नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।

    2017 की जनगणना के मुताबिक पाकिस्तान में 1.27 फीसदी आबादी इसाई धर्म के मानने वाले लोगों की है। सरकारी आकड़ों के मुताबिक देश में अब मात्र 26 लाख मुस्लिम बचे हैं। स्थानीय बिशप ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा, ‘हमारे पास शब्द नहीं है। हम सब दुखी हैं। पवित्र कुरान की अवमानना का झूठा आरोप लगाकर ईसाइयों को प्रताड़ित और परेशान किया गया है। हम कानून प्रवर्तन और न्याय देने वालों से न्याय और कार्रवाई की मांग करते हैं और सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए तुरंत हस्तक्षेप करें और अल्पसंख्यकों की रक्षा करें।’

  • जालंधरः घर में  सो रहे युवक को सांप ने काटा, देखें वीडियो

    जालंधरः घर में  सो रहे युवक को सांप ने काटा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में पिछले कुछ समय से हो रही बरसात और इक्टठा हुए बरसाती पानी से सांप निकलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं गदईपुर के स्वर्ण पार्क के पास घर में सांप निकलने का मामला सामने आया है। जहां अल सुबह बेड पर सो रहे युवक को सांप ने काट लिया। परिवारिक मेंबरों ने बताया कि पहले तो उनके बेटे को सांप के काटने का पता ही नहीं चला। उन्होंने कहा उसे तब पता चला, जब उसकी सांस फूलनी शुरू हो गई और मुंह में झाग निकलने लगा।

    इस दौरान उसने घर में परिजनों को मामले  के बारे में बताया। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत उसे प्राइवेट अस्पताल मकसूदा में दाखिल करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए युवक के भाई उत्तम ने कहा कि आकाश रात के समय जब सो रहा था तो आज अलसुबह उसने पीठ के पास दर्द होने के बारे में बताया। लेकिन कुछ समय बाद ही एकदम से ही उसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई।

    जिसके बाद परिजनों ने जंगलात विभाग के रेंज अफसर जसवंत सिंह को सूचित किया। सूचना मिलने पर जंगलात विभाग के रेंज अफसर जसवंत सिंह ने कर्मचारी प्रदीप को मौके पर भेजा। जिसने मौके पर रेस्क्यू करके सांप को पकड़कर बाल्टी में बंद कर दिया। जंगलात विभाग के अधिकारी जसवंत सिंह ने कहा कि सांप काफी जहरीला है और इसका नाम रैटलस्नेक है। सांप के काटने के बाद अगर तुरंत मरीज को इलाज ना मिले तो मौत भी हो सकती है।

  • पंजाब : भारी मात्रा में iPhone और सोना बरामद

    पंजाब : भारी मात्रा में iPhone और सोना बरामद

    अमृतसर : श्री गुरु रामदास अंतरास्ट्रीय हवाई अड्डे, अमृतसर के सीमा शुल्क एआईयू कर्मचारियों ने 15 अगस्त की शाम को इंडिगो की उड़ान 6ई1428 से शारजाह से आ रहे दो यात्रियों को रोका। उनकी तलाशी लेने पर, एक पैक्स में 245 ग्राम कच्ची सोने की चेन और अंगूठी, 18 आईफोन 14 प्रो और 11 आईफोन 13 प्रो पाए गए।

    दूसरे पैक्स में 17 आईफोन 14 प्रो और 11 आईफोन 13 प्रो के साथ 245 ग्राम कच्चे सोने की चेन और अंगूठी पाई गई। इस प्रकार कुल 490 ग्राम सोना और 57 आईफोन, जिनका बाजार मूल्य लगभग 94.83 लाख रुपये है, सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त किए गए। आगे की जांच प्रक्रियाधीन है।

  • Go First  ने फिर किया उड़ानों के कैंसिलेशन का ऐलान, जाने मामला

    Go First ने फिर किया उड़ानों के कैंसिलेशन का ऐलान, जाने मामला

    नई दिल्ली : ऐसा लगता है कि गो फर्स्ट का उड़ान संकट खत्म होने को ही नहीं आ रहा है। एक बार फिर गो फर्स्ट ने जानकारी दी है कि उसकी उड़ानों का कैंसिलेशन बरकरार रखा जा रहा है। गो फर्स्ट ने अपने ट्वीट के जरिए सूचना दी है कि 18 अगस्त तक एयरलाइन की उड़ानें रद्द रहेंगी।

    इसके लिए कंपनी ने पुराने कारणों को ही जिम्मेदार बताया है। गो फर्स्ट ने ट्वीट कर कहा कि ऑपरेशनल कारणों के चलते गो फर्स्ट 18 जुलाई तक विमानों की उड़ान को रद्द रखेगी। कंपनी ने फिर से यात्रियों से खेद प्रकट किया है। एयरलाइंस ने ट्वीट में ये भी कहा कि कंपनी ने तत्काल समाधान और परिचालन को शुरू करने के लिए एक आवेदन दायर किया है।

    हम जल्द ही बुकिंग फिर से शुरू कर सकेंगे। हम आपके धैर्य के लिए धन्यवाद करते हैं। 3 मई, 2023 से वित्तीय संकट झेल रही गो फर्स्ट ने अपने सभी उड़ानों को रद्द करने का ऐलान किया था जो अब तक जारी है। हालांकि ये बात ध्यान रखने वाली है कि एविएशन सेक्टर का रेगुलेटर डीजीसीए शर्तों के साथ गो फर्स्ट को उड़ान भरने के लिए मंजूरी दे चुका है।

  • जालंधर हाइट्स में Monitor Lizard आने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर हाइट्स में Monitor Lizard आने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के जालंधर हाइट्स से बड़ी खबर सामने आई है। जहां Monitor Lizard (गो) के आने से लोगों में हड़कंप मच गया। दरअसल स्थानीय लोग तो पहले इसे देखकर मगरमच्छ का बच्चा समझने लगे। इस दौरान उन्होंने तुरंत जंगलात विभाग को सूचना दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जब जंगलात विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह गगरमच्छ का बच्चा नहीं Monitor Lizard है। जंगलात विभाग ने बताया कि एक महीने में करीब 10 से अधिक मॉनिटर लिजर्ड को पकड़ जंगल में छोड़ा जा चुका है। जंगलात विभाग के रेंज अफसर जसवंत सिंह का कहा कि गो धरती के नीचे ही रहती है। 

    लेकिन इस समय बरसातें और बाढ़ के कारण ये जीव धरती से बाहर आने शुरु हो चुके हैं। गांवों से निकलकर शहर की तरफ इन्होंने अपना रुख किया हुआ है। कर्मचारी प्रदीप ने Monitor Lizard को पकड़ा और कहा कि जब भी सूचना मिलती है तो तुंरत मौके पर पहुंच कर जानवरों को काबू कर जंगलों में छोड़  दिया जाता है। वहीं दूसरी ओर जसवंत सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब भी ऐसा जानवर दिखाई दे तो पैनिक ना हो, तुरंत विभाग को सूचित करें। उन्होंने कहा कि लोगों को डर होता है कि कहीं गो बच्चों को खा न ले। लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि बरसात में 2 महीने तक गो दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि गो के काटने के कारण हल्का इंफेक्शन जरुर होती है। लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है।

  • दो गाड़ियों की भीषण टक्कर में 5 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    दो गाड़ियों की भीषण टक्कर में 5 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    ग्रेटर नोएडाः यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर दो गाड़ियां आपस में टकरा गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। 

    भयानक हादसे के दौरान यातायात हुआ प्रभावित

    घटना के बाद डायल 112 टीम, एक्सप्रेसवे राहत दल और दनकौर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर उच्च अधिकारी भी मौजूद हैं। सड़क हादसा होने की वजह से थोड़ी थोड़ी देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसको पुलिस ने सामान्य करवा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों लोगों को कहना है कि हादसा बहुत भयंकर हुआ।

    मौके पर मची चीख-पुकार 

    जानकारी के मुताबिक रेनॉल्ट क्लाइंबर गाड़ी में सवार होकर एक परिवार मथुरा से नोएडा की तरफ जा रहा था। रास्ते में दनकौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर क्लाइंबर कार और महिंद्रा पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, मौके पर चीख-पुकार मच गई।  

    पुलिस ने घायलों को अस्पताल में करवाया भर्ती

    इस मामले में पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने के बाद तत्काल टीम मौके पर पहुंची। किसी तरीके से गाड़ी में मौजूद लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। आगे की कार्यवाही दनकौर थाना पुलिस के द्वारा की जा रही है। रोड एक्सीडेंट में घायल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके बाद उनके परिजनों को सूचना दे दी जाएगी। पुलिस का कहना है कि अगर इस मामले में कोई शिकायत मिलती है तो उसके आधार पर एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल एक्सप्रेसवे पर स्थिति सामान्य है।