Blog
-

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत खंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
ऊना/सुशील पंडित : विकासखंड ऊना में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत खंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पौधारोपण किया गया। तत्पश्चात विकासखंड ऊना की 63 पंचायतों के 109 गांव की मिट्टी के कलश जो विभिन्न पंचायतों द्वारा लाये गए थे की मिट्टी को एक बड़े कलश में भरकर जिला समन्वयक, नेहरू युवा केंद्र ऊना राजेश भारद्वाज को सौंपा गया।इसके अतिरिक्त नगर परिषद् संतोषगढ़, नगर परिषद् उना व् नगर परिषद्, मैहतपुर बसदेडा द्वारा भी मिट्टी के कलश जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र को सौंपे गए। इस अवसर पर एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान, परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ऊना शेफाली, बीडीओ केएल वर्मा, उपाध्यक्ष ब्लॉक समिति रमेश कुमार, सीमा शर्मा, अध्यक्ष महिला ब्लॉक कांग्रेस एवं समस्त पंचायत समिति सदस्य तथा समस्त पंचायत के प्रधान व सचिव उपस्थित रहे -

बिना बिल चांदी के आभूषण ले जा रहा व्यापारी पकड़ा, ₹35000 जुर्माना वसूला
ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल पंजाब बॉर्डर पर स्थित गांव पंडोगा में राज्य कर एवं आबकारी विभाग के ई सुविधा केंद्र पर तैनात अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर साढ़े 11 किलो चांदी के आभूषण पकड़ने में सफलता प्राप्त की है । व्यापारी से जुर्माने के रूप में ₹35000 की राशि वसूल की गई है। आबकारी विभाग से मिली सूचना के अनुसार विभाग की को गुप्त सूचना मिली थी कि होशियारपुर से चांदी का व्यापारी अपनी निजी गाड़ी में चांदी के आभूषण लेकर हिमाचल के अलग-अलग जगहों पर बेचने के लिए आ रहा है जैसे ही इसकी सूचना राज्य कर एवं आबकारी विभाग के पंडोगा स्थित ई सुविधा केंद्र पर तैनात सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर को मिली तो उन्होंने इसके बारे में अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया।उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला ऊना विनोद सिंह डोगरा ने इसके लिए टीम का गठन किया जिसमें मुख्य सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर, पीयून राहुल अन्य सदस्यों सहित शामिल थे विभाग की टीम मुस्तैदी से गगरेट ईसपुर रोड पर नाका लगाकर उक्त कार का इंतजार करने लगी। लगभग 11:30 बजे जैसे ही कार पंडोगा पुल पर आई विभाग की टीम ने गाड़ी को रोका व गाड़ी में रखे सामान का निरीक्षण करवाने को कहा। गाड़ी में अगली सीट के पास रखे बैग को जब खोला गया तो उसमें चांदी के आभूषण पाए गए। अधिकारी ने व्यापारी से इसका विल मांगा तो वह मौके पर कोई भी बिल टीम के सामने प्रस्तुत नहीं कर सका। उसके बाद टीम ने व्यापारी को साथ लेकर चांदी के आभूषणों का वज़न करवाया तो उनका वजन 11 किलो 500 ग्राम पाया गया। जिन का बाजार में मूल्य 5 लाख 833 00 है। प्रदीप ठाकुर ने इसके बारे में अपने उच्च अधिकारियों को बताया उनके आदेश पर बिना बिल के चांदी के आभूषणों पर₹35000 कर व जुर्माना मौके पर वसूल किया गया। राज्य आकार एवं आबकारी विभाग ऊना के मुखिया विनोद सिंह डोगरा उपयुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना ने इसकी पुष्टि की है और कहा कि आगे भी कर चोरी करने वाले व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -

आईईसी विश्वविद्यालय में मनाया 77 वां स्वतंत्रता दिवस व की नए सत्र की शरुआत
बद्दी/सचिन बैंसल : बरोटीवाला के अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में मंगलवार को 77वां राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक पुरी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं स्टाफ के सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान जन गण मन और भारत मां की जय के उद्घोष से विश्वविद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो उठा।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक पुरी ने अपने संबोधन में कहा कि हर भारतवासी को स्वतंत्रता दिवस की भावना और शक्ति से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय उन्नति में अपना सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से अब तक भारत ने असंभव से प्रतीत होने वाले विकास के कई शिखर छुए हैं। आज हम सभी भारतवासियों को संकल्प लेना चाहिए कि अमृत काल में भारत को विश्व ताकत बनाने के लिए बड़े स्वप्न देखते हुए उन्हें साकार करने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने आईईसी विश्वविद्यालय की तरफ से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।बुधवार को विश्वविद्यालय में नए सत्र की शुरुआत हवन-पूजा के साथ की गई। इसके पश्चात पहले सत्र के बच्चों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की गई। विश्वविद्यालय में पूरे उत्साह के साथ नए सत्र की शुरुआत की गई। विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित संवाद में बच्चों को विश्वविद्यालय की उपलब्धियों एवं शिक्षा पद्धति की जानकारी विस्तार से दी गई। इस अवसर पर कुलपति प्रो. अशोक पुरी ने प्रथम वर्ष के बच्चों के साथ संवाद के दौरान कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षा-दीक्षा के दौरान अपने व्यक्तित्व निर्माण का जो अवसर मिला है, उसका आप सभी समुचित लाभ लें और पाठ्यक्रम के साथ-साथ अपने कौशल को पहचान कर उसे निखारने के लिए प्रयास करते रहें। उन्होंने आईईसी विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों एवं अभिभावकों को भविष्य में हर संभव सहायता मुहैया करवाने हेतु आश्वस्त किया। -

दून मंडल ने स्व. अटल जी को किया याद
बच्चो को बांटे फल
बीबीएन को फार्मा हब बनाना अटल जी की देन- मान सिंह मेहता
बददी/सचिन बैंसल: दून भाजपा मंडल ने बद्दी में पूर्व प्रधान मंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि मनाई। मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता की अगुवाई में सभी कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने स्व. वाजपेयी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीबीएन में आज जो भी विकास हुआ है वह अटल की देन है। हिमाचल को औद्योगिक पैकेज देने के बाद यहां पर निवेश हुआ। मंडल अध्यक्ष मान सिंह महेता ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को हिमाचल से बहुत लगाव था जिसके चलते बद्दी में एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब है और यहां पर देश की 40 फीसदी दवाईयां यही पर बनती है और इसका श्रेय अटल जी को जाता है। अटल जी ने राष्ट्रीयता की जो अलख जगाई थी उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरकार रखा। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने गरीब बच्चों व लोगों को फल वितरित किए। इस मौके पर पूर्व विधायक परमजीत सिहं पम्मी, डीआर चंदेल , डॉ. श्रीकांत, कृष्ण कौशल, राजकुमार, आज्ञा राम ठाकुर, गुरमैल चौधरी समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे। -

बददी में अनोखे ढंग से मना स्वतंत्रता दिवस रचा इतिहास
सफाई कर्मचारी को मुख्य अतिथि बना उससे करवाया ध्वजारोहण
हरिओम योगा सोसाईटी ने आयोजित किया था कार्यक्रम
बददी/सचिन बैंसल : बददी में इस बार स्वतंत्रता दिवस पर इतिहास रचा गया है। शहर में हरिओम योगा सोसाईटी ने टौरेंट पार्क बददी में आयोजित आजादी दिवस कार्यक्रम अलग ढंग से मनाया है। कार्यक्रम में किसी भी राजनेता को न बुलाकर आम आदमी व सुबह शाम बददी शहर का कूडा कचरा सफाई करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि बनाया गया। इत तीनों ने सामूहिक रुप से ध्वजारोपण किया। यह उच्च सोच व मार्ग दर्शन संभव हो पाया श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के उपासक डा. श्रीकंात शर्मा व आर्य समाज के अध्यक्ष कुलवीर सिंह आर्य की बदौलत। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि बददी के तीन सफाई कर्मचारियों को ध्वजारोहण का यह अवसर प्रदान किया गया । कुलवीर आर्य ने बताया कि सफ़ाई कर्मचारी सन्दीप कुमार , विपिन कुमार और मैहताब ने मिलकर झण्डा फहराया। इस अवसर पर सबसे पहले हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण शिमला तथा प्रदेश में भिन्न-भिन्न जगह हुई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और दो मिनट को मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात बड़ी संख्या में आए बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।बाद में बच्चों को पुरस्कृत किया गया। डा श्रीकांत शर्मा ने कहा कि आज जरुरत है हमें एकात्म मानववाद की जरुरत है। एकात्म मानववाद का उद्देश्य व्यक्ति एवं समाज की आवश्यकता को संतुलित करते हुए प्रत्येक मानव को गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करना है। यह प्राकृतिक संसाधनों के संधारणीय उपभोग का समर्थन करता है जिससे कि उन संसाधनों की पुन: पूर्ति की जा सके। एकात्म मानववाद न केवल राजनीतिक बल्कि आर्थिक एवं सामाजिक लोकतंत्र एवं स्वतंत्रता को भी बढ़ात है। यह सिद्धांत विविधता को प्रोत्साहन देता है अत: भारत जैससे विविधतापूर्ण देश के लिए यह सर्वाधिक उपयुक्त है। एकात्म मानववाद का उद्देश्य प्रत्येक मानव को गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करना है एवं ‘अंत्योदय’ अर्थात समाज के निचले स्तर पर स्थित व्यक्ति के जीवन में सुधार करना है। इस प्रकार, यह दर्शन भारत जैसे कल्याणकारी राज्य में सदैव प्रासंगिक रहेगा। -

ਪੰਜਾਬ: ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਆਉਣ ਦੇ ਕਾਰਨ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਤੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਵੜਿਆ ਪਾਣੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ- ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਿਤ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਖ਼ਬਰਾਂ ਨਸ਼ਰ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਅਤੇ ਗਰਾਉਂਡ ਜ਼ੀਰੋ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕਰਨ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹਾਲਾਤ ਦੇਖੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਵੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਕਿ ਕਿਸ ਪ੍ਰਕਾਰ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਬਣੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਅੱਜ ਅਸੀਂ ਪਹੁੰਚੇ ਹਾਂ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮੇਂਹਦਲੀ ਕਲਾਂ ਜਿੱਥੇ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਇਹ ਪਿੰਡ ਹੜ੍ਹ ਦੇ ਕਾਰਨ ਸਭ ਤੋਂ ਜ਼ਿਆਦਾ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਅਤੇ ਕੱਲ੍ਹ ਵੀ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਪਾਣੀ ਆਉਣ ਦੇ ਕਾਰਨ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਵੜਿਆ ਪੰਜ ਤੋਂ ਸੱਤ ਫੁੱਟ ਪਾਣੀ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਅਤੇ ਅੱਜ ਹਾਲਾਤ ਕੁਝ ਬਹਿਤਰ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਹਨ ਲੇਕਿਨ ਖਤਰਾ ਬਰਕਰਾਰ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ।
ਕਿਉਂਕਿ ਅਜੇ ਬਰਸਾਤ ਦੇ ਸ਼ੁਰੂਆਤੀ ਦਿਨ ਹਨ ਅਤੇ ਟੈਮ ਵੀ ਪੂਰੇ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਖਤਰ ਨਿਸ਼ਾਨ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਪਹੁੰਚਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਫੰਡ ਗੇਟ ਖੋਲੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਜਾਂ ਹਿਮਾਚਲ ਦੇ ਉੱਪਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਪੈਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਇਹਨਾਂ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧਤਰ ਬਣਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਲੇਕਿਨ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਵੀ ਰੂਪ ਲਗਾਏ ਹਨ ਕਿ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਖਾਨਾਪੂਰਤੀ ਕਰਦੇ ਹਨ ਪਰ ਕੋਈ ਢੁਕਵੇਂ ਪ੍ਰਬੰਧ ਨਜ਼ਰ ਨਹੀਂ ਆ ਰਹੇ। ਸਾਨੂੰ ਘਰ ਖਾਲੀ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ ਜਾਂਦਾ ਲੇਕਿਨ ਜਾਣਾ ਕਿੱਥੇ ਐ ਇਸ ਬਾਰੇ ਕੋਈ ਪੁਖ਼ਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਨਹੀਂ ਹਨ। ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਆਉਣ ਦਾ ਕਾਰਨ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚ ਪਾੜ ਪੈਣ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਕਿਉਂਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਪਾਣੀ ਘੱਟ ਸੀ।
ਅਗਰ ਬਨੰ ਸਹੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਲਗਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਤਾਂ ਸਾਡਾ ਇੰਨਾ ਭਾਰੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦਾ ਸਾਡੀਆਂ ਫਸਲਾਂ ਬਰਬਾਦ ਹੋ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ ਪਸ਼ੂਆਂ ਲਈ ਚਾਰੇ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਬੱਚੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਅਗਰ ਕੋਈ ਬਿਮਾਰ ਹੋ ਜਾਂਦੇ ਤਾਂ ਕੋਈ ਅਨੰਦ ਸਾਹਿਬ ਹੱਸਦਾ ਜਾਣ ਲਈ ਸਾਧਨ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਨਹੀਂ ਹਨ ਕਿਉਂਕਿ ਇਹ ਚਾਰੇ ਪਾਸੋਂ ਪਾਣੀ ਨਾਲ ਘਿਰੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਅਤੇ ਕਿਸੇ ਵੇਲੇ ਵੀ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਵੱਧ ਸਕਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਖਤਰਾ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਅਸੀਂ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦੇ ਮਾਹੌਲ ਵਿੱਚ ਜੀਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ।
-

विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – रोहित ठाकुर
13.33 करोड़ रूपये से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार का किया भूमिपूजन कर रखी आधारशिला
ऊना/सुशील पंडित:विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत रावमापा धुसाड़ा में 1.16 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित साईंस लैब का लोकार्पण तथा 13.33 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय चौकीमन्यार के भवन की आधारशिला रखने के उपरांत जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि पिछले पांचा वर्षों से चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा से संबंधित दो कार्य अधर में लटके हुए थे जिसमें से साईंस लैब का लोकार्पण करके जनता को समर्पित कर दिया गया है तथा चौकीमन्यार में बनने वाले राजकीय महाविद्यालय के भवन के लिए सरकार बनते ही फोरेस्ट क्लीयरेंस करके भवन की आधारशिला रखी गई ताकि आने वाली पीढ़ी को क्षेत्र में बेहतर शिक्षा सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा विकास कार्यों में धन की कमी आडे़ नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज भवन की कार्य प्रगति होते ही चरणबद्ध तरीके से धनराशि मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि रावमापा चौकीमन्यार में साईंस लैब के लिए आगामी वित्त में वजट का प्रावधान कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी विस क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की सरकार में शिक्षा के क्षेत्र में काफी विस्तार हुआ था जिसमें तीन कॉलेज इस विस क्षेत्र में खोले गए थे। उन्होंने कहा कि रावमापा धुसाड़ा के सैंकडों विद्यार्थी देश व प्रदेश में विभिन्न उच्च पदों पर आसीन हुए हैं तथा इस क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम देने वाले शिक्षण संस्थानों में ढांचागत विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न श्रेणियों के 6 हज़ार पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे आने वाले समय में शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरा जाएगा।रोहित ठाकुन ने कहा कि प्रदेश सरकार के सत्ता में आने पर हिमाचल प्रदेश में 3,145 प्राथमिक पाठशालाओं में केवल एक शिक्षक तथा 455 पाठशालाएं बिना शिक्षक के चल रही थीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऊना की सभी प्राथमिक पाठशालाओं में शिक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि महाविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार ने हाल ही में लगभग 300 सहायक प्रोफेसर के पद दूर-दराज के क्षेत्रों में भरे ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को तकनीकी शिक्षा के प्रति आकर्षित करने तथा स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए व्यवसाए शुरू किए जा रहे हैं।इससे पहले शिक्षा मंत्री ने आईटीआई परिसर नैहरियां का दौरा किया तथा आईटीआई के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र ही कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईटीआई भवन नैहरियां के लिए 1.10 करोड़ रूपये की राशि जारी कर दी जाएगी ताकि शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण कर क्षेत्र की जनता को इसका लाभ प्रदान किया जा सके।रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार को सत्ता में आने पर 7 हज़ार 500 करोड़ रूपये का ऋण तथा 11 हज़ार करोड़ रूपये की अन्य देनदारियां विरासत में मिली। इसके अलावा हाल ही में भारी बारिश के कारण प्रदेश में जानमाल की भारी क्षति के कारण प्रदेश को लगभग 8 हज़ार करोड़ रूपये का आर्थिक नुक्सान हुआ है। उन्होंने कहा कि विपरीत आर्थिक परिस्थितियों तथा आपदा के कारण राज्य में हुए भारी नुक्सान के बावजूद प्रदेश में विकास की रफ्तार को रूकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा का यह दौर प्रदेश सरकार के लिए परीक्षा की घड़ी है तथा राज्य की जनता के सहयोग व आशीर्वाद से सरकार इसमें सफल होगी।घोषणाइस मौके पर रोहित ठाकुर ने रावमापा धुसाड़ा में शौचालय व पार्किंग निर्माण हेतू 31 लाख रूपये देने की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने पीडब्ल्यूडी विभाग को इस कार्य से संबंधित टैंडर लगाने की प्रक्रिया को 15 दिन के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रावमापा धुसाड़ा स्कूल का परिसर जिला ऊना में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में से सबसे बेहतरीन स्कूल कैम्पस बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।इसके अतिरिक्त रावमापा धुसाड़ा स्कूल द्वारा कुश्ती के लिए अखाड़ा हॉल बनाने की मांग रखी। इस मांग पर शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि अखाड़ा हॉल का प्राकलन उपलब्ध होने के उपरांत धन राशि उपलब्ध करवा दी जाएगी।इस अवसर पर विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू, कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र सिंह भुट्टो, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिंतपूर्णी के अध्यक्ष डॉ रविन्द्र शर्मा, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष देवेंद्र लट्ठ, एडवोकेट विकास कश्यप, प्रधान धुसाड़ा पंचायत नीरू वाला, उप प्रधान सहदेव, मदनलाल शर्मा, एसडीएम अंब विवेक महाजन, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी जीएस राणा, उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल चौकीमन्यार पाठशाला के प्रधानाचार्य मनोहर लाल, प्रधानाचार्य धुसाड़ा स्कूल सुरेंद्र कौंडल, कॉलेज के कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ ध्रुव पाल सिंह सहित स्थानीय पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। -

भाखड़ा गेट खोलने के मामले में पुलिस ने जारी की Advisory
चंडीगढ़ः आज भाखड़ा बांध के गेट 8 फीट तक खोल दिए गए हैं। हिमाचल पुलिस ने निचले इलाकों के लोगों को सतलुज नदी के किनारे न जाने की सलाह दी है। इसके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। बता दें कि भाखड़ा और पौंग डैम को ऑपरेट करने वाले भाखड़ा-ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के अफसरों के मुताबिक मंगलवार को भाखड़ा डैम के फ्लड गेट 12-12 फुट खोलने पड़े। बीते 35 बरसों में पहली बार डैम के फ्लड गेट इतने खोले गए। इसी तरह पौंग डैम से भी लगातार ब्यास नदी में पानी रिलीज किया रहा है।

पंजाब में बिगड़ते हालात देखकर सीएम भगवंत मान ने अपने सभी मंत्रियों को बाढ़ग्रस्त इलाकों में जाने के आदेश दिए हैं। मंत्रियों को बचाव और राहत कार्य की मॉनिटरिंग के लिए कहा गया है। उधर, हालात बिगड़ते देखकर पंजाब सरकार ने आर्मी से मदद मांगी है। लोगों को निकालने के लिए रोपड़ के कई गांवों और शहर में हेलिपैड बनाए गए हैं। NDRF पहले से ही बचाव कार्य में जुटी है।
-

संदिग्ध परिस्थितियों में कांस्टेबल की मौत
मुरादाबाद: भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी की सुरक्षा में कार्यरत एक कांस्टेबल ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान सूरजपाल सिंह निवासी अमरोहा जिले के तौर पर हुई है। सिपाही की मां ने थाने में प्रारंभिक शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसके बेटे की पत्नी ने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। मृतक की पहचान सूरजपाल 2019 में कांस्टेबल के रूप में शामिल हुए थे और बाद में उन्हें मार्च 2023 में पुलिस अकादमी के सुरक्षा विभाग में नियुक्त किया गया था।
इसी दौरान उसने जिले के ही मोहल्ला रामनगर कोतवाली सदर की पिंकी दीक्षित से सहमति से विवाह कर लिया। सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन की फोरेंसिक टीम के साथ स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-

लिव इन पार्टनर के प्यार में प्रेमिका बनी कातिल
नई दिल्ली : इंद्रपुरी इलाके में हुए 11 साल के दिव्यांश उर्फ बिट्टू मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। कातिल पूजा ने दिव्यांश के पिता यानी अपने एक्स बॉयफ्रेंड जितेंद्र को कॉल करके कहा था- “मैंने तुम्हारी सबसे कीमती चीज तुमसे छीन ली। करीब 300 CCTV कैमरे और 3 दिन की कड़ी मेहनत के बाद 11 साल के मासूम की कातिल युवती पूजा पकड़ी गई। 11 साल के दिव्यांश की बीते दिनों गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. आरोपी पूजा ने हत्या के बाद मासूम के शव को घर के बेड में ही छिपा दिया था।
पूछताछ में पूजा ने पुलिस को बताया कि अपने प्रेमी यानी जितेंद्र की बेवफाई से नाराज होकर उसके मासूम बेटे की हत्या की। वह मृतक दिव्यांश के पिता जितेंद्र के साथ साल 2019 से लिव-इन रिलेशनशिप में थी। जितेंद्र ने अपनी पत्नी को तलाक देकर पूजा से शादी का वादा किया था। लेकिन जितेंद्र साल 2022 में पूजा को छोड़कर वापस अपनी पत्नी और बेटे दिव्यांश के साथ रहने लगा था। इस बात को लेकर पूजा अपने प्रेमी जितेंद्र से नाराज थी और उसे सबक सिखाना चाहती थी. पूजा को लगता था कि जितेंद्र ने अपने बेटे दिव्यांश के कारण उससे शादी के लिए इनकार कर दिया।
वो दिव्यांश को जितेंद्र और खुद के बीच का कांटा मानने लगी थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से पूजा की पहचान की। उसके बाद पूजा को ट्रेस करने के लिए नजफगढ़-नागलोई रोड पर रणहौला, निहाल विहार और रिशल गार्डन इलाके के करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। तब कहीं जाकर 3 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी पूजा को बक्करवाला इलाके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पूजा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।