Blog

  • जालंधरः विवादों में आया मशहूर गायक मास्टर सलीम, लोगों ने थाने में दी शिकायत, देखें Live

    जालंधरः विवादों में आया मशहूर गायक मास्टर सलीम, लोगों ने थाने में दी शिकायत, देखें Live

    जालंधर,वरुण/हर्षः मशहूर गायक मास्टर सलीम विवादों में आ गए है। दरअसल, लोगों का आरोप है कि उन्होंने सांसी बरादरी समुदाय के खिलाफ गलती टिप्पणी की थी। जिसको लेकर समुदाय में भारी रोष पाया जा रहा है। इसी के चलते समुदाय के लोग थाना 1 में मास्टर सलीम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के लिए पहुंचे है। जिस दौरान समुदाय के लोगों ने मास्टर सलीम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।  उनकी मांग है कि मास्टर सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। मामले की जानकारी देते हुए समुदाय के युवा नेता प्रधान दीपक निवासी इंद्रा कालोनी ने कहा कि हमारे पास मास्टर सलीम के खिलाफ की गई गलती टिप्पणी की ऑडियो और वीडियो भी मौजूद है।

    दीपक ने कहा कि हमें मास्टर सलीम के खिलाफ फोन भी आए है और बैठकर बात को सुलझाने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन वह उनके साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि भले ही उनका फैमिली मैटर था। लेकिन अपने फैमिली मैटर के दौरान वह हमारे जाति को अपशब्द कहे, जोकि कतई बर्दाशत नहीं किए जाएंगे। दीपक ने कहा कि अगर प्रशासन ने हमारी सुनवाई नहीं की तो वह दिल्ली तक इस मुद्दे को लेकर जाएंगे। उनकी मांग है कि मास्टर सलीम खुद इस मामले में आकर माफी मांगे।

    बता दें कि मास्टर सलीम का परिवारिक विवाद है। जिसमें वह अपने परिवारिक सदस्यों को गालियां निकाल रहे है। सांसी समुदाय का आरोप है कि इस दौरान वह उनके समुदाय के बारे में गलत टिप्पणी कर रहे है। जिसे कतई बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर आज वह पुलिस कमिशनर के पास भी गए थे। लेकिन उन्होंने पहले थाने में शिकायत दर्ज करवाने के लिए कहा। जिसके तहत वह अब थाना 1 में मास्टर सलीम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने आए है।

  • पंजाबः STF पुलिस और नशा तस्करों में चली गोलियां, एक गिरफ्तार

    पंजाबः STF पुलिस और नशा तस्करों में चली गोलियां, एक गिरफ्तार

    लुधियानाः नीलों-कोहाड़ा मार्ग पर एसटीएफ और नशा तस्करों में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने स्पेशल टास्क फोर्स पर गोलियां चलाने से पहले कार चढ़ाने की कोशिश की। जिसके बाद आरोपियों ने पुलिस पर 8 फायर किए। हालांकि इस घटना के दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। घटना के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है, जबकि 2 आरोपी भागने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समराला के गांव घुलाल निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है। उसके दो साथियों की पहचान गांव घुलाल निवासी सिमरनप्रीत सिंह मंगत उर्फ ​​सिम्मा और नीलों कलां गांव निवासी बलविंदर सिंह के रूप में हुई है।

    संदीप ने पुलिस को बताया कि सिमरनप्रीत सिंह और बलविंदर साला-जीजा है। दोनों मिलकर नशा बेचते हैं। उसे उन लोगों ने नशा सप्लाई करने के लिए नौकरी पर रखा है। दरअसल, एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि वैगनार कार में नशा तस्कर ड्रग की सप्लाई देने आ रहे हैं। इस पर नाकाबंदी की। नाके के दौरान एक गाड़ी आई, जिसे रुकने का इशारा किया। लेकिन कार सवारों ने गाड़ी नहीं रोकी और टीम पर चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान कार सवारों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसके जवाब में पुलिस ने भी 2 से 3 गोलियां चलाई।

    इसके बाद पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ लिया। जिससे पुलिस ने .32 बोर के 2 कारतूस , 9 एमएम के 4 कारतूस और .32 बोर के दो कारतूस, 20 ग्राम हेरोइन, एक वजन तोलने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन, बुलेट और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। कूमकलां थाने के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ धारा 307, 34, एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-29, 61, 85, आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • पंजाबः संदिग्ध हालातों में व्यक्ति की हुई मौत, ऐसे हुआ खुलासा

    पंजाबः संदिग्ध हालातों में व्यक्ति की हुई मौत, ऐसे हुआ खुलासा

    अमृतसरः जिले के मानावाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां संदिग्ध हालातों में व्यक्ति की मौत हो गई। इस बात का खुलासा तब हुआ जब मृतक का बेटा उन्हें फोन लगा रहा था लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था। जब उसने मानावाला में आकर उसने बंद कमरे का दरवाजा खोला तो देखा उसके पिता की मौत हो चुकी है। मृतक की पहचान मुखतैयार सिंह के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि 2 दिन लाश उसी बंद कमरे में रही और शव बुरी तरह गल चुका था। परिवार ने मृतक के साथी पर शक जाहिर किया है। मृतक के बेटे ने बताया कि उसके माता-पिता अलग रहते हैं।

    वह मां के पास रहता है और पिता दिहाड़ी करते हैं और मानावाला में किराए के मकान में रह रहे थे। कुछ दिन पहले भी उनका सहयोगी व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। वह भी मौके पर पहुंचे और दोनों के बीच सुलाह करवा दी। दो दिन से पिता के साथ फिर से बात नहीं हो रही थी। फोन भी बंद आ रहा था। आज सुबह ही जब वह मानावाला पहुंचा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा तोड़ा तो लाश अंदर पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर IPC174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद स्पष्ट होगा कि मौत किन कारणों से हुई है। उसी के आधार पर पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।

  • पंजाबः लुटेरों ने घर में घुसकर डॉक्टर का किया कत्ल, नकदी लेकर हुए फरार 

    पंजाबः लुटेरों ने घर में घुसकर डॉक्टर का किया कत्ल, नकदी लेकर हुए फरार 

    मुक्तसरः पंजाब में आए दिन लूटपाट और चोरी के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब मुक्तसर जिले के मलोट विधानसभा क्षेत्र के बुर्ज सिधावां गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात लुटेरों ने घर में घुसकर एक डॉक्टर का कत्ल कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे घर से नकदी लूट कर फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक डॉक्टर की पहचान सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों लुटेरों ने चेहरे बांधे हुए थे और परिवार से 5 लाख रुपये की फिरौती मांग की थी। उसके बाद लुटेरों ने लोहे की रॉड से डॉक्टर पर हमला कर 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

    इस मौके पर घर में सिर्फ डॉक्टर और उनकी पत्नी ही थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि डॉक्टर के बच्चे विदेश में हैं। पड़ोसी ने बताया कि लुटेरे पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे। उन्होंने दंपती को हथियार दिखाकर धमकाते हुए 5 लाख रुपये की मांग की। जब मृतक व उसकी पत्नी ने पैसे देने से मना किया तो उन्होंने डॉक्टर के सिर पर हमला कर दिया और घर की अलमारी में रखे पैसे लेकर फरार हो गए। मृतक के बेटे कनाडा में रहते हैं। मृतक अपनी पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव में रह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमलावर हेलमेट और मास्क पहने हुए थे। सिर में भारी रॉड लगने से डॉक्टर की मौत हो गई। पुलिस घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

  • प्लेन क्रैश के 40 दिनों बाद जंगल में जिंदा मिले 4 बच्चे, देखें वीडियो

    प्लेन क्रैश के 40 दिनों बाद जंगल में जिंदा मिले 4 बच्चे, देखें वीडियो

    बोगोटाः कोलंबिया के अमेजन के जंगलों में प्लेन क्रैश होने के 40 दिन बाद 4 बच्चों को जिंदा रेस्क्यू किया गया है। ये सभी भाई-बहन हैं। मिलिट्री जवानों को बच्चे कोलंबिया के कैक्वेटा और गुआवियारे प्रांत की सीमा पर मिले। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने बताया कि इन बच्चों की उम्र 13 साल, 9 साल, 4 और 1 साल है। उन्होंने इस दिन को मैजिकल डे बताया है। साथ ही राष्ट्रपति ने मिलिट्री के जवानों के साथ बच्चों की तस्वीरें भी शेयर की हैं। सभी बच्चों को जरूरी इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। इसके बाद उन्हें उनके दादा-दादी को सौंपा जाएगा। दरअसल, 1 मई को 7 यात्रियों के साथ सेसना 206 विमान कोलंबिया के एयरस्पेस में क्रैश होकर अमेजन के जंगलों में गिर गया था। हादसे में पायलट समेत 3 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें इन बच्चों की मां भी शामिल थी। वहीं चारों बच्चे लापता थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोलंबिया सरकार और मिलिट्री ने बच्चों के रेस्क्यू के लिए ऑपरेशन होप शुरू किया था।

    मई में शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जंगल से बच्चों का सामान बरामद किया गया था। इसमें कैंची, दूध की बोतल, हेयर-टाई और टेम्पररी शेल्टर शामिल था। इसके अलावा कई जगहों पर बच्चों के पैरों के निशान भी नजर आए थे। सर्चिंग के दौरान मिलिट्री हेलीकॉप्टर से बच्चों की दादी की आवाज में एक रिकॉर्डेड मैसेज भी सुनाया गया था, जिससे बच्चे एक जगह रुक जाएं या कोई सिग्नल दे सकें। इसके बाद 17 मई को रष्ट्रपति ने ट्वीट कर बच्चों के मिलने की बात कही थी। हालांकि, सर्च ऑपरेशन में जुटी सेना ने इसकी पुष्टि नहीं की थी। उन्होंने कहा था कि अगर बच्चे किसी को मिले भी हैं तो वो उनकी कस्टडी में नहीं हैं। इसके बाद कोलंबिया में राष्ट्रपति को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। वहां के लोगों ने सरकार पर बच्चों के मिलने की झूठी उम्मीद देने का आरोप लगाया था।

    अधिकारियों ने बताया- 1 मई को प्लेन अराराक्वारा से सैन जोस डेल ग्वावियारे जा रहा था। इसी बीच क्रैश हो गया था। हादसे के 16 दिन बाद यानी 16 मई को प्लेन का मलबा मिला था। हमें मलबे में पायलट समेत 3 शव मिले थे। इनमें से एक शव रानोक मुकुटुय नाम की महिला का था। वो हादसे के बाद लापता हुए 4 बच्चों की मां थी। अधिकारी ने कहा- सैन जोस डेल ग्वावियारे शहर कोलंबिया अमेजन इलाके का मुख्य शहर है। यहां सड़कें काफी कम हैं, इसलिए लोग छोटे प्लेन से आना-जाना करते हैं। सेसना 206 के पायलट ने इंजन में खराबी होने की सूचना दी थी, जिसके कुछ मिनट बाद ही प्लेन रडार से गायब हो गया था। वहीं, अमेजन के जंगलों में 131 फीट लंबे पेड़ होने की वजह से जवानों को रेस्क्यू एंड सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही थीं।

    मिलिट्री एक अधिकारी ने बताया था कि रेस्क्यू एंड सर्च ऑपरेशन के लिए 100 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया था। मिलिट्री के एयरप्लेन्स और हेलीकॉप्टर भी बच्चों की तलाश में जुटे हुए थे। स्निफर डॉग्स की भी मदद ली जा रही थी। सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक, प्लेन क्रैश होने के बाद बच्चे मदद मांगने के लिए वहां से निकल गए थे। हालांकि, बच्चे इतने दिनों तक कैसे बचे रहे इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

  • दिल दहलाने वाला वीडियो: विशाल शार्क ने पिता के सामने बेटे की ली जान 

    दिल दहलाने वाला वीडियो: विशाल शार्क ने पिता के सामने बेटे की ली जान 

    काहिरा: मिस्र के रेड सी रिसॉर्ट शहर हर्गहाडा में एक बेहद ही खतरनाक हादसा देखने को मिला है। यहां पर एक शार्क के हमले में एक रूसी पर्यटक की मौत हो गई जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में यह देखा गया है कि किस तरीके से शार्क पर्यटक पर हमला कर रहा है और तट पर मौजूद लोग बेबस होकर इस मंजर को देख रहे है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद हर्गहाडा में रूस के महावाणिज्य दूतावास ने इसकी पुष्टी की है और रूसी सैलानियों से तैराकी करने से पहले मिस्र के अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की बात कही है। 

    वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक रूसी पर्यटक पर एक शार्क बार-बार हमला कर रहा है। पर्यटक तैर कर समुद्र के किनारे आना चाह रहा है लेकिन शार्क उसे नहीं आने दे रहा है और हर तरफ से उस पर वार कर रहा है। इधर समुद्र के तट पर बीच पर मौजूद अन्य लोग इस घटना को देख रहे थे और इसका वीडियो भी बना रहे थे। वीडियो में यह देखा गया है कि किस तरीके से शार्क पर्यटक के शरीर को फाड़ रहा है और लोग चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे है। 

    बता दें कि मिस्र के रेड सी रिसॉर्ट शहर हर्गहाडा में समुद्र में एक रूसी पर्यटक तैर रहा था। इस दौरान उस पर एक विशाल शार्क ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बनाया था जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

    बाद में समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हर्गहाडा में रूस के महावाणिज्य दूतावास ने इसकी पुष्टी की थी। यही नहीं दूतावास ने अपने फेसबुक पेज पर हुर्घाडा में मौजूद रूसी नागरिकों को चेतावनी भी दी कि जब वे समुद्र में हों तो शार्क और अन्य पानी के जानवर से सतर्क रहें और तैराकी और गोताखोरी प्रतिबंध के मामले में मिस्र के अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करें। पर्यावरण मंत्री यासमीन फौद ने कहा है कि हमले में शामिल शार्की की पहचान कर उसे पकड़ा गया है और उसकी जांच के लिए मंत्रालय की प्रयोगशालाओं में उसे भेजा गया है। 

  • जालंधरः 7 बाइक और 2 एक्टिवा सहित गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः 7 बाइक और 2 एक्टिवा सहित गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर,वरुण/हर्षः पुलिस कमिशर कुलदीप सिंह चाहल के दिशा-निर्देशों के तहत शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने के मामले में गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि में 9 जून 2023 को थाना रामामंडी के प्रभारी नवदीप सिंह की अगुवाई में एएसआई जसबीर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लुटेरा गिरोह के 3 सदस्यों को वाहनों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह पुत्र हरबंस लाल निवासी जोहला जालंधर, गुरजिंदर सिंह उर्फ रुथी पुत्र गोपाल कृष्ण निवासी गांव ढिलवां और हरदीप पुत्र सतपाल निवासी थाना पतारा जालंधर चौगिटी के रूप में हुई है।

    पुलिस ने आरोपियों से बाइक बरामद की है। पूछताछ के बाद अन्य वाहनों को बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 बाइक और 2 एक्टिवा बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा नंबर 159 के तहत धारा 379, 34, 441 थाना रामामंडी जालंधर में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है। 

  • पंजाबः House of Johnson शोरूम से 15 दिन में दूसरी बार चोर लाखों का सामान लेकर हुए फरार

    पंजाबः House of Johnson शोरूम से 15 दिन में दूसरी बार चोर लाखों का सामान लेकर हुए फरार

    बठिंडा: शहर के एक सेंट्री शोरूम (हाउस ऑफ जॉनसन) में 15 दिन में दूसरी बार चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर उक्त शोरूम से एलईडी, एसी, जनरेटर की वॉयर के साथ अंदर पड़े लाखों के समान भी लेकर फरार हो गए। उनका आरोप है कि पुलिस की कमजोर इन्वेस्टिगेशन से चोरों ने दूसरी बार उनके शोरूम को निशाना बनाया है। पीड़ित का कहना है कि शहर में ऐसी वारदातें रोजाना देखने को मिल रही है। जिससे शहर के बिजनेसमैन और आम लोग परेशान हैं। यह चोरियां होने का कारण नौजवानों में बेरोजगारी वह नशे की लत है। जिसके कारण यह सब चोरियां हो रही हैं।

    शहर में मोटरसाइकिलो की चोरी, पर्स छीनने, औरतों की बालियां छीनने की वारदातें हर रोज का काम हो गया है। लोग अपने ही शहर में खुद को सुरक्षित नहीं पा रहेl शोरूम मालिक का कहना है कि 23 मई को पहले भी चोरी हुई थी। जिसकी रिपोर्ट हम ने पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने इंक्वायरी भी की, लेकिन कुछ नहीं मिला। अब फिर दोबारा हमारे शोरूम में चोरी हुई। जिसमें लाखों का सामान चोर ले गए। साथ ही शोरूम मालिक ने इन्साफ की मांग करते हुए चोरो पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਆਪ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਨੂੰ ਕਾਲੀਆਂ ਝੰਡੀਆਂ ਦਿਖਾ ਕੇ ਕੀਤਾ ਵਿਰੋਧ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਆਪ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਨੂੰ ਕਾਲੀਆਂ ਝੰਡੀਆਂ ਦਿਖਾ ਕੇ ਕੀਤਾ ਵਿਰੋਧ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਅਤੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੇ ਆਗੂ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਦਾ ਧਾਰੀਵਾਲ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਦੌਰੇ ਦੌਰਾਨ ਕਾਲੀਆਂ ਝੰਡੀਆਂ ਵਿਖਾ ਕੇ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਬਾਜਵਾ ਮੁਰਦਾਬਾਦ ਦੇ ਨਾਅਰੇ ਲਗਾਏ ਗਏ। ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਘੱਟ ਗਿਣਤੀ ਤਬਕੇ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੇ ਆਗੂ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਵਲੋ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਇੱਕ ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਕੁਝ ਆਮ ਘਰਾਂ ਤੋਂ ਪਹੁੰਚੇ ਵਿਧਾਇਕਾਂ ਬਾਰੇ ਗਲਤ ਸ਼ਬਦਾਵਲੀ ਵਰਤੀ ਗਈ। ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਮੋਬਾਈਲ ਚਾਰਜਰ ਠੀਕ ਕਰਨ ਵਾਲਾ ਕਹਿ ਕੇ ਮਿਹਣਾ ਮਾਰਿਆ ਗਿਆ, ਤੇ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਉਸ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਗਲਤ ਸ਼ਬਦਾਵਲੀ ਵਰਤੀ ਗਈ ਜੋਂ ਕਿ ਬਹੁਤ ਹੀ ਘਟੀਆ ਹਰਕਤ ਹੈ। ਬਾਜਵਾ ਵਰਗੇ ਸੀਨੀਅਰ ਅਤੇ ਸੁਲਝੇ ਹੋਏ ਸਿਆਸਤਦਾਨ ਨੂੰ ਅਜਿਹੇ ਸ਼ਬਦਾਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਨਾਂ ਸ਼ੋਭਾ ਨਹੀਂ ਦਿੰਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾ ਵਲੋ ਅੱਜ ਆਪਣੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਨੇਤਾ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਾਜਵਾ ਨੂੰ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਜਨਤਕ ਤੌਰ ਤੇ ਮਾਫੀ ਮੰਗਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਰਮੇਸ਼ ਮੇਸ਼ਾ (ਸ਼ਹਿਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ,ਧਾਰੀਵਾਲ),ਰਵਿੰਦਰ ਭੱਟੀ (ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜੋਈਂਟ ਸਕੱਤਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ,ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ),ਪੀਟਰ ਮੱਟੂ (ਜਿਲ੍ਹਾ ਸਕੱਤਰ ਘੱਟ ਗਿਣਤੀ ਗਿਣਤੀ)ਸਾਬਾ ਭੱਟੀ ਅਤੇ ਮੋਨੂੰ ਦੀਨਪੁਰ ਆਦਿ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • पंजाब: एयरपोर्ट पर बने कॉफी आउटलेट में मिले कॉकरोच, वीडियो वायरल होने पर जांच में जुटी अथॉरिटी

    पंजाब: एयरपोर्ट पर बने कॉफी आउटलेट में मिले कॉकरोच, वीडियो वायरल होने पर जांच में जुटी अथॉरिटी

    अमृतसरः एयरपोर्ट पर बने कॉफी आउटलेट पर कॉकरोच घूमने का मामला सामने आया है। जिसके बाद वहां पर मौजूद कस्टमर ने कॉफी खरीदते समय पूरे आउटलेट का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। दरअसल, कॉफी आउटलेट पर कॉकरोच होने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर कस्टमर ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भी एक्शन के लिए लिखा है। विदेश जा रहे सर्वप्रीत सिंह ने कहा कि अमृतसर एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल कॉफी ब्रैंड के स्वच्छता मानकों को देख हैरानी हुई है। अगली बार बेहतर भारत की आशा रहेगी।

    हैरानी की बात है कि इस आउटलेट पर साधारण कॉफी भी 180 रुपए में मिलती है, लेकिन जिस क्रॉकरी में यह महंगी कॉफी सर्व की जाती है, उसके आसपास कॉकरोच घूमते दिख रहे हैं। यह आउटलेट एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर बना है और नेशनल- इंटरनेशनल पैसेंजर यहां से कॉफी व स्नैक्स खरीदते हैं। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर एयरपोर्ट के डायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से इन आउटलेट्स को ठेके पर दिया जाता है, लेकिन जो MOU साइन होता है, उसमें स्वच्छता को प्रायोरिटी पर रखा जाता है। उन्होंने कहा कि वीडियो के आधार पर जांच की जाएगी। आउटलेट पर अगर सुधार संभव हुआ तो नोटिस देकर उसे करवाया जाएगा। अन्यथा ठेका रद्द कर दिया जाएगा।