Blog

  • Punjab News: सब जेल में कैदी संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसा, देखें वीडियो

    Punjab News: सब जेल में कैदी संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसा, देखें वीडियो

    पठानकोटः पठानकोट की सब जेल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कैदी आग की चपेट में आ गया। घटना के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत घायल कैदी को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंचाया।

    घटना कैसे हुई और आग लगने की असल वजह क्या रही, इसका अभी तक आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल कैदी का प्राथमिक उपचार किया। जांच में पता चला कि कैदी करीब 50 प्रतिशत तक झुलस चुका है। उसकी गंभीर हालत को देखते डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अमृतसर रेफर कर दिया है।

  • Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, नौजवानों को पीटा, मंदिर में की तोड़फोड़, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, नौजवानों को पीटा, मंदिर में की तोड़फोड़, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः सुभानी बिल्डिंग चौक के पास दो पक्षों में जमकर लड़ाई हुई। इस घटना में नौजवान घायल हो गया। जिसके बाद हमलावारों द्वारा लोगों ने नवां मोहल्ला में स्थित घर में आकर दोबारा से तोड़फोड़ की और परिवार के नौजवानों पर फिर से हमला कर दिया। हैरानी की बात यह है कि हमलावारों द्वारा मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई।जिसको लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों का कहना हैकि वह देर रात हुई घटना के बाद से डरे हुए है। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मोहल्ले में आकर नौजवानों द्वारा पत्थरों से हमला किया जा रहा है।

    इस दौरान आधा दर्जन नौजवानों ने जमकर पत्थर बरसाए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए घायल तनुष ने कहाकि देर रात वह बाइक पर भाई के साथ आ रहा था। इस दौरान एक्टिवा सवार नीरज को एक्टिवा साइड में करने के लिए कहा। पीड़ित ने कहा कि नीरज उसका जानकार ही है, लेकिन एक्टिवा साइड ना करने पर वह साइड से निकल गए। जिसके बाद नीरज ने उसे आवाज लगाई और थप्पड़ मारने के लिए कहने लगा। इस दौरान उसे लगा कि दोस्त है उसे वैसे ही बुलाया। लेकिन नीरज ने साथियों के साथ मिलकर उसने दोनों भाईयों पर हमला करना शुरू कर दिया।

    घटना के बाद हमलावार घर पर साथियों के साथ आ गए और घर में आकर जमकर तोड़फोड़ की। घटना के दौरान गली में खड़ी गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए गए। घटना के बाद हमलावर की माता आज सुबह मौके पर पहुंची और और कहने लगी बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। महिला द्वारा पहले दूसरे पक्ष आरोप लगाए गए। जिसके बाद लोगों के विरोध होने पर महिला बेटे की ओर से की गई गुंडागर्दी को लेकर माफी मांगने लगी। वहीं अरविंदर सिंह ने कहाकि आज सुबह गली में तोड़फोड़ को लेकर वह खुद हैरान रह गए। उन्होंने कहाकि नौजवानों द्वारा मंदिर में तोड़फोड़ की गई।

    इस मामले को लेकर गुंडागर्दी के नंगे नाच को लेकर हमलावारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं अन्य साथी ने कहाकि थाना 1 के अंतगर्त आते नवां मोहल्ला में नौजवानों ने देर रात 12 बजे गुंडागर्दी की। इस दौरान मोहल्ले में जमकर तोड़फोड़ की और मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई। इस घटना को लेकर एक नौजवान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। व्यक्ति ने कहा कि लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा कि देर रात पीसीआर को सूचना मिली थी। जिसके बाद एक नौजवान को अरेस्ट कर लिया गया है। लोगों द्वारा 2 नौजवानों के नाम सामने आए है। ऐसे में जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: कनाडा में पंजाबी युवती की गला घोंटकर हत्या, बेटी की अंतिम झलक के लिए तरस रहा परिवार

    Punjab News: कनाडा में पंजाबी युवती की गला घोंटकर हत्या, बेटी की अंतिम झलक के लिए तरस रहा परिवार

    लुधियानाः कनाडा के एडमिंटन शहर में समराला के गांव ललकलां की दमनप्रीत कौर की गला घोंटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। 9 जुलाई की शाम दक्षिण-पूर्वी एडमिंटन के सिल्वरबेरी इलाके से मिली एक इमरजेंसी कॉल के बाद दमनप्रीत बेहोशी की हालत में मिली थी। आपको बता दें दमनप्रीत की मां की मौत हो चुकी है। उसका पालन-पोषण उसके पिता और बुजुर्ग दादा-दादी ने किया था।

    परिजनों ने बताया कि दमनप्रीत ने कनाडा में अपनी पढ़ाई पूरी कर ली थी और उसे वर्क परमिट भी मिल गया था। बेहोशी की हालत में मिली दमनप्रीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद 12 जुलाई को उसकी मौत हो गई। 14 जुलाई को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने 22 जुलाई को आरोपित रितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कनाडा से पार्थिव शरीर भारत लाने में सक्षम नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि हमारी बेटी के शव को भारत में लाया जाए, जहां उसका हम अपने रीति-रिवाजों से संस्कार कर सके।

  • Jalandhar News: नीट पेपर लीक मामले में 21 छात्रों को दी श्रद्धाजंलि, लगाया धरना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नीट पेपर लीक मामले में 21 छात्रों को दी श्रद्धाजंलि, लगाया धरना, देखें वीडियो

    अलर्ट मोड पर आई पुलिस, बढ़ाई गई सुरक्षा

    जालंधर, ENS: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन जारी है। वहीं सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को टाइफाइड हो गया। जिसके बाद आज अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी करके कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं नीट पेपर लीक मामले में Gen-Z सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जालंधर में स्टूडेंट्स डीसी ऑफिस के सामने धरना लगाकर बैठ गए। छात्रों का कहना है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, तक तक विरोध जारी रहेंगा। प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। डीसी कॉम्प्लेक्स के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों को परेशानी न हो। पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीसी ऑफिस जाने वाले प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि वे युवाओं से बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन शहर की शांति और यातायात व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उधर, किसान भी छात्रों के समर्थन में आ गए। किसान नेता जोगिंदर उगराहां ने ऐलान करते हुए कहा कि वो 27 जुलाई को स्टूडेंट्स के समर्थन में दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने भी छात्रों की मांग को सही ठहराया और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
  • Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, बीच सड़क में नौजवान पर हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, बीच सड़क में नौजवान पर हमला, देखें वीडियो

    पीड़ित का आरोपः पुलिस क्रॉस पर्चे को लेकर बना रही दवाब

    मोगाः जिले में शरारती अंसरों के होंसले बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामले में शहर के बीचो-बीच व्यस्ततम चैंबर रोड पर दिन दिहाड़े मोटर साइकल सवार हथियारों से लैस लोगों ने कार सवार एक युवक व महिला पर कथित तौर पर उस वक्त हमला कर दिया जब वे लोग बैंक से रूपए निकलवा कर जा रहे थे। हमलावरों ने ना सिर्फ गाड़ी को नुकसान पहुंचाया, बल्कि कार चालक दलजीत सिंह पर भी डंडो और ईंटों से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इसी बीच कर मैं मौजूद महिला सपना सेतिया ने मौके की एक वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। फिलहाल घायल दलजीत स्थानीय सरकारी अस्पताल में जेरे इलाज है, व उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सपना सेतिया ने आरोप लगाया है कि पुलिस इस मामले में क्रॉस मामला दर्ज करने की बात कहकर उन पर राजीनामा का दबाव डाल रही है। जबकि इधर पुलिस दोनों पक्षों के बयान लिखकर, सीसीटीवी के आधार पर बनती कार्यवाई को अमल में लाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रही है। मीडिया के रूबरू सपना सेतिया ने बताया कि 10 दिन पहले 15 जुलाई को दिलजीत सिंह की गाड़ी निकालने को लेकर दो लड़कियों से कुछ बहस हुई थी। जिसके बाद उसी दिन से कुछ अज्ञात लड़के उनका पीछा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को भी इस संबंधी शिकायत दी गई थी, परंतु पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई। सपना ने बताया की गत दिवस जब वह दलजीत सिंह के साथ बैंक से रकम निकलवा कर चैंबर रोड पर जा रहे थे, तो कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। जिसके बाद उन्होंने उसके साथ (सपना के साथ) अश्लील व अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिसके बाद जैसे ही दलजीत कार से उतरा तो उन लोगों ने दिलजीत पर भी हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस समय रहते इस संबंधी कदम उठा लेती तो आज यह नौबत नहीं आनी थी। सपना ने मीडिया के रूबरू सपना ने बताया कि अब पुलिस इस संबंधी क्रॉस मामला दर्ज करने की बात कह उनपर राजीनामा करने को दबाव बना रही है। जिसके चलते उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाई है।  
  • Jalandhar में छात्रों ने शुरू किया प्रदर्शन, आप पार्टी थालियां बजाकर जताएंगी रोष

    Jalandhar में छात्रों ने शुरू किया प्रदर्शन, आप पार्टी थालियां बजाकर जताएंगी रोष

    उधर, BJP के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगी कांग्रेस

    जालंधर, ENS: नीट पेपर लीक मामले में देश भर में विरोध हो रहा है। विपक्ष पार्टियों द्वारा धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। वहीं केंद्रिय मंत्री जेपी नड्डा के साथ सीजेपी के 2 छात्रों की बीते दिन मीटिंग हुई। जहां छात्रों द्वारा 3 प्रमुख मांगों के साथ 5 सुझाव रखे गए। ऐसे में आज दोपहर केंद्रिय मंत्री की छात्रों के साथ दोबारा मीटिंग होगी, जहां सरकार के फैसले को लेकर बात की जाएगी। दिल्ली में संघर्ष कर रहे विद्यार्थियों के हक में जालंधर के विद्यार्थियों की तरफ से आज शांतमय ढंग से रोष मार्च निकाला जाएगा। इसी के साथ डीसी आफिस के सामने पुड्ढा कांप्लेक्स में विद्यार्थियों की तरफ से सुबह 9 से रात 9 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 26 जुलाई को सुबह 9 से रात 9 बजे तक भूख हड़ताल होगी। यह रोष प्रदर्शन किसी राजनीतिक बैनर के तले नहीं बल्कि विद्यार्थियों की तरफ से स्वेच्छा के साथ-साथ देश भर में सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं, शिक्षा प्रणाली में खामियों के जरिये विद्यार्थियों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ के विरोध में है। उधर, कांग्रेस और आप पार्टी द्वारा आज भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन सभी जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण से किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेता सत्याग्रह करेंगे और कैंडल मार्च निकालेंगे। कांग्रेस नीट और सीबीएसई परीक्षा घोटालों, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ तथा छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएगी। वहीं आम आदमी पार्टी आज थाली बजाओ प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने इस प्रदर्शन को ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ का नाम दिया है। इसके अंतर्गत कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।  
  • Commonwealth Games 2026: झंडू कुमार ने हेवीवेट पैरा पावर लिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल

    Commonwealth Games 2026: झंडू कुमार ने हेवीवेट पैरा पावर लिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल

    नई दिल्लीः कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की हेवीवेट पैरा पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में झंडू कुमार ने ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीता है। झंडू कुमार के इस पदक के साथ ही भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदकों का खाता भी खुल गया। पीएम मोदी ने एक्स पर झंडू कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि झंडू कुमार की यह उपलब्धि उनकी ताकत, अटूट संकल्प और वर्षों की मेहनत का प्रतीक है।
    पोलियो से उबरने वाले 28 साल के कुमार ने 181 किग्रा और 190 किग्रा के वजन सफलतापूर्वक उठाकर 130.9 प्‍वाइंट्स बनाए। वे 196 किग्रा का निर्णायक प्रयास पूरा नहीं कर सके। इस स्‍पर्धा में भारत के अन्‍य एथलीट सुधीर थे, जो 114.1 अंक के साथ छठे स्‍थान पर रहे। नाइजीरिया के इदरिस रिलुवान ने 132.8 प्‍वाइंट्स के साथ गोल्‍ड मेडल जीता। मैथ्‍यू हार्डिंग ने 131 अंक के साथ सिल्‍वर मेडल जीता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो में चल रहे 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाले झंडू कुमार को बधाई दी। झंडू कुमार के इस पदक के साथ ही भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदकों का खाता भी खुल गया।
  • Punjab News: कैमिकल फैक्टरी में हुआ धमाका, मशीन के बिखरे पुर्ज़े, 2 घायल

    Punjab News: कैमिकल फैक्टरी में हुआ धमाका, मशीन के बिखरे पुर्ज़े, 2 घायल

    मोहालीः लालड़ू की एक प्रमुख केमिकल कंपनी में आज सुबह धमाका होने की घटना सामने आई है। जहां PCCPL फार्मा डिवीज़न (अल्फा ड्रग) में सुबह करीब 9:30 बजे अचानक जोरदार धमाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इस भीषण धमाके के कारण मशीन के पुर्ज़े बिखर गए। वहीं हादसे में 2 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस मामले की आयोजकों द्वारा जांच की जा रही हैं कि यह हादसा कैसे हुआ। धमाके की आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

  • TET पेपर लीक मामले में पुलिस को मिली सफलताः बिहार से मास्टरमाइंड बिरेंद्र गिरफ्तार

    महाराष्ट्रः कॉकरोच जनता पार्टी के पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन के बीच महाराष्ट्र TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी बिरेंद्र कुमार को बिहार से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक भिवंडी पुलिस गिरफ्तार करने के बाद मुख्य आरोपी को लेकर पुणे पहुंची है। अब उसे भिवंडी पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा और पुछताछ की जाएगी।

    बिरेंद्र को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस काफी जगह छापेमारी कर रही थी। आपको बता दें बिरेंद्र का कई पेपर लीक मामलों में नाम आ चुका है। पेपर लीक मामले में उसकी पत्नी का भी नाम शामलि है। महाराष्ट्र पुलिस का कहना है कि बिरेंद्र की गिरफ्तारी से पेपर लीक नेटवर्क को लेकर कई बातें सामने आएंगी।

    बता दें कि 28 जून को महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा ( TET) से पहले ही पेपर लीक का मामला सामने आ गया था। इसमें मुख्य आरोपी समस्तीपुर के रहने वाले बिरेंद्र कुमार गुप्ता को बनाया गया था। बताया कि वह अपने गांव वाले घर लंबे समय से नहीं आ रहा है। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए बिहार में कई ठिकानों पर छापेमारी की। आरोप है कि लीक पेपर को 1.5 करोड़ रुपए में बेचने की साजिश की जा रही थी। आरोपियों के पास से प्रश्नपत्र के चार सेट पाए गए थे।

  • CJP आंदोलन के बीच आज फिर से इतने मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद, यात्री हुए परेशान

    CJP आंदोलन के बीच आज फिर से इतने मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद, यात्री हुए परेशान

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन को लेकर आज फिर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से मैट्रो स्टेशन बंद रखे गए है। अधिकारी ने बताया ने आज शनिवार 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का फैसला लिया है। डीएमआरसी ने लगातार चौथे दिन ये बड़ा फैसला लिया है। सुबह 7.30 बजे से ये आदेश प्रभावी रहेगा। वहीं प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा सुरक्षा में ओर बढ़ौतरी कर दी है। बंद किए गए मेट्रो स्टेशन में राजीव चौक, ITO, मंडी हाउस और सुप्रीम कोर्ट जैसे स्टेशन शामिल हैं। ऐसे में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    दूसरी तरफ से छात्रों की मांगों को लेकर शनिवार (25 जुलाई) को सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच तीसरी बार फिर मीटिंग होने जा रही है। छात्रों की ओर से अब अगर मांगे पूरी नहीं की जाती हैं तो आगे के लिए भी व्यापक आंदोलन का प्लान किया जा सकता है। फिलहाल आगे की रणनीति क्या होगी इस पर अभी साफ तस्वीर नहीं है। लेकिन सीजेपी ने साफ कर दिया है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होगा, उनका प्रदर्शन भी खत्म नहीं होगा।

    हालांकि दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC) का कहना है कि सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है। दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद होने से पिछले कुछ दिनों में ऑफिस कर्मचारियों, छात्रों और रोजाना कारोबार के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। उधर, यात्रियों का कहना है कि उन्हें ऑफिस पहुंचने के लिए रोजाना कैब, ऑटो पर 400-500 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। आज से वीकेंड होने के कारण भी शनिवार-रविवार को भी दिक्कतें बढ़ेंगी। राजीव चौक, मंडी हाउस जैसे इंटरचेंज पर लोगों को ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं।