Blog

  • Jalandhar: अवैध माइनिंग के खिलाफ DC Himanshu Aggarwal ने लिया कड़ा संज्ञान

    Jalandhar: अवैध माइनिंग के खिलाफ DC Himanshu Aggarwal ने लिया कड़ा संज्ञान

    अधिकारियो को दिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश 

    जालंधर (ENS): डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने माइनिंग और पुलिस विभाग के अधिकारियों को जिले में नाजायज माइनिंग करने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही करने के निर्देश जारी किय है । ज़ीरो- टालरैंस नीति पर ज़ोर देते हुए डा.अग्रवाल ने इस ग़ैर- कानूनी गतिविधि को रोकने की तत्काल ज़रूरत पर ज़ोर दिया। 

    डीसी अग्रवाल ने बताया कि पंजाब माइनिंग एंड मिनरल एक्ट 2013 की धारा 21 के अंतर्गत ग़ैर- कानूनी माइनिंग में शामिल व्यक्तियों विरुद्ध इस साल कुल 19 एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। इस धारा के अंतर्गत पाँच साल तक की सज़ा, 5 लाख रुपए तक का जुर्माना या दोनों की व्यवस्था है। इसके इलावा उल्लंघन करने वालों से कुल 20.05 लाख रुपए जुर्माना पहले ही वसूल किया जा चुका है।

    डीसी अग्रवाल ने ग़ैर- कानूनी माइनिंग करने वालों से बकाया जुर्माने की वसूली में तेजी के निर्देश भी दिए। जिले में ग़ैर-कानूनी माइनिंग सामने आने पर संबंधित अधिकारियों की निजी ज़िम्मेदारी तय की जाएगी। इसके इलावा डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को ज़ब्त किए वाहनों की नीलामी पालिसी के दिशा-निर्देशों अनुसार जल्द से जल्द करने के आदेश दिए। 

    इस मीटिंग मे एस.डी.एम.फिल्लौर अमनपाल सिंह, एस.डी.एम.शाहकोट ऋषभ बांसल, एस.डी.एम.-1 डा.जै इन्द्र सिंह, एस.डी.एम- 2 बलबीर राज सिंह और पुलिस और माइनिंग विभाग के अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे। बता दे कि बैठक में डीसी अग्रवाल ने ग़ैर-कानूनी माइनिंग विरुद्ध कानूनों को सख़्ती के साथ लागू करने और क्षेत्र के प्राकृतिक स्रोतों की सुरक्षा के लिए ज़िला प्रशासन की सामूहिक वचनबद्धता को रेखांकित किया गया।

  • Jalandhar :  पीने का पानी न मिलने पर मोहल्ला वासियों ने किया प्रदर्शन, देखें LIVE

    Jalandhar : पीने का पानी न मिलने पर मोहल्ला वासियों ने किया प्रदर्शन, देखें LIVE

    जालंधर। महानगर के काजी मंडी समीप संतोषी नगर में इलाकावासियों ने पीने का पानी न मिलने पर लोगों ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे इलाकावासियों ने कहा कि एक महिने से पीने वाला पानी मोहल्ले में नहीं रहा है। जिससे इलाका वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

    इन परेशानियों को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया लेकिन अभी तक कोई समस्या का हल नहीं हुआ। इसके बाद इलाका वासियों ने कहा कि समस्या का जल्द से जल्द हल नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। जिससे प्रशासन द्वार समस्या का जल्द से जल्द हल करवाया जाए।

  • Punjab: मक्खू हत्याकांड के आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार, देखें Video

    Punjab: मक्खू हत्याकांड के आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार, देखें Video

    फिरोजपुर। जीरा गांव खेमी में पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फिरोजपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। इस मामले को लेकर एसएसपी फिरोजपुर सौम्या मिश्रा ने दो टीमों का गठन किया था। जिसको डीएसपी बलकार सिंह, डीएसपी गुरदीप जीरा लीड कर रहते। जिनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले को 72 घंटे के अंदर ट्रेस कर लिया। जिसमें कार्रवाई करते टीम ने 4 आरोपियों गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों से एक पिस्टल 30 राउंड, एक बाइक, एक लाइव कारटेज बरामद किया गया है।  

    9 जून को युवक की गोली मारकर की गई थी हत्या

    जीरा गांव खेमी में पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक मोटरसाइकिल से अपने दोस्तों के साथ मक्खू गाँव जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात युवकों ने पुरानी रंजिशन रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और युवक पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद गोली लगने से युवक की मौत हो गई थी।

  • Jalandhar Heights में व्यक्ति की मौ’त

    जालंधर (ENS): 66 फुटी रोड पर स्थित Jalandhar Heights मे एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ब्लॉक ए के टावर से व्यक्ति ने कूद कर सुसाइड किया है। मृतक की पहचान तरुण मरवाहा के तौर पर हुई है। 

     मृतक अर्बन एस्टेट फेज 2 का रहने वाला बताया जा रहा है। जो पार्किंग में गाड़ी लगाकर सिक्योरिटी को दफतर का पता पुछ कर ऊपर चला गया।  मरने वाला व्यक्ति पेट्रोल पंप का व्यवसाय करता है।  जालंधर हाइट चौकी के प्रभारी सरबजीत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर सिविल हस्पताल मे पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। फ़िलहाल व्यक्ति के सुसाइड के कारण का पता नही चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Rashmika Mandanna ने Ranbir Kapoor के Animal कैरेक्टर को ‘बेवकूफ’ बताया, जानें वजह

    Rashmika Mandanna ने Ranbir Kapoor के Animal कैरेक्टर को ‘बेवकूफ’ बताया, जानें वजह

    मुंबई: रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर अपनी राय रखने से कभी नहीं पीछे रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने फैन्स से सोशल मीडिया पर बातचीत करती हैं। हाल ही में, रश्मिका ने एक यूजर को जवाब दिया जो उनके एनिमल कैरेक्टर गीतांजलि का जिक्र कर रहा था, साथ ही उन्होंने अपने फैन्स से ‘बेवकूफ लोगों’ के झांसे में न आने का आग्रह भी किया। हाल ही में एक यूजर ने संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल का एक संपादित वीडियो एक्स पर शेयर किया है। क्लिप में, रश्मिका का किरदार अपने पति रणविजय (रणवीर कपूर द्वारा अभिनीत) के यौन संबंध के बारे में जानने के बाद पीड़ित दिखाई दे रहा था। वीडियो में बताया गया कि कैसे रणविजय की एक वफादार पत्नी थी, लेकिन फिर भी वह त्रिप्ति डिमरी की जोया से प्यार करने लगा। जब गीतांजलि को इस बारे में पता चला, तो वह टूट गई और उसने अपने पति को छोड़ने का फैसला किया।

    वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “याद रखें कि किसी आदमी पर भरोसा करने से ज्यादा डरावना कुछ नहीं है…” हालांकि, रश्मिका ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और जवाब दिया, “सुधार: एक बेवकूफ आदमी पर भरोसा करना, डरावना.. वहाँ बहुत सारे अच्छे आदमी भी हैं.. उन आदमियों पर भरोसा करना चाहिए।

  • आपदा प्रबंधन को लेकर मेगा मॉक ड्रिल 14 को

    ऊना/ सुशील पंडित : बाढ़-भूस्खलन, गैस रिसाव को लेकर अलर्ट करने के लिए 14 जून को यदि एंबुलेंस सायरन, खतरे से चेतावनी को घनघनाती घंटियां, हूटर बजाती प्रशासनिक अमले की गाड़ियां दौड़ती दिखें, तो घबराएं नहीं । ध्यान रहे, यह सचमुच की आपदा नहीं एक मॉक ड्रिल है। लेकिन आगामी मानसून सीजन को देखते हुए ऊना जिले में इस मॉक अभ्यास को बहुत गंभीरता से करने की तैयारी है।

    अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि मेगा मॉक ड्रिल के जरिये जिला में आपदा प्रबंधन की तैयारियों व क्षमताओं का गहन आकलन एवं विश्लेषण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 जून शुक्रवार को राज्य मुख्यालय से बाढ़-भूस्खलन-गैस रिसाव की काल्पनिक सूचना मिलने पर जिले के प्रत्येक उपमंडल में निर्धारित स्थानों तथा संस्थानों में प्रतीकात्मक नुकसान मानकर मॉक अभ्यास किया जाएगा। यह मॉक ड्रिल सुबह 9 बजे से आरंभ हो जाएगी।

    उन्होंने बताया कि इस दिन उपमंडल गगरेट के टटेहड़ा गांव (स्वां नदी के समीप), बंगाणा उपमंडल के नलूट गांव (लठियाणी-बडसर रोड़), हरोली उपमंडल के तहत राजकीय प्राइमरी एंड मिडल स्कूल जननी, पोलियां बीत, अम्ब उपमंडल के पिंडी दास आश्रम और नेत्र चिकित्सालय अम्ब और ऊना के इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड, टर्मिनल के पेखूबेला को घटना स्थल मानकर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसमें सेना, अर्धसैनिक बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल जैसी केन्द्रीय एजेंसियों के अलावा जिला एवं उपमंडलों के आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी हिस्सा लेंगे।
  • शिव स्वरूप मंदिर बद्दी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

    शिव स्वरूप मंदिर बद्दी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

    बद्दी/ सचिन बैंसल : शिव  मंदिर महाराणा प्रताप नगर वार्ड नंबर दो बद्दी का 5वां मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम समस्त ग्राम वासियों ने एकत्रित होकर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हवन का आयोजन किया। उसके बाद शाम को 5 बजे से शिव महिमा का गुणगान  सुखबीर सिंह, विचित्र सिंह पटियाल एंड पार्टी ने किया। महाराणा प्रताप नगर कालोनी में शाम को 6 बजे से लेकर 9 बजे भोले का अटूट लंगर आयोजित किया गया।   मंदिर से संस्थापक आर राणा ने बताया कि बस स्टैंड के निकट 12 जून  को शिव स्वरूप मंदिर की स्थापना ग्राम वासियों ने सामूहिक तौर पर मिलकर की थी। उसके बाद से हर साल इस दिन पूजन व हवन का आयोजन होता है।

    इस अवसर पर तरक्की लाल कौशल, कृष्ण कौशल, रमन कौशल, महेश, दीना नाथ कौशल, यशपाल ठाकुर, विकास ठाकुर, माया देवी, हंसराज भारद्वाज, मनोज कौशल, शिवम, राजेंद्र कुमार यादव, सुरेंद्र अत्री, नीलम कुमार, गोल्डी, शशि ठाकुर, दिनेश ठाकुर, सत्या प्रकाश, अलक्षेंद्र नाथ भारद्वाज, ऋषि ठाकुर, अंजना ठाकुर, नीमा ठाकुर, चंदन सिंह ठाकुर, लघु उद्योग संघ के राज्य अध्यक्ष अशोक राणा, उप निदेशक योगेश गुप्ता, सेवानिवृत एक्सईएन विनोद कुमार भटटी, रिमिका, दीपीका ठाकुर, अमर चंद शक्ति, लोक गाायक विचित्र सिंह पटियाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
  • IFM फिनकोच में भरें जाएंगे कासा सेल्ज़ अधिकारी और ब्रांच रिलेशन ऑफिसर के 150 पद

    साक्षात्कार 19 जून को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में


    ऊना/ सुशील पंडित : आईएफएम फिनकोच द्वारा 19 जून को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। साक्षात्कार में कासा सेल्ज़ अधिकारी के 100 पद और ब्रांच रिलेशन ऑफिसर के 50 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन पास और आयु सीमा 21 से 26 वर्ष होना अनिवार्य होगा। इसके अलावा चयनित अभ्यर्थियों को 20,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

    सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि योग्य तथा इच्छुक अभ्यार्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा की कॉपी सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिकारी जानकारी के लिए 98157-03430 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • Jammu Terror Attack: आतंकवादियों की अब खैर नहीं, जम्मू आतंकी हमले पर PM MODI ने की हाईलेवल मीटिंग

    Jammu Terror Attack: आतंकवादियों की अब खैर नहीं, जम्मू आतंकी हमले पर PM MODI ने की हाईलेवल मीटिंग

    जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी इलाके में आतंकी हमले और कठुआ में सेना के साथ दहशतगर्दों की मुठभेड़ के बाद जम्मू-कश्मीर में हालात संवेदनशील बन गए हैं। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। जबकि बाकियों की तलाश जारी है। इसे लेकर जम्मू संभाग में चप्पे-चप्पे पर जवानों ने तलाशी अभियान चलाया हुआ है। वहीं, इसी बीच आज प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और अन्य अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर की स्थिति की समीक्षा की। उन्हें जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा संबंधी स्थिति बारे सारी जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ने उनसे आतंकवाद रोधी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल करने को कहा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी फोन पर बात की व आंतकवाद गतिविधियों पर चर्चा की। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से भी बात की और मौजूदा हालातों का जायजा भी लिया। 

    जम्मू के इन-इन इलाकों में आतंकवादियों  ने किया था हमला
    जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में कई आतंकी हमले हुए हैं। आतंकवादियों ने पिछले चार दिनों में रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार स्थानों पर हमले किए हैं। जिमसें दस तीर्थयात्रियों की मौत हुई। साथ ही सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हुआ। इसके अलावा, सात सुरक्षा कर्मी और कई अन्य घायल हुए हैं। 

    9 जून को आतंकवादियों ने बोला था हमला,  अंजाम देने वाले आतंकी पर 20 लाख का इनाम
    जम्मू-कश्मीर के रियासी इलाके में से गुजर रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। आतंकवादियों की फायरिंग में बस भी खाई में जा गिरी थी, इसके बावजूद आतंकी बस में मौजूद लोगों पर गोलियां बरसाते रहे। इस हमले ने देश भर के लोगों को गमगीन कर दिया। इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकी पर 20 लाख का इनाम रखा गया है।

  • बड़ी खबरः पूर्व CM के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी 

    कर्नाटकः पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। मार्च 2024 में पीड़िता की मां ने नाबालिग लड़की पर यौन उत्पीड़न के मामले में बेंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उस मामले के संबंध में पीड़िता के भाई ने राज्य पुलिस की निष्क्रियता को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और गिरफ्तारी का आदेश मांगा था। पीड़िता के भाई की याचिका पर सुनवाई कर रही फर्स्ट फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आज दोपहर आदेश दिया और आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश देते हुए गैर-जमानती वारंट जारी किया।