Jalandhar: अवैध माइनिंग के खिलाफ DC Himanshu Aggarwal ने लिया कड़ा संज्ञान

अधिकारियो को दिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश 

जालंधर (ENS): डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने माइनिंग और पुलिस विभाग के अधिकारियों को जिले में नाजायज माइनिंग करने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही करने के निर्देश जारी किय है । ज़ीरो- टालरैंस नीति पर ज़ोर देते हुए डा.अग्रवाल ने इस ग़ैर- कानूनी गतिविधि को रोकने की तत्काल ज़रूरत पर ज़ोर दिया। 

डीसी अग्रवाल ने बताया कि पंजाब माइनिंग एंड मिनरल एक्ट 2013 की धारा 21 के अंतर्गत ग़ैर- कानूनी माइनिंग में शामिल व्यक्तियों विरुद्ध इस साल कुल 19 एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। इस धारा के अंतर्गत पाँच साल तक की सज़ा, 5 लाख रुपए तक का जुर्माना या दोनों की व्यवस्था है। इसके इलावा उल्लंघन करने वालों से कुल 20.05 लाख रुपए जुर्माना पहले ही वसूल किया जा चुका है।

डीसी अग्रवाल ने ग़ैर- कानूनी माइनिंग करने वालों से बकाया जुर्माने की वसूली में तेजी के निर्देश भी दिए। जिले में ग़ैर-कानूनी माइनिंग सामने आने पर संबंधित अधिकारियों की निजी ज़िम्मेदारी तय की जाएगी। इसके इलावा डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को ज़ब्त किए वाहनों की नीलामी पालिसी के दिशा-निर्देशों अनुसार जल्द से जल्द करने के आदेश दिए। 

इस मीटिंग मे एस.डी.एम.फिल्लौर अमनपाल सिंह, एस.डी.एम.शाहकोट ऋषभ बांसल, एस.डी.एम.-1 डा.जै इन्द्र सिंह, एस.डी.एम- 2 बलबीर राज सिंह और पुलिस और माइनिंग विभाग के अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे। बता दे कि बैठक में डीसी अग्रवाल ने ग़ैर-कानूनी माइनिंग विरुद्ध कानूनों को सख़्ती के साथ लागू करने और क्षेत्र के प्राकृतिक स्रोतों की सुरक्षा के लिए ज़िला प्रशासन की सामूहिक वचनबद्धता को रेखांकित किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *