Blog

  • पंजाबः क्या बदलेगी चुनाव की तारीख, विपक्ष ने की ये मांग 

    मोहालीः पंजाब में लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर विवाद हो गया है। दअरसल, निर्वाचन आयोग ने पंजाब में 7वें चरण में मतदान करवाने का शेड्यूल जारी कर दिया हुआ है। शेड्यूल के मुताबिक 1 जून को राज्य में मतदान होगा, जबकि 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बात को लेकर राजनीतिक दल और किसान अंतिम चरण में चुनाव को साजिश बता रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता दलील दे रहे हैं कि ऐसा जानबूझकर किया जा रहा है। उस समय किसान अपने काम में व्यस्त होंगे। इससे मतदान का प्रतिशत गिरेगा।

    कांग्रेस के सीनियर प्रताप सिंह बाजवा ने तो चुनाव की तारीख बदलने की मांग निर्वाचन आयोग से की है। ताकि इन चुनावों को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से करवाया जा सकें। साथ ही एक पार्टी को इसका फायदा न मिल पाए। कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा का कहना पंजाब की एक ही कैश क्रॉप धान है। ऐसे में जब चुनाव की तारीख रखी गई है, उस समय पंजाब के 70 फीसदी किसान व खेत मजदूर अपने खेतों में व्यस्त होंगे। यह सब एक साजिश के तहत यह सब किया गया है। पंजाब में धान का सीजन मई के तीसरे हफ्ते से शुरू होकर जुलाई के दूसरे हफ्ते तक चलता है। जून एक में तो किसान अपने खेतों में होंगे।

    इस वजह से चार से पांच फीसदी किसान वोटिंग कम करेंगे। इसका फायदा एक पार्टी को मिलेगा। वहीं, उस पार्टी के नेता भी सभी राज्यों को निपटाकर यहां आ जाएंगे। ऐसे में वह चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। किसान नेता व यूनियन पहले दिन से कह रहे हैं कि जानबूझकर चुनाव का शेड्यूल लटकाया गया है। किसान नेता स्वर्ण सिंह पंधेर का कहना है कि जून के महीने में किसान अपने कामों में व्यस्त हो जाता है। जबकि इस बार किसानों का संघर्ष भी चल रहा है। ऐसे में इस वजह से भी देरी हुई है। हालांकि उनका कहना है कि हमारा संघर्ष चलता रहेगा। 10 जून तक जो भी नई सरकार आ जाएगी इस बार चुनाव को 44 दिन मिले हैं, जबकि गत बार 39 दिन मिले थे।

  • कलयुग के श्रवण कुमार का अनोखा प्रेम, अपनी चमड़ी काटकर मां के लिए बनवाई चप्पल, देखें वीडियो

    उज्जैनः आपने कई बार श्रवण कुमार जैसे बेटों कहानियां सुनी और पढ़ी होगी। इसके अलावा प्रभु श्री राम के कई अनोखे भक्तों के बार में भी सुना होगा, जो कई तकलीफों के साथ अयोध्या प्रभु के दर्शन करने पहुंचे। आज हम आपको एक ऐसे अनोखे भक्त या कहें बेटे के बारे में बताएंगे, जिसका मां के प्रति प्रेम और श्री राम से मिली प्रेरणा चारों तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बेटे ने अपनी मां के लिए चरण पादुका बनवाई है। यह बात आपको सुनने में आम लग रही होगी, लेकिन इस चरण पादुका की खासियत यह है कि इस बेटे ने अपने शरीर की चमड़ी काटकर यह चरण पादुका बनवाई है।

    दरअसल, यह हैरान कर देने वाला मामला उज्जैन में ढांचा भवन में रहने वाले रौनक गुर्जर परिवार के यहां का है। जहां इन दिनों भगवत कथा का आयोजन हो रहा है। रौनक गुर्जर एंबुलेंस से आयोजन स्थल पहुंचा, तो उसके पैर पर पट्टी देख लोग कई कयास लगाने लगे थे, लेकिन जब हकीकत सामने आई तो सब भौचक्के रह गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए। राम भजन के दौरान ही रौनक गुर्जर कथावाचक जितेंद्र महाराज के पास पहुंचा। उसने महाराज से कहा रामायण से प्रेरित होकर मां के लिए चमड़ी काटकर खड़ाऊ बनवाए हैं। जिसे सुन हर कोई दंग रह गया। जिस मां के लिए खड़ाऊ बने, वह खुद दंग रह गई। हालांकि मां निरुला गुर्जर ने अपने बेटे रौनक को आंखों में आंसू लिए ढेर सारा आशीर्वाद दिया है और प्रेम से बेटे द्वारा बनवाई चप्पल को पहना।

    इससे भी ज्यादा अचरज आपको इस बात पर होगी कि जब आप रौनक गुर्जर के बीती जिंदगी के बारे में जानेंगे. रौनक गुर्जर किसी समय में एक हिस्ट्री शीटर बदमाश हुआ करता था। कुछ साल पहले फरारी के दौरान पुलिस ने उसके पैर में गोली भी मार दी थी, लेकिन जेल से छूटने के बाद उसने अपने आपको बदल दिया। प्रॉपर्टी बिजनेस के साथ सामाजिक और धार्मिक कार्य करने लगा। इसी के चलते वह भागवत कथा करवा रहा है। इसी बीच उसने अपनी जांघ की चमड़ी से चप्पल बनवाकर मां के चरणों में भेंट की। वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर कथा कर रहे कथावाचक जितेंद्र महाराज ने आज के युवाओं को मां-बाप के प्रति श्रद्धा और प्रेम रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रौनक ने मां के प्रति श्रद्धा की एक मिसाल पेश की है।’ इसके साथ ही जब रौनक ने अपनी मां को चप्पल भेंट की, इस दौरान वहां मौजूद बाकी सभी के आंखों में आंसू थे। जबकि रौनक गूर्जर का कहना है की ‘रामायण पढ़ कर उसे यह प्रेरणा मिली है।’ मां निरूला गुर्जर ने कहा की ‘मैं भाग्यशाली हूं जो रौनक जैसा बेटा मिला। रौनक जैसा बेटा हर मां को दे। उसने मुझे हर मुसीबत से बचाकर बेटे का फर्ज निभाया। भगवान उसके दुःख मुझे दे दे।

  • घर में आग लगने से जिंदा जला परिवार, 5 की मौ’त

    नई दिल्ली : राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक घर में आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में 3 बच्चे और उनके माता पिता शामिल है। जानकारी के मुताबिक आग सबसे पहले घर में रखे सिलेंडर में लगी। घटना जयपुर में विश्वकर्मा के जैसल्या गांव की बताई जा रही है।

     जान गंवाने वाले सभी लोग बिहार के निवासी बताए जा रहे है। हादसे की सूचना के बाद दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम की टीम मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम भी छानबीन में जुट गई है। 

  • पंजाबः स्कूलों का बदलेगा समय, इस दिन को 19 हजार स्कूलों में मेगा PTM

    चंडीगढ़ः पंजाब में अप्रैल से स्कूलों में शुरू होने वाले नए सेशन के लिए शिक्षा विभाग ने इस बार कड़े इंतजाम किए हैं। स्कूल में पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके लिए सभी स्कूलों में किताबें पहुंचाने का काम आखिरी चरण में पहुंच गया है। वहीं, 28 मार्च को राज्य के 19 हजार स्कूलों में मेगा PTM संपन्न होगी। जबकि, एक अप्रैल से स्कूलों का समय बदलेगा। शिक्षा विभाग के मुताबिक एक अप्रैल से स्कूल लगने का समय भी बदल जाएगा।

    शिक्षा विभाग के विद्यक कैलेंडर के मुताबिक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दो बजे तक रहेगा। जबकि मिडिल, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूल का समय भी आठ से दो बजे रहेगा। सितंबर महीने तक समय ऐसा ही चलेगा। शिक्षा विभाग के मुताबिक राज्य के सभी स्कूलों में 26 फरवरी से लेकर 15 मार्च तक नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। 20 मार्च तक सभी स्कूलों काे रिजल्ट तैयार करने के लिए कहा गया था। वहीं, अब 28 मार्च को मेगा PTM रखी गई है। PTM का समय सुबह नौ बजे से दो बजे तक रहेगा। वहीं, पेरेंट्स भी मौजूद रहेंगे। 

  • पंजाबः 26 स्कूलों की मान्यता रद्द, जानें मामला 

    बरनाला: जिला शिक्षा अधिकारी बरनाला इंदू सिमक ने जिले के 26 स्कूलों द्वारा बिल्डिंग सेफ्टी व फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट विभाग के पास जमा नही करवाने के आरोप में उनकी मान्यता रद्द कर दी हैं। इंदू सिमक ने बताया कि जब ये स्कूल अपने बिल्डिंग सेफ्टी और फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट विभाग के पास जमा करवा देंगे इनकी मान्यता बहाल कर दी जाएगी।

  • निर्माणाधीन इमारत भरभरा कर गिरी, मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत

    नई दिल्‍ली: देश की राजधानी दिल्‍ली से निर्माणाधी पुरानी इमारत अचानक से भरभरा कर गिरने की खबर सामने आई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है,  जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल शख्‍स को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना आधी रात के बाद तकरीबन 2:16 बजे हुई। रात में हादसा होने की वजह से स्‍थानीय लोगों को शुरुआत में कुछ समझ नहीं आया, फिर उन्‍हें पता चला कि एक मकान भरभरा कर गिर गया है। हादसे की सूचना तत्‍काल पुलिस को दी गई। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।

    जानकारी के अनुसार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम इलाके के कबीर नगर में एक इमारत के ढहने से 2 लोगों की दबकर मौत हो गई. इस हादसे में एक के घायल होने की भी सूचना है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक देर रात को लगभग सुबह 2:16 बजे 2 मंजिला पुरानी निर्माणाधीन इमारत के ढहने की सूचना मिली. पहली मंजिल पर कोई नहीं रहता था. ग्राउंड फ्लोर पर जींस कटिंग का काम चल रहा था. मलबे में 3 मजदूर दबे हुए थे. 

    पुलिस ने बताया कि  मलबे में दबे 3 मजदूर को बाहर निकाल लिया गया। हादसे में घायल दो शख्‍स को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। तीसरे मजदूर की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इमारत के मालिक की पहचान शाहिद के रूप में हुई है। उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

  • पंजाब : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

    लुधियाना : युवक द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्यासपुरा इलाका के हरगोबिंद नगर में ​​​​​देर रात एक प्रवासी युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमरेश (23) के तौर पर हुई है। वह सिलाई मशीन बनाने का कारीगर था। देर रात खाना खाने के बाद उसने सुसाइड किया। पड़ोस के कमरे में रहते व्यक्ति की अचानक नजर मृतक के कमरे में पड़ी तो फंदे से शव लटकता देख वह घबरा गया।

    उसने शोर मचा लोगों को सूचित किया। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस पहुंची। जानकारी देते हुए जतिंद्र कुमार ने कहा कि वह राजिंद्र के वेहड़ा में रहते हैं। अमरेश अकेला ही कमरे में रहता था। महानगर में वह गुप्ता सिलाई मशीन की फैक्ट्री में काम करता था। फंदे से लटकता शव देख उसने पुलिस को सूचित किया।

    घटना स्थल पर पहुंचे कॉन्स्टेबल जगदीश कुमार ने कहा कि अमरेश के कमरे से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह मूलरुप से अमेठी का रहने वाला है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिवार के आने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

  • पंजाबः जांच करने पहुंचे ASI की फाडी वर्दी, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब के अबोहर के पंजपीर  मोहल्ले में एक शिकायत की जांच करने पहुंचे 112 पुलिस हेल्पलाइन के एएसआई की वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस की डयूटी में विघन डालने के भी आरोप लगे है। मामले की शिकायत नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। जबकि युवक ने जांच करने पर एएसआई पर महिलाओं के साथ गलत बोलने के आरोप लगाए है। जानकारी अनुसार एएसआई पप्पू राम ने बताया कि वह 112 नंबर पर आई शिकायत की जांच करने पंजपीर मोहल्ले गली नंबर 5 में गए थे जहां पर विक्की व भूपेंद्र के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

    जब वह इस मे  मामले बारे बातचीत कर रहे थे तो वहां पर भूपेंद्र सिंह ने उसकी वर्दी पर हाथ डाला व उसकी डयूटी करने में बाधा डाली। इतना ही नहीं उनकी महिलाएं भी उसके साथ बोलने लगी जबकि उसकी सरकारी गाड़ी पर पत्थर भी मारे। जबकि भूपेंद्र का आरोप है कि जांच करने पहुंचे एएसआई ने उनकी महिलाओं को गलत बोला। फिलहाल पप्पू राम ने इसकी शिकायत नगर थाना पुलिस को दी है। इधर एएसआई पप्पू सिंह ने बताया कि महिला की वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं कि उसकी चोट नहीं  लगी उधर, इस मामले में हुए झगड़े में एक महिला सुखजीत कौर को चोंट लगी है जिसे यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

  • पंजाब : सर्किट हाऊस के बाहर 2 पक्षों में हुई झड़प, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में फायरिंग के मामले आना आम बात हो गई है। आए दिन कोई न कोई मामला सामने आता रहता है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां 2 पक्षों में फायरिंग का मामला सामने आया है। देर रात फिरोजपुर रोड सर्किट हाऊस के बाहर 2 गुटों में झड़प हो गई। इसमें गाली गलौज के बाद फायर भी किया गया। क्षेत्र में इससे हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सर्च शुरू किया। जानकारी के मुताबिक करीब 2 से 3 गाड़ियों में सवार युवकों में काफी तकरार बाजी हुई थी। युवक एक दूसरे को गालियां निकालने लगे और तभी किसी युवक ने फायर किया।

    फिरोजपुर रोड सर्किट हाऊस के आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ बढ़ गई। बदमाश सड़क पर शोर-शराबा देख गाड़ियां लेकर फरार हो गए। लोगों ने वारदात को लेकर पुलिस को सूचित किया। थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। देर रात पुलिस को सड़क से किसी तरह का गोली का कोई खोल बरामद नहीं हुआ।

     पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालेगी। झड़प करने वाले युवक किस गैंग के है इस बारे अभी कुछ पता नहीं चल सका। घटना स्थल पर थाना पीएयू के SHO भगत वीर सिंह ने कहा कि मामले ध्यान में है। सड़क पर फायरिंग हुई या नहीं इस बारे अभी कुछ कनफ़र्म नहीं है। घटना स्थल के आस-पास सीसीटीवी कैमरों को चैक किया जाएगा। यदि कोई गोली चलने जैसा मामला हुआ तो तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

  • सुबह-सुबह भुकंप के झटकों से हिली धरती, दहशत में लोग

    महाराष्ट्र: गुरुवार की सुबह महाराष्ट्र के हिंगोली में 2 बार भूकंप के झटके लगने से अफरा-तफरी मच गई। भूकंप का पहला झटका सुबह 6.08 मिनट पर महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 4.5 रही, जबकि दूसरा झटका 6.19 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बिंदु अखाड़ा बालापुर का इलाका था।  हाल ही में गुजरात, मणिपुर और नागालैंड में भी भूकंप आया था। गुजरात के कच्छ जिले में बीते शनिवार देर रात भूकंप का 3.3 तीव्रता का हल्का झटका महसूस किया गया था।