Blog

  • आज का राशिफल, 21 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 21 मार्च 2024

    Aaj Ka Rashifal 21 : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरूवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज पूरा दिन पार कर कल भोर 4 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। आज गोविंद द्वादशी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी को नृसिंह द्वादशी भी मनाने का विधान है। आज शाम 5 बजकर 41 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 27 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा।जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि

    आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का विचार आपके मन में आयेगा। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य लिए फायदेमंद साबित होगी। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। दम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

    वृष राशि

    आज कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटे स्तर पर शुरू किया गया व्यापार आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं, आज उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी समझदारी से आप उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे। जरूरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। इस राशि के छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। घर से किसी विषय पर सलाह मिलेगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

    मिथुन राशि

    आज का दिन खुशियां लेकर आया है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग उच्च शिक्षा पाने की इच्छा रखते हैं, उन्हें आज किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिलेगा। आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहेंगे। आज आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बनाएंगे। आज आपको पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

    कर्क राशि

    आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज आपको अपने वाणी पर संयम रखने की जरूरत हैं। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं आज वो नई क्लीनिक की ओपनिंग करने का मन बनायेंगे, जिसमें परिवार  का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। आज समाज सेवा के लिए की गयी कोशिशें आपकी अलग पहचान बनायेंगी। इस राशि के छात्र आज किसी एकांत जगह पर जाकर पढ़ाई करें, तो पढ़ाई में मन लगेगा।

    सिंह राशि

    आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग मिलने से कोई प्रसाशनिक कार्य पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। आज आपके दिमाग में नये-नये विचार आयेंगे। लेखन का कार्य कर रहे लोगों की रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। आज व्यर्थ की बातों में उलझने से बचें। लवमेट एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    कन्या राशि

    आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगो को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। पूराने कामों का निपटारा करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके काम आयेगा। बिजनेस सम्बन्धी मीटिंग में आज आप सही ढ़ग से अपनी बात रखेंगे। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। छात्र आज कुछ ऑनलाइन सिखने की कोशिश करेंगे।

    तुला राशि

    आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज समाज में आपकी एक अलग ही छवि निखर कर सामने आयेगी। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें।बॉस आपको किसी जरुरी काम से दूसरे शहर की यात्रा पर भेज सकते हैं। आज आप कुछ ऐसे कार्यो को करने के लिए तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप प्रसन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। महिलाए आज रसोई घर में काम करते हुए थोडी सावधानी जरूर बरते। आज आप में सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा जागृत होगी, जिससे आप और अधिक मेहनत करेंगे । इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आज हर प्रकार की बिजनेस डील में सफलता मिलेगी। लवमेट एक दूसरे को उपहार देंगे, साथ ही कहीं घूमने भी जायेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    धनु राशि

    भविष्य की योजनायें बनाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें काफी धन लाभ होने वाला है। आज जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आयेंगी, जिससे आप थोड़ा उलझन में पड़ सकते है। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा, जिससे आपको खुशी महसूस होगी।

    मकर राशि

    आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज किसी कार्य में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज सफलता में आ रहीं दिक्कते दूर होंगी। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कार्यों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में आपसी सौहार्द बना रहेगा। लवमेट आज एक- दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, तो रिश्तों में मधुरता आयेगी।

    कुंभ राशि

    आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का फैसला आपके पक्ष में आयेगा। राजीनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समरोह में जाने का मौका मिलेगा। आज आपको अचानक धन लाभ होने वाला है। अगर आप कोई नई जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो पहले उसके बारे में ठीक से जानकारी कर लें। व्यापार में आज आपको खूब तरक्की मिलेगी। आज जीवनसाथी से उपहार मिलेगा।

    मीन राशि

    आज का दिन मिला-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे, जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। पहले किये गये प्रयासों का फल आज मिलने वाला है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। आज आपको पूरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की जरूरत हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। आज आपकी सेहत में काफी सुधार आएगा। छात्रो को आज सफलता मिलने वाली है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की मदद मिलेगी।

  • पंजाब : बदलता मौसम कर सकता है आपको बीमार, देखे वीडियो

    लुधियाना /पठानकोट : बदलता मौसम हेल्थ के नजरिए से खतरनाक होता है। ऐसे में अलर्ट रहने की जरूरत है। हाल ही मे मौसम सर्दी से गर्मी की तरफ बढ़ रहा है। धीरे-धीरे तापमान बढ़ता है और कभी फिर सर्दी में बदल जाता है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार जब मौसम बदलता है, तो उसका इफेक्ट बॉडी की प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है। जिन लोगों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उनके लिए यह नुकसान दायक साबित होता है।  अचानक से मौसम में आई गिरावट स्टूडेंट सहित छोटे बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

    जब मौसम चेंज हो रहा होता है, तो लोगों को अपनी कठिनाई सहने के कौशल को विकसित करना चाहिए। इसके लिए उन्हें बॉडी को एक्सपोज होने से बचाना चाहिए। गर्मी आते ही एयर कंडीशनर यूज नहीं करना चाहिए, क्योंकि अभी बॉडी पूरी तरह से गर्मी के लिए तैयार नहीं है।

    खान-पान और लाइफ स्टाइल में बदलाव से प्रतिरोधक क्षमता बेहतर की जा सकती है। जब मौसम बदल रहा होता है, तब बॉडी न तो ज्यादा गर्मी के लिए तैयार हो पाती है और न सर्दी के लिए। इसलिए बॉडी को बैलेंस रखने के लिए बैलेंस डाइट का इस्तेमाल करना चाहिए। 

    टेम्प्ररेचर में वृद्धि लचीलेपन की क्षमता को कमजोर करती है। बाडी को एक्सपोज होने से बचाएं, एसी का यूज न करें। चिल्ड वाटर और कोल्डड्रिंक के लायक अभी गर्मी नहीं है। खान-पान और लाइफ स्टाइल में बदलाव से लचीलापन क्षमता बेहतर की जा सकती है। परिजनों को भी बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

  • Sidhu moose wala के परिवार और हस्पताल पर हो सकती है कारवाई, जाने मामला

    छोटे सिद्धू मुसेवाला के आते ही IVF की Controversy शुरू

    नई दिल्ली: लीजेंड पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला के परिवार और IVF करवाने अस्पताल पर कारवाई की तलवार लटकती दिखाई दे रही है। हाल ही मे सिद्धू की माता चरण ने ivf ट्रीटमेंट करवा कर बच्चे को जन्म दिया है। जिसके पैदा होती ही Controversy शुरू हो चुकी है। छोटे सिद्धू के जन्म पर एक बार फिर हवेली मे खुशियों का माहौल है। कई राजनितिक, फ़िल्मी और संगीत की दुनिया के सितारे छोटे सिद्धू को आशीर्वाद देने पहुँच रहे है। 

    इसी बीच केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य अनुसंथान विभाग की आर्ट और सेरोगैसी डिवीज़न की और से पंजाब सरकार को एक पत्र जारी किया है। जिसमे सिद्धू की माता चरण कौर की आयु की जानकारी देने के निर्देश जारी किए है। दरअसल IVF टेक्नोलॉजी के माध्यम से बच्चा पैदा करने के लिए महिला की ऐज लिमिट 21 से 50 तक होनी चाहिए, लेकिन सिद्धू की माता की आयु अधिक है। ऐसे मे अस्पताल पर  IVF के ट्रीटमेंट के नॉम्स पुरे न करने पर कारवाई हो सकती है।

  • नींद की कमी का पता लगाएगा ये ब्लड टेस्ट!

    नई दिल्लीः इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि एक हेल्दी एडल्ट को पूरे दिन में तकरीबन 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए, ताकि उनकी सेहत अच्छी रह सके, अगर आपकी स्लीप डिस्टर्ब होती है या कम सोते हैं तो इससे न सिर्फ दिनभर सुस्ती और थकान का अहसास होगा, बल्कि इसका असर आपके बॉडी फंक्शंस पर भी पड़ेगा। लेकिन क्या आप पता लगा सकते हैं कि किसी इंसान ने कितनी देर की नींद ली है।

    साइंटिस्ट की एक टीम ने एक खास तरह का ब्लड टेस्ट डेवलप किया है जो ये पता कर सकता है कि कोई व्यक्ति 24 घंटों से सोया है या नहीं है. Australia Monash University और Britain में University of Birmingham के स्पेशलिस्ट्स के मुताबिक, नींद की कमी से गंभीर बीमारी या मौत का रिस्क भी बढ़ सकता है। साइंस एडवांसेज जर्नल में छपी एक स्टडी के मुताबिक, बायोमार्कर टेस्ट से पता लग सकता है कि कोई इंसान 24 घंटे तक जाग रहा था या नहीं।

    बर्मिंघम यूनिवर्सिटी में नींद और सर्केडियन साइंस के प्रोफेसर क्लेयर एंडरसन ने बताया, “वैज्ञानिकों के लिए ये सचमुच में एक रोमांचक खोज है, और अपर्याप्त नींद से जुड़े हेल्थ मैनेजमेंट में ट्रांसफॉर्मेटिव हो सकता है।” दुनियाभर में तकरीबन 20 फीसदी सड़क हादसे नींद की कमी की वजह से होते हैं रिसर्चर्स को उम्मीद है कि ये खोज नींद की कमी से जूझ रहे ड्राइवर्स की आसानी से पहचान कर सकती है जिससे फ्यूचर में इस मामले का आसानी से हल किया जा सकता है।

    प्रोफेसर ने बताया, “इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि 5 घंटे से कम नींद अनसेफ ड्राइविंग से जुड़ी है, लेकिन 24 घंटे जागने के बाद गाड़ी चलाना, शराब पीकर गाड़ी चलाने से कहीं ज्यादा खतरनाक है।” ये टेस्ट भविष्य में फोरेंसिक इस्तेमाल के लिए भी हो सकता है लेकिन आगे वेरिफिकेशन की जरूरत है। ये नींद की कमी का बायोमार्कर टेस्ट 24 घंटे या उससे अधिक जागने पर आधारित है, लेकिन 18 घंटे तक जागने का पता भी लगा सकता है।

  • ‘हैवान बना पिता’ 24 साल बेटी से किया रेप, पैदा हुए 7 बच्चे

    नई दिल्लीः दुनिया में एक से बढ़कर एक खूंखार, हैवान अपराधी हुए हैं, जिनके अपराधों को जानकर रूह तक कांप जाती है। ऐसा ही एक दरिंदा ऑस्ट्रिया के एम्स्टेटन का था जिनका नाम Josef Fritzl, जिसके घिनौने अपराध की चर्चा दुनियाभर में हुई।

    दरअसल, जोसेफ फ्रिट्जल ने अपनी ही बेटी Elisabeth Fritzl को कुल 24 सालों तक एक कैदखाने में कैद रखा और उसके साथ रेप किया। इस दौरान एलिजाबेथ अपने ही पिता के सात बच्चों की मां बनी।

    बेटी को 24 सालों तक सेक्स स्लेव बनाए रखने और उसे टॉर्चर करने के जोसेफ के पापों का घड़ा 2009 में फूटा और उसे उम्र कैद की सजा सुनाई गई। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, ताजा अपडेट ये है कि ‘अब वह समाज के लिए खतरा नहीं है’ मानकर उसे अब 16 साल बाद जेल से रिहा किया जा सकता है।

    जोसेफ ने अपनी बेटी एलिज़ाबेथ को 18 साल की उम्र से लेकर 42 साल की उम्र तक एक तहखाने में बंद रखा। उसने हजारों बार उसका बलात्कार किया जिससे उसने अपने ही पिता के 7 बच्चों को जन्म दिया।

    24 सालों तक बेटी का रेप, पैदा हुए 7 बच्चे, डरा देगी रिहा हो रहे 'हैवान पिता'  की कहानी - monster crime Josef Fritzl locked raped his daughter in cellar  gave birth

    जब एलिजाबेथ 11 साल की थी तब से जोसेफ उसका यौन शोषण किया करता था। तहखाने में कैद करने के बाद उसने उसके साथ बलात्कार करना शुरू कर दिया। कभी-कभी तो दिन में कई बार उसका बलात्कार किया गया।

    एलिजाबेथ के तीन बच्चों को उसी के साथ कैद में रखा गया था। वहीं एक बच्चे की जन्म होते ही मौत हो गई. जबकि तीन को जोसेफ अपने घर में अपनी पत्नी के साथ पालने लगा। उसने लोगों से कहा कि ये बच्चे कोई उसके घर के बाहर छोड़ गया था। न सिर्फ जोसेफ बेटी का बलात्कार ही नहीं बल्कि उसके अश्लील वीडियो भी बनाता था। कभी-कभी उसके बच्चों के सामने ही वह उसका बलात्कार करता था।

    जोसेफ ने कई दिनों तक बिजली बंद करके एलिज़ाबेथ और उसके बच्चों को तहखाने में तड़पाया भी था। वह धमकी देता था कि अगर किसी ने यहां से निकलने की कोशिश की तो उन्हें इलैक्ट्रिक शॉक दिया जाएगा।

    जोसेफ ने एलिज़ाबेथ को बंदी बनाने से कई साल पहले घर और बगीचे के नीचे एक तहखाने का कंस्ट्रक्शन शुरू किया था। उसने उसका आखिरी दरवाज़ा फिट करने के लिए अपनी 18 साल की बेटी एलिजाबेथ से मदद मांगी थी। जैसे ही वह तहखाने के पास पहुंची तो जोसेफ ने उसके मुंह पर ईथर से भीगा हुआ कपड़ा रखा और उसे तहखाने में बंद कर दिया। क्योंकि एलिज़ाबेथ पहले एक बार घर से भाग चुकी थी, और उसकी मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

    तो समाज में फ्रिट्ज़ल की कहानी पर आसानी से विश्वास कर लिया गया, जिसमें उसने कहा था कि उसकी बेटी किसी धर्मिक संगठन में शामिल होने के लिए भाग गई है। इस कहानी के सपोर्ट करने के लिए उसने तहखाने में एलिजाबेथ से खत लिखवाए जिनमें भागकर धर्मिक संगठन में शामिल होने की बात थी।

    फिर जब एक बार साल 2008 में, एलिज़ाबेथ की 19 वर्षीय बेटी कर्स्टन गंभीर रूप से बीमार हुई तो जोसेफ उसे अस्पताल ले गया, जाहां पर डॉक्टरों को उसकी हालत देखकर संदेह हुआ। तो डाक्टर ने पुलिस को फोन किया।

    Father raped his daughter for 24 years, gave birth to 7 children, now the  cruel father can be released | बेटी के साथ पिता ने 24 सालों तक किया रेप, पैदा  हुए

    पुलिस ने पहुंचकर बच्ची की मां को बुलाने के लिए कहा तो मजबूरी में जोसेफ को एलिजाबेथ को बाहर निकालना पड़ा। वह उसे झूठ बोलने को कहकर डरा धमकाकर पुलिस के आगे ले गया। पुलिस को उसकी हालत पर भी शक हुआ लेकिन वह अपने और अपने बच्चों का जान के डर से कुछ बोलने को तैयार नहीं थी।

    पुलिस ने उसे अपराधी को सजा दिलाने की बात कहकर हिम्मत दी तो उसने बोला शुरू किया। उसकी कहानी सुनकर मानो लोगों को रौंगटे खड़े हो गए।

    पुलिस ये जानकर हैरान थी कि उसने और उसकी बेटी ने 24 सालों में पहली बार सूरज की रोशनी देखी है। इसके बाद जोसेफ कानून के हत्थे चढ़ा और उसे उम्र कैद हुई।

  • पंजाब: ब्यास सत्संग घर का पता पूछ नौसरबाजों ने वृद्धा से ठगे गहने, देखे CCTV

    लुधियाना : सत्संग घर का पता पुछ बुर्जुग माता को  महिला और व्यक्ति ने शिकार बना लिया। यह वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई। जानकारी देते हुए बुर्जुग कंचन बाला ने बताया  कि वह बैंक आफ बड़ौदा में पेंशन पता करने गई थी। घर वापस आते समय जैसे ही वह ऑटो से उतरी, तो उसे एक व्यक्ति और महिला मिले। इस दौरान नौसरबाजों ने महिला को एक रुमाल और कागज से बेसुध कर सोना उतरवा लिया।

    बुजुर्ग महिला ने जब नौसरबाजो को ब्यास सतसंग घर का पता बताया तो लुटेरी महिला ने उसे साथ जाने का आग्रह किया। कुछ दूरी पर जाकर लुटेरे व्यक्ति ने उसे कहा कि वह उसे कुछ देना चाहता है। इस तरह लुटेरों ने महिला को हिप्नोटाइज कर उसकी झोली में एक रुमाल और कागज डाला दिया। इसके बाद वह खुद ही अपने जेवर उतार कर उस झोली में रखने लगी।

    नौसरबाजों ने बुजुर्ग महिला से कहा कि वह झोली रास्ते में कही न खोले। घर के मंदिर की जोत वाली थाली में लेजाकर झोली खोले। जब वह घर गई तो झोली मे सोना न पाकर हक्की-बक्की रह गई।  पुलिस चौकी शिंगार के अधिकारी चांद अहीर ने मौके पर पहुंच जाँच शुरू कर दी है।

  • Metro में महिला चोर की जमकर हुई पिटाई, देखें चोरी का Live Video

    नई दिल्लीः ट्रेन से लेकर मेट्रो तक में चोरी के कई मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन मोबाइल और सोशल मीडिया का जमाना है तो चलते फिरते बहुत कुछ कैमरे में कैद हो जाता है। हाल में एक शख्स ने ऐसा ही कुछ अपने मोबाइल में कैपचर किया और ये वीडियो वायरल हो गया।

    इस शेयर हुए वीडियो में यूट्यूबर दिल्ली मेट्रो में घुस रही भीड़ के पीछे कैमरा लेकर चल रहा हैं। वे साथ में बता रहे हैं कि कैसे भीड़ में जा रही 2 औरतें एक अन्य का बटुआ मारने के चक्कर में हैं। इसके बाद वह उस चोरी की वीडियो भी बना लेते हैं। 2 चोर औरतें भीड़ से बाहर निकल आती हैं तो यूट्यूबर उन्हें रोकता हैं। साथ ही वह उस महिला को मेट्रो से उतरने के लिए कहते हैं जिसका पर्स चोरी हुआ है। वह कहते हैं – सुनिये बाहर आइये आपका पर्स चोरी हो गया है।

    इसके बाद महिला दो लोगों के साथ बाहर आती है। यूट्यूबर उनको बताते हैं कि- देखो इन दो औरतों ने तुम्हारा पर्स चुराया है। चेक करो। पर्स अचानक चोर के हाथ से नीचे गिरता है तो महिला के साथ शख्स भी औरतों से भिड़ जाता है। महिला नीचे गिरा अपना पर्स उठाती है और चोरों को थप्पड़ जड़ना शुरू कर देती है। उसके साथ आदमी भी महिलाओं को थप्पड़ मारता है।

    मंगलवार को शेयर किए गए वीडियो को एक्स पर 11 लाख से अधिक बार देखा गया है। कई यूजर मेट्रो यात्रियों की मदद करने के लिए यूट्यूबर की प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- दिल्ली मेट्रो ऐसे चोरों का अड्डा बन गया है, ये लोग रोज जाने कितनों के पैसे चोरी करते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूट्यूबर का दावा है कि उसने इसे खुद बनाया है।

  • राज्य स्तरीय हिमाचल उत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन,लोक संस्कृति कलाकार सम्मानित

    ऊना/ सुशील पंडित: भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला ऊना के लता मंगेशकर कला केंद्र समूर कलां में चल रहे राज्य स्तरीय  हिमाचल उत्सव कार्यक्रम का विधिवत रूप से बुधवार को समापन हो गया कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्यतिथि के रूप में भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक मंजीत शर्मा ने शिरकत की  कार्यक्रम के अंतिम दिन विशुद्ध लोक संगीत व विलयात्माक लोक गीत गायन प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों के प्रतिभागीयो  ने हिस्सा लिया!


    निर्णायक मंडल की भूमिका उपनिदेश राज कुमार सकलानी, डॉक्टर दिलबर कटवाल, अरुणा कपिल ने निभाई! मुख्यतिथि मंजीत शर्मा ने युवाओ को संबोधित करते हुए की हमें हमेशा संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिये कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में लोक संस्कृति का कलाकारों द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रस्तुति के माध्यम से व्याख्यान किया जा रहा है। इसी कड़ी में हम लोग विभिन्न संसाधनों का प्रयोग कर इसका बेहतर प्रचार-प्रसार कर सकते हैं ताकि दुनिया के हर कोने में हमारी समृद्ध संस्कृति को पहचान मिले।

    जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल ने जानकरी दी की  राज्य स्तरीय लता मंगेशकर लोक संगीत प्रतियोगिता विजेता विशुद्ध लोक गायन वरिष्ठ पूरष बर्ग में सुरम सिंह ऊना, महिला वर्ग में बंदना कुमारी बिलासपुर विजेता रहे! विशुद्ध  लोक गीत कनिष्ठ महिला वर्ग में शिवांगी रांगड़ा हमीरपुर कनिष्ठ पुरष वर्ग में हार्दिक शिमला विजेता रहे  वही विलयात्माक लोक संगीत में वरिष्ठ पुरष वर्ग में साहिल शर्मा ऊना, महिला वरिष्ठ वर्ग में नेहा शिमला कनिष्ठ महिला वर्ग में मेधा हमीरपुर कनिष्ठ पुरष वर्ग में सागर मंडी विजेता रहे।

     मुख्यतिथि द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी व प्रणाम पत्र देकर संम्मानित किया गया तथा इनाम राशि 31000 रुपए दी जाएगी। इस अवसर पर मंच संचालक रचना चंदेल, मंजीत कुमार, पवन कुमार, जसविंद्र सिंह सुनील सूरी, किशोरी लाल, विषम्भर, सुरम सिंह, नवीन सहित शिक्षा भारती बीएड कॉलेज के हँस राज एवं शिक्षार्थी भी उपस्तिथ रहे गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • पहले पति ने दिया धोखा, दादा-दादी संग मिलकर लिया बदला, महिला ने शेयर की Story

    नई दिल्लीः एक महिला ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उसके पति का उसी की कजिन के साथ  अफेयर चल रहा था। लेकिन वो अपने दादा-दादी की मदद से इनसे बदला लेने में कामियाब रही है। महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपनी कहानी शेयर की है। उसने AITAH नाम के पेज पर अपनी स्थिति के बारे में बताया।

    AITAH for using my husband’s affair with my cousin against them?
    byu/EcstaticMatch1971 inAITAH

    यहां उसने कहा कि मेरी खूबसूरत कजिन की मुलाकात मेरे पति से हमारी शादी के दौरान हुई थी। लेकिन इसके तीन महीने बाद मुझे पता चला कि इनका अफेयर चल रहा है। महिला ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मेरी मुलाकात हुई और फिर मैंने अपने पति से शादी कर ली। वो मेरी कजिन वॉन्नी से हमारी शादी के दौरान मिले।’

    रिपोर्ट के अनुसार, महिला अपने पोस्ट में आगे लिखती है, ‘वो खूबसूरत है। मैं जानती हूं कि मैं बदसूरत नहीं हूं। शादी के तीन महीने बाद ही इन्होंने अफेयर शुरू कर दिया। मुझे इसलिए पता चल गया क्योंकि वो दोनों बेवकूफ हैं। मैं आहत थी। लेकिन इससे भी ज्यादा गुस्से में थी। मैं उसे तुरंत तलाक दे देना चाहती थी। इसके बजाय मैंने 6 महीने तक इंतजार किया। कजिन के यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने से एक महीने पहले दादा-दादी के पास गई और रोने लगी। मैंने उन्हें इस धोखे के बारे में बताया।’

    अपने पोस्ट में महिला ने आगे बताया कि दादा-दादी घर के बच्चों के कॉलेज से ग्रेजुएट होने पर घर खरीदने के लिए पैसे देते हैं। वो कुछ हफ्तों के लिए दादा-दादी के पास ही ठहर गई। इन्होंने तलाक के लिए वकील हायर करने में मदद की। साथ ही इन्होंने कजिन के हिस्से का पैसा भी महिला को ही दे दिया।

    वो आगे लिखती है कि कजिन ने स्टूडेंट लोन लेकर पढ़ाई की थी। वहीं दूसरी तरफ पति को भी घर से निकलने को कह दिया। पोस्ट में महिला ने लिखा, ‘मेरे एक्स ने घर में रहने की भीख मांगी। उसने कहा कि वो मुझसे प्यार करता है  मैंने कहा कि अगर प्यार करता है तो किसी और महिला के साथ न सोता। मुझे पता था वो प्यार नहीं करता है। इस वक्त घर दो धड़ों में बंट गया है। कुछ लोग कजिन की तरफ हैं, खासकर उसके माता-पिता। लेकिन ज्यादातर सदस्य मेरी तरफ हैं। वो खुलकर दादा-दादी के खिलाफ नहीं जा सकते।’

    महिला आगे लिखती है कि अब सब खत्म हो गया है। तलाक में थोड़ा और वक्त लगेगा। पति ने घर छोड़ दिया है। जब उसने पूछा कि अफेयर का कैसे पता चला, तो कहा कि टैबलेट पर सारे मैसेज दिख गए थे। इनके स्क्रीनशॉट भी रख लिए हैं। इस पोस्ट पर 13 हजार से अधिक लोगों ने रिप्लाई किया है। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि ये बदला लेने का सबसे सही तरीका था।

  • पंजाब: इस दिन तक असला जमा करवाने के निर्देश जारी

    लुधियाना: जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर 31 मार्च तक लाइसेंसी हथियारों को जमा करवाने के आर्डर जारी हुए है। आज चुनाव अधिकारी  और डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर हिदायतें जारी की है। यदि कोई व्यक्ति हथियार नजदीकी पुलिस थाना में असला जमा नहीं करवाता तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    महानगर में पोलिंग बूथों का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया। चुनाव अधिकारी साहनी ने कहा कि खन्ना के इलाके में 28 संवेदनशील पोलिंग स्टेशन है। समराला में 21 प्रतिशत पोलिंग स्टेशन संवेदनशील है।
    देहाती इलाके में कुल 50 प्रतिशत ऐसे पोलिंग स्टेशनों की पहचान की गई है जहां अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी। इसी तरह लुधियाना में कुल 442 पोलिंग स्टेशन संवेदनशील और अति संवेदनशील है। 

    शहर का करीब 26 प्रतिशत इलाका संवेदशील श्रेणी में है। साहनी ने कहा कि हथियार रखने वालों में यदि कोई खास केस होगा तो उसकी 24 घंटे में स्क्रीनिंग करवाई जाएगी। उसके बाद उस पर
    फैसला लिया जाएगा। यदि कोई खिलाड़ी जो नैशनल राईफल एसोसिएशन के साथ रजिस्ट्रड है, किसी भी तरह की धमकी मिलने के हालातों में संबंधित सीपी/एसएसपीज द्वारा सिफारिश मान्य होगी।
    इसी तरह हथियारबंद सैनिक, पुलिस, बैंकों में तैनात हथियारबंद सुरक्षा कर्मी और नकदी/ वस्तुओं का व्यापार करने वाली संस्थाए सर्टीफाइड है।